रूस और यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने को लेकर रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अहम बातचीत करने वाले है। ऐसे में इस बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को दो टूक अंदाज में बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति के रास्ते से युद्ध खत्म करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के सभी लक्ष्य सैन्य ताकत के जरिए पूरे करेगा। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में अहम बैठक होने वाली है। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक पुतिन ने कहा कि अगर कीव के अधिकारी इस मुद्दे को शांति से हल नहीं करना चाहते, तो हम अपने सामने रखे गए सभी काम सैन्य तरीके से पूरे करेंगे।पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन की मौजूदा सरकार शांति समझौते को लेकर कोई जल्दी नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि वह इस बारे में एक साल पहले भी रूस के विदेश मंत्रालय में दिए गए भाषण में कह चुके हैं। उनका कहना था कि आज भी दुर्भाग्य से हम देख रहे हैं कि कीव के नेता इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए गंभीर नहीं हैं।बता दें कि पुतिन का यह बयान एक बड़े रूसी हमले के बाद आया है। रूस ने रातभर में करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें कीव और आसपास के इलाकों पर दागीं। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन ने नहीं माना शांति समझौता तो..', ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक से पहले पुतिन की चेतावनी
रूस और यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने को लेकर रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अहम बातचीत करने वाले है। ऐसे में इस बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को दो टूक अंदाज में बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति के रास्ते से युद्ध खत्म करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के स