चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा: जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस दिन-रात के मोर्चे के दौरान किसानों की मांगों पर प्रतिदिन चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को सुबह चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे, जिसके बाद ही बॉर्डर पर यह मोर्चा शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में पानी से संबंधित पुराने समझौते रद्द करना शामिल है।इसके अलावा, गन्ने के किसानों को उचित और समय पर भुगतान की वह मांग कर रहे हैं। धरने में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों जैसे अहम मुद्दों पर भी आवाज उठाई जाएगी। नेताओं ने कहा कि वे सरकार के बातचीत के आमंत्रण पर पूरी तरह तैयार हैं। यूनियन ने मोर्चे की पूरी तैयारी कर ली है जिसके लिए किसानों ने अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ लंगर का सारा जरूरी सामान लेकर जाएंगे। धरने वाले स्थान पर ही लंगर तैयार किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 1 min · National Desk

अल-नीनो: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा। इस दौरान देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है। अगस्त 2026 में औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे अधिक रहा। यह 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 23.68 डिग्री सेल्सियस रहता है।मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर में सक्रिय अल नीनो के कारण सितंबर में भी बारिश सामान्य (91 फीसदी से कम) रहने और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगस्त में देशभर में 213.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से कम थी। वर्ष 2001 के बाद यह अगस्त में दर्ज सातवीं सबसे कम बारिश है।मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक है। आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल मिलाकर 26 दिनों तक सक्रिय रहे। हालांकि, इनसे हुई बारिश मुख्य रूप से गंगा के मैदानी इलाकों तक ही सीमित रही। इसके कारण देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही।1971-2020 के डेटा के आधार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन

कांग्रेस ने सोमवार शाम भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्च निकाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज पर एफआईआर को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि बदले की भावना से हो रही कार्रवाई रोकी नहीं गई तो गांव- गांव आंदोलन शुरू करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यलाय से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण को उठाया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया, आराधना मिश्रा मोना, मुकेश सिंह चौहान, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, ममता चैधरी, अनामिका यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 1 min · National Desk

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती: वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया?

अन्ना हजारे की हालत कैसी है? अन्ना हजारे को आईसीयू में क्यों रखा गया है? देशभर में अन्ना हजारे कब चर्चा में आए थे? पिछले महीने अन्ना हजारे ने युवाओं से क्या कहा था? अन्ना हजारे का इलाज डॉक्टर गौतम भंसाली की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी जरूरी जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर गौतम भंसाली के मुताबिक, जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वायरल संक्रमण, शरीर में पानी की कमी और किडनी से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।अन्ना हजारे की उम्र अधिक होने और एक साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्हें वायरल संक्रमण के अलावा शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर इलाज की दिशा तय होगी। अभी उपलब्ध जानकारी में उनकी बीमारी की गंभीरता को लेकर इससे अधिक चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है।अन्ना हजारे लंबे समय से महाराष्ट्र में सामाजिक और भ्रष्टाचार विरोधी काम के लिए जाने जाते रहे हैं। साल 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली। इस आंदोलन ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया था। इसके बाद भी अन्ना हजारे सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन तथा लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं का समाधान करने पर जोर देते रहे हैं।जुलाई के अंत में अलग-अलग राज्यों से आए 20 भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित अन्ना हजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

जीडीपी: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। यह पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 6.9 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। सरकारी आंकड़ों से आज यह जानकारी मिली। आर्थिक गतिविधियों में कितना सुधार? यह वृद्धि मजबूत खपत और निर्यात के कारण हुई है। सरकार के पूंजीगत खर्च ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। अमेरिका-ईरान युद्ध से उत्पन्न आपूर्ति शृंखला बाधाओं का असर नहीं पड़ा। साथ ही, बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया।अप्रैल से जून तिमाही की वृद्धि पिछली तिमाही के 7.8 फीसदी विस्तार के बराबर रही। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वास्तविक रूप से 8.2 फीसदी बढ़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.1 फीसदी से अधिक है। नॉमिनल जीवीए वृद्धि पहली तिमाही में वास्तविक रूप से 11.5 फीसदी रही। नॉमिनल जीडीपी में पहली तिमाही में 10.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह एक साल पहले के 8.1 फीसदी से अधिक है। पिछले साल की वस्तु एवं सेवा कर (GST) दर में कटौती हुई थी। आयकर में कमी से भी घरेलू आय और मांग को समर्थन मिला। इससे बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। जीडीपी पर क्या बोलीं वित्त मंत्री? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी देश की जीडीपी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही है। निर्मला सीतारमण ने इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय एनडीए सरकार के सुधारों को दिया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के चुस्त प्रबंधन को भी इसका एक प्रमुख कारण बताया। वित्त मंत्री के अनुसार, इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। यह वृद्धि दर मौजूदा आर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

उज्जैन: अघोरी महिला का खौफनाक कृत्य, जलती चिता से मांस खाने का दावा, गुस्साए साधु-संतों ने की कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो में महिला यह कहते हुए नजर आती है कि वह चिता से मांस खाएगी। इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास जाती और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज सहित अन्य संतों ने इस कृत्य की निंदा की है। उनका कहना है कि शव और अंतिम संस्कार से जुड़ी मर्यादाओं का उल्लंघन करना गंभीर विषय है और इसे सनातन परंपरा के अनुरूप नहीं माना जा सकता। वहीं अघोर अखाड़े के प्रमुख बाबा विष्णु नाथ ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अघोर परंपरा का इस तरह प्रदर्शन करना उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रारंभिक स्तर पर इस महिला का किसी मान्य अघोर गुरु या परंपरा से जुड़ाव सामने नहीं आया है।मामले को लेकर अघोर अखाड़े की ओर से उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में वायरल वीडियो की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से यह भी मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अघोर परंपरा के नाम पर कथित तौर पर भ्रम फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों की भी जांच की मांग की गई है।संतों का कहना है कि उज्जैन शैव, नाथ और अघोर साधना की प्राचीन परंपराओं से जुड़ी धार्मिक नगरी है। अघोर साधना को वे कठोर अनुशासन, साधना और गु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

'यह तुम्हें महंगा पड़ेगा': अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान, खामेनेई ने किससे और क्यों की ऐसी अपील; हालात कैसे?

नेतन्याहू के बेटे को अमेरिका से क्यों निकाला गया? होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर को निशाना बनाया गया वेस्ट बैंक में पत्रकारों पर हमला गाजा में इस्राइली हमले में दो फलस्तीनी मारे गए अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी रॉकेट लांचरों पर हमला किया ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इस्लामी देशों के शासकों से कहा कि वे ‘अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजनाओं को समझें और उसका सामना करें’। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।छह महीने पहले अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के पिता और ईरान के कई दूसरे वरिष्ठ नेता मारे गए थे। इसके बाद भी खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने यह बात तेहरान में हुए एक सम्मेलन में शामिल धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में कही।युद्ध के बाद इस्लामी देशों के बीच मतभेद सामने आए हैं। ईरान ने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी सीमित कर दी। तेहरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करता रहा है।इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े बेटे को अमेरिका से तुरंत बाहर निकाला। उन्हें धमकी मिली थी। शिन बेट ने रविवार को जारी एक छोटे बयान में इसकी पुष्टि की। उसने कहा कि यायर नेतन्याहू को ‘गंभीर धमकी’ मिली थी। एजेंसी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते एक इस्राइली टेलीविजन चैनल से कहा था कि ईरान ने उनके एक बेटे को मारने की कोशिश की थी। उनके कार्यालय ने रविवार को इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।यायर नेतन्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट

1 of 5 Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied नेपाल में बाढ़ के बाद अब जिंदगी और कठिन हो गई है। जिन इलाकों का संपर्क पुल टूटने और सड़क मार्ग बाधित होने से पूरी तरह कट चुका है, वहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 919 लोगों को सुरक्षित निकालकर सेना के कैंप और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 54 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अलग-अलग स्थानों से 36 शव भी बरामद किए जा चुके हैं। 2 of 5 Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला रविवार को सेना के कैंप के बाहर पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर लेने के लिए कैंप तक पहुंच रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है। कई परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में हैं। 3 of 5 Nepal Flood - फोटो : अमर उजाला कैंप कार्यालय में सेना की तरफ से बताया गया कि रविवार को शाम चार बजे तक 209 लोगों को सकुशल रेस्क्यू करके लाया गया। 200 से ज्यादा लोगों ने अपनों के लापता होने की सूचना दी है। जिन लोगों का रेस्क्यू किया गया उनकी सूची बाहर चस्पा कर दी गई है। वहां पहुंचे लोगों में किसी को अपने माता-पिता की तलाश है तो कोई अपने बेटे, भाई या रिश्तेदार की खबर ले रहा है। लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर साफ दिखाई दे रहा है। 4 of 5 Nepal …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?

नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद? नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद? पीटीआई, काठमांडू Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST सार नेपाल में त्रिशूली नदी में फिर आई बाढ़ में 130 मीटर लंबा घ्यालचोक-चरौंदी झूला पुल बह गया। इससे करीब 400 परिवारों का मुख्य मार्ग बंद हो गया और किसानों की उपज चरौंदी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। ऐसे में लोगों के सामने अब क्या विकल्प बचा है? पढ़िए रिपोर्ट खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 1 min · National Desk