Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan: राहुल ने की प्रदर्शनकारी इरफान से मुलाकात, बोले- ऐसे युवा ही देश की ताकत
1 of 4 राहुल गांधी ने की मोहम्मद इरफान और उनके परिवार से मुलाकात - फोटो : X/INCIndia खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में मोहम्मद इरफान और उनके परिवार के सदस्यों से एक विशेष मुलाकात की। मोहम्मद इरफान वही युवा हैं, जो हाल ही में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नामक अनोखे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर चर्चा में आए थे। 2 of 4 इरफान से बात करते राहुल - फोटो : X/INCIndia राहुल ने की इरफान की सराहना इस अहम मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इरफान और उनके परिवार के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने देश के युवाओं के नाम एक बड़ा संदेश दिया। राहुल गांधी ने इरफान की सराहना करते हुए लिखा कि, “इरफान जैसे जागरूक, संवेदनशील और संविधान की समझ रखने वाले युवा ही भारत की असली ताकत हैं और इन्हीं से देश के बेहतर भविष्य की उम्मीद है।” 3 of 4 इरफान के साथ राहुल गांधी - फोटो : X/INCIndia युवाओं को विपक्ष का खुला समर्थन देने की एक कोशिश राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि यह सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले युवाओं को विपक्ष का खुला समर्थन देने की एक कोशिश है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का यह विरोध प्रदर्शन शिक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...