संसद में 2004 के बाद पहली बार ऐसा काम: पीएम के बयान के बिना पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव; नहीं दूर हुआ गतिरोध

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा के अनुसार अपना भाषण नहीं दिया। 2004 के बाद यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब संसद में बिना प्रधानमंत्री के भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुआ। विपक्ष के लगातार विरोध के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के संशोधनों को वोटिंग के लिए रखा, जो खारिज हो गए। इसके बाद अध्यक्ष ने 28 जनवरी को दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस बीच विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: ओम बिरला बोले- पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना, मैंने आने से मना किया

03:04 PM, 05-Feb-2026 पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना: लोकसभा स्पीकर लोकसभा में सांसदों के अप्रिय बर्ताव की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। लोकसभा में सांसदों के अप्रिय बर्ताव की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। 02:10 PM, 05-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। 02:00 PM, 05-Feb-2026 कंगना रनौत ने राहुल पर साधा निशाना लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘उनके शब्दों पर ध्यान दीजिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और ‘माल’ और ‘कबाब’ हैं। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।’ #WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s statement, BJP MP Kangana Ranaut says, “Look at his choice of words, the way he said about the Epstein files too, that there’s more ‘maal’ and ‘kebab’ in it. What can you expect from a person with such a rotten and corruptmindset?” pic.twitter.com/rr4nis1AAs — ANI (@ANI) February 5, 2026 लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘उनके शब्दों पर ध्यान दीजिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और ‘माल’ और ‘कब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बड़ा अपडेट: सरकार बोली- मार्च तक आएगा कानूनी मसौदा; 4-5 दिनों में संयुक्त बयान

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दोनों देश अगले 4 से 5 दिनों में संयुक्त बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार सरकार ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है। उन्होंने बताया कि संयुक्त बयान के बाद इस समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जॉइंट स्टेटमेंट के जारी होने के बाद ट्रंप सरकार अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। भारत और जीसीसी ने किए टीओआर पर हस्ताक्षर उद्योग मंत्री ने गुरुवार को भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान कहा कि अमेरिका के साथ बढ़ते कारोबारी जुड़ाव के तहत अमेरिकी विमान, इंजन और अन्य उत्पादों के लिए भारत के ऑर्डर अकेले 100 अरब डॉलर से अधिक हो जाएंगे। भारत-अमेरिका हैं एक-दूसरे के पूरक गोयल ने कहा कि भारत और जीसीसी के बीच व्यापारिक रिश्ते 5,000 साल पुराने हैं और यह समझौता वस्तुओं व सेवाओं के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित देशों के साथ एफटीए पर सक्रियता से काम कर रही है।मंत्री के मुताबिक, इस समझौते से एमएसएमई, किसान, मछुआरे, युवा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को इससे उल्लेखनीय फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका एक-दू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

चाइनीज मांझे से मौत: सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी, कल हुई थी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य… — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026 मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।बुधवार को बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत गया। इस दौरान गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से मेट्रो मेट्रो ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं।बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और इसके कारण होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखा जाएगा। मांझे के इस्तेमाल पर रोक के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी उच्चस्तर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: 'किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित', कांग्रेस के दावों पर कृषि मंत्री शिवराज का बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक्स पोस्ट पर कहा कि, ‘हमारे मंत्री पीयूष गोयल ने भी संसद में सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं फिर दोहराता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।‘वहीं भारत के कृषि क्षेत्र, खासकर किसानों पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के असर के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘यह व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक नया उदाहरण है। हम विवाद नहीं, संतुलित संवाद में विश्वास करते हैं। किसानों के हितों की पूरी तरह से संरक्षित किया गया है। किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं।उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे मुख्य अनाज, फल, प्रमुख फसलें और बाजरा सब सुरक्षित हैं। डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर गलत सूचना फैलाने और “अंध विरोध” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता और अव्यवस्था का माहौल बनाने के लिए अफवाहें फैलाई गईं। कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और विपक्ष निराश हैं। मानसिक रूप से परेशान हैं। वे मैदान मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए अंधाधुंध विरोध कर रहे हैं। वे अफवाहें फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जब कपड़ा निर्यात बढ़ेगा, तो कपास किसानों को फायदा होगा।‘वहीं संसद के मकर द्वार पर एक दिन पहले यानी बुधवार (04 फरवरी) को हुई राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई नोकझोंक पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज मेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में मंदी, चांदी की दरों में ₹25000 की कमी, सोना करीब ₹1800 सस्ता हुआ

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार (05 फरवरी) को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। 4 फरवरी को क्या थे भाव? आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया। स्पॉट गोल्ड 2.8% की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9% की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594. …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश मामला: आरोपी रयान राउथ दोषी करार, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को फ्लोरिडा की एक अदालत में सुनाया गया। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि घटना एक गोल्फ कोर्स में हुई थी और आरोपी का व्यवहार पूरे केस के दौरान बेहद असामान्य रहा। आरोपी का नाम रयान राउथ है। उस पर आरोप था कि उसने साल 2024 में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में उनकी हत्या की योजना बनाई। जब डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे, उसी दौरान रयान राउथ झाड़ियों में छिपकर राइफल लेकर निशाना साधे हुए था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने समय रहते उसे देख लिया। एजेंट ने तुरंत फायरिंग की, जिसके बाद राउथ ने अपनी बंदूक गिरा दी और मौके से भाग गया। उसने ट्रंप पर कोई गोली नहीं चलाई, लेकिन जांच एजेंसियों ने इसे हत्या की कोशिश माना।अमेरिकी जिला जज एलीन कैनन ने रयान राउथ को उम्रभर जेल में रहने की सजा सुनाई। इसके अलावा, हथियार से जुड़े एक मामले में उसे अलग से सात साल की अतिरिक्त सजा भी दी गई है, जो उम्रकैद के बाद चलेगी। सरकारी वकीलों ने अदालत से कहा था कि राउथ को पैरोल के बिना उम्रकैद दी जानी चाहिए, क्योंकि उसने कभी अपने अपराध पर माफी नहीं मांगी, अपनी गलती स्वीकार नहीं की और अब भी कानून के लिए कोई सम्मान नहीं दिखाया।दूसरी ओर रयान राउथ के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि राउथ की उम्र लगभग 60 साल हो चुकी है। अगर उसे 27 साल की सजा दी जाए, तो वह जीवन में एक बार फिर आज़ादी देख सकता है। राउथ के वकील ने तर्क दिया कि राउथ को उम्रकैद देना बहुत ज्यादा सख्त सजा होगी, लेकिन अदालत ने इस दलील को स्वीक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'भारत को डराइए मत, हम ट्रंप के हटने का करेंगे इंतजार', जब डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा भी वक्त था, जब इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खरी-खरी सुना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत डोभाल ने रुबियो से कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। डोभाल ने ये भी कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ विवाद पर नहीं मानते हैं तो हम ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'भारत को डराइए मत, हम ट्रंप के हटने का करेंगे इंतजार', जब डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा भी वक्त था, जब इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खरी-खरी सुना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत डोभाल ने रुबियो से कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। डोभाल ने ये भी कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ विवाद पर नहीं मानते हैं तो हम ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 1 min · National Desk

लोकसभा में क्यों टला पीएम मोदी का संबोधन?: ट्रेजरी बेंच के पास बैनर लेकर पहुंचीं महिला सांसद, भाजपा का दावा

संबोधन टालने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यह विरोध पहले से तय योजना के तहत किया गया था। उनका दावा है कि महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट के आसपास घेराव जैसी स्थिति बना रही थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति डराने वाली थी और संसदीय कार्य मंत्री कंवल जीत सिंह ढिल्लों की तत्परता से हालात काबू में आए। वहीं, विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक विरोध बताया। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा अब अगली बैठक में जारी रहने की संभावना है।मनोज तिवारी ने आगे बताया कि शाम करीब पांच बजे जब सदन फिर से शुरू हुआ और प्रधानमंत्री के जवाब की उम्मीद थी, तभी विपक्ष की कुछ महिला सांसद ट्रेजरी बेंच की सीटों के पास पहुंच गईं। इनमें वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि शामिल थीं। उन्होंने ‘डू व्हॉट इज राइट’ लिखा बड़ा बैनर पकड़ रखा था। यह विरोध एक दिन पहले निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसदों के समर्थन में बताया गया। महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट के आसपास खड़े होकर विरोध जताया।प्रधानसंत्री के संबोधन न होने पर भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, पीएम सदन में नहीं आएंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। वीडियो में राहुल गांधी दोपहर के समय यह कहते दिखे कि यदि प्रधानमंत्री आते तो वे उन्हें एक किताब देते और उस पर चर्चा की मांग करते।सदन में विवाद की शुरुआत उस मुद्दे से हुई जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का हवाला देने से रोका गया। इसी मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे थे। कार्यवाही के दौरान कई बार स्थगन हुआ। दोपहर से ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk