Delhi Building Collapse Live: एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र

08:38 AM, 09-Sep-2026 सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी सख्त सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है। सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है। 08:36 AM, 09-Sep-2026 सत्य निकेतन हादसे के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा। मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सूद ने कहा कि एक से दो महीने के भीतर इस नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के तीन तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया; तनाव बढ़ेगा?

ईरान की विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के विमानन क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दो दर्जन से ज्यादा यात्री और निजी एयरलाइनों को निशाना बनाया। विदेशी कार्गो सेवा देने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई। अमेरिका का मकसद ईरान को उसके बचे हुए कारोबारी साझेदारों से अलग करना है। अमेरिका ने प्रतिबंध क्यों लगाए? ये कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद ईरान सरकार की आर्थिक मदद के अहम रास्तों को बंद करना है। अमेरिका ने कहा कि ईरान का विमानन क्षेत्र हथियार, लोगों और अवैध सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। स्कॉट बेसेंट ने क्या चेतावनी दी? अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी कि ईरान की बाकी एयरलाइन के साथ कारोबार करने वालों को भी वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर किया जा सकता है। अमेरिका ने इस सप्ताह 36 संस्थाओं पर कार्रवाई की है। इनसे कारोबार करने वाली विदेशी कंपनियों और सरकारों पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं। इन संस्थाओं की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। ईरान ने अमेरिका को क्या जवाब दिया? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका की पुरानी प्रतिबंध नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों का अमेरिका पर भी बुरा असर पड़ा है। इससे दुनिया में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने पूछा कि प्रतिबंध और युद्ध से अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाने के बाद अमेरिका का नया तरीका फिर से प्रतिबंध लगाना है? माही एयर पर भी कार्रवाई क्यों? अमेरिका ने कहा कि तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कजाखस्तान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं: कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला?

आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं: कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला? आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं: कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला? पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Sep 2026 12:37 AM IST सार अमेरिकी नागरिक पर आतंकी साजिश के आरोपों के बावजूद यूएपीए नहीं लगा है। एनआईए की ओर से दाखिल आरोपपत्र में यह बात सामने आई है। इसके बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे। कांग्रेस ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली नहीं, गुजरात में होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: उद्धव ने सरकार पर साधा निशाना; क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली से गुजरात के केवड़िया ले जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ने आरोप लगाया कि केंद्र गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच ‘दीवार खड़ी’ करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पार्टी सांसद संजय राउत ने कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की। उद्धव ठाकरे ने क्या सवाल उठाया? मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने पूछा कि ऐसे कार्यक्रम मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू और दूसरे राज्यों की राजधानियों में क्यों नहीं हो सकते? उन्होंने कहा कि गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच दीवार बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मांगा जाना चाहिए। ये भी पढ़ें: संजय राउत ने क्या कहा? वहीं, सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ गुजरात के प्रधानमंत्री हैं? उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसलिए लोगों को उम्मीद होगी कि यह कार्यक्रम देश की राजधानी में हो। राउत ने पूछा, क्या यह वाइब्रेंट गुजरात का कार्यक्रम है? उन्होंने इस विचार के पीछे के लोगों को’दिमागी नक्सली’ भी कहा। बहिष्कार की क्यों अपील की? राउत ने दावा किया कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले पुरस्कार समारोह की जगह बदली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की राजधानी और राष्ट्रीय पुरस्कार की अहमियत कम की जा रही है। राउत ने कलाकारों से गुजरात नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश पर गर्व करने वाले कलाकार पुरस्कार लेने से इनकार कर दें। पुरस्कार समारोह कहां होगा? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला: लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस; किराये की व्यवस्था में भी बदलाव

उन्होंने बताया कि सरकार पहले से पीजी नीति और न्यायमूर्ति गौबा समिति की रिपोर्ट को लागू करने पर काम कर रही थी।इसके अलावा विश्वविद्यालयों और नरेला समेत खाली पड़ी सरकारी इमारतों में छात्रावास बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रहीं हैं। बता दें कि इस विषय पर दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा भी हो चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 1 min · National Desk

क्या विजय ने की स्टालिन के टूटे जबड़े की नकल?: बॉडी शेमिंग के आरोपों पर सीएम ने दी सफाई, दिया ये जवाब

विजय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 7 सितंबर को विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांग पर जवाब देते समय उनकी बॉडी लैंग्वेज “किसी भी तरह से जानबूझकर नहीं थी।“उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सोमवार को विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांग पर मेरे जवाबी भाषण के दौरान बीच में अनजाने में हुई मेरी बॉडी लैंग्वेज किसी भी तरह से जानबूझकर नहीं थी। इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि इसे किसी की भावनाओं को व्यक्तिगत स्तर पर आहत करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई के तौर पर नहीं देखा जाए।“विजय की यह सफाई डीएमके विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के कक्ष के बाहर धरने के बाद आई। डीएमके विधायक विजय की टिप्पणियों को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया।इसके अलावा, माकपा नेता पी. षनमुगम ने विजय पर स्टालिन पर व्यक्तिगत हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री के टूटे जबड़े की नकल करने जैसा इशारा किया था। आपातकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत हिरासत में लिए जाने के दौरान स्टालिन पर हमला हुआ था, जिसमें उनका जबड़ा टूट गया था।षनमुगम ने एक्स पर कहा, “यह सर्वविदित ऐतिहासिक तथ्य है कि भारत में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर संघर्ष हुए थे और दमन तथा ज्यादतियां हुई थीं। उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर पुलिस ने बेरहमी से हमला किया था, जिससे उनका जबड़ा टूट गया था।” उन्होंने कहा, “किसी के शारीरिक रूप का मजाक उड़ाना निंदनीय है, चाहे ऐसा कोई भी करे। मुख्यमंत्री का खुद ऐसा करना गैर-जिम्मेदाराना है।“विवाद सोमवार को तमिलनाडु विधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

'ये बंगाल की परंपरा, विवाद कैसा': मंत्री ने बागेश्वर बाबा को घेरा, दुर्गा पूजा से पहले मांसाहार पर बवाल क्यों?

पश्चिम बंगाल के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मांस खाना कोई विवाद का विषय नहीं है। उन्होंने बंगाल की परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा में कई जगह बकरे की बलि दी जाती है और उसका मांस प्रसाद के तौर पर खाया जाता है।घोष ने कहा कि वह खुद मछली के अलावा कुछ नहीं खाते। लेकिन जिसे जो खाना है, उसे खाने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत अपने नजरिए से बात करते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से शाकाहारी भोजन को अच्छा बताते हैं।दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में लंबे समय से कई धार्मिक परंपराओं में मांसाहारी भोजन का संबंध रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन का भी जिक्र किया। घोष ने दावा किया कि विवेकानंद ने कहा था कि जब तक देश रहेगा, मां काली बकरे का मांस खाएंगी और शिव डमरू बजाएंगे।दिलीप घोष ने यह भी कहा कि जो लोग बागेश्वर बाबा के पास जाते हैं, क्या वे पूरे भरोसे से कह सकते हैं कि वे मछली या मांस नहीं खाते? उन्होंने कहा कि किसी संत की बात उनके अपने नजरिए से हो सकती है, लेकिन इससे बंगाल की पारंपरिक खान-पान की आदतें नहीं बदल जातीं।दिलीप घोष ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी लोगों के खान-पान को लेकर निर्देश देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के दौर में यह कहा जाने लगा था कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। घोष ने कहा कि लोगों को अपनी पसंद के मुताबिक खाने की आजादी मिलनी चाहिए।उन्होंने दुर्गा पूजा के आयोजन में सरकारी पैसे के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। घोष ने कहा कि पूजा मुख्य रूप से समाज को मिलकर आयोजित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पहले राजा और जमींदारों के आयोजन से आगे बढ़कर सामुदायिक त्योहार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: 15 राज्यों में बारिश, तूफान का अलर्ट; पाकिस्तान में भारत विरोधी साजिश; बंगाल में बाल विवाह पर सख्ती

मौसम फिर करवट लेने वाला है, 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल में बाल विवाह रोकने के लिए सख्त नीति अपनाई गई है, जिसमें पति के साथ काजी और पुरोहित पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। दिल्ली पीजी हादसे में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और हरिराम व उनकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हादसे के बाद हॉस्टल के समझौते में छात्रों को ही जिम्मेदार ठहराने की बात सामने आई। अमर उजाला शब्द सम्मान के आठवें पड़ाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है, 30 सितंबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। उधर, पाकिस्तान में आतंकियों की ड्रोन हमलों की साजिश और जैश मुख्यालय में दो महीने के प्रशिक्षण का खुलासा हुआ है। लेबनान में इस्राइली हमले में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि हूती लड़ाकों ने सऊदी विमान गिराने का दावा किया। भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति भारत की ताकत है, कमजोरी नहीं और सेना को खुली छूट के साथ संसाधन दिए जाएंगे। सीरिया में 73 टन परमाणु सामग्री मिलने की आईएईए की रिपोर्ट भी सामने आई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में एक और मौत से आंकड़ा 13 पहुंच गया है। वहीं, बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान ने घरवालों को चेतावनी दी। क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने शुभमन गिल की कप्तानी और हार्दिक पांड्या से उनकी तुलना पर बात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

इंडोनेशिया: ज्वालामुखी की राख से सात एयरपोर्ट बंद, 3.41 लाख यात्री हलकान; राहत कार्य पर राष्ट्रपति क्या बोले?

इंडोनेशिया में जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित माउंट अनाक क्राकाटाऊ के विस्फोट से निकली ज्वालामुखीय राख ने सोमवार को जकार्ता और आसपास के इलाकों को प्रभावित किया। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर जकार्ता के दो हवाईअड्डों समेत सात हवाईअड्डे बंद रहे। देश के क्षेत्रीय विकास समन्वय मंत्री अगस हरिमूर्ति युधोयोनो के मुताबिक, शुक्रवार हुए इस विस्फोट से 2,961 उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन या रद्दीकरण से करीब 3.41 लाख यात्री प्रभावित हुए। राहत कार्यों के लिए बजट पर राष्ट्रपति क्या बोले? राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आपदा प्रबंधन बजट बढ़ाने की जरूरत बताई। परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने जकार्ता का सोएकार्नो-हट्टाअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और छह अन्य हवाईअड्डे सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे तक बंद रखने का एलान किया। जावा, सुमात्रा और बैंटन की तरफ राख के गुबार निगरानी एजेंसी ने अनाक क्राकाटाऊ में आगे भी विस्फोटों की अधिक संभावना को लेकर आगाह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राख के गुबार जावा की ओर 6,000 मीटर और सुमात्रा तथा बैंटन की ओर 15,000 मीटर तक पहुंचे। अनाक क्राकाटाऊ इंडोनेशिया के लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आपदा प्रबंधन बजट बढ़ाने की जरूरत बताई। परिवहन मंत्री डुडी पुरवागांधी ने जकार्ता का सोएकार्नो-हट्टाअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और छह अन्य हवाईअड्डे सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:59 बजे तक बंद रखने का एलान किया।निगरानी एजेंसी ने अनाक क्राकाटाऊ में आगे भी विस्फोटों की अधिक संभावना को लेकर आगाह किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राख के गुबार जावा की ओर 6,000 मीटर और सुम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 8, 2026 · 2 min · National Desk

सागर जहरीली शराब कांड: मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के गांवों में नकली और जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। करीब 109 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस बीच शराब में मेथेनॉल की मिलावट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में शराब में मेथेनॉल मिलाया गया। लोगों का हाल जानने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने भी मेथेनॉल मिलावट की बात कही। उन्होंने बताया कि मेथेनॉल मिलाने से शराब की एक पेटी, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये होती है, उसकी लागत करीब 700 रुपये रह जाती है। ज्यादा मुनाफे के लालच में ऐसी शराब खरीदकर बेची गई। शरीर में जाकर जहरीला बनता है मेथेनॉल मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। इसका उपयोग सॉल्वेंट, ईंधन और कुछ रसायनों के निर्माण में होता है। शराब में मेथेनॉल की मिलावट बेहद खतरनाक हो सकती है। इसे पीने के बाद व्यक्ति की तबीयत तेजी से बिगड़ सकती है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो सकती है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन एवं पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, मेथेनॉल शरीर में जाने के बाद फॉर्मेलडिहाइड और फिर फॉर्मिक एसिड में परिवर्तित होता है। ये पदार्थ शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इससे आंखों, दिमाग और अन्य अंगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है और व्यक्ति की सांसें उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 7, 2026 · 2 min · National Desk