IND vs SL: क्या बीमारी की वजह से बाहर हुए कुलदीप यादव या कोई और थी वजह? कोच कोटक ने बताई पूरी सच्चाई

IND vs SL: क्या बीमारी की वजह से बाहर हुए कुलदीप यादव या कोई और थी वजह? कोच कोटक ने बताई पूरी सच्चाई कुलदीप यादव के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्पष्ट किया कि वह वायरल फीवर से जूझ रहे थे और उनकी बीमारी को लेकर कोई बहाना नहीं बनाया गया। कोटक ने बताया कि कुलदीप अब तेजी से ठीक हो रहे हैं, जबकि उनकी गैरमौजूदगी और श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए सारांश जैन को मौका दिया गया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए जाने को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्थिति स्पष्ट की है। कोटक ने कहा कि कुलदीप गॉल टेस्ट के बाद वास्तव में वायरल फीवर से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है। कोटक का यह बयान गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के उस बयान से अलग नजर आया, जिसमें उन्होंने कुलदीप के लगातार दो दिन नेट्स में नहीं आने की वजह यात्रा की थकान बताई थी। गॉल से ही वायरल फीवर था दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा कि कुलदीप जब गॉल से रवाना हुए थे, तब उन्हें वास्तव में वायरल फीवर था। उन्होंने कहा, ‘जब वह गॉल से निकले थे, तब उन्हें वास्तव में वायरल फीवर था। अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं है और खेलने की स्थिति में नहीं है, तो यह सोचने का कोई मतलब नही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Highlights: पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए, पडिक्कल का शतक; गिल का अर्धशतक

05:37 PM, 23-Aug-2026 पहले दिन का खेल समाप्त देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल थे। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक पडिक्कल ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का शानदार शतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। उनकी 117 रन की पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गिल ने भी जड़ा अर्धशतक कप्तान शुभमन गिल ने भी अच्छी पारी खेली और 50 रन बनाए। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने विकेट के पीछे कैच कराया। गिल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 187 रन था। जडेजा और जायसवाल का भी योगदान भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 रन, जबकि रवींद्र जडेजा ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों की पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल सात रन और सारांश जैन चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पडिक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: चीनी के दाम बढ़े, जमाखोरी पर केंद्र की बढ़ी निगरानी, बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज; सुर्खियां

चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर केंद्र ने सख्ती शुरू कर दी है। यूपी समेत कई राज्यों में चीनी के स्टॉक पर निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, अमेरिका में न्यूयॉर्क स्टेट कैपिटल को निशाना बनाने की आईएसआईएस से प्रेरित साजिश नाकाम हुई है। उधर, बंगाल की खाड़ी में पनामा के ध्वज वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ डूब गया, जिसमें 24 लोग सवार थे। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट की पूर्व महासचिव चंपत राय की गोपनीय डायरी में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कनाडा ने 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। वहीं, कश्मीर में भाजपा ने सीमा से सटी विधानसभा सीटों का सर्वे शुरू किया है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर खुलासा किया है। एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया की अहम खबरें- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। पेनल्टी कॉर्नर से नीदरलैंड्स ने दागे दोनों गोल नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा। सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में 1-1 से ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

World Championship: त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में जगह बनाई

World Championship: त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में जगह बनाई त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का कर लिया है। त्रीसा और गायत्री ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक पक्का हो जाता है। त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने जिया और जियान की जोड़ी को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। 2011 के बाद महिला युगल में भारत को मिलेगा पदक त्रीसा और गायत्री का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है। 15 साल बाद ऐसा हो रहा है कि विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल जोड़ी ने पदक पक्का किया है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में खेले गए इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। पिछड़ने के बाद की वापसी भारत की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी शुरुआत में पिछड़ रही थी, लेकिन इन्होंने वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। त्रीसा ने चोट से वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। त्रीसा और गायत्री की जोड़ी पहला गेम गंवा बैठी थी, लेकिन इस भारतीय जोड़ी ने घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाया और भारत के लिए पदक पक्का किया। त्रीसा और गायत्री ने 2022 और 2023 में ऑल इंग्लैंड ओप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Hockey WC: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से खेला गोलरहित ड्रॉ, मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए

IND vs ENG Hockey WC: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से खेला गोलरहित ड्रॉ, मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एफआईएच हॉकी विश्व कप में पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही भारतीय टीम दूसरे दौर में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। इस मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन अंतिम सीटी बजने तक कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारतीय महिला टीम ने 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। आखिरी सीटी बजने से 30 सेकेंड पहले गोलकीपर बिछू देवी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाकर गोल होने से बचाया और भारत को अगले दौर में भी पहुंचा दिया। भारत को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए इस मैच में सिर्फ ड्रॅा की जरूरत थी, लेकिन कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। भारत का मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अब ग्रुप चरण के अंतिम मैच में इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए मौके भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Hockey Live: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे क्वार्टर का खेल जारी, गोलरहित बराबरी पर चल रहा मैच

भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल करने के कुछ मौके बनाए। हालांकि, टीम के खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत के लिए इश्किा ने दबदबा बनाते हुए इंग्लैंड के डिफेंस को भेदा और शॉट लगाया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने शॉट लगाया। लेकिन इस गोल को अमान्य घोषित किया गया। भारत को इसके बाद गोल करने के दो मौके और मिले, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी। पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर छूटा।भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुख्य कोच शोर्ड मारिन की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि भारत के छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारतीय टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।सविता (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडोसा पिसल, इश्किा चौधरी, लालरेमसियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।बिच्छू देवी खरीम्बाम (गोलकीपर), इश्किा, दीपिका, बलजीत कौर, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, शिल्पी दबास। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Hockey Live: सेमीफाइनल के लिए दावा मजबतू करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, सामने इंग्लैंड की चुनौती

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मुख्य कोच शोर्ड मारिन की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि भारत के छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारतीय टीम की 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।सविता (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडोसा पिसल, इश्किा चौधरी, लालरेमसियामी, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू।बिच्छू देवी खरीम्बाम (गोलकीपर), इश्किा, दीपिका, बलजीत कौर, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, शिल्पी दबास। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह अचानक क्यों पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, सात सर्कुलर आवास पर क्या बातचीत हुई?

मोकामा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और लंबित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले थे बता दें कि बांकीपुर में भाजपा की हार पर अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता यह सोच रही है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा था। कहा था कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले संजय झा के आवास पर सुपर सीएम के नारे लगे थे इससे दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे थे। उस दौरान जदयू के कई कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नीतीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के साथ ‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए। बताया गया कि नीतीश कुमार ने संजय झा से कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने को कहा था। उन्होंने संजय झा को सभी लोगों से मिलने, उनकी बातें और कागजात लेने तथा बाद में उनसे मिलने के लिए कहा। सांसद संजय झा ने कहा कि लोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: भारत ने खत्म किया पाकिस्तान का सफर, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं कायम; कैसे दर्ज की रोमांचक जीत?

IND vs PAK: भारत ने खत्म किया पाकिस्तान का सफर, सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं कायम; कैसे दर्ज की रोमांचक जीत? भारत ने हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोल की बदौलत भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत की, जबकि हार्दिक सिंह ने भी एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया। भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई 2-0 की बढ़त भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की शुरुआत होते ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसके ठीक एक मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया और 10वें मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और 2-0 की बढ़त के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया। दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा कायम दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा। 19 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk