महाराष्ट्र: एक्सपायरी मिटाकर नई तारीख चिपकाई, फिर चिप्स-नूडल्स बेचने की तैयारी; FDA ने पकड़ा ₹76 लाख का सामान

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 76 लाख रुपये से अधिक कीमत का खाद्य स्टॉक और एक्सपायर्ड सामान जब्त किया है। कैसे चल रहा था एक्सपायरी डेट बदलने का खेल? एफडीए के मुताबिक, आरोपी मूल पैकेजिंग पर दर्ज मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर उस पर नई तारीखें प्रिंट कर रहे थे। इसके अलावा उत्पादों की सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी के ऊपर नए स्टिकर लगाए जा रहे थे। इस तरह पुराने और एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को नई तारीख के साथ दोबारा बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके से बड़ी मात्रा में ऐसे खाद्य पदार्थ बरामद किए। कहां और कब हुई कार्रवाई? कार्रवाई के दौरान लोकप्रिय स्नैक्स, पेय पदार्थ और इंस्टेंट फूड समेत कई तरह के उत्पाद मिले। इनमें वेफर्स, आलू के चिप्स, नूडल्स, सूप और मेयोनीज के पैकेट शामिल थे। इसके अलावा प्रमुख एयरेटेड ड्रिंक ब्रांड के पेय पदार्थों के पैकेट और कैन भी जब्त किए गए। एफडीए के अनुसार, इन उत्पादों को दोबारा पैक करने और उनके लेबल में बदलाव करने की कोशिश की जा रही थी। एफडीए और नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से 24 से 29 अगस्त के बीच यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में स्थित मेसर्स साधना एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। जांच में प्रतिष्ठान में खाद्य उत्पादों को स्टोर करने, दोबारा पैक करने और उनके लेबल से कथित छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। एफडीए के अनुसार, यहां मुंबई, नई दिल्ली और नोएडा की 10 प्रमुख निर्यातक कंपनियों स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

टेनिस: रोजर फेडरर 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' में शामिल, अमेरिका में मिले सम्मान पर क्या बोले स्विस स्टार?

फेडरर ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड आठ विंबलडन सिंगल्स खिताब, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, पांच यूएस ओपन खिताब और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीते। अमेरिका के रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में जब उन्हें ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ़ फ़ेम’ में शामिल करने की घोषणा की गई तो स्विटजरलैंड के ये स्टार खिलाड़ी भावुक हो गए। समारोह के दौरान मौजूद बिली जीन किंग और जॉन मैकेनरो जैसी लॉन टेनिस की दिग्गज हस्तियों के सामने अपने शानदार करियर को याद करते हुए भावुक फेडरर ने कहा, हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। फेडरर ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड आठ विंबलडन सिंगल्स खिताब, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, पांच यूएस ओपन खिताब और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीते। अमेरिका के रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में जब उन्हें ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ़ फ़ेम’ में शामिल करने की घोषणा की गई तो स्विटजरलैंड के ये स्टार खिलाड़ी भावुक हो गए।समारोह के दौरान मौजूद बिली जीन किंग और जॉन मैकेनरो जैसी लॉन टेनिस की दिग्गज हस्तियों के सामने अपने शानदार करियर को याद करते हुए भावुक फेडरर ने कहा, हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। स्विटजरलैंड के स्टार लॉन टेनिस खिलाड़ी को ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन, रहे फेडरर 2022 में संन्यास ले चुके हैं। अमेरिका में आयोजित सम्मान समारोह में 45 साल के फेडरर ने कहा, यह मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

भारत vs श्रीलंका: यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी पर बरसे संजय मांजरेकर; ICC-BCCI से क्यों की सख्त से सख्त सजा की मांग?

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मांजरेकर की यह मांग दोनों के हालिया विवादों के बाद आई है। वैभव ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ आउट होने के बाद एक खिलाड़ी को धक्का दिया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के कोलंबो टेस्ट में आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे। इस दौरान उनका हेल्मेट असिथा के सिर से टकराया था। मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देने से आदत नहीं सुधरेगी और यह खिलाड़ियों को ऐसी हरकतें दोहराने के लिए प्रेरित करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

धामी कैबिनेट का फैसला: अब करीब सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सात हजार से अधिक कर्मी होंगे नियोजित

निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया वहीं, सैनिक कल्याण विभाग के 20 फरवरी, 2026 के शासनादेश में उल्लिखित निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया है। इससे एक जनवरी, 2016 से पहले कार्यरत उपनलकर्मी, जो अभी भी सेवारत हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यह लाभ तीन फरवरी, 2026 के संशोधित शासनादेश के तहत दिया जाएगा। यदि किसी विभाग में सृजित, स्वीकृत पदों के विपरीत उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं तो नियुक्ति की तिथि से उन्हें स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियोजित माना जाएगा। जबकि अन्य को स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्ययोजित होने तक उसी विभाग में सीधी भर्ती के पद के सापेक्ष वेतनमान के आधार पर कार्ययोजित किया जा सकेगा, जिसके लिए वह न्यूनतम अर्हता धारित करते हों। ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान पद उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिसंख्य पदों का सृजन, समायोजन करवाया जाएगा। इसके लिए एक अलग से व्यवस्था समिति गठित की जाएगी। वहीं, उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रत्यक्ष अनुबंध पर कार्यरत पूर्व उपनलकर्मियों को भी वेतनमान का न्यूनतम और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर चिंता बनी हुई है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को बताया कि पंत के कंधे पर लगी चोट के कारण वह बुरी तरह चोटिल हैं और उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई है। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि पंत टेस्ट के चौथे दिन फिर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तीसरे दिन नहीं की पूरी विकेटकीपिंग पंत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लगने के बाद तीसरे दिन पूरे समय विकेटकीपिंग नहीं की। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे मोर्चा संभाला। पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ पर पट्टी बांधे नजर आए। मोर्ने मोर्कल ने बताया कि पंत ने मंगलवार सुबह जब वार्म-अप करने की कोशिश की तो उनकी मूवमेंट कुछ हद तक सीमित थी। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी बुरी तरह चोटिल हैं। आज सुबह वार्म-अप के दौरान उनकी मूवमेंट थोड़ी प्रतिबंधित थी। हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे और उम्मीद है कि वह कल हमारे लिए विकेट के पीछे मौजूद होंगे।’ टीम के लिए पंत का विकेट के पीछे होना अहम मोर्ने मोर्कल ने पंत की खेल को पढ़ने की क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे पंत की मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

MCA Food Outlets: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पांच आउटलेट पर गिरी गाज, FDA ने क्यों निलंबित किए लाइसेंस?

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर में संचालित पांच खाद्य आउटलेट के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अनुसार, जांच में भोजन की सफाई, भंडारण, रेफ्रिजरेशन, तापमान नियंत्रण और सैनिटाइजेशन से जुड़ी कमियां सामने आईं। जिन आउटलेट पर कार्रवाई हुई, उनमें परमिट रूम, पवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर शामिल हैं। एफडीए ने 20 अगस्त को इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। परमिट रूम और पवेलियन में क्या खामियां मिलीं? परमिट रूम की रसोई के रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमी मिली। रसोई के पास फर्श गंदा और फिसलन भरा था तथा तापमान नियंत्रण भी ठीक नहीं था। कुछ कच्ची सामग्री खराब हालत में मिली। भोजन के भंडारण और उसे संभालने में भी कमियां पाई गईं। इसके अलावा खाद्य सामग्री के संपर्क में आने वाली पैकेजिंग के लिए जरूरी प्रमाणपत्र नहीं थे और खाना पकाने के तेल की नियमित जांच नहीं की जा रही थी। पवेलियन में भी रेफ्रिजरेटर की सफाई, खाद्य पदार्थों को अलग रखने, तापमान नियंत्रण और जमे हुए भोजन को सही तरीके से पिघलाने में खामियां मिलीं। मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे में क्या मिला? मेडिटेरेनियन में खाद्य उपकरणों की पर्याप्त सफाई नहीं थी। जमे हुए खाद्य पदार्थों को सही तरीके से पिघलाने, ठंडा करने और कच्चे माल को संभालने में भी कमियां मिलीं। ओरिएंटल स्विंग में रेफ्रिजरेशन सिस्टम का कैलिब्रेशन ठीक नहीं था। रसोई का फर्श गंदा था और छत के कुछ हिस्सों में प्लास्टर या पेंट खराब था। क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर में काम करने की जगह कम थी, कच्चा भोजन गलत तरीके से रखा गया था और एक खाद्य कर्मचारी के पास दस्ताने नहीं थे। धूल, गंदगी और कीड़ों को भोजन तैयार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

इमरान खान के लिए छलका कपिल देव का दर्द: पूर्व कप्तान के साथ मानवीय व्यवहार की अपील, बोले- मिले चिकित्सा सुविधा

इमरान खान के लिए छलका कपिल देव का दर्द: पूर्व कप्तान के साथ मानवीय व्यवहार की अपील, बोले- मिले चिकित्सा सुविधा भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ सोमवार को मानवीय व्यवहार किए जाने की अपील की। इससे पहले रविवार को कपिल सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पिछले छह महीने में दूसरी बार पत्र लिख कर इमरान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की थी। इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई इस वर्ष फरवरी में सुनील गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों ने अदियाला जेल में इमरान के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई थी। इमरान पर जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। कपिल देव ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कानून की जानकारी नहीं है, लेकिन वह अधिकारियों से इमरान के लिए एक कैदी के तौर पर भी बुनियादी सुविधाएं और मानवीय व्यवहार की अपील करते हैं। पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल ने डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लॉन्च के मौके पर कहा, हम उस देश के कानून से परिचित नहीं हैं, यह अपनी जगह है। लेकिन हर कैदी के साथ विनम्रता और मानवीय व्यवहार होना चाहिए तथा उसे बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। इमरान उस देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Day 2: दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिए शुरुआती झटके; फिलहाल 495 रन पीछे

श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। जुरेल अंत तक नाबाद रहे और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला है। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले बारिश ने दिन के खेल में खलल डाला जिससे कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत ने 503/9 के स्कोर पर पारी घोषित की, जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद; असिथा ने झटके 4 विकेट

04:46 PM, 24-Aug-2026 IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका भारत को 489 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंद में तीन रन बना सके। हालांकि, जुरेल के शतक के लिए उन्होंने 28 गेंदों का बखूबी सामना किया। फिलहाल जुरेल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारत को 489 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंद में तीन रन बना सके। हालांकि, जुरेल के शतक के लिए उन्होंने 28 गेंदों का बखूबी सामना किया। फिलहाल जुरेल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। 04:42 PM, 24-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जुरेल का शतक ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। भारत ने आठ विकेट पर 489 रन बना लिए हैं। जुरेल के साथ सिराज क्रीज पर हैं। यह इस पारी में भारत की ओर से दूसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली थी। ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। भारत ने आठ विकेट पर 489 रन बना लिए हैं। जुरेल के साथ सिराज क्रीज पर हैं। यह इस पारी में भारत की ओर से दूसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AUS Hockey: सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से खेला गोलरहित ड्रॉ

IND vs AUS Hockey: सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से खेला गोलरहित ड्रॉ भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई। सेमीफाइनल के लिए भारत को जीत जरूरी थी भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्रॉ भी पर्याप्त था। दिन के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर उसकी उम्मीदें खत्म कर दी थीं। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला सीधे सेमीफाइनल की आखिरी जगह के लिए बन गया था। शुरुआती दबाव में भारत, रेफरल से मिली राहत मुकाबले की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दबाव में डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एक करीबी प्रयास में गोल कर दिया था, लेकिन गेंद भारतीय खिलाड़ी ज्योति के शरीर के ऊपरी हिस्से से टकराकर नेट में गई। भारत ने तुरंत रेफरल लिया और टीवी अंपायर ने इसे खतरनाक खेल करार दिया। इस फैसले से भारत ने राहत की सांस ली और स्कोर 0-0 पर बरकरार रहा। पेनल्टी कॉर्नर का मौका भी नहीं भुना सका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk