ED Raids on Prateek Jain: प्रतीक के घर ईडी की रेड से बिफरीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। (खबर अपडेट की जा रही है) अन्य वीडियो ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Stray Dogs: आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सवाल- बिल्ली चूहों की दुश्मन तो क्या उन्हें ले आएं?

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर गुरुवार को फिर से सुनवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा जानवरों से होने वाले खतरों और उन्हें नियंत्रित करने में नागरिक अधिकारियों की कथित कमियों को उजागर करने वाली याचिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने दलील देते हुए कहा, ‘दिल्ली में चूहे और बंदरों का भी खतरा है। कुत्तों को अचानक हटाने से क्या होता है? चूहों की आबादी बढ़ जाती है। कुत्ते संतुलन बनाए रखते हैं।‘उनकी इस दलील पर न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने टिप्पणी की, ‘क्या इसका आपस में कोई संबंध है? हमें बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे चूहों की दुश्मन हैं।’ इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने गली के हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उनके साथ नियमानुसार व्यवहार किया जाना चाहिए।आवारा कुत्तों के मामले पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की पीठ में सुनवाई जारी है। इस बीच पीठ ने अपने पहले के निर्देशों को स्पष्ट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं दिया गया था। नियमों के तहत उन्हें केवल संस्थागत इलाकों से हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे।कल भी सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा था कि सभी कुत्तों को पकड़ना समाधान नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है। सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि सभी कुत्तों को शेल्टर में रखना संभव नहीं है। आर्थिक रूप से भी व्यवहार्य नहीं है। इसे वैज्ञानिक तरीके से करना होगा। समस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: एक-एक अभ्यर्थी से 35-35 लाख में की थी डील, कई अधिकारी भी जांच के दायरे में

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गिरोह ने एक-एक अभ्यर्थी से 35-35 लाख रुपये में डील की थी। आरोपियों ने एडवांस के तौर पर 10 से 12 लाख रुपये वसूल लिए थे, जबकि शेष रकम परीक्षा के कुछ दिनों बाद लेने की योजना थी। इससे पहले ही एसटीएफ ने गिरोह का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कई अन्य बड़े जिम्मेदारों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। शुरुआत में एसटीएफ ने विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक प्रोफेसर बैजनाथ पाल, उसका भाई विनय कुमार और आयोग की अध्यक्ष का गोपनीय सहायक महबूब अली शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी।डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बाद में मामले की दोबारा विवेचना के आदेश दिए गए, जिसके बाद जांच एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई। एसटीएफ की जांच में भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की कई परतें खुलीं। तफ्तीश में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कई अन्य अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये की वसूली की थी।जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों का डाटा बरामद हुआ, जिसमें दर्जनों मोबाइल नंबर शामिल थे। एसटीएफ ने आयोग से प्राप्त अभ्यर्थियों के डाटा से इसका मिलान कराया, जो पूरी तरह मेल खा गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से परीक्षा में सेंधमारी की थी। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और मामले से जुड़ी कई अहम कड़ियां सामने आती गईं। मामले की तफ्तीश अभी जारी है। सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारी और कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जिनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में जीत से शीर्ष पर दावा किया मजबूत; इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में जीत से शीर्ष पर दावा किया मजबूत; इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर सिडनी में मिली जीत के बाद शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब है, जबकि भारत फिलहाल छठे स्थान पर है। सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत सिडनी में खेले गए एशेज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड ने 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने पांचवें दिन मात्र 31.2 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट (160) की बदौलत 384 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (138) के शतकों से 567 रन ठोककर 183 रन की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में जैकब बेथेल (154) के शतक के बावजूद इंग्लैंड 342 पर ढेर हो गया और ऑस्ट्रेलिया को 160 का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-एक सिडनी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के 2025-27 चक्र में आठ में से सात मैच जीतकर 87.50% अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर कब्जा मजबूत किया है। उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बवाल: सड़कों पर दिखाई दिए ईंट और पत्थर...इस खास तकनीक से उपद्रवियों की पहचान

1 of 20 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, वहां लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से बरात घर संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा उसी परिसर में एक अवैध डिस्पेंसरी भी खोली गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने बुधवार तड़के करीब दो बजे बाद तुर्कमान गेट इलाके में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां पर दरगाह फैज ए इलाही मस्जिद के सामने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए एमसीडी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई एमसीडी ने कार्रवाई से पहले नियमानुसार, दो बार नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को स्थान खाली करने के निर्देश दिए थे। उसने अंतिम नोटिस 22 दिसंबर को भेजते हुए 15 दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस कारण हाई कोर्ट के आदेश पर सख्त कदम उठाया गया। 3 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई एमसीडी ने कार्रवाई को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पूरे इलाके को पांच सेक्टरों में बांटा गया था ताकि हर हिस्से पर अलग-अलग टीम काम कर सके। इन पांच सेक्टरों में एमसीडी के पांच जोनों की टीमें तैनात की गई। ऑपरेशन में लगभग 100 एमसीडी कर्मचारियों को सीधे तौर पर लगाया गया था। 4 of 20 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई तोड़फोड़ के लिए 32 जेसीबी मशीनें, दो पोकलेन मशीनें और छह गैस कटर लगाए गए थे। मलबा हटाने के लिए 50 डंपरों की व्यवस्था की गई। यहां मलबा हटाने का कार्य तेजी के सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Tariff on Russian Oil: क्या 500% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? ट्रंप के सहयोगी बोले- बिल को मंजूरी, सीनेट में...

रूस से तेल खरीद को लेकर भारत और चीन पर अमेरिका की सख्ती और बढ़ सकती है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे द्विदलीय (बाइपार्टिजन) विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत रूस से तेल और यूरेनियम खरीदने वाले देशों को सजा दी जा सकेगी। After a very productive meeting today with President Trump on a variety of issues, he greenlit the bipartisan Russia sanctions bill that I have been working on for months with Senator Blumenthal and many others. This will be well-timed, as Ukraine is making concessions for peace… — Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) January 7, 2026 सीनेटर ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया बैठक के बाद इस विधेयक को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि यह बिल अगले सप्ताह तक वोटिंग के लिए पेश किया जा सकता है।इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिका भारत और चीन जैसे देशों पर आयात शुल्क (टैरिफ) 500 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। भारत और चीन फिलहाल रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हैं। अमेरिका का आरोप है कि यह तेल खरीद रूस-यूक्रेन युद्ध को वित्तीय मदद पहुंचा रही है।यह विधेयक रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल द्वारा प्रायोजित है। ग्राहम के मुताबिक, इससे राष्ट्रपति ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर जबर्दस्त दबाव बनाने की शक्ति मिलेगी, ताकि वे रूसी तेल खरीदना बंद करें। ग्राहम ने कहा यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है, लेकिन पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं। यह बिल उन देशों को दंडित करने में मदद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बवाल: कैसे भड़का था उपद्रव? सपा सांसद का आया नाम; पथराव और लाठीचार्ज की कहानी

1 of 17 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं। दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 17 दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दरगाह फैज-ए-इलाही में नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद एरिया में तनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। 3 of 17 दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दरगाह फैज-ए-इलाही में नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद एरिया में तनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह इस दौरान एमसीडी की भूमि पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल, एक डिस्पेंसरी व सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे सरकारी भू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र और ओडिशा दौरा, अखलाक मॉब लिंचिंग मामले पर सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरा शुरुआत प्रधानमंत्री के दौरे से। पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें पुदीमदका में ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखना भी शामिल है। भारत में हरित ऊर्जा उत्पादन की दिशा में यह एक बड़ी पहल है, जिसमें करीब 1.85 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

सर्दी का सितम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठंड ने ठिठुराया, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सडकों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए। अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।राज्य में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री तापमान रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से ढके अल्पाइन परिदृश्य का आनंद लेने के लिए भदेरवाह-पठानकोट राजमार्ग के किनारे स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: उत्तर भारत में ठंड का कहर; ट्रंप ने फिर चौंकाया; अमित शाह आज करेंगे जम्मू कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) व अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ रोकने, आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियानों का आकलन होगा। इसके साथ ही बात अगर दुनिया की करें तो ट्रंप ने अपने एक और फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk