Iran Unrest: ईरान में संकट गहराया, कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी; अब तक 2000 लोगों की मौत

ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। एक ईरानी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है, जब ईरानी अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत के आंकड़े को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup 2026: भारत में विश्वकप के मैच नहीं खेलने की मांग पर अड़ा बीसीबी, आईसीसी से बातचीत का दौर जारी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर अड़ा है। बोर्ड ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भले ही उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया है, लेकिन बांग्लादेश का रुख वही रहेगा और दोनों पक्ष संभावित समाधान खोजने की कोशिश करते रहेंगे। बता दें कि, सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्रों के हवाले से कहा था कि आगामी विश्व कप का कार्यक्रम तैयार हो चुका है और सभी टीमों को उसके अनुसार ही खेलना होगा। वहीं, खेल की वैश्विक संस्था ने भारत में सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा जताया। आईसीसी के साथ बैठक में बीसीबी ने फिर अलापा पुराना राग आईसीसी ने मंगलवार को बीसीबी से भारत में विश्व कप मुकाबले नहीं खेलने की मांग पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया, लेकिन बांग्लादेश ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और अपनी सुरक्षा चिंताओं को दोबारा दोहराया।बीसीबी ने कहा, ‘आईसीसी ने बताया कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है और बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है, लेकिन बोर्ड का रुख अपरिवर्तित है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रहेगी।’ मंगलवार को आईसीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बीसीबी की तरफ से उसके अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम और सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी के साथ-साथ दूसरे सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान बीसीबी ने आगे कहा, ‘आईसीसी के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने के लिए काम करते हुए बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की भलाई की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’ हालांकि, बीसीबी का अनुमान है कि उसके खिलाड़ियों के लिए भारत जाना सुरक्षित नहीं है, लेकिन आई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

आवारा कुत्ता मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'डॉग बाइट' पर तय कर सकते हैं सरकार और खाना खिलाने वाले की जवाबदेही

शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की है कि जो लोग आवारा कुत्तों को लेकर चिंतित हैं, उन्हें उन्हें अपने घरों में ले जाना चाहिए, बजाय इसके कि उन्हें ‘इधर-उधर घूमने, काटने और जनता को डराने’ दिया जाए।यह मौखिक टिप्पणी तब आई जब न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ आवारा कुत्तों के मुद्दे से संबंधित स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए कुत्ते प्रेमियों और उन्हें खाना खिलाने वालों को भी ‘जिम्मेदार’ और ‘जवाबदेह’ ठहराया जाएगा।न्यायमूर्ति नाथ ने कहा, ‘कुत्तों के काटने से बच्चों या बुजुर्गों की मृत्यु या चोट के हर मामले के लिए हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा वसूलने की मांग करेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में नियमों के कार्यान्वयन के संबंध में कुछ नहीं किया है। साथ ही इन आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों पर भी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी। अगर आपको इन जानवरों से इतना प्यार है, तो आप उन्हें अपने घर क्यों नहीं ले जाते? ये कुत्ते इधर-उधर क्यों घूमते हैं, लोगों को काटते हैं और डराते हैं?‘न्यायमूर्ति मेहता ने न्यायमूर्ति नाथ के विचारों से सहमति जताते हुए कहा, ‘जब कुत्ते 9 साल के बच्चे पर हमला करते हैं तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? क्या उस संगठन को जो उन्हें खाना खिला रहा है? आप चाहते हैं कि हम इस समस्या से आंखें मूंद लें।‘बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 7 नवंबर, 2025 के अपने उस आदेश में संशोधन की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें अधिकारियों को संस्थागत क्षेत्रों और सड़कों से इन आवारा जानवरों को हटाने का निर्देश दिया गया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

क्विक कॉमर्स पर सरकार की सख्ती: 10 मिनट की डिलीवरी डेडलाइन खत्म, जानिए कंपनियों को क्या बदलने को कहा गया

भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेक्टर में एक बड़े नीतिगत बदलाव के तहत, केंद्र सरकार ने ‘10 मिनट की डिलीवरी’ की अनिवार्य समय सीमा को समाप्त करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद, ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसे प्रमुख एग्रीगेटर्स ने इस दबावपूर्ण डेडलाइन को हटाने पर सहमति व्यक्त की है। यह कदम सीधे तौर पर लाखों ‘गिग वर्कर्स’ की सुरक्षा और उनके कामकाजी हालातों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। फैसले के बाद क्या बदलाव हुआ? सरकार के इस निर्देश का असर धरातल पर दिखने लगा है। सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकिट ने अपनी ब्रांडिंग से ‘10 मिनट’ का वादा हटा दिया है। कंपनी ने अपनी प्रमुख टैगलाइन को बदलकर अब “30,000 से अधिक उत्पाद आपके दरवाजे पर वितरित” कर दिया है, जो पहले “10 मिनट में 10,000 से अधिक उत्पाद” हुआ करती थी। संसद में गिग वर्कर्स के मुद्दे पर क्या हुआ? इस नीतिगत बदलाव के पीछे मुख्य कारण डिलीवरी पार्टनर्स पर पड़ने वाला मानसिक और शारीरिक दबाव है। सार्वजनिक मंचों पर यह बहस तेज थी कि अत्यधिक दबाव और कभी-कभी खराब मौसम की स्थिति में ये कर्मचारी ‘दर्द और दुख’ का सामना करते हैं। संसद के हालिया सत्र में भी क्विक कॉमर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स के लिए उचित वेतन, सम्मान और सुरक्षा की मांग करते हुए नियामक ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने तर्क दिया कि ऐप-आधारित डिलीवरी व्यवसायों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। क्या है सोशल सिक्योरिटी कोड 2020? गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah: 'सनातन धर्म को मिटाना आसान नहीं, ये सूरज और चांद की तरह अमर', सोमनाथ मंदिर को लेकर बोले शाह

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत के सनातन धर्म, संस्कृति, लोगों की आस्था को खत्म करना आसान नहीं है। अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर के बीती सदियों में बार-बार तोड़े जाने और 16 बार पुनर्निर्माण का हवाला दिया। शाह ने कहा कि जिन लोगों ने सोमनाथ मंदिर पर हमले किए, वो मिट गए, लेकिन मंदिर आज भी उसी जगह पर पूरे गर्व के साथ खड़ा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 1 min · National Desk

‘मोदी जी आप तमिल जनता की आवाज को नहीं दबा सकते’, विजय की ‘जन नायकन’ के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी है। अपने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर फिल्म के मेकर्स अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। हालांकि, इस बीच विजय की फिल्म को तमिल सिनेमा के तमाम कलाकारों का समर्थन मिल रहा है। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानिए राहुल ने फिल्म से जुड़े विवाद पर क्या कहा… यह तमिल संस्कृति पर हमला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज अटकने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसको लेकर अपने एक्स पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी का जिक्र किया है। पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘जन नायकन’ को रोकने का प्रयास तमिल संस्कृति पर हमला है। पीएम मोदी आप तमिल जनता की आवाज को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे।’ The I&B Ministry’s attempt to block ‘Jana Nayagan’ is an attack on Tamil culture. Mr Modi, you will never succeed in suppressing the voice of the Tamil people. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2026 पिछले हफ्ते मद्रास हाईकोर्ट ने दिया था यह आदेश ‘जन नायकन’ की रिलीज का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है। इससे पहले पिछले सप्ताह मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने साफ किया था कि सीबीएफसी के चेयरपर्सन का फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने का अधिकार अवैध था। कोर्ट के मुताबिक, जब चेयरपर्सन ने सिफारिश की थी कि सर्टिफिकेट कट के बाद जारी किया जाएगा, तब उनका ये अधिकार खत्म हो गया था। इसके बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Op Sindoor: 'हमने पाकिस्तान की परमाणु हमले की गीदड़भभकी की हवा निकाली', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले सेना प्रमुख

#WATCH | Delhi: Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, “Following the Pahalgam terror attack, a clear decision to respond decisively was taken at the highest level. Operation Sindoor was conceptualised and executed with precision. Through 22 minutes of initiation on 7th… pic.twitter.com/YxuPRxIgyw — ANI (@ANI) January 13, 2026 सेना प्रमुख ने चीन के साथ लगती सीमा पर बरते जाने वाले एहतियात को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने चीनी सीमा पर मौजूदा स्थिति को लेकर कहा, हमारी सैन्य तैनाती संतुलित और मजबूत बनी हुई है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तानी दहशतगर्दों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली कार्रवाई के बारे में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सटीकता से अंजाम दिया गया। बता दें कि भारतीय सेना ने बीते वर्ष 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। करीब 22 मिनट की इस कार्रवाई के दौरान नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई थी।उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद निर्णायक जवाबी कार्रवाई का स्पष्ट निर्णय सर्वोच्च स्तर पर लिया गया। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक रणनीति को अंजाम दिया। 7 मई को 22 मिनट के भीतर आतंकी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बकौल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी, ‘आतंकवाद के खिलाफ 7-10 मई के बीच 88 घंटों का ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस सुनियोजित अभियान के तहत सेना ने नौ में से सात आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। ‘उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ढांचों को ध्वस्त कर लंबे समय से चली आ रही परमाणु संबंधी बयानबाजी का भी जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने रणनीतिक धारणाओं को बदलने के साथ-साथ पाकिस्तान की कार्रवाइयों का माकूल जवाब देने में अहम भूम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

नारा शिखर सम्मेलन: आपसी मतभेदों को पीछे छोड़ जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है मकसद

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंगलवार को पश्चिमी जापान के ऐतिहासिक शहर नारा में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच अक्सर तनावपूर्ण रहने वाले संबंधों को सुधारना और चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय विवादों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। चीन के साथ तनाव: ताकाइची ने ताइवान पर चीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे बीजिंग के साथ तनाव बढ़ गया है। ताकाइची ने ताइवान पर चीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे बीजिंग के साथ तनाव बढ़ गया है। CPTPP और फुकुशिमा: राष्ट्रपति ली ने ‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप’ (CPTPP) में दक्षिण कोरिया की भागीदारी के लिए जापान का समर्थन मांगा है। इसके बदले में, दक्षिण कोरिया 2011 की फुकुशिमा परमाणु आपदा के बाद जापानी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकता है। राष्ट्रपति ली ने ‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप’ (CPTPP) में दक्षिण कोरिया की भागीदारी के लिए जापान का समर्थन मांगा है। इसके बदले में, दक्षिण कोरिया 2011 की फुकुशिमा परमाणु आपदा के बाद जापानी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकता है। मानवीय सहयोग: ऐतिहासिक विवादों से बचते हुए, दोनों नेता 1942 में एक समुद्री खदान दुर्घटना में मारे गए कोरियाई मजदूरों के अवशेषों को बरामद करने के लिए मानवीय सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची के लिए यह शिखर सम्मेलन एक राजनीतिक जीत के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पद संभालने के बाद उनकी लोकप्रियता की रेटिंग मजबूत है, लेकिन संसद के केवल एक सदन में उनकी पार्टी का बहु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar Garhwal: हिमालय में मिला कैंसर रोधी दुर्लभ चागा मशरूम, 100 साल पुराने भोजपत्र पर आता है नजर

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रकृति का एक अनमोल औषधीय खजाना मिला है। जड़ी-बूटी शोध संस्थान (मंडल) से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय भट्ट ने धारचूला के बालिंग और सीपू जैसे दुर्गम इलाकों में चागा मशरूम की पहचान की है। यह मशरूम न केवल दुर्लभ है, बल्कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी सक्षम पाया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मशरूम केवल उन्हीं भोजपत्र के पेड़ों के तनों पर उगता है जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है। डॉ. भट्ट ने बताया कि अब तक यह माना जाता था कि चागा मशरू(मइनोनोटस ओब्लिक्वस) मुख्य रूप से साइबेरिया और रूस के ठंडे जंगलों में ही पाया जाता है। लेकिन धारचूला और नीति घाटी में 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इसकी मौजूदगी ने शोधकर्ताओं को उत्साहित कर दिया है। दिखने में यह जले हुए कोयले या मधुमक्खी के छत्ते जैसा भूरा-काला नजर आता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमत चागा मशरूम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। दिल्ली सहित बड़े महानगरों में साइबेरिया व रूस से आयातित चागा मशरूम 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसके संरक्षण और वैज्ञानिक दोहन की दिशा में कदम उठाए जाएं तो सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों को इससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Odisha: कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने के लिए पार्टी से हुए थे निष्कासित, अब नई पार्टी बनाएंगे मोहम्मद मुकीम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ओडिशा कांग्रेस से निष्कासित वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुकीम ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। उन्होंने राज्य के युवाओं से एकजुट होने और ओडिशा के लोगों को नया राजनीतिक विकल्प देने की अपील की। मोहम्मद मुकीम ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मार्च तक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 13, 2026 · 1 min · National Desk