Uttarakhand: हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान ढहा पुश्ता, मची चीख पुकार, यह कमी बनी दुर्घटना की वजह

1 of 5 विकासनगर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई। व्यापार और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला 72 किलोमीटर लंबा अंतरराज्यीय मोटर मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पूरा मोटर मार्ग 30 किलोमीटर तक डेढ़ लेन है और उसके बाद सिंगल लेन मार्ग है। मार्ग पर लगे पुश्ते और रिटेनिंग वाॅल्स भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील समूचे मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर की भी कमी है। इनके न होने के चलते भी प्रत्येक वर्ष इस मोटर मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाएं होती हैं व लोग असमय काल के ग्रास बनते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 विकासनगर बस हादसा: अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जौनसार बावर क्षेत्र के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी से देश की प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं छिबरौ, कोटी, इच्छाड़ी को होकर जाने वाले इस मार्ग से दिन-रात निजी तथा यात्री वाहन गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के त्यूणी बाबर व हिमाचल प्रदेश के शिमला रोहड़ू आदि प्रमुख सेब व अन्य फल उत्पादक क्षेत्रों से काश्तकार तथा बागवान अपनी नकदी फसलें लेकर रातों-रात सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा दिल्ली की मंडियों में जाते हैं। 3 of 5 विकासनगर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अफसोसजनक स्थिति यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है वह गेम, जिसकी लत में तीन बहनों ने दी जान?: 9वीं मंजिल से कूदीं, जानें क्यों लिखा- कोरिया हमारी जिंदगी

क्या है वह गेम, जिसकी लत में तीन बहनों ने दी जान?: 9वीं मंजिल से कूदीं, जानें क्यों लिखा- कोरिया हमारी जिंदगी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि गाजियाबाद में तीन लड़कियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अभी कहां तक पहुंची है और इसके पीछे क्या वजह सामने आई है? उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग लड़कियों ने एक अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआत में लोगों को यह आत्महत्या का एक सामान्य मामला लगा, लेकिन जब पुलिस ने इस जांच की तो सामने आया कि यह आत्महत्या किसी अवसाद या परेशानी के चलते नहीं, बल्कि एक लत की वजह से थी, जिसे छोड़ने के बजाय लड़कियों ने मौत को गले लगाना सही समझा। गाजियाबाद का यह केस है क्या, बच्चियों की कब-कैसे हुई मौत? मामला गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके का है। यहां 3 फरवरी (मंगलवार) देर रात करीब दो बजे तीन नाबालिग लड़कियां अचानक एक अपार्टमेंट के नौंवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की खिड़की से कूद गईं। जब यह घटना हुई, तब लड़कियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। लड़कियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो यह साफ नहीं हुआ कि बच्चियों के आत्महत्या की क्या वजह है। इसके बाद उनके परिजनों से पूछताछ शुरू की गई। परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

संसद में हंगामा: विपक्ष पर बरसे स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में तख्तियों के साथ नारेबाजी पर मर्यादा का पाठ पढ़ाया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं संसद के बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां राहुल गांधी अपने चीन सीमा विवाद वाले मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं सरकार की तरफ से इसका जवाब दिया जा रहा है। इसी बीच एक दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साथ साध रहा है। एक दिन पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और आज वे लोकसभा में भी इस मुद्दे पर बोलने के लिए खड़े हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज भी सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में ₹16000 का उछाल, सोना करीब ₹5800 महंगा

सोने-चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सुबह 1:42 बजे तक सोने की कीमतों में करीब 5,816 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में छह फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 16,719 रुपये का उछाल आया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,59,625 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,84,734 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव बुलियन की दरों के मुताबिक कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार खुलते समय चांदी की दर में ₹11700 प्रतिकिलो का उछाल देखा गया। इसी समय सोना करीब ₹4700 महंगा हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार की दरों में तेजी से बदलाव भी संभव है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत ₹24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई थी। वहीं सोना ₹5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर ₹1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वैश्विक बाजारों में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला। सोने ने पिछले सत्र में 2008 के बाद का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के बाद आज 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल की। स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.2 फीसदी चढ़कर 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को सोने में 5.9 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.7 फीसदी बढ़कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

संसद में पीयूष गोयल बोले: दोनों पक्षों के हितों का ध्यान रखा गया, इस ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं

लोकसभा में उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि उर्वरक और कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता छोटे और मध्यम कारोबारियों, एमएसएमई, औद्योगिक इकाइयों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा व उन्नत तकनीकों तक पहुंच को आसान बनाएगा। इससे ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’, ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ और ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्यों को गति मिलेगी। गोयल के बयान के दौरान लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा, लेकिन मंत्री ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए बातचीत पूरी की है। 2 फरवरी को पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन पर बातचीत मंत्री ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की। गोयल ने जोर देकर कहा कि यह दर कई प्रतिस्पर्धी देशों पर लागू अमेरिकी टैरिफ से कम है, जिससे भारतीय निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित गोयल ने आगे कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के वार्ताकारों ने विभिन्न स्तरों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि वार्ताओं के दौरान भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा की। एक वर्ष की चर्चाओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: प्रदेश के 19 लाख मतदाताओं का वोट खतरे में, नहीं जागे तो कट जाएगा, प्री-एसआईआर मैपिंग चल रही

उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं पर वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। चुनाव आयोग के लगातार प्रयास के बावजूद यह बीएलओ मैपिंग की प्री-एसआईआर गतिविधि का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो एसआईआर के दौरान नोटिस जारी होने के बाद इनका वोट कट जाएगा। प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पूर्व प्री-एसआईआर गतिविधियों के तहत बीएलओ मैपिंग का काम चल रहा है। पहले तो उत्तराखंड के उन मतदाताओं की मैपिंग की गई, जिनके या परिवार के वोट 2003 की उत्तराखंड की मतदाता सूची में थे।अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उत्तराखंड में निवास कर रहे उन मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग भी शुरू कर दी है, जिनके वोट 2003 में यूपी या अन्य राज्य में थे। प्रदेश में कुल 84,42,263 मतदाता हैं, जिनमें से काफी कोशिशों के बाद 64,63,099 की बीएलओ मैपिंग हुई है। विभिन्न जिलों में 19,79,164 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने बीएलओ की लगातार कोशिश, चुनाव आयोग की अपील के बावजूद अभी तक बीएलओ मैपिंग का रुख नहीं किया है। जल्द ही एसआईआर शुरू हो जाएगा।इसके बाद सभी मतदाताओं तक बीएलओ के माध्यम से एसआईआर फॉर्म पहुंचाए जाएंगे। जिनकी मैपिंग हो चुकी होगी, उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना। केवल फॉर्म भरकर देना है। जिनकी मैपिंग नहीं होगी, उन्हें 2003 के वोट के दस्तावेज के साथ फॉर्म भरकर देना होगा। नहीं दिया तो एक नोटिस जारी होगा। नोटिस का जवाब न देने पर मतदाता सूची से वोट कट जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 35 साल की महिला का 60 साल के ननदोई से अफेयर, पत्नी ने बनाया पति के कत्ल का पूरा प्लान; नहर में डुबोकर मारा

1 of 11 moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स उत्तर प्रदेश में एक पति मारा गया। पत्नी ही पति की हत्या साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। खुलासा होने पर पुलिस से लेकर परिवार तक हैरान है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा उसके साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, मुरादाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का बड़ा ही खौफनाक प्लान रचा। महिला ने रात में अपने प्रेमी (ननदोई) को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किया भी ऐसा ही। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : संवाद पहले अख्तर अली को शराब पिलाई गई और फिर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी ननदोई समेत चार को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। 3 of 11 मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : संवाद 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने गया था अख्तर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गोधी निवासी अख्तर अली (45) 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने रामपुर दोराहा गया था लेकिन वापस नहीं आया। 30 जनवरी की शाम अख्तर अली का शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला था। 4 of 11 मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : संवाद पुलिस ने पत्नी समेत चार को पकड़ा इस मामले में अख्तर अली के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने शबीना, गांव ही रहने वाले उसके प्रेमी अल्ताफ, अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत और सतपाल को गिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

भारत अन्य टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा क्यों?: पिछले 27 महीनों में 1081 छक्के लगाए, हर 10वीं गेंद पर जड़ा सिक्स

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है। इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से काफी पीछे है। यही अंतर भारत को बाकी टीमों से अलग करता है। अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है।इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से काफी पीछे है। यही अंतर भारत को बाकी टीमों से अलग करता है। भारतीय टीम के सामने आगामी टी20 विश्व कप में दो बड़े लक्ष्य हैं। पहला खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने का और दूसरा तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इन दो लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उतरेगी। आंकड़े भी बताते हैं कि भारत में वो दमखम है, जिससे टीम खिताब का बचाव करने में सफल रह सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में हंगामा जारी, प्रश्नकाल शुरू होते ही पांच मिनट के अंदर हुआ स्थगन

07:24 AM, 04-Feb-2026 संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगजीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों को उद्धृत करने की अनुमति मांगी, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती।लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे और शोरगुल के बीच लोकसभा के वेल में घुसकर स्पीकर के आसन की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की गई। मंगलवार दोपहर करीब 3.03 बजे सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने तीन बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद आठों सांसदों के नामों का उल्लेख किया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा कि संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले इन आठ सांसदों को नियमों के अंतर्गत पूरे सत्र से निलंबित कर दिया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Dhoni Video: क्या टीम इंडिया टी20 विश्वकप जीत पाएगी? चैंपियन कप्तान धोनी ने रखी राय, इससे सावधानी बरतने को कहा

Dhoni Video: क्या टीम इंडिया टी20 विश्वकप जीत पाएगी? चैंपियन कप्तान धोनी ने रखी राय, इससे सावधानी बरतने को कहा विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत को 2007 में टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भरोसा है कि टीम इंडिया आगामी टी20 विश्व कप में अपने खिताब के बचाव में सफल रहेगी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जतिन सप्रू के साथ बातचीत करते हुए धोनी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे कम्प्लीट और शक्तिशाली टीम है। उनके मुताबिक, भारत के पास खिताब बचाने के लिए हर जरूरी संसाधन मौजूद है। धोनी ने टीम की ताकत पर बात करते हुए कहा, ‘टीम इंडिया टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। एक अच्छी टीम के लिए जो कुछ चाहिए, वह सब इस टीम के पास मौजूद है।’ अनुभव और रोल क्लैरिटी बनी ताकत धोनी का मानना है कि खिलाड़ियों का अनुभव और उनकी भूमिका की स्पष्टता इस भारतीय टीम को बाकी टीमों से अलग बनाता है। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में कई मौकों पर दबाव की स्थिति बनती है और बार-बार मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ी ही टीम को संभाल पाते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस टीम के पास अनुभव है। खासकर इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों ने लंबे समय तक दबाव में खेला है। हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को अच्छे से जानता है और पहले भी ऐसी परिस्थितियों का स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk