यूपी: सीएम योगी का बिना नाम लिए अखिलेश पर हमला, कहा- 12 बजे सोकर उठने वालों को नहीं थी बच्चों की चिंता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की पढ़ाई की चिंता कहां थी? पिछली सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पाती थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी डीबीटी प्रक्रिया के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 18,78,726 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डीबीटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार का खेल मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई पर कभी ध्यान नहीं दिया। 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की चिंता कहां से होगी? जो सूरज निकलने के बाद उठे, उसे सूर्योदय की बात भी फिजूल लगेगी। ऐसे लोग न प्रदेश की चिंता कर सकते हैं और न ही गरीबों की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है और नीति स्पष्ट होती है, तब भ्रष्टाचार रूपी दानव पर नियंत्रण संभव होता है। पहले छात्रवृत्ति योजनाएं कई स्तरों पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। कभी सरकार की नीयत खराब होती थी, कभी परिवारवाद आड़े आता था, कभी विभागीय भ्रष्टाचार के कारण पैसा गरीब छात्रों तक नहीं पहुंचता था। आज डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में सभी वर्गों के करीब 19 लाख छात्रों के खातों में पैसा पहुंचा, बिना किसी भेदभाव के। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की रविवार को घोषणा की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक्टर आर माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर की मौत: युवराज की मौत के बाद टूटा परिवार, भारत छोड़ सकते हैं पिता; अब बस इस बात का इंतजार

1 of 5 राज कुमार मेहता और मृतक युवराज - फोटो : अमर उजाला Link Copied ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे में युवराज की मौत के बाद उसका परिवार पूरी तरह बिखर गया है। बेटे को खोने के बाद उसके पिता राजकुमार मेहता भारत में अकेले पड़ गए हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बेटी और दामाद यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहते हैं। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि वह भारत छोड़कर बेटी के साथ यूके शिफ्ट हो सकते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 Noida Engineer Yuvraj Death Case - फोटो : अमर उजाला बहन और जीजा को मिला भारत का वीजा हादसे के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है। युवराज की बहन अपने भाई को अंतिम विदाई देने के लिए भारत आना चाहती थी, लेकिन वीजा संबंधी औपचारिकताओं के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सकी थी। अब बहन और जीजा को भारत आने का वीजा मिल गया है और दोनों के इस सप्ताह भारत पहुंचने की संभावना है। 3 of 5 युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जीवन हुआ कठिन परिजनों के अनुसार, बेटे की असमय मौत ने राजकुमार मेहता को भीतर से तोड़ दिया है। घर में अब कोई नहीं बचा है और रोजमर्रा की जिंदगी भी उनके लिए कठिन होती जा रही है। इसी वजह से रिश्तेदारों और खुद बेटी ने उन्हें यूके बुलाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि वह परिवार के साथ रह सकें और अकेलेपन से बाहर आ सकें। 4 of 5 युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भारत में बेटे की यादें हालांकि, राजकुमार मेहता ने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उनका कहना है कि भारत में युवराज की यादें, रिश्तेदार और सामाजिक जुड़ाव उन्हें रोक रहे हैं। वहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

बर्फ की बहार: सफेद चादर में ढकी श्रीनगर की खूबसूरती, पहाड़ों की बर्फबारी ने खींचा हर किसी का ध्यान, तस्वीरें

1 of 9 श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर Link Copied श्रीनगर में ताजा बर्फबारी ने पूरी घाटी को सफेद चादर में ढक दिया। बच्चों और ग्रामीणों ने बर्फ में खेल का आनंद लिया और ठंडे मौसम का जश्न मनाया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर हालांकि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बर्फबारी और फिसलन के कारण बंद है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 3 of 9 श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात और जीवन प्रभावित पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर, बाटोटे, बनिहाल, गुल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरी रात हुई बर्फबारी ने सामान्य जीवन बाधित कर दिया है। एनएच44 और एनएच244 मार्गों के बंद होने और बाजारों में ग्राहकों की कमी के कारण कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद रख रहे हैं। 4 of 9 श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर भारी बर्फबारी से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण राहत कार्य धीमे चल रहे हैं। 5 of 9 श्रीनगर में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, नौ खिलाड़ियों को सम्मान; रोहित-हरमनप्रीत पद्मश्री से नवाजे गए

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण सम्मान मिला है। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पुडुचेरी सहित देश-विदेश के कई खिलाड़ियों को भी पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Mark Tully: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं लंबे समय तक भारत में बीबीसी दिल्ली के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का रविवार को 90 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। टुली के निधन की पुष्टी उनके दोस्त और पत्रकार सतीश जैकब ने दी। जैकब ने टुली के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक सप्ताह से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Padma Awards 2026: पुस्तकालय बनाने वाले बस कंडक्टर से जनजातीय कलाकार तक, गुमनाम नायकों को पद्मश्री

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर से 45 लोगों को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें दुनिया का सबसे बड़ा नि:शुल्क पुस्तकाल बनाने वाले एक पूर्व बस कंडक्टर से लेकर एशिया का पहला मानव दूध बैंक बैंक शुरू करने वाली एक बाल रोग विशेषज्ञ और 90 वर्षीय दुर्लभ वाद्य यंत्र कलाकार शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup 2026: आईसीसी के फैसले को चुनौती देगा बांग्लादेश? बीसीबी ने स्पष्ट किया रुख; जानिए क्या कहा

T20 World Cup 2026: आईसीसी के फैसले को चुनौती देगा बांग्लादेश? बीसीबी ने स्पष्ट किया रुख; जानिए क्या कहा विस्तार Follow Us आईसीसी के फैसले को चुनौती नहीं देगा बांग्लादेश बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष अमजद हुसैन ने शनिवार को ढाका में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह जानकारी दी। इससे पहले खबरें आई थीं कि बीसीबी ने इस मामले को आईसीसी की विवाद समाधान समिति के पास ले जाने की तैयारी की थी, लेकिन अमजद हुसैन ने साफ किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। अमजद हुसैन ने कहा, ‘हमने आईसीसी बोर्ड के फैसले को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो हमें भारत जाकर खेलना होगा या फिर मैचों को श्रीलंका शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में हमारे लिए भारत जाकर खेलना संभव नहीं है। हम किसी अलग मध्यस्थता या कानूनी प्रक्रिया में नहीं जा रहे हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान, यूपी से चिरंजी लाल यादव, कर्नाटक के अंके गौड़ा समेत इनको सम्मान

04:26 PM, 25-Jan-2026 पद्म सम्मान पाने वाली की सूची-सूत्र अंके गौड़ा आर्मिडा फर्नांडिस भगवान दास रैकवार भिकल्या लाडक्या ढिंडा बृजलाल भट्ट बुधरी ताती चरण हेम्ब्रम चिरंजी लाल यादव धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या कुमारस्वामी थंगराज पद्मा गुरमेट पुन्नियामूर्ति नटेसन श्याम सुंदर गफरुद्दीन मेवाती जोगी गंभीर सिंह योनजोन हैली वार हरिमाधन मोकोप्धाय– इंदरजीत सिंह सिद्धू जोगेश दुर्ई- के. पाजनिवेल कैलाश चंद्र पंत खेम राज सुंद्रियाल कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी महेंद्र कुमार मिश्रा मंगला कपूर मीर हाजीभाई कासंभाई मोहन नागर नरेश चंद्र देव वर्मा निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला नूरुद्दीन अहमद ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन पोखिला लेकथेपी आर. कृष्णन रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले रघुपत सिंह रघुवीर तुकाराम खेड़कर राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर रामा रेड्डी मामिडी एस. जी. सुशीला अम्मा सांग्युसांग एस. पोंगेनर शफी शौक श्रीरंग देवबा लाड सिमांचल पात्रो सुरेश हनगावड़ी तगा राम भील तेची गुबिन तिरुवारूर भक्तवत्सलम तृत्पि मुखर्जी विश्व बंधु युमनाम जात्रा सिंह 04:10 PM, 25-Jan-2026 कई लोगों को सम्मान मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवार, महाराष्ट्र के 90 वर्षीय आदिवासी तारपा वादक भीकल्या लड़क्या ढिंडा (जो लौकी और बांस से बना एक वाद्य यंत्र है), और जम्मू और कश्मीर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बृज लाल भट का नाम भी इस सम्मानित सूची में शामिल है। मध्य प्रदेश के बुंदेली युद्ध कला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवार, महाराष्ट्र के 90 वर्षीय आदिवासी तारपा वादक भीकल्या लड़क्या ढिंडा (जो लौकी और बांस से बना एक वाद्य यंत्र है), और जम्मू और कश्मीर के प्रतिष्ठि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 2027 से पहले भाजपा... सपा और कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई, तीनों ही पार्टियों में आपसी खींचतान, संगठन में दरार

UP: 2027 से पहले भाजपा… सपा और कांग्रेस में छिड़ी लड़ाई, तीनों ही पार्टियों में आपसी खींचतान, संगठन में दरार विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इन नेताओं के सियासी विवाद की चर्चाएं लखनऊ से दिल्ली तक चर्चाओं में है। खास बात यह है कि इस खींचतान को लेकर पार्टी हाईकमान से निर्देश तक जारी हो चुके लेकिन सियासी लड़ाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। एसआईआर अभियान के जरिये राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल वोट बनवाने के साथ-साथ नए वोट जोड़ने में जुटे हैं। इसके लिए कमेटियां गठित की गई हैं। इन तैयारियों के बीच राजनीतिक दल अपने नेताओं की आपसी लड़ाई से जूझ रहे हैं। मुरादाबाद में भाजपा में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह के बीच चल रही सियासी खींचतान को रामवीर सिंह ने जिला पंचायत के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर फिर से हवा दे दी है। इन नेताओं के सियासी विवाद की चर्चाएं लखनऊ से दिल्ली तक चर्चाओं में है। खास बात यह है कि इस खींचतान को लेकर पार्टी हाईकमान से निर्देश तक जारी हो चुके लेकिन सियासी लड़ाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही।एसआईआर अभियान के जरिये राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल वोट बनवाने के साथ-साथ नए वोट जोड़ने में जुटे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk