बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत: आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का पारा 3 डिग्री...2013 के बाद सबसे कम

पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। दिल्ली में तेज धूप खिलने के बाद भी कड़ाके की ठंड रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 18.8 डिग्री रहा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2013 के बाद सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा।भीषण ठंड को देखते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में 8वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद में भी 8वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

भारत पहुंचे जर्मनी के चांसलर: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, 52 हजार करोड़ के पनडुब्बी सौदे पर लग सकती है मुहर

भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी। मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी। भारत और जर्मनी के रिश्तों में सोमवार को बड़ा कदम आगे बढ़ सकता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा और अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारत के लिए बेहद अहम पनडुब्बी सौदे पर चर्चा होने की संभावना है।जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में अस्थिरता बनी हुई है। भारत और जर्मनी दोनों ही रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मर्ज और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। जर्मन चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bharat Ratna: नीतीश कुमार, लालू यादव... कोई होंगे सूची में? पिछली बार 'भारत रत्न' ने पलटी थी बिहार की राजनीति

1954 से 2024 तक- 27 बार देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किसी-न-किसी को नवाजा। ज्यादातर बार सूची में एक नाम रहे। कुछ बार दो या अधिक नाम। ‘भारत रत्न’ सम्मान इस साल दिए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। लेकिन, इसपर चर्चा खूब चल निकली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने मित्र और लंबे समय तक उनकी पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा रहे केसी त्यागी ने उनके लिए ‘भारत रत्न’ की मांग दिल्ली में की, हंगामा बिहार में मचा। हंगामे को बढ़ाया तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भी इसी सम्मान की मांग कर। तो, क्या आगे जब भी ‘भारत रत्न’ का एलान होगा तो किसी बिहारी का नाम होगा? सवाल इसलिए भी, क्योंकि 2024 में ‘भारत रत्न’ के एलान ने बिहार की राजनीति सीधे पलट दी थी। बिहार की बात करें तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में ‘भारत रत्न’ दिया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति को निधन से करीब डेढ़ साल पहले यह सम्मान मिला। संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जय प्रकाश नारायण को 1999 में तब यह सम्मान मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। इसके बीच, 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को यह सम्मान मिला। अविभाजित बिहार के लिए वह भी एक सुखद अवसर था। इसके बाद सीधे 2024 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। 2024 में जब इस सम्मान की घोषणा हुई तो बिहार की राजनीति ने बड़ी करवट। आज भी बिहार की राजनीति उसी करवट में हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पहले भी उठी है और अब भी, लेकिन इससे पहले वह खुद बिहार की एक शख्सियत के लिए इस सम्मान की मांग लंबे अरसे से कर रहे थे- जननायक कर्पूरी ठाकुर। बिहार विधानसभा चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: क्या अब ग्रीनलैंड पर हमले की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप? आपात योजना बनाने का दिया निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष बलों के वरिष्ठ कमांडरों को ग्रीनलैंड पर संभावित हमले के लिए आपात योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस कदम का शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने विरोध किया है। वे इसकी कानूनी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता पर सवाल उठा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

J&K: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने नापाक हरकत को किया विफल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती लंगर और गणया क्षेत्र में इन ड्रोनों को देखा गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस नापाक हरकत को विफल कर दिया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NZ: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत की दमदार जीत, विराट और गिल के अर्धशतक; श्रेयस की शानदार वापसी

1 of 7 शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर-विराट कोहली - फोटो : BCCI Link Copied भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भारत द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इससे पहले भारत ने 2010 में बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 316 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड पर वनडे क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। टीम इंडिया की यह 2023 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार आठवीं वनडे जीत रही। वहीं घरेलू सरजमीं पर भारत ने 2017 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार आठ वनडे मुकाबले जीत लिए हैं। दूसरी ओर, यह मैच हारने के साथ ही न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे में चली आ रही नौ मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया। इसके अलावा, भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब तक 20 बार 300+ रन का लक्ष्य हासिल किया है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। इस सूची में इंग्लैंड (15), ऑस्ट्रेलिया (14), पाकिस्तान (12) और न्यूजीलैंड व श्रीलंका (11-11) शामिल हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 रोहित शर्मा - फोटो : ANI छोटी पारी खेले…फिर भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में 538 लोगों की मौत; पूरे देश में स्थिति तनावपूर्ण

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें ईरान में सत्ता के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान में लगभग दो सप्ताह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दमन की कार्रवाई में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने से हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में 538 लोगों की मौत; पूरे देश में स्थिति तनावपूर्ण

ईरान में सत्ता के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान में लगभग दो सप्ताह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दमन की कार्रवाई में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने से हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NZ: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत की दमदार जीत, विराट और गिल के अर्धशतक; श्रेयस की शानदार वापसी

1 of 7 शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर-विराट कोहली - फोटो : BCCI Link Copied भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भारत द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इससे पहले भारत ने 2010 में बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ 316 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड पर वनडे क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। टीम इंडिया की यह 2023 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार आठवीं वनडे जीत रही। वहीं घरेलू सरजमीं पर भारत ने 2017 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार आठ वनडे मुकाबले जीत लिए हैं। दूसरी ओर, यह मैच हारने के साथ ही न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे में चली आ रही नौ मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया। इसके अलावा, भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब तक 20 बार 300+ रन का लक्ष्य हासिल किया है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। इस सूची में इंग्लैंड (15), ऑस्ट्रेलिया (14), पाकिस्तान (12) और न्यूजीलैंड व श्रीलंका (11-11) शामिल हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 रोहित शर्मा - फोटो : ANI छोटी पारी खेले…फिर भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Highlights: भारत ने चार विकेट से जीता पहला वनडे, विराट और शुभमन के अर्धशतक; जैमीसन को चार विकेट

09:34 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Highlights: भारत ने चार विकेट से जीता पहला वनडे भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। वडोदरा में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने एक ओवर के शेष रहते 306 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। वडोदरा में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने एक ओवर के शेष रहते 306 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 09:18 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका भारत ने छठा विकेट हर्षित राणा के रूप में गंवाया। वह 23 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। भारत ने छठा विकेट हर्षित राणा के रूप में गंवाया। वह 23 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 08:49 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: श्रेयस भी आउट हुए श्रेयस अय्यर भी काइल जैमीसन का शिकार बन गए। वह 47 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। श्रेयस अय्यर भी काइल जैमीसन का शिकार बन गए। वह 47 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 08:42 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: जडेजा भी लौटे पवेलियन भारत को चौथा झटक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk