Parliament: सदन में राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें? अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और अवमानना का दिया नोटिस

BJP MP Anurag Thakur moves a Notice of Breach of Privilege and Contempt of the House against the Leader of Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi for the “use of unparliamentary and derogatory language (violation of Rule 352)” pic.twitter.com/5JMGeP4azm — ANI (@ANI) July 30, 2026 राहुल गांधी पर कौन से नियम के उल्लंघन का आरोप? विशेषाधिकार समिति से क्या मांग की गई? अब इस मामले में आगे क्या होगा? राहुल के इडियट वाले बायन पर क्या बोले थे अनुराग ठाकुर अनुराग ठाकुर ने तीन पन्नों के नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।नोटिस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का जिक्र किया। उनका आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए जो प्रमाणित नहीं थे और जिनसे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा कि मामले की पूरी जांच विशेषाधिकार समिति से कराई जाए। उनका कहना है कि समिति यह तय करे कि राहुल गांधी की टिप्पणी से सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन हुआ या नहीं। उन्होंने समिति से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा से भी लोक परीक्षा विधेयक पास, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

09:26 PM, 30-Jul-2026 जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, मैंने सुबह ही कहा था कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और आज उनके व्यवहार ने यह साबित भी कर दिया। करीब आठ घंटे तक चर्चा चली और हर सदस्य को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। सत्ता पक्ष ने सभी बातों को गंभीरता से सुना। लेकिन जब मंत्री जवाब देने के लिए खड़े हुए, तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इससे साफ है कि विपक्ष की चर्चा में कोई रुचि नहीं है। उन्हें लोकतंत्र, संसद और संसदीय कार्यवाही का सम्मान नहीं है। राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, मैंने सुबह ही कहा था कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और आज उनके व्यवहार ने यह साबित भी कर दिया। करीब आठ घंटे तक चर्चा चली और हर सदस्य को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। सत्ता पक्ष ने सभी बातों को गंभीरता से सुना। लेकिन जब मंत्री जवाब देने के लिए खड़े हुए, तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इससे साफ है कि विपक्ष की चर्चा में कोई रुचि नहीं है। उन्हें लोकतंत्र, संसद और संसदीय कार्यवाही का सम्मान नहीं है। 09:18 PM, 30-Jul-2026 राज्यसभा से लोक परीक्षा संशोदन बिल पास राज्यसभा ने गुरुवार को लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। मतदान के दौरान विपक्षी सांसद जॉन ब्रिटास, ए.ए. रहीम, हारिस बीरान और संतोष कुमार पी. की ओर से बिल की कुछ धाराओं में संशोधन के लिए दिए गए नोटिस पर चर्चा नहीं हो सकी, क्योंकि वे उस समय सदन में मौजूद नहीं थे। वहीं, सांसद पी. विल्सन और तिरुची शिवा ने संशोधन प्रस्ताव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: बांकीपुर में 34 तो दतिया में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान, मांजलपुर सीट का कैसा रहा हाल?

07:18 PM, 30-Jul-2026 मतदान खत्म, परिणाम का इंतजार बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहा उपचुनाव शाम के 6 बजते ही खत्म हो गया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर देखने के लिए मिला है। यहां कुल 34.16% हुआ है। वहीं गुजरात के मांजलपुर में भी उपचुनाव में लोगों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां भी मजह 37.50% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान 70.25 प्रतिशत दतिया में हुआ है। अब लोगों को तीन अगस्त को होने वाली मतगणना का इंतजार है। 06:29 PM, 30-Jul-2026 तीनों सीटों पर शाम 5 बजे तक कितनी प्रतिशत वोटिंग? चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक दतिया सीट पर 68.78%, बांकीपुर में 33.57% और मांजलपुर में 34.35% प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि 6 बजने के बाद भी अभी तक अंतिम वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। 04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल: गडकरी का संसद में बड़ा बयान, इंजन पर असर और कंपनियों के सर्विस डेटा पर क्या कहा?

देशभर में E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। लोकसभा में गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम को चरणबद्ध, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और व्यापक परामर्श के बाद लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि इथेनॉल मिश्रण की मात्रा को एकदम नहीं बढ़ाया गया, बल्कि उत्पादन क्षमता, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और नियामकीय व्यवस्था तैयार होने के बाद इसे संतुलित और क्रमिक तरीके से बढ़ाया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 1 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: दतिया में एक बजे तक 61% मतदान, बांकीपुर में नहीं बढ़ी रफ्तार; मांजलपुर का क्या हाल

04:05 PM, 30-Jul-2026 बिहार और गुजरात में कछुए की चाल दोपहर तीन बजे तक सबसे कम मतदान बिहार की बांकीपुर सीट पर अब तक दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह से लेकर अब तक यहां महज 27.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है। वहीं, गुजरात के मांजुलपुर में भाजपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है और यहां अब तक 28.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 04:03 PM, 30-Jul-2026 दतिया में जमकर हो रहा मतदान मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस विधायक की अयोग्यता के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में जमकर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दतिया सीट पर अब तक 61.48 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि यह सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखती है और 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहां से हार गए थे। 01:51 PM, 30-Jul-2026 दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदान दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। 01:07 PM, 30-Jul-2026 वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

'चलो संसद' प्रदर्शन में AI का इस्तेमाल: पुलिस से निपटने के लिए मांगी गई ये मदद, हैट-मास्क-चश्मे तक पहुंची जांच

1 of 5 पुलिस से निपटने के लिए प्रदर्शनकारियों ने ली एआई की मदद - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सीजेपी द्वारा आयोजित “चलो संसद” प्रदर्शन में 20 जुलाई को हुई झड़पों की जांच चल रही है। जांच में सामने आया है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस भीड़-नियंत्रण उपायों का मुकाबला करने के लिए एआई उपकरणों का उपयोग किया हो। इसमें आंसू गैस के प्रभाव को कम करने के लिए गीले जूट के बैग का उपयोग शामिल है। पुलिस इस मामले की कई तरीकों से जांच कर रही है। 2 of 5 पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : पीटीआई प्रदर्शनकारियों ने हार्ड हैट, मास्क और चश्मे से खुद को तैयार किया सूत्रों के अनुसार, जांच से संकेत मिला है कि कुछ प्रतिभागियों ने आंसू गैस के प्रभाव को कम करने और सुरक्षाकर्मियों से टकराव की तैयारी के लिए एआई प्लेटफार्मों पर जानकारी खोजी होगी। पुलिस का मानना है कि प्रदर्शनकारियों ने हार्ड हैट, मास्क और चश्मे से खुद को तैयार किया था। पुलिस इन निष्कर्षों की पुष्टि के लिए डिजिटल और अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है। हालांकि, पुलिस ने उन एआई प्लेटफार्मों के नाम नहीं बताए हैं, जिन तक कथित तौर पर पहुंचा गया था। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ऐसी खोजों को स्थापित करने के लिए किसी डिजिटल उपकरण की फॉरेंसिक जांच की गई है या नहीं। 20 जुलाई के प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुई थीं। यह झड़पें संसद मार्ग, कन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Bypolls Updates: दतिया में एक बजे तक 48% मतदान, बांकीपुर में नहीं बढ़ी रफ्तार; मांजलपुर का क्या हाल?

01:51 PM, 30-Jul-2026 दतिया उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 48.91% मतदान दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। दोपहर एक बजे तक दतिया सीट 48.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, बांकीपुर सीट पर 20.01 फीसदी और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 21.66 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर वोटिंग की रफ्तार शुरू से तेज है। 01:07 PM, 30-Jul-2026 वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण है। माताएं, बहनें, माता-पिता, अभिभावक, चाचा-चाची, दादा-दादी, सभी वोट डालने के लिए बाहर आए हैं। हम चाहते हैं कि मतदान का प्रतिशत जितना हो सके उतना अधिक हो। हमें उम्मीद है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। हर कोई हमें अपना आशीर्वाद दे रहा है, खासकर माताएं और बहनें। मैं बांकीपुर का बेटा हूं और वे मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। 12:16 PM, 30-Jul-2026 किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 11.50% मतदान दर्ज किया गया। मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 14.24% मतदान दर्ज किया गया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 32.53% मतदान दर्ज किया गया। 11:14 AM, 30-Jul-2026 मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर, शुरुआती तीन घंटों में 6.06% हुआ मतदान गुजरात की वडोदरा सीट के अंतर्गत आने वाली मांजलपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

11:42 AM, 30-Jul-2026 विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं, रुख बदलना उनकी आदत बन गई: जेपी नड्डा राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही चलने देने के बजाय उसे बाधित करने और रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बार-बार अपना रुख बदलना उनकी आदत बन गई है। नड्डा ने कहा, सरकार की ओर से मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सिर्फ मौजूदा सत्र की बात नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रही है। जब भी चर्चा हुई है, विपक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है और उसे उचित जवाब मिला है, क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने कहा, आज भी जिस चर्चा की उन्होंने मांग की थी, उस पर दोपहर 2 बजे जितेंद्र सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। एक विधेयक भी चर्चा के लिए आने वाला है। इसके बावजूद मुद्दे बदलते रहना उनकी आदत बन गई है। राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही चलने देने के बजाय उसे बाधित करने और रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बार-बार अपना रुख बदलना उनकी आदत बन गई है।नड्डा ने कहा, सरकार की ओर से मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सिर्फ मौजूदा सत्र की बात नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी सरकार हर विषय पर चर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

'ऋतब्रत को और समय न दिया जाए': चुनाव आयोग को ममता बनर्जी ने क्यों लिखी चिट्ठी, क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय हलचल काफी तेज है। चुनाव आयोग ने जुलाई की शुरुआत में टीएमसी और उसके पत्रों से जुड़े एक मामले में जांच शुरू की थी। आयोग ने 2 जुलाई और 13 जुलाई को पत्र जारी किए थे। आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी की शिकायतों पर टीएमसी से जवाब मांगा था। टीएमसी से 6 जुलाई तक अपनी टिप्पणी देने को कहा गया था। पार्टी ने तय समय पर 6 जुलाई को ही अपना जवाब जमा कर दिया था। टीएमसी ने अपने जवाब की एक कॉपी ई-मेल और स्पीड पोस्ट से ऋतब्रत बनर्जी को भी भेज दी थी।ममता बनर्जी का आरोप है कि आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी को बार-बार अतिरिक्त समय दिया। इससे जांच प्रक्रिया में बेवजह देरी हो रही है। आयोग ने ऋतब्रत बनर्जी को जवाब देने के लिए 15 दिनों की और मोहलत दी थी। उनके लिए नई अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई थी। वहीं टीएमसी के लिए समयसीमा 13 जुलाई तक बढ़ाई गई थी। ममता बनर्जी ने कहा कि 25 जुलाई की तारीख बीतने के बाद भी टीएमसी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। पार्टी को यह भी नहीं पता चला कि ऋतब्रत ने अपना जवाब सौंपा है या नहीं।ममता बनर्जी ने 29 जुलाई को लिखे अपने पत्र में आयोग की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गहरा असर पड़ रहा है। इसलिए आयोग को दोनों पक्षों के लिए बराबरी का मैदान सुनिश्चित करना चाहिए।ममता बनर्जी ने लिखा कि न्याय का आधार जनता का विश्वास होता है। अगर 25 जुलाई के बाद भी ऋतब्रत बनर्जी को और समय दिया जाता है, तो इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा डगमगा जाएगा। ममता ने मांग की है कि आयोग बिना किसी देरी के इस जांच को तुरंत समाप्त करे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk

Gen-Z की ताकत से बदली सियासत?: युवाओं पर दलों का फोकस; भाजपा इंस्टाग्राम पर, सपा शुरू करेगी जेन संवाद

जेन-जी की ताकत दुनिया ने देखी। अब इससे चौकन्ने हो रहे राजनीतिक दल नए सिरे से अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। उनकी प्राथमिकता सूची में अब इंस्टाग्राम जैसा युवाओं में बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम है। 18 से 29 साल के छात्रों, प्रोफेशनल्स व बेरोजगारों से खुद को ज्यादा प्रभावी तरीके से जोड़ने पर फोकस बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित अपने तीन वीडियो संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान में इसी के जरिए युवाओं के बीच पैठ और बढ़ाएगी। साथ ही विरोधियों के हमलों पर जवाब भी देगी। भाजपा को संदेश दिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जहां युवा सबसे ज्यादा सक्रिय हैं, वहां अपनी बात पहुंचाएं।समाजवादी पार्टी अब ‘जेन-जेड संवाद’ शुरू कर रही है। यह सपा के विजन इंडिया अभियान का विस्तार माना जा रहा है। कांग्रेस भी युवाओं से जुड़ने का विशेष अभियान तय करने जा रही है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी उपाध्यक्ष आकाश आनंद को युवाओं से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी है।जेन-जी की ताकत को पार्टियों ने तब ही भांपना शुरू कर दिया जब जंतर-मंतर से लेकर देश के दूसरे हिस्सो में युवाओं का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा था। दलों को इससे संदेश मिला कि युवा अपने मुद्दों पर मुखर हैं और उनका वोट राजनीतिक रुझान से उलट हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणनीति के तहत प्रदर्शन को फैलने से रोका, वहीं सपा, कांग्रेस व अन्य पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया। उधर, सपा सांसद डिंपल यादव धरना स्थल पर पहुंच प्रदर्शकारियों की मदद करती दिखीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk