Kanwar Yatra 2026: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के चलते कल अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के साथ अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वहीं सोमवार को प्राइवेट स्कूल आनलाइन मोड पर संचालित हुए। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों की ओर से ग्रुप पर संदेश आया था, कांवड़ यात्रा को देखते हुए बच्चों की कक्षाएं आनलाइन मोड पर संचालित होंगी।वहीं सरकारी स्कूलों की रोजाना की तरह ही कक्षाएं संचालित की गईं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार को स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, इक्वाडोर तक महसूस हुए तेज झटके; कहां था केंद्र?

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। क्या 115 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप? EMSC के मुताबिक, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई में आया। दोनों एजेंसियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में था। यह इलाका कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। क्यों आता है भूकंप? भूकंप के झटकों की जानकारी कई इलाकों से सामने आई है। हालांकि, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है। अधिकारियों की ओर से तत्काल किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं दी गई थी। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब? भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: इन छह जिलों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से नौ सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में दो से 27 फरवरी, आगरा में चार से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC-JSSC आंदोलन: पुष्पा बन बोला युवक- छात्र झुकेंगे नहीं, स्पाइडरमैन भी दिखा; प्रदर्शन में दिखा फिल्मी रंग

#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | A man dressed up as film character ‘Pushpa’ and joining ‘Vidhan Sabha Gherao’ march, says, “..Jharkhand ke students jhukenge nahi, rukenge nahi, jab tak nyay milega nahi…” “I have come to protest in ‘Pushpa style’.… pic.twitter.com/96TfwsXuvb — ANI (@ANI) August 10, 2026 #WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | During ‘Vidhan Sabha gherao’ march, a protester donning a Spiderman mask, says, “I have come to Jharkhand because voices are falling on deaf ears of the State Govt…Your Govt doesn’t want to hear us, doesn’t want to… pic.twitter.com/3EuWxbyqPp — ANI (@ANI) August 10, 2026 सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र रांची में विधानसभा घेराव के लिए जुटे हुए हैं। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद छात्र लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच लाल गमछा और फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ जैसा लुक अपनाकर एक युवक प्रदर्शन में शामिल हुआ।प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह छात्रों के आंदोलन को अलग और प्रभावी अंदाज में सामने रखने के लिए ‘पुष्पा स्टाइल’ में यहां पहुंचा है। उसने कहा कि झारखंड के छात्र अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटना चाहिए। उसने कहा, “झारखंड के छात्र झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं।”‘पुष्पा’ के गेटअप में पहुंचे प्रदर्शनकारी ने कहा कि देश में जब भी छात्रों से जुड़े बड़े आंदोलन हुए हैं, तो कई अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC के आंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

SC: मणिपुर हिंसा के मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगी दो विशेष अदालतें? सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिए? चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की जांच की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं, उनकी जानकारी एक जगह जुटाई जाए। इससे पीड़ित, उनके परिवार और कानूनी वकील संबंधित दस्तावेज हासिल कर सकेंगे। पीठ ने संबंधित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी इस मामले में अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आदेश दिया, अधिकारी दो अलग-अलग विशेष अदालतें बनाने पर विचार करें। इनमें से एक अदालत मणिपुर हिंसा से जुड़े सीबीआई के मामलों और दूसरी एनआईए के मामलों की सुनवाई के लिए हो। संबंधित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अगली सुनवाई से पहले इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट पेश करें। सीजेआई ने क्या कहा? सीजेआई ने कहा कि पीठ ने जांच की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाई है। साथ ही ऐसी जांच से जुड़ी रिपोर्ट्स को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। पीठ ने कहा कि ऐसे मामले हैं, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। पीठ ने कहा, अनुरोध किया गया है कि उन मामलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें संबंधित केस नंबर और कार्यवाही की स्थिति शामिल है। इससे वकीलों और संबंधित परिवारों को रिपोर्ट और कार्यवाही तक पहुंच मिल सकेगी। हम इस अनुरोध को स्वीकार करते हैं और निर्देश देते हैं कि संबंधित जानकारी और रिपोर्ट जुटाकर अदालत के सामने रखी जाए। ये भी पढ़ें: पीठ ने कहा, हमने सीबीआई और एनआईए की ओर से जांच किए गए मामलों और उन अदालतों की स्थिति रिपोर्ट प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति; क्या कहा?

हाईकोर्ट ने क्या कहा था? कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि वह एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के सामने अपनी मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार नहीं थे। कोर्ट का कहना था कि मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ राय के आधार पर ही विदेश जाकर इलाज कराने की जरूरत का आकलन किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा था कि डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी अपनी मेडिकल स्थिति की जांच के लिए अगले दिन कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने को तैयार नहीं थे। ये भी पढ़ें: याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, ‘आवेदक (बनर्जी) की ओर से दी गई दलील को देखते हुए कि वे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं होंगे, यह कोर्ट मानती है कि इस याचिका के जरिए उठाया गया मुद्दा अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।’ हाईकोर्ट ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होते, तो मेडिकल विशेषज्ञों की राय के आधार पर अदालत यह जांच कर सकती थी कि उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की वास्तव में जरूरत है या नहीं। विदेश में इलाज की मांग पर कोर्ट का रुख क्या था? हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि जांच जारी रहने के दौरान वह याचिकाकर्ता को विदेश यात्रा की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कोलकाता में आंखों के इलाज के लिए कई नामी और प्रतिष्ठित क्लिनिक मौजूद हैं। मामला आखिर किस प्राथमिकी से जुड़ा है? अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की भी मांग की थी। यह प्राथमिकी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले 27 अप्रैल को आयोजित एक जनसभा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा। खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा।खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं को तर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार सपाट, सेंसेक्स 178 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार

यह भी पढ़ें- फार्मा और आईटी शेयरों में तेजी सेक्टर के हिसाब से देखें तो सोमवार को निफ्टी फार्मा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख सूचकांकों में रहा और इसमें 0.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी500 हेल्थकेयर दोनों में 0.63 फीसदी की तेजी रही। आईटी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम 0.58 फीसदी और निफ्टी आईटी 0.53 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा निजी बैंक, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी कंपनियों के शेयर भी बढ़त में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, कुछ सेक्टरों पर दबाव रहा। निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 फीसदी गिरकर सबसे कमजोर सेक्टर रहा। इसके बाद पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही के बेहतर नतीजों से बाजार को सहारा बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बाजार का रुख फिलहाल हल्का सकारात्मक बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह कंपनियों के पहली तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे और देश में मजबूत बनी हुई घरेलू मांग है। विशेषज्ञों का कहना है कि कमाई का मौजूदा सीजन अब लगभग खत्म होने वाला है और ज्यादातर कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर आय वृद्धि दर्ज की है। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। घरेलू मांग मजबूत रहने पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भी कंपनियों की बिक्री और मुनाफे में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। इन सेक्टरों पर बनी रह सकती है नजर विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, मेटल और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियां मौजूदा चुनौतियों के बावजूद अपेक्षाकृत मजबूत प्रदर्शन कर सकती हैं। हालांकि, कमजोर मानसून बाजार के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Subhashitas: पहले परोपकार, अब सत्य और शुभ विचार; प्रधानमंत्री मोदी के सुभाषितों में क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सोमवार को सुभाषित साझा किया। इसमें उन्होंने सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनने, कल्याणकारी विचारों को अपनाने और जीवन को लोकहित में समर्पित करने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने लोगों से सत्य, प्रामाणिक और जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार कर राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त और समरस बनाने का भी आह्वान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

'आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा': CWG पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

‘आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा’: CWG पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं की मेजबानी की। उन्होंने खिलाड़ियों से ग्लासगो खेलों के अनुभवों के बारे में जाना और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 के हमारे शानदार पदक विजेताओं की 7, लोक कल्याण मार्ग पर मेजबानी कर खुशी हुई। खेलों के उनके अनुभवों के बारे में जाना। उनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।’ Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games. Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters. pic.twitter.com/1zkYCKiV8r — Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026 सीमित स्पर्धाओं के बावजूद भारत चौथे स्थान पर ग्लासगो में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल रहे। भारत पदक तालिका में च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk