धमाकों से दहले सऊदी और ईरान: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ रहा तनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कब खत्म होगा युद्ध?

ईरान के सरकारी प्रसारक ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ के अनुसार, सिरिक और मिनाब काउंटी के तटीय इलाकों में बुधवार को लगातार कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इन घटनाओं को लेकर होर्मोजगान प्रशासन ने बताया कि केशम में सुनी गई आवाजों का स्रोत समुद्र में पाया गया है। वहीं, आईआरआईबी ने अरब मीडिया के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के किंग फहद एयर बेस पर भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा, ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने खबर दी कि सऊदी शहर ताइफ में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सऊदी मीडिया के हवाले से आईआरएनए ने कहा कि इलाके में कम से कम दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध आगामी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ‘तुरंत’ खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने तेहरान पर आरोप लगाया कि वह इस उम्मीद में संघर्ष को खींच रहा है कि वाशिंगटन में सत्ता परिवर्तन हो और उसे परमाणु हथियार हासिल करने का मौका मिल सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 1 min · National Desk

आज का राशिफल: मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

1 of 13 10 सितंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala 10 सितंबर का राशिफल: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आई है। चंद्रमा के साथ अन्य ग्रहों के प्रभाव से दिनभर की ऊर्जा और परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज का दैनिक राशिफल आपको करियर, नौकरी, व्यापार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी संकेत बताएगा। मेष से मीन राशि तक जानें किस राशि के जातकों को आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, किसे कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलने के योग हैं और किन राशियों को धन या रिश्तों के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। ग्रहों की स्थिति कुछ लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है, जबकि कुछ राशियों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की सलाह दी जाती है।आइए जानते हैं 10 सितंबर 2026 का आज का राशिफल और ग्रहों की चाल आपके लिए क्या संदेश लेकर आई है। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा और उनकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। हालांकि किसी की कही बात को दिल से लगाने से मन परेशान हो सकता है। छोटी-सी बात को बड़ा बनाने से बचें और धैर्य बनाए रखें। माताजी की सेहत, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान देना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र की राजनीति से जितना दूर रहेंगे, उतना ही आपके हित में रहेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज संपत्ति और निवेश के मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का लंबे समय से देखा सपना पूरा होने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

'जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन': नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति?

स्टोरे ने नॉर्वे के मीडिया से बातचीत में कहा, मैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कल रात आधी रात के बाद तक साथ थे। हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि यूक्रेन को हवाई सुरक्षा देने में कैसे मदद की जा सकती है। यूक्रेन में जो भयानक घटनाएं हो रही हैं, उनसे बचाव के लिए यह जरूरी है। वह आज सुबह मेरे कार्यालय में भी आए थे। उस समय वह फोन पर लगातार जानकारी ले रहे थे कि मिसाइल ने कहां हमला किया है।उन्होंने कहा, दोनों देशों के उद्योग मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन को सिर्फ हवाई सुरक्षा देना ही नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था भी बनाई जा सके, जिससे यूक्रेन खुद हवाई सुरक्षा प्रणाली बना सके। जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आने से बचा।प्रधानमंत्री स्टोरे ने आगे कहा, उन्हें (जेलेंस्की) समर्थन जुटाने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करनी पड़ रही है। अब वह कनाडा जा रहे हैं। यहां हमारी दो अच्छी बैठकें हुईं। आज सुबह फिनलैंड के राष्ट्रपति और मैंने भी अपने कार्यालय में जेलेंस्की के साथ अलग से बैठक की।उधर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में आगे का रास्ता तय करने की कोशिश की जा सकती है। यह बात कीव और मॉस्को में हुई बातचीत के बाद सामने आई है।रgबियो ने कूटनीतिक कोशिशों को लेकर सावधानी से अपनी बात रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात भी हुई है। रुबियो ने कोलंबिया के बैरनक्विला में पत्रकारों से कहा, मैं जरूरत से ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहता। लेकिन मैं निर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम; रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?

बुधवार को तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। जुलाई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच दोनों तरफ से हमले तेज हुए हैं।ट्रंप ने कहा, चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतें तेजी से नीचे जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इसमें मध्यावधि चुनाव से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। ट्रंप यह बात डलास जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कह रहे थे। वह वहां मध्यावधि चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में जाने वाले थे।ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका में अहम चुनाव होने के बाद ईरान आखिरकार पीछे हट जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान चाहता है कि चुनाव में कमजोर लोगों का एक समूह सत्ता में आए। इसके बाद ईरान को अकेला छोड़ दिया जाए और उसे परमाणु हथियार बनाने दिए जाएं। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, क्योंकि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता।युद्ध की शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि यह कुछ हफ्तों तक चलेगा। लेकिन अब इस संघर्ष को सात महीने हो चुके हैं। अमेरिका और इस्राइल के ईरान के खिलाफ युद्ध से खाड़ी देशों से तेल की आवाजाही काफी धीमी हो गई है। युद्ध से पहले दुनिया का करीब 20 फीसदी पेट्रोलियम होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता था।ट्रंप की इस टिप्पणी से साफ हुआ है कि युद्ध की स्थिति को लेकर उनकी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। युद्ध का अंत अभी नजर नहीं आ रहा है। वहीं, अमेरिका में पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र की सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण: महावितरण का आएगा आईपीओ? मुख्यमंत्री ने क्या बताया?

सरकार का मुख्य लक्ष्य क्या है? सरकार का मुख्य लक्ष्य महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) को कर्ज मुक्त बनाना है। इसके साथ ही कंपनी की काम करने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा देने पर भी जोर है। महावितरण पर कितना कर्ज है? एमएसईडीसीएल पर अभी करीब 80,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कर्ज पर कंपनी को बड़ी रकम ब्याज के रूप में देनी पड़ती है। सरकार ने एमएसईडीसीएल के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। कंपनी का आईपीओ लाने की दिशा में भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फडणवीस ने क्या कहा? फडणवीस ने कहा, तीनों सरकारी बिजली कंपनियों का किसी भी हालत में निजीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बात मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी, इंजीनियर और अधिकारी कार्रवाई समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कही। ये तीन कंपनियां कब बनी थीं? बिजली बनाने, पहुंचाने और बांटने का काम इन तीन सरकारी कंपनियों के पास है। इन तीनों कंपनियों का गठन 2005 में हुआ था। उस समय महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड यानी एमएसईबी का पुनर्गठन किया गया था। इसके बाद ये तीन अलग-अलग सरकारी कंपनियां बनाई गईं। कर्मचारियों के लिए क्या होगा? सरकार बिजली कंपनियों के कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों को सुलझाने पर काम कर रही है। इनमें अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के मामले भी शामिल हैं। सरकार इन्हें कानून और प्रशासनिक नियमों के तहत सुलझाएगी। ठेका कर्मचारियों के लिए क्या योजना है? फडणवीस ने कहा कि एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति ‘हरियाणा मॉडल’ का अध्ययन करेगी। इसका मकसद ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की सामाजिक और आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम: इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 15 सितंबर तक चलने वाले अपने दौरे के दौरान प्रिंस रहीम नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के अलावा प्रिंस रहीम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का दौरा भी करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है।प्रिंस रहीम को फरवरी 2025 में शिया इस्माइली मुसलमानों का 50वां वंशानुगत इमाम नियुक्त किया गया था। उनके पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद ऐतिहासिक शिया इमामी इस्माइली परंपरा के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने 1,400 वर्षों के इतिहास में इस्माइली समुदाय का नेतृत्व एक जीवित, वंशानुगत इमाम करते रहे हैं।इस्माइली समुदाय 35 से अधिक देशों में रहता है और इसकी आबादी करीब 1.2 से 1.5 करोड़ बताई जाती है। प्रिंस रहीम आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की कई एजेंसियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ इस्माइली स्टडीज के कामकाज और इस्माइली समुदाय की सामाजिक प्रशासन से जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों पर भी करीबी नजर रखते रहे हैं।प्रिंस रहीम का भारत दौरा आगा खान फाउंडेशन और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग की पृष्ठभूमि में हो रहा है। पिछले साल प्रिंस रहीम के पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ का निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया था, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मायावती बोलीं- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने संगठन और मिशन को लेकर बड़ा संदेश दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि उन्हें अभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने का मौका है। बसपा के मुताबिक, ऐसा होने पर उनके दामाद आकाश आनंद के लिए पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करना संभव होगा और उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है। निजी स्वार्थ को मिशन से ऊपर रखने का आरोप बसपा ने आरोप लगाया कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी ने सुधार का एक नहीं, कई बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने बहुजन मिशन से अधिक निजी और पारिवारिक स्वार्थ तथा महत्वाकांक्षा को महत्व दिया। पार्टी का कहना है कि इसका खामियाजा अशोक सिद्धार्थ के साथ उनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है। बयान में कहा गया कि अशोक सिद्धार्थ ने अपने निजी स्वार्थ में आकाश आनंद और बसपा मूवमेंट की भी पर्याप्त परवाह नहीं की। पार्टी के मुताबिक, उनसे दूसरों की तुलना में अधिक त्याग, तपस्या और कुर्बानी की अपेक्षा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनावी राज्यों पर बसपा का फोकस मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं। पार्टी के अनुसार ये तीनों राज्य बहुजन समाज और बहुजन मूवमेंट के लिए विशेष महत्व रखते हैं। पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक इन राज्यों में सत्ता प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। मौजूदा समय में पार्टी और बहुजन समाज को विरोधी दलों और जातिवादी तत्वों से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे': दिसानायके की दो टूक, श्रीलंका ने चीन को दिखाया आईना?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने साफ किया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे। आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे कोलंबो श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए दोहराया कि श्रीलंका कभी भी अपनी धरती को भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 9 सितंबर को कोलंबो में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने माना कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ वर्तमान समय में रक्षा और समुद्री क्षेत्र में सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के सबसे करीबी साझेदार के तौर पर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बंदरगाह साझा आर्थिक विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं। मछुआरों के विवाद पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा? श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कोलंबो में आयोजित ‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-श्रीलंका समुद्री सुरक्षा और सहयोग’ कार्यक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk

तारिक रहमान के भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार: क्या ब्रिक्स से दूरी बनाएगा बांग्लादेश, विदेश मंत्री ने क्या कहा?

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला और इस वैश्विक संस्था के सालाना सत्र की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पत्रकारों से उन्होंने बात किया। पत्रकारों से बात करते हुए जब प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा,‘मैं यहां अपनी राष्ट्रीय हैसियत से नहीं आया हूं, इसलिए कृपया मुझे माफ करें…मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझसे सवाल पूछें या मुझसे महासभा के अध्यक्ष के तौर पर बात करें। अगर कोई द्विपक्षीय मुद्दा है, तो मैं अभी भी विदेश मंत्री हूं; मैं अलग से बात करूंगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 1 min · National Desk

'यूके छोड़ने पर कानूनी रोक': विजय माल्या बोले- मैं भगोड़ा नहीं; भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, क्या है मामला?

माल्या का दावा है कि वह 1992 से ब्रिटेन के स्थायी निवासी हैं और फिलहाल कानूनी तौर पर ब्रिटेन छोड़ने पर रोक है। अक्टूबर 2025 में सरकार ने लोकसभा में बताया था कि 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है, जिनमें माल्या और नीरव मोदी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत वांछित आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए अलग-अलग देशों के साथ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। माल्या ने ईडी के कथित हलफनामे का हवाला देते हुए 2021 तक 14,131.60 करोड़ रुपये की वसूली का दावा किया है। विजय माल्या ने अगस्त में भी दावा किया था कि बैंकों और सरकार ने उनसे 14,100 करोड़ रुपये वसूल किए हैं, जबकि जजमेंट डेट 6,203 करोड़ रुपये है। माल्या का दावा है कि ईडी ने उनके अटैच फंड से किंगफिशर कर्मचारियों को भुगतान के लिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए थे। फरवरी 2026 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने माल्या को अदालती कार्यवाही से बचने पर फटकार लगाई और भारत लौटने के इरादे पर स्पष्ट जवाब मांगा था। भारत सरकार के रिकॉर्ड में विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। अक्टूबर 2025 में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया था कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। इस सूची में विजय माल्या और नीरव मोदी समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं।यही वजह है कि भारत में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, माल्या अब इसी पहचान पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ब्रिटेन में उनका रहना किसी तरह भारत से भागने की कोशिश नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी स्थिति का नती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 9, 2026 · 2 min · National Desk