I-PAC Raid: प्रतीक जैन के परिवार का ED पर दस्तावेज चोरी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत; हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी

राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें घर पर छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी शुरू हुई, जो करीब 9 घंटे तक चली। दोपहर करीब 3 बजे जब ईडी की टीम वहां से रवाना हुई, उसके कुछ ही देर बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आगे ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छापेमारी के दौरान घर से जरूरी दस्तावेज गायब हो गए। उन्होंने कहा कि ईडी के खिलाफ चोरी का औपचारिक आरोप मिला है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक दक्षिण कोलकाता में प्रतीक जैन के घर और सॉल्ट लेक में उनके ऑफिस पहुंचीं, जहां ईडी की छापेमारी चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी टीएमसी के अंदरूनी दस्तावेज, हार्ड डिस्क और चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डेटा को जब्त करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि टीएमसी के लिए राजनीतिक परामर्श के अलावा I-PAC पार्टी के आईटी और मीडिया सेल का भी काम देखती है।ईडी ने गुरुवार को कथित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में I-PAC के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास समेत करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली के चार ठिकाने भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में की गई।इस बीच प्रवर्तन नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

ED Raids on IPAC Office: CM ममता का आरोप- मतदाता सूची-चुनाव रणनीति और डाटा उठा ले गई ईडी; भाजपा ने किया पलटवार

04:01 PM, 08-Jan-2026 दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं मुख्यमंत्री: ईडी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने तक कार्यवाही शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी: ईडी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने तक कार्यवाही शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी: ईडी 03:51 PM, 08-Jan-2026 साक्ष्यों के आधार पर ली जा रही तलाशी: ईडी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। इसका संबंध नकद लेन-देन, हवाला के जरिये पैसे के ट्रांसफर और ऐसे ही अन्य वित्तीय गतिविधियों से है। किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी किसी भी चुनाव से जुड़ी नहीं है और धनशोधन के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। स्थापित कानून सुरक्षा उपायों के अनुसार सख्ती से तलाशी की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। माम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

बाजार में घबराहट क्यों?: सेंसेक्स चार दिन में 1600 अंक टूटा, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा; जानें क्या है कारण

भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी भारी बिकवाली ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 1,580 अंक से अधिक टूट गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.7% की गिरावट के साथ 25,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। इस गिरावट के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 7.19 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ रुपये रह गया है। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,876.85 पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ का डर और घरेलू विकास दर को लेकर चिंताओं ने बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। आइए सबसे पहले अमर उजाला पर जानते हैं गिरावट के छह बड़े कारणों के बारे में।बाजार में घबराहट का एक मुख्य कारण अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका एक ऐसे विधेयक पर विचार कर रहा है जो रूसी आयात पर 500% तक शुल्क लगा सकता है, और इसका इस्तेमाल भारत जैसे देशों के खिलाफ भी किया जा सकता है जो रियायती रूसी तेल खरीद रहे हैं। ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि भारत ने रूसी तेल आयात पर अमेरिकी चिंताओं को दूर नहीं किया, तो भारतीय सामानों पर उच्च टैरिफ लगाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही भारतीय उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगा चुका है।बाजार की इस गिरावट की अगुवाई हेवीवेट स्टॉक्स कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों में भारी बिकवाली देखी गई है, जो इस सप्ताह 4% तक टूट चुके हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

ED Raids on Prateek Jain: ईडी की रेड पर भड़कीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?; लगाए ये आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’ ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी सेल प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान टीएमसी की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डेटा जब्त करने का कोशिश कर रहे थे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित और असांविधानिक है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है।ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘उन्होंने हमारे आईटी सेल प्रमुख के आवास पर छापा मारा था। वे मेरी पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त कर रहे थे, जिनमें विधानसभा चुनावों के लिए हमारे उम्मीदवारों का विवरण था। मैंने उन्हें वापस ले लिया है।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ये सारे दस्तावेज जब्त कर भाजपा को देने जा रही थी।पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

ED Raids on Prateek Jain: प्रतीक के घर ईडी की रेड से बिफरीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। (खबर अपडेट की जा रही है) अन्य वीडियो ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Somnath Swabhiman Parv: PM बोले- सिद्धांत से समझौता न करने वालों की याद में स्वाभिमान पर्व; साझा कीं तस्वीरें

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को याद किया। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2001 को सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रम में मैंने भाग लिया था, जब 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि 1951 का वह ऐतिहासिक समारोह तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। मंदीर के पुनर्निर्माण में योगदान देने वालों को किया याद प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार पटेल, केएम मुंशी सहित कई महान विभूतियों का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। उन्होंने यह भी याद किया कि 2001 के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गृह मंत्री आडवाणी और अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए थे। मोदी ने भक्तों से तस्वीरें साझा करने की अपील की प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जय सोमनाथ! सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज से शुरू हो रहा है। जनवरी 1026 में सोमनाथ पर पहला हमला हुआ था, लेकिन 1026 के हमले और उसके बाद हुए आक्रमण भी करोड़ों लोगों की आस्था और उस सभ्यतागत चेतना को नहीं तोड़ सके, जिसने सोमनाथ को बार-बार खड़ा किया। मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 में 1951 के भव्य समारोह के 75 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण भी किया जा रहा है। उन्होंने ‘जय सोमनाथ’ के उद्घोष के साथ बताया कि आज से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से आग्रह किया कि यदि वे भी सोमनाथ गए हैं, तो अपनी तस्वीरें #SomnathSwabhimanParv के साथ साझा करें। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन सोमनाथ मंदिर को पहले से कहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बवाल: सड़कों पर दिखाई दिए ईंट और पत्थर...इस खास तकनीक से उपद्रवियों की पहचान

1 of 20 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, वहां लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से बरात घर संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा उसी परिसर में एक अवैध डिस्पेंसरी भी खोली गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने बुधवार तड़के करीब दो बजे बाद तुर्कमान गेट इलाके में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां पर दरगाह फैज ए इलाही मस्जिद के सामने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए एमसीडी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई एमसीडी ने कार्रवाई से पहले नियमानुसार, दो बार नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को स्थान खाली करने के निर्देश दिए थे। उसने अंतिम नोटिस 22 दिसंबर को भेजते हुए 15 दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस कारण हाई कोर्ट के आदेश पर सख्त कदम उठाया गया। 3 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई एमसीडी ने कार्रवाई को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पूरे इलाके को पांच सेक्टरों में बांटा गया था ताकि हर हिस्से पर अलग-अलग टीम काम कर सके। इन पांच सेक्टरों में एमसीडी के पांच जोनों की टीमें तैनात की गई। ऑपरेशन में लगभग 100 एमसीडी कर्मचारियों को सीधे तौर पर लगाया गया था। 4 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई तोड़फोड़ के लिए 32 जेसीबी मशीनें, दो पोकलेन मशीनें और छह गैस कटर लगाए गए थे। मलबा हटाने के लिए 50 डंपरों की व्यवस्था की गई। यहां मलबा हटाने का कार्य तेजी के सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बवाल: कैसे भड़का था उपद्रव? सपा सांसद का आया नाम; पथराव और लाठीचार्ज की कहानी

1 of 17 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं। दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 17 दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दरगाह फैज-ए-इलाही में नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद एरिया में तनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। 3 of 17 दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दरगाह फैज-ए-इलाही में नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद एरिया में तनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह इस दौरान एमसीडी की भूमि पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल, एक डिस्पेंसरी व सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे सरकारी भू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र और ओडिशा दौरा, अखलाक मॉब लिंचिंग मामले पर सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरा शुरुआत प्रधानमंत्री के दौरे से। पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें पुदीमदका में ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखना भी शामिल है। भारत में हरित ऊर्जा उत्पादन की दिशा में यह एक बड़ी पहल है, जिसमें करीब 1.85 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

सर्दी का सितम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठंड ने ठिठुराया, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सडकों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए। अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।राज्य में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री तापमान रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से ढके अल्पाइन परिदृश्य का आनंद लेने के लिए भदेरवाह-पठानकोट राजमार्ग के किनारे स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk