पाकिस्तान लिंक मामला: 'सीएम खुद को चाणक्य समझते हैं', सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार; लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले में असम की राजनीति में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तरफ से लगाए गए आरोपों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वह शुरू से ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच के खिलाफ नहीं हैं और चाहते हैं कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। गौरव गोगोई ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को इस मामले में इतनी ही गंभीर चिंता थी, तो वह पिछले छह महीनों से चुप क्यों थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह मामला सच में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था, तो मुख्यमंत्री ने अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। सीएम के आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित गोगोई ने आगे मुख्यमंत्री द्वारा की गई लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजनीति से प्रेरित बताया। गौरव गोगोई के मुताबिक, इसका असली कारण कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद कि मुख्यमंत्री के परिवार के पास 12,000 बीघा जमीन है, मुख्यमंत्री दबाव में आ गए और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री खुद को चाणक्य समझते हैं, लेकिन असम की जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पारदर्शिता के पक्ष में है और इसलिए एसआईटी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इसके साथ ही गौरव गोगोई ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी 2013 में काम के सिलसिले में पाकिस्तान गई थीं और वह उस 10 दिन की यात्रा में उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि उस समय एसआईटी ने उन्हें इस यात्रा के बारे में कभी पूछताछ नहीं की। गोगोई ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया: विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव, जानें नियम; पहले कब हुआ ऐसा?

क्या है लोकसभा स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया: विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव, जानें नियम; पहले कब हुआ ऐसा? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस मामले में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी घेरा है, जिन्होंने राहुल को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव से इतर किसी किताब या रिपोर्ट पर बोलने की इजाजत नहीं दी। अब सामने आया है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसदों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं और कुछ सदस्यों को बोलने की मंजूरी नहीं देते। लोकसभा में बजट सत्र की शुरुआत से लेकर अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े संदर्भ पेश करने की मांग के बाद से। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर लोकसभा स्पीकर को लेकर विपक्ष की क्या शिकायतें हैं? संसद के निचले सदन के अध्यक्ष को हटाने की क्या प्रक्रिया है? विपक्ष कब तक इस प्रस्ताव को पेश करने की योजना बना रहा है? क्या पहले कभी लोकसभा स्पीकर को हटाने की कोशिशें की गई हैं? आइये जानते हैं… पहले जानें- लोकसभा स्पीकर से क्या हैं विपक्ष की शिकायतें? विप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- दोनों पक्षों की शंका का समाधान हो; 8500+ अफसर DEO को रिपोर्ट करें

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। मतदाता सूची से जुड़ा यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने आज इस मामले में अहम दिशानिर्देश दिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे। कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एनवी अंजरिया भी शामिल हैं। दरअसल, ममता बनर्जी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा, बीते चार फरवरी को अदालत ने नोटिस जारी किया, जिसमें कई टिप्पणियां थीं। बीते हफ्ते में कई बदलाव हुए हैं। इसी बीच सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी के हस्तक्षेप पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ये कोई बाजार नहीं है। कोर्ट में अनुशासन और गरिमा बनाए रखें। मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि मंदिरों की देखरेख करने वाले एक संगठन ने एक याचिका दायर की है। उनका इस मामले में क्या हित हो सकता है? उनकी इस दलील पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, बारी-बारी से सुनते हैं। अगर अनुशासन बनाए नहीं रखा गया तो आपको चीफ जस्टिस के का स्वभाव पता होना चाहिए। तल्ख लहजे में जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- आप किसी बाजार में बैठे हैं या अदालत में हैं? बंगाल के डीजीपी को हलफनामा दायर करने का निर्देश सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ बदमाशों / असामाजिक तत्वों ने अपने नोटिस जला डाले। इस आरोप पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) हलफनामा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

'पाकिस्तान से सीधे संबंधों के मिले सबूत': गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का दावा, अब MHA करेगा जांच

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दूसरी ओर अब इस मामले में सियासत और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। ऐसे में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया है कि एसआईटी रिपोर्ट में अली तौकीर शेख एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों के पाकिस्तान से सीधे संबंध होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर कैबिनेट मंत्री भी हैरान रह गए। सीएम सरमा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया कि यह मामला बहुत गंभीर है। इसमें एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसलिए अब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। गोगोई की पत्नी क पाकिस्तान से संबंध- सरमा इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं और यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके परिवार के संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ बहुत घनिष्ठ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हितों के लिए काम करता रहा है। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पुरानी तस्वीर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'तीन महीने में फैसला दे दिल्ली हाईकोर्ट', कुलदीप सेंगर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। मामले में कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस मामले से जुड़ी अपीलों की सुनवाई तेजी से करे। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने निष्कासित भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। दरअसल, कुलदीप सिंह सेंगर को इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में सजा निलंबित करने की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 1 min · National Desk

UP: '800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना

UP: ‘800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा’; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे। एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे।एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Vidhan Sabha LIVE: पप्पू यादव मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP विधायक ने डिप्टी CM से क्या सवाल पूछा?

11:37 AM, 09-Feb-2026 Bihar Vidhan Sabha News: विदेशी नागरिक के मुद्दे भाजपा विधायक ने पूछा डिप्टी सीएम से सवाल भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है। भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है। 11:28 AM, 09-Feb-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने भाजपा के मंत्रियों पर कसा तंज राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में सत्ता पक्ष के मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कई बार विधायक रहा हूं। काफी लंबे सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई

Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि की गूंज संसद तक पहुंची। लोकसभा और राज्यसभा में युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की गई। यह जीत सिर्फ क्रिकेट का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है। दुनिया को फिर दिखाया दम छह फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की। यह रिकॉर्ड छठा मौका है जब भारतीय जूनियर टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता। इस सफलता ने भारत की मजबूत क्रिकेट प्रणाली और युवा प्रतिभा की गहराई को एक बार फिर साबित कर दिया। ओम बिरला ने दी बधाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में टीम की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘माननीय सदस्यों, मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता है। हमने छठी बार ट्रॉफी जीतकर अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कौशल, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को पार कर सफलता पाई है।’ युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा ओम बिरला ने आगे कहा, ‘यह जीत निश्चित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: वकील ने कहा- दिल्ली की अदालत में हुआ हमला, CJI बोले- पहले हाईकोर्ट जाएं, गुंडा राज अस्वीकार्य

वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि हमलावरों ने कोर्ट रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। उस समय जज और कोर्ट के कर्मचारी भी वहीं मौजूद थे। वकील ने आरोप लगाया कि आरोपी का पक्ष लेने की वजह से उन्हें भी निशाना बनाया गया।इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने वकील से सवाल किया कि क्या उन्होंने इस घटना की जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दी है? मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में दखल नहीं दे रही है, तो यह कानून की अवहेलना है।सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को गुंडा राज बताया और कहा कि ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बेंच ने वकील को निर्देश दिया कि वह सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कोर्ट ने साफ किया कि अदालत परिसर में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की कीमतों में ₹14800 का उछाल, सोना करीब ₹3000 महंगा

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपये उछलकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 5,185 रुपये महंगी होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 3,428 रुपये चढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1.18% चढ़कर $5,040 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 3.39% की तेज बढ़त दर्ज की गई और यह $79.89 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। क्या है ये तेजी का कारण? हालांकि, मौजूदा उछाल के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से अभी भी नीचे हैं। सोना अपने सर्वकालिक उच्च $5,608.35 से करीब 11.27% नीचे बना हुआ है, वहीं चांदी 29 जनवरी को बने $121.67 के ऑल-टाइम हाई से लगभग 52.29% फिसल चुकी है। बाजार में तेजी का प्रमुख कारण जापान में सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री साने ताकाइची की निर्णायक चुनावी जीत रहा। नतीजों के बाद अधिक उदार राजकोषीय नीति की उम्मीदें मजबूत हुई हैं और येन पर दबाव बना हुआ है, दोनों ही कारक सोने के लिए सकारात्मक माने जाते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यही उम्मीदें कीमती धातुओं की मांग को सहारा दे रही हैं। अमेरिकी आंकड़ों पर फोकस निवेशक अब अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक संकेतकों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व की आगे की नीति पर संकेत मिल सकते हैं। जनवरी का रोजगार आंकड़ा बुधवार को आने की स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk