यूनियन बजट 2026-27: पहली बार रविवार के दिन पेश होगा बजट, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के नौंवे बजट का शिड्यूल

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 के दिन संसद में बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब देश का आम बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जाएगा। आइए जानते हैं बजट 2026-27 का पूरा कार्यक्रम। मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं सीतारमण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए बजट 2026-27 व्यक्तिगत तौर भी पर खास होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इस बार का बजट पेश करते ही वित्त मंत्री सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब उस ऐतिहासिक आंकड़े से महज एक कदम दूर हैं। 28 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत संसद के बजट सत्र का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को होगी और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण: सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। वह लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। वह लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, वित्त मंत्री द्वारा संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। 13 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगा अवकाश संसदीय प्रक्रियाओं और बजट प्रस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

कौन है अरिहा शाह?: जिसका मुद्दा PM मोदी ने जर्मन चांसलर के सामने उठाया; पूरे मामले पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अरिहा शाह मामले पर क्या कहा? अरिहा बीते चालीस महीनों से माता-पिता और परिवार से दूर जर्मनी सरकार के देखभाल में है। इसे फोस्टर केयर कहा जाता है। इस मामले को लेकर विदेश सचिव ने कहा, यह एक बहुत ही संवेदनशील विषय है। इसको लेकर हमारी काफी समय से जर्मन सरकार, जर्मनी के अधिकारियों, दिल्ली में उनके दूतावास और इससे जुड़ी उनकी एजेंसियों से बातचीत चल रही है। जैसा कि आपको ध्यान है..यह एक समय पर एक तरह से कानूनी मामला था। लेकिन हमारा मानना है कि मानवता को ध्यान में रखकर इस मामले को हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, जो परिवार की व्यथा है..जो उनकी मुश्किलें हैं..हम उनको समझते हैं। लेकिन हमें इसके बारे में पूरी जानकारी है। हर समय पर हमसे जितना बन पड़ रहा है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम यह भी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी परवरिश भारतीय माहौल में हो सके। चाहे वह भारतीय लोगों के साथ उठना-बैठना हो, जर्मनी में मनाए जा रहे भारतीय त्योहारों भाग लेना हो या उसे हिंदी सिखाने का इंतजाम करना हो..इन सभी चीजों पर हमारी कोशिश चल रही है। मिस्री ने कहा, कुछ और चीजों को लेकर भी अभी हाल में हमने कोशिश की है। अभी इस समय मैं उसके बारे में विस्तार से नहीं बता पाऊंगा। लेकिन आपको यह आश्वासन देना चाहता हूं कि इसको लेकर हम जर्मन सरकार के साथ पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भी चांसलर (फ्रेडरिक) मर्ज से इस चीज का जिक्र किया। हम जर्मन सरकार के साथ इस मामले को आगे भी देखते रहेंगे। हमेशा हर कदम पर परिवार के साथ रहेंगे। आप यह मानकर चलिए कि यह जो हमारा मुद्दा है और जर्मनी के साथ जो बाकी मुद्दे हैं, हम इसे उनसे अलग हटकर नहीं दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

भोपाल के रहमान डकैत की पूरी कहानी: ईरानी डेरा, महिलाओं की ढाल और बाप से लेकर बेटे तक जुर्म का पुराना सिलसिला

भोपाल के रहमान डकैत की पूरी कहानी: ईरानी डेरा, महिलाओं की ढाल और बाप से लेकर बेटे तक जुर्म का पुराना सिलसिला विस्तार Follow Us रहमान डकैत फिल्म ‘धुरंधर’ का एक कुख्यात गैंगस्टर किरदार है। दरअसल यह किरदार पाकिस्तानी डॉन रहमान बलोच से प्रेरित है, जिसका कराची के ल्यारी इलाके में राज था। ऐसा ही गैंगस्टर भोपाल में राजू ईरानी है। इसके नाम पर देश के सात राज्यों में लूट, ठगी और फर्जी अफसर बनकर वारदात को अंजाम देना जैसे जुर्म दर्ज हैं। यह ईरानी गैंग का सरगना है। इस गैंग का देश के 14 राज्यों में नेटवर्क है, जिसकी बागडोर राजू ईरानी संभालता था। यह भोपाल में बैठकर पूरी गैंग के लिए साजिश रचता था। इसने लूट की रकम से भोपाल में अरबों की संपत्ति खड़ी की है। महंगी लग्जरी कारों और अरबी नस्ल के घोड़ों का शौकीन है। भोपाल पुलिस ने सूरत से इसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह 17 जनवरी तक पुलिस की रिमांड में है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्या है ईरानी डेरा? मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक इलाका है निशातपुरा। यहां की अमन कॉलोनी में स्थित ईरानी डेरा लंबे समय से अपराध का गढ़ माना जाता रहा है। यहां करीब 70 मकान हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें से 50 से अधिक परिवारों के सदस्य किसी न किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त हैं। ईरानी डेरा वर्षों से पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। यहां 27-28 दिसंबर की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

शक्सगाम घाटी पर भारत की लताड़ से बौखलाया चीन: क्षेत्र पर अपना दावा दोहराया; अवैध परियोजनाओं का किया बचाव

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं शक्सगाम घाटी में अवैध गतिविधियों को लेकर भारत से लताड़ लगने के बाद चीन को तीखी मिर्ची लगी है। इसके साथ ही उसकी विस्तारवादी सोच एक बार फिर उभरकर सामने आई है। भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद उसने शक्सगाम घाटी पर अपना क्षेत्रीय दावा दोहराया। उसने कहा कि इस क्षेत्र में चीन की बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं त्रुटियों से परे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

खुदरा महंगाई दर में उछाल: दिसंबर में बढ़कर 1.33% पर पहुंची, नवंबर के मुकाबले लगभग दोगुनी बढ़ोतरी

रसोई के जरूरी सामानों, खासकर सब्जियों और प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दिसंबर 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 1.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह नवंबर में 0.71 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले सितंबर में महंगाई दर 1.44 प्रतिशत के स्तर पर थी। हालांकि हेडलाइन महंगाई में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन खाद्य महंगाई अब भी नकारात्मक क्षेत्र में बनी हुई है, जो उपभोक्ताओं के लिए मिश्रित राहत का संकेत है। खाद्य महंगाई दर पर क्या है अपडेट? उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति लगातार सातवें महीने नकारात्मक बनी रही। दिसंबर में यह (-) 2.71 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, नवंबर के (-) 3.91 प्रतिशत के मुकाबले इसमें थोड़ी वृद्धि हुई है, जो खाद्य कीमतों में आए आंशिक उभार को दर्शाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने डेटा जारी करते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में हेडलाइन और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि का मुख्य कारण पर्सनल केयर और इफेक्ट्स, सब्जियां, मांस और मछली, अंडे, मसाले तथा दालों और उनके उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी है। आरबीआई के लिए महंगाई बढ़ने के क्या हैं मायने? यह डेटा मौद्रिक नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दिसंबर में खुदरा महंगाई लगातार चौथे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ‘निचली सहनशीलता सीमा’ से नीचे रही है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर रखने का ल्क्ष्य दिया है, जिसमें दोनों तरफ 2 प्रतिशत का मार्जिन है (यानी 2% से 6% की रेंज)। 1.33 प्रतिशत का मौजूदा आंकड़ा 2 प्रतिशत की निचली सीमा से कम है, जो दर्शाता है कि अर्थव्यव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: स्कूल और ऑफिस की इस दिन रहेगी छुट्टी; सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित... देखें आदेश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बताते चलें कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी चल रही है। 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन, अब यह आदेश आ जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है। मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे। बताते चलें कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी चल रही है। 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन, अब यह आदेश आ जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है।मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे। यूपी में मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय लिया गया है। क्योंकि, इससे पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में इस दिन छुट्टी का प्रावधान नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

पीएम मोदी कार डिप्लोमेसी: पीएम मोदी जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष

Prime Minister Narendra Modi tweets, “The friendship between India and Germany continues to grow through shared values, extensive cooperation and mutual understanding” pic.twitter.com/3MeGEKEQb4 — ANI (@ANI) January 12, 2026 इसके बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर दोनों देशों के औद्योगिक दिग्गजों से भी मिले। उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ हुई बैठक के दौरान मोदी और मर्ज ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने इस बात को रेखांकित किया कि वर्तमान समय में जर्मनी की दो हजार कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं।गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। इस पहल ने दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाया। केवल औपचारिक स्वागत या सुरक्षा का ही मामला नहीं, बल्कि यह इस बात का प्रतीक था कि भारत और जॉर्डन की दोस्ती व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरे स्तर पर भी मजबूत है।इसके अलावा 4 दिसंबर 2025 को भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में दिखाई दिए। पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास तक की हाई-सिक्योरिटी ड्राइव में दोनों नेता एक साथ सफर कर रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि जिस कार में दोनों बैठे थे वह कोई भारी सुरक्षा वाली, अल्ट्रा-आर्मर्ड एसयूवी नहीं थी, बल्कि एक सामान्य सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर थी।इसके पहले 1 सितंबर 2025 को चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ सम्मेलन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Modi-Merz Meet LIVE: 'भारत जर्मनी का भरोसेमंद और पसंदीदा साझेदार'; द्विपक्षीय वार्ता के बाद जर्मन चांसलर मर्ज

01:23 PM, 12-Jan-2026 ईरान सरकार नागरिकों की रक्षा करे, हिंसा बंद हो- जर्मन चांसलर मर्ज जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि ईरान के लोग आजादी और बेहतर जीवन के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और यह उनका अधिकार है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि वे अत्यधिक हिंसा का बहादुरी से सामना कर रहे हैं। चांसलर मर्ज ने ईरान की सरकार और नेतृत्व से अपील की कि वे अपने नागरिकों को धमकाने के बजाय उनकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों के खिलाफ की जा रही हिंसा ताकत नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि ईरान के लोग आजादी और बेहतर जीवन के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और यह उनका अधिकार है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि वे अत्यधिक हिंसा का बहादुरी से सामना कर रहे हैं। चांसलर मर्ज ने ईरान की सरकार और नेतृत्व से अपील की कि वे अपने नागरिकों को धमकाने के बजाय उनकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों के खिलाफ की जा रही हिंसा ताकत नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। 01:10 PM, 12-Jan-2026 बदलती वैश्विक व्यवस्था में स्वतंत्र और सुरक्षित दुनिया चाहते हैं- चांसलर मर्ज जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि जर्मनी ऐसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन करता है, जिसमें सभी देश स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से रह सकें। चांसलर मर्ज ने कहा कि दुनिया की व्यवस्था तेजी से बदल रही है, जहां बड़ी ताकतों की राजनीति और प्रभाव क्षेत्रों का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामक कार्रवाई इस बदलाव का सबसे गंभीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Big Breaking: यूपी में फिर छुट्टी, स्कूल, बैंक और आफिस सब रहेंगे बंद; सार्वजनिक अवकाश घोषित... देखें आदेश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बताते चलें कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी चल रही है। 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन, अब यह आदेश आ जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है। मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी आफिस, बैंक आदि भी बंद रहेंगे। बताते चलें कि फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी चल रही है। 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 15 जनवरी को स्कूल खुलने थे। लेकिन, अब यह आदेश आ जाने के बाद स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक बढ़ गई है।मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी आफिस, बैंक आदि भी बंद रहेंगे। यूपी में मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय लिया गया है। क्योंकि, इससे पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में इस दिन छुट्टी का प्रावधान नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Ties: राजदूत सर्जियो गोर बोले- कोई भी देश भारत जितना अहम नहीं; ट्रंप करेंगे दौरा, व्यापार वार्ता जारी

भारत में नए अमेरिकी राजदूत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरा जरूर करेंगे। गोर ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। नए अमेरिकी राजदूत के मुताबिक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके, इसे लेकर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है। पिछले साल हुई नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे नए अमेरिकी राजदूत ने कहा, भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपनी भावी योजना के बारे में कहा, ‘मेरा स्पष्ट लक्ष्य भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना है।’ गोर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सकारात्मक रवैये का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती सच्ची है।’ अमेरिकी राजदूत के मुताबिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों की सक्रिय बातचीत जारी है। भारत अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल- पैक्स सिलिका का हिस्सा जरूर बनेगा। सच्चे दोस्त अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका का कोई अन्य साझेदार भारत जितना जरूरी नहीं है।अमेरिकी दूतावास में पदभार ग्रहण करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk