एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म: महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता सोना, चार कांस्य भी आए; गुलवीर फिर चमके

एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म: महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता सोना, चार कांस्य भी आए; गुलवीर फिर चमके आइए जानते हैं एशियन गेम्स में मंगलवार को एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा… भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में मंगलवार को भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारत ने आज एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक का इंतजार भी खत्म कर दिया और कुल पांच पदक जीते जिससे एशियाड की पदक तालिका में भारत के मेडल की संख्या 50 के पार पहुंच गई। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुलवीर ने पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता जो उनका इस एशियाड में तीसरा पदक है। एथलेटिक्स में मौजूदा एशियाड का पहला गोल्ड भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और वित्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण जीता जो इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने तीन मिनट 29. 69 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा। रिले में टीम स्पर्धा में मिले दो कांस्य गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41. 06 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा भारत ने पुरुष 4x400 मीटर रि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

जम्मू कश्मीर सरकार ने अपनी विश्व चैंपियन खो-खो खिलाड़ी नाजिया बीबी के लिए महज 40 हजार रुपये के इनाम का एलान किया था। हैरानी तो यह है कि एक साल बाद भी सरकार नाजिया को इनामी धनराशि दे नहीं पाई है। 23 साल की नाजिया बीबी ने कहा, खो-खो वर्ल्ड कप जीतना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब यह जीत फीकी लगने लगी है। हमारी जीत को एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन मुझे जम्मू-कश्मीर सरकार से अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है। जनवरी 2025 में पहला वर्ल्ड कप होने के साथ भारत में खो-खो अचानक चर्चा में आ गया। विश्व विजेता टीम की नाजिया भी हिस्सा थीं। द प्रिंट से बात करते हुए नाजिया ने कहा, दूसरे राज्यों की उनकी वर्ल्ड कप विजेता साथी खिलाड़ियों को लाखों, यहां तक कि करोड़ों रुपये के इनाम मिले।वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने सिर्फ 40,000 रुपये देने का ऐलान किया। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह पैसा उनके खाते में नहीं आया है। क्या राज्य सरकार किसी वर्ल्ड कप विजेता के साथ ऐसा व्यवहार करती है? मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। ये 40,000 रुपये कुछ नहीं, बल्कि एक अपमान है। एजेंसीनाजिया बीबी ने कहा, “हमें पहचान मिलने और लोगों को हम तक पहुंचने में बहुत लंबा समय लगा। हमें ज्यादा ध्यान की जरूरत है। अच्छी डाइट के लिए पैसे चाहिए, जूतों के लिए पैसे चाहिए और सबसे जरूरी, अच्छी खेल सुविधाओं के लिए पैसे चाहिए। अभी उनके खर्च उनके पिता उठाते हैं। नाजिया जम्मू में पोस्टग्रेजुएट करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें पैसों की दरकार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?: भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अपने पैतृक घर पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर पूजा-अर्चना की और इसके बाद खुद गैंती चलाकर मकान का हिस्सा तोड़ा। अपने जन्मस्थान और बचपन की यादों से जुड़े घर को विकास कार्य के लिए समर्पित करते समय मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस घर में जन्म लिया, छोटे से बड़े हुए और खेले-कूदे, उसे तोड़ना पड़े तो मन पर असर होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर सिंहस्थ के लिए यह जरूरी है तो विकास के लिए यह बलिदान देना चाहिए। हम सब मिलकर यह काम कर रहे हैं। पूरा देश देख रहा है कि लोग दूसरों की सुविधा के लिए अपने मकान पीछे हटा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब वे पहली बार साइंस कॉलेज से चुनाव जीतकर आए और जॉइंट सेक्रेटरी तथा फिर प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा, तब से उनके सामने हमेशा यह बात रही कि आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए अपने आचरण और कार्यों से उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दृष्टि से उत्कृष्ट उदाहरण हैं। वे व्यक्तिगत हितों से परे रहकर नियम, कानून और सुशासन के लिए आवश्यक विषयों को प्राथमिकता देते हैं। उनके सार्वजनिक जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के लोगों ने अपने मकान खुद पीछे हटाए हैं। उज्जैन की आबादी करीब 8 लाख है, लेकिन सिंहस्थ के दौरान करीब 40 करोड़ लोगों के आने का बोझ रहता है। सभी ने इसमें योगदान दिया है। उन्होंने अपनी सरकार को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि बिना भेदभाव के हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों ने अपने देवस्थान तक पीछे किए हैं। इससे सरकार के प्रति विश्वास बनता है। यही उज् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी; बिहार के डीजीपी ने वीआरएस लिया; असम में युवती का शव बरामद

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, कारोबार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाया है। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर भेजने और दावे-आपत्तियों के लिए समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में डीजीपी विनय कुमार के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुख्य सूचना आयुक्त बनने की खबर भी चर्चा में है। असम में युवती की मौत का मामला और कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़े सवाल सुर्खियों में हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जबकि ओडिशा में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राजस्थान में दो करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में एसीबी की कार्रवाई भी चर्चा में है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले से जुड़ी खबर अहम है। कारोबार में एपल के पेटेंट उल्लंघन मामले और त्योहारी सीजन में नई कारों की लॉन्चिंग पर नजर है। मनोरंजन जगत में ‘वीकेंड का वार’ से जुड़े विवाद और सलमान खान की फटकार चर्चा में है। खेल में शतरंज ओलंपियाड में भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रदर्शन से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, मौसम, कारोबार, शिक्षा, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल?

एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल? शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी का खेल चलता रहा। हालांकि, भारतीय टीम धीरे-धीरे बढ़ती रही। भारत का पलड़ा भारी नजर आया। पहला हाफ भारत ने अपने नाम किया और फिर दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद वापसी की। दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की और भारत को दबाव में रखा। लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत ने अंतिम पांच मिनट में आक्रामण जारी रखा और ईरान को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। भारतीय टीम ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत और ईरान के बीच तीसरी बार एशियाड में फाइनल खेला गया जिसमें से दो बार भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए स्वर्ण का बचाव करने में सफल रही। ईरान की गलती का भारत को मिला फायदा मैच के दौरान कई ऐसे दबाव के पल आए जहां भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा हुई और ज्यादातर समय मुकाबला बराबरी पर चलता रहा। लेकिन ईरानी डिफेंस की एक बड़ी भूल ने भारत को बढ़त हासिल करने का मौका दे दिया, जिसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: कई राज्यों में मौसम के अलर्ट जारी; आज से पितृपक्ष की शुरुआत; अमेरिका में जयशंकर पत्रकार पर बरसे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, मौसम, अर्थव्यवस्था, कूटनीति, अपराध, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के 84 साल की उम्र और कांग्रेस में वापसी को लेकर दिए बयान से सियासी हलचल तेज है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को दिया जवाब भी चर्चा में है। वहीं मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ और छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद किए जाने की खबर है। आज से पितृपक्ष और श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। बैंक हड़ताल से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। जमुई प्रकरण में एफआईआर सुर्खियों में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फलस्तीन, और रूस के चुनाव चर्चा में हैं। खेल में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज, रोहित-कोहली और शुभमन गिल से जुड़ी खबरें अहम हैं। मनोरंजन में बिस्वजीत चटर्जी और अभिजीत सावंत के बयान चर्चा में हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, कारोबार, मौसम, कूटनीति, खेल, सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 1 min · National Desk

जाली नोटों का पाकिस्तानी कनेक्शन: मास्टरमाइंड मुकेश खेल रहा था देशविरोधी खेल! जांच में हैरान करने वाले खुलासे

यूपी में सहारनपुर की पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट करेंसी में 17 करोड़ रुपये के जाली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी को इसे लेकर कई अहम साक्ष्य मिले हैं। एटीएस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था जांच एजेंसी इन साक्ष्यों की तस्दीक करने के साथ-साथ और पुख्ता सुबूत जुटा रही है। एनआईए ने इस मामले में दो बैंक कर्मियों सहित पांच आरोपियों को जेल भेजा है। बृहस्पतिवार से इनमें से तीन आरोपियों मुकेश, राजेंद्र और नीटू को एक हफ्ते की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, जाली नोटों का जाल पाकिस्तान ने बिछाया है। इन नोटों की क्वालिटी आम नहीं है और इनमें सिक्योरिटी थ्रेड भी है। कुछ समय पहले ऐसी ही नकली करेंसी नेपाल बॉर्डर से लाई गई थी। इसमें कासगंज निवासी दो युवकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। सहारनपुर मामले के तार भी पाकिस्तान से ही जुड़े हैं। देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित करने के लिए पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का इसके पीछे हाथ बताया जा रहा है। इसलिए जांच का दायरा भी बढ़ सकता है। सप्लायर की तलाश आरोपी मुकेश कुमार वर्ष 2024 में भी जाली नोटों के मामले में गिरफ्तार हुआ था। तब उसके पास दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए थे। उसके दो साथी भी दबोचे गए थे। वह जमानत पर छूट गया था। पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से उसको सहूलियत मिली। जमानत पर छूटने के बाद ही उसने फिर से जाली नोटों का धंधा शुरू कर दिया था। 17 करोड़ रुपये की जाली करेंसी लाना और बैंक में जमा करना मामूली बात नहीं है। अब तक की जांच में मुकेश की ही अहम भूमिका सामने आई है। वही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। वह ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

आईपीएल 2027: अश्विन ने उठाया राज से पर्दा, जहीर खान से पहले इस दिग्गज को कोच बनाना चाहती थी चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2027: अश्विन ने उठाया राज से पर्दा, जहीर खान से पहले इस दिग्गज को कोच बनाना चाहती थी चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने स्टीफन फ्लेमिंग के उत्तराधिकारी की तलाश के दौरान कई बड़े नामों पर विचार किया था। भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि आशीष नेहरा भी फ्रेंचाइजी के कोचिंग प्लान में शामिल थे। हालांकि, अंत में सीएसके ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया। फ्लेमिंग के बाद शुरू हुई नए कोच की तलाश स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय तक सीएसके के मुख्य कोच रहे। बाद में उन्होंने इंग्लैंड की रेड-बॉल टीम की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके बाद सीएसके ने नए हेड कोच की तलाश शुरू की और इस दौरान कई भारतीय और विदेशी कोचों के नाम पर चर्चा हुई। रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि आशीष नेहरा भी किसी समय इस दौड़ में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘कई कोचों के साथ बातचीत हुई थी। अगर मैं गलत नहीं हूं तो आशीष नेहरा भी किसी समय इस फ्रेम में थे।’ कई भारतीय और विदेशी नामों पर हुई चर्चा अश्विन के मुताबिक, सीएसके की तलाश सिर्फ आशीष नेहरा तक सीमित नहीं थी। फ्रेंचाइजी ने दो अन्य भारतीय दिग्गजों और कई विदेशी कोचों से भी संपर्क किया था। हालांकि, कुछ संभावित डील अलग-अलग कारणों से पूरी नहीं हो सकीं। अश्विन ने बताया कि कुछ विदेशी कोच एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए तैयार नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: जिनपिंग यूएस पहुंचे; आज 2020 दिल्ली दंगे पर फैसला; यूपी में एमएलए के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, कारोबार, कूटनीति और खेल से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। दिल्ली दंगा 2020 के भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में पांच दोषियों की सजा पर आज फैसला चर्चा में है। अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और दो के निलंबन की खबर भी सामने आई है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती के बाद खाद्य तेल सस्ता होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 कल से शुरू होने जा रहा है, जिसमें अमेरिका मेहमान देश है, जबकि चीन और पाकिस्तान की गैरमौजूदगी चर्चा में है। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सवाल, मेघालय में यूडीपी के आठ विधायकों का भाजपा खेमे में जाना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के पास मालवाहक जहाज पर हमला भी सुर्खियों में है। यूपी में चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के विरोध के बाद पीएसी बुलाए जाने की खबर भी चर्चा में है। खेल जगत में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड पर निगाहें हैं। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता-निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा के साथ विवादित किसिंग सीन से लेकर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक के कई अनसुने किस्से साझा किए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से विधायक के लापता बेटे के दिल्ली में बहन के घर मिलने की खबर से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अमेरिका में वीजा नियमों को सख्त करने की तैयारी के बीच बर्थ टूरिज्म भी चर्चा में है, वहीं रूस के चुनावी नतीजों में यूनाइटेड रशिया की बढ़त और राष्ट्रपति पुतिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू: कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाण-पंजाब

कठुआ जिले के एक भाजपा विधायक का बेटा मंगलवार शाम अचानक घर के बाहर से लापता हो गया। पुलिस के अनुसार वह 12वीं में पढ़ता है। परिजन व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर तलाश की जा रही है। देर रात तक विधायक की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। अभी वह विधानसभा के शरदकालीन सत्र में हिस्सा लेने श्रीनगर गए हैं। बेटे के लापता होने की खबर पाकर लौट रहे हैं। उनके कठुआ पहुंचने पर गुमशुदगी दर्ज कराई जाएगी। जिले में कुल छह विधायक हैं, जिनमें एक निर्दलीय व पांच भाजपा के हैं। पुलिस अपने स्तर पर विधायक के बेटे की तलाश में जुटी है। परिजन के अनुसार वह घर से रोजाना की तरह खेलने के लिए बाहर निकला था और फिर देर रात तक वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि विधायक पुत्र की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक के पुत्र की तलाश में पुलिस टीमों को पंजाब व हरियाणा भी भेजा गया है। जिले में कुल छह विधायक हैं, जिनमें एक निर्दलीय व पांच भाजपा के हैं। पुलिस अपने स्तर पर विधायक के बेटे की तलाश में जुटी है। परिजन के अनुसार वह घर से रोजाना की तरह खेलने के लिए बाहर निकला था और फिर देर रात तक वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी है।इस संबंध में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि विधायक पुत्र की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक के पुत्र की तलाश में पुलिस टीमों को पंजाब व हरियाणा भी भेजा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk