Quad: बीजिंग में हुई क्वाड देशों के राजदूतों की बैठक, अमेरिकी राजनयिक ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्वाड देशों के राजदूतों ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में बैठक की। यह बैठक चीन स्थित अमेरिकी दूतावास में हुई, जिसमें चारों क्वाड देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूत शामिल हुए। बैठक के बाद अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीर भी जारी की। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘क्वाड एक स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को बनाए रखने में एक अच्छी ताकत है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

High Court: बीएमसी आयुक्त के कोर्ट कर्मियों की चुनावी ड्यूटी लगाने से हाईकोर्ट नाराज, अधिकार पर उठे सवाल

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस अश्विन भोबे की पीठ ने मंगलवार रात को मुख्य न्यायाधीश के आवास पर हुई विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि बीएमसी कमिश्नर, जो जिला चुनाव अधिकारी के तौर पर भी काम कर रहे हैं, उन्हें हाईकोर्ट या निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी के लिए उनकी सेवाओं की मांग करते हुए कोई भी पत्र या संचार का अन्य कोई भी माध्यम जारी करने से रोका जाता है।पीठ ने कहा, हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने सितंबर 2008 में फैसला किया था कि हाईकोर्ट और निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने बीएमसी कमिश्नर के पत्र पर स्वतः संज्ञान लेकर यह सुनवाई की।गौरतलब है कि जिस दिन बीएमसी कमिश्नर ने चिट्ठी जारी की, उसी दिन चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने बीएमसी कमिश्नर और मुंबई के कलेक्टर को सूचित किया कि हाईकोर्ट के निचली अदालतों के स्टाफ के बारे में लिए गए एक प्रशासनिक फैसले के तहत, कोर्ट स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट देने का अनुरोध किया गया है। इसके बावजूद बीएमसी कमिश्नर ने 29 दिसंबर को निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट देने का अनुरोध अस्वीकार कर दिया।सुनवाई के दौरान बीएमसी की तरफ से पेश वकील कोमल पंजाबी ने कमिश्नर द्वारा जारी पत्र को वापस लेने की मांग की, लेकिन उच्च न्यायालय ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया। हाईकोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें उन शक्तियों का उल्लेख करने को कहा गया है, जिनके तहत कमिश्नर ने अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही पीठ ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और महाराष्ट्र सरकार को भी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट अब इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Mohammed Shami: क्या टीम इंडिया में फिर लौटेंगे शमी? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद BCCI की बदली सोच

Mohammed Shami: क्या टीम इंडिया में फिर लौटेंगे शमी? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद BCCI की बदली सोच विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ता मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा यू-टर्न ले सकते हैं। लंबे समय से फिटनेस, फॉर्म और भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच 35 वर्षीय तेज गेंदबाज एक बार फिर चयनकर्ताओं के रडार पर हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप अब उनकी संभावित वापसी के लिए एक अहम संदर्भ बिंदु बनता दिख रहा है। चयनकर्ताओं की सोच में बदलाव एनडीटीवी से बातचीत में बीसीसीआई के एक सूत्र ने संकेत दिया कि शमी की घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर करीबी नजर रखी जा रही है। सूत्र के मुताबिक, शमी अब चयन की दौड़ से बाहर नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में उनका नाम चौंकाने वाला नहीं होगा। चयनकर्ता मानते हैं कि इस स्तर के गेंदबाज को विकेट लेना आता है, असली चिंता केवल फिटनेस को लेकर है। आंकड़े जो चर्चा जिंदा रखते हैं शमी का मामला इसलिए भी खत्म नहीं हुआ क्योंकि उनके आंकड़े लगातार पक्ष में बोलते रहे हैं। हाल के छह घरेलू मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए हैं, जिनमें विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में भी उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 20 विकेट झटककर साबित किया कि उनकी धार अब भी कायम है। फिटनेस: सब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Year Ender 2025: कहीं चूहों ने ली जान तो कहीं कफ सिरप ने बरपाया कहर, प्रदेश की इन घटनाओं ने देश को चौंकाया

1 of 8 मध्य प्रदेश की ये घटनाएं हमेशा याद रहेंगी। - फोटो : अमर उजाला Link Copied साल 2025 अब समाप्ति की ओर है। यह साल मध्य प्रदेश के लिए कई तरह की खुशियां लेकर आया है, तो कुछ ऐसी घटनाएं लेकर आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बड़ी बात यह रही कि 2025 में घटी अहम घटनाएं काफी सुर्खियों में रही हैं। हम आपको मध्य प्रदेश की उन बड़ी चर्चित घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। आइए इनके बारे में जानते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 ईयर एंडर मध्य प्रदेश : साल की शुरुआत में भोपाल गैस कांड का कचरा पीथमपुर पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला भोपाल गैस त्रासदी का कचरा पीथमपुर में जला साल की शुरुआत में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ा ज़हरीला कचरा एक बार फिर चर्चा में आया, जब उसे मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह कचरा करीब चार दशक से भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने परिसर में पड़ा हुआ था, जिसे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में टन के हिसाब से रासायनिक अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) जमा रह गया था। इसमें कीटनाशक बनाने में इस्तेमाल हुए रसायन, जहरीले अवशेष और दूषित सामग्री शामिल थी। लंबे समय से यह सवाल उठता रहा कि इस कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निपटान कब होगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अनुमति के बाद इस कचरे को पीथमपुर स्थित ट्रीटमेंट, स्टोरेज एंड डिस्पोजल फैसिलिटी में भेजा गया। यहां इसे उच्च तापमान वाले इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट करने की व्यवस्था है, ताकि जहरीले तत्व पूरी तरह खत्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

TOP News: अयोध्या में रामलला का अभिषेक आज; यूपी में फिर बढ़ी SIR की तारीख, नए साल से पहले फूड डिलीवरी पर संकट

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ध्वजारोहण भी करेंगे। वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की तस्वीर एक-सी नहीं दिख रही है, कहीं गठबंधन साथ चुनाव लड़ रहा है तो कहीं अलग-अलग, खासकर पुणे, लातूर और जालना में हालात अलग नजर आ रहे हैं। यूपी में एसआईआर की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है और अब इसकी पहली कच्ची सूची 6 जनवरी को जारी होगी। दूसरी ओर, गिग वर्कर्स की हड़ताल के चलते आज यानी 31 दिसंबर को फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार सुनाई दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी: योगी कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम आवास पर की मैराथन बैठक; दिल्ली रवाना

प्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद अब सरकार और संगठन में बदलाव की कवाययद तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके आवास पर कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही संगठन में बदलाव पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब एक सवा घंटे से अधिक देर चली बैठक में प्रस्तावित विस्तार के स्वरूप की रूपरेखा पर चर्चा हुई और लगभग कोर कमेटी की सहमति भी बन गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं माना जा रहा है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी विस्तार पर अमल किया जा सकता है। इसके बाद संगठन के पुर्नगठन का काम शुरू होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में थे और उनका पूरा समय आरक्षित था। देर शाम को उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा संघ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार व अन्य संघ के पदाधिकारी पहुंचे। सभी लोग करीब सीएम आवास पर सवा घंटे अधिक समय तक रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Kaamya Karthikeyan: –30 डिग्री, 115 किमी और अटूट हौसला; 18 साल की काम्या ने साउथ पोल फतह कर रच दिया इतिहास

1 of 6 18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह - फोटो : X @indiannavy Link Copied The #IndianNavy congratulates Ms Kaamya Karthikeyan @KaamyaSahas, 18-year-old daughter of a naval officer and alumna of the Navy Children School #NCS, who scripted history yet again by becoming the youngest Indian and the second-youngest female in the world to ski to the… https://t.co/m8RgAVni52 pic.twitter.com/Dfrn2YljAe — SpokespersonNavy (@indiannavy) December 30, 2025 भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 18 साल की काम्या ने रचा इतिहास - फोटो : X @indiannavy –30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अंटार्कटिका की जानलेवा ठंड और तूफानी हवाओं का सामना किया। तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसके बावजूद काम्या ने करीब 115 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। इस दौरान वह एक स्लेज (स्लेज गाड़ी) खींच रही थीं, जिसमें उनके पूरे अभियान का सामान लदा था। 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। The #IndianNavy congratulates Ms Kaamya Karthikeyan @KaamyaSahas, 18-year-old daughter of a naval officer and alumna of the Navy Children …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति के टी20 में अब 133 मैचों में 152 विकेट हो गए हैं। निलाक्षिका बनीं दीप्ति का 152वां शिकार दीप्ति ने पांचवें टी20 मैच में सिर्फ एक ही विकेट लिया, लेकिन ये एक विकेट उन्हें उपलब्धि हासिल कराने के लिए काफी था। दीप्ति ने निलाक्षिका सिल्वा को आउट किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका 152वां शिकार बनीं। दीप्ति इसके साथ ही महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति ने पांचवें टी20 में चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। 150 विकेट T20I विकेट लेने वाली पहली भारतीय हैं दीप्ति दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार उपलब्धि दर्ज कर ली थी। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल कुल दूसरे खिलाड़ी बन गई थीं। दीप्ति से पहले ऑस्ट्रेलिया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दमदार ट्रायल: 180 KM प्रति घंटे की रफ्तार में भी नहीं छलका पानी, जल्द दिखेगी पटरी पर

भारतीय रेलवे ने हाई-स्पीड ट्रेनों की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने ट्रायल रन के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़कर इतिहास रच दिया। यह सफल परीक्षण सवाई माधोपुर-कोटा-नागदा सेक्शन पर किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेल मंत्री इसे न्यू जनरेशन ट्रेन बताते हुए भारतीय रेलवे के लिए बड़ा कदम बताया है। मंगलवार शाम रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रेल सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कोटा–नागदा खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती यह ट्रेन भारत में विकसित नई पीढ़ी की रेल तकनीक की ताकत को दर्शाती है। इस ट्रायल ने न सिर्फ ट्रेन की गति क्षमता को साबित किया, बल्कि इसके आधुनिक डिजाइन और सुरक्षा मानकों पर भी मुहर लगा दी है। रेल मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तकनीकी मजबूती साफ नजर आती है। ट्रायल रन के दौरान जब ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही थी, उसी समय केबिन में मौजूद एक कर्मचारी वीडियो रिकॉर्ड करता दिखाई देता है। वीडियो में ट्रेन के केबिन के अंदर स्पीडोमीटर के ठीक सामने चार गिलास पानी से भरे रखे हुए नजर आते हैं। Vande Bharat Sleeper tested today by Commissioner Railway Safety. It ran at 180 kmph between Kota Nagda section. And our own water test demonstrated the technological features of this new generation train. pic.twitter.com/w0tE0Jcp2h — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 30, 2025 इसमे सबसे अहम ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

एक्सक्लूसिव: 'मुझे भी फांसी दे दो'; कुलदीप सेंगर की बेटी की गुहार, कहा-हम भी चाहते हैं पीड़िता को सुरक्षा मिले

हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इससे पहले हमें कभी नहीं लगा कि मीडिया में बात रखने की जरूरत है, लेकिन हमें महसूस हुआ कि दूसरे पक्ष की बातों को देशभर में सच मान लिया गया है। तब हमें लगा कि हमें भी अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए। अगर एक भी सबूत है, तो बताइए। अगर मेरे पिता ने एक बार आंख उठाकर भी उनकी तरफ देखा हो, तो मेरे पिता सहित मुझे भी फांसी पर चढ़ा दीजिए।एक बार सबूत तो देखिए। मैंने भी वकालत की पढ़ाई की है। पॉक्सो में पीड़िता के बयान पर भी सजा का प्रावधान है, लेकिन ऐसा तब है, जब पीड़िता का बयान ‘स्टर्लिंग क्वालिटी’ (एक जैसा) का हो। इस मामले में बयान ‘स्टर्लिंग क्वालिटी’ से कोसों दूर है। पहले कहा गया कि घटना दोपहर दो बजे की है, लेकिन उस समय मेरे पिता मेरी मां के साथ गंगा दशहरा से जुड़े कार्यक्रम में थे। तब कहा गया कि घटना शाम छह बजे की है। फिर एफआईआर में कहा गया कि घटना रात आठ-साढ़े आठ बजे की है। सीबीआई ने मेरे पिता की लोकेशन कहीं और की बताई। सीबीआई की चार्जशीट से हमें यह बात पता चली। पीड़िता की उम्र 18 साल से ज्यादा थी। जो घटना का समय बताया गया, उस समय पीड़िता फोन पर बात कहीं बात कर रही थीं। अगर पिता को जमानत मिली थी, तो वकील की मदद से चुनौती दी जा सकती थी, लेकिन उन लोगों ने इंडिया गेट पर जाकर प्रदर्शन करने का रास्ता चुना।यह कहा गया कि उनकी गाड़ी को 11 बार एक ट्रक ने टक्कर मारी। यह कैसे संभव है? सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि वह महज एक हादसा था। मेरे पिता उस मामले में बरी हो चुके हैं। उस वक्त हमें परेशान किया गया, प्रताड़ित किया गया। हम चाहते हैं कि इन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। पूरे परिवार को सुरक्षा मिले, लेकिन महज इल्जाम लगा-लगाकर उन्होंने एक इं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk