संसद: निशिकांत दुबे ने राहुल की सदस्यता खत्म करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, नेता प्रतिपक्ष ने किया तीखा पलटवार

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया। सोरोस फाउंडेशन व देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और नियम 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने व भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया। pic.twitter.com/E4aT8hHUhN February 12, 2026 लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाया जाए, वे किसानों के हितों के लिए हर मंच पर लड़ेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह पूरी तरह से किसान-विरोधी है। उन्होंने चेताया कि अन्नदाताओं के हितों के खिलाफ कोई भी कदम, चाहे मोदी सरकार का हो, उन्हें समझौता करने पर मजबूर नहीं कर पाएगा। उनका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NAM Live Score: नामीबिया को पहला झटका, यान फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट; अर्शदीप को मिली सफलता

09:15 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: नामीबिया को पहला झटका नामीबिया को पहला झटका लगा। यान फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह को पहली सफलता मिली। नामीबिया को पहला झटका लगा। यान फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह को पहली सफलता मिली। 08:59 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: नामीबिया की पारी शुरू नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्रायलिंक क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 209 रन बनाए हैं। नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्रायलिंक क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 209 रन बनाए हैं। 08:43 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: भारत ने 209 रन बनाए भारत ने नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरेसमस ने चार विकेट झटके। भारत ने नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरेसमस ने चार विकेट झटके। 08:34 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: शिवम दुबे रनआउट शिवम दुबे रनआउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। शिवम दुबे रनआउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। 08:32 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या 28 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रनों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Air India Plane Crash: 'AI-171 दुर्घटना की जांच जारी, मीडिया रिपोर्टें अटकलबाजी पर आधारित', एएआईबी की दो टूक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पिछले साल अहमदाबाद में जून महीने में भीषण विमान हादसे की जांच पूरी होने की खबरों पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने साफ कहा है कि हादसे की जांच अभी जारी है और जो भी खबरें चल रही है वो अटकलबाजी पर आधारित है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 दुर्घटना की जांच पूरी होने संबंधी खबरें गलत और अटकलों पर आधारित हैं। मंत्रालय के अनुसार विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने स्पष्ट कहा है कि जांच अभी चल रही है और कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 1 min · National Desk

कैसे कसेगी AI की नकेल?: तीन घंटे में हटानी होगी आपत्तिजनक सामग्री, नए IT नियम में शिकायत का जल्द निपटारा जरूरी

अनिवार्य घोषणा (यूजर डिक्लेरेशन): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए अब यह जरूरी है कि वे यूजर्स से यह घोषणा लें कि उनके द्वारा अपलोड की गई सामग्री एआई से तैयार की गई है या नहीं। जब यूजर किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड करेंगे, तो इसकी खुद घोषणा करनी होगी कि क्या इसे बनाने में एआई का उपयोग किया गया है। ईमानदारी की जरूरत: नई नियमावली के अनुसार, कंटेंट की प्रकृति के बारे में सच बोलने की जिम्मेदारी अब सीधे यूजर पर है। हालांकि, प्लेटफॉर्म्स इन घोषणाओं की सटीकता की जांच के लिए अपने तकनीकी उपकरणों का उपयोग करेंगे, लेकिन प्राथमिक जिम्मेदारी यूजर की होगी। लेबल और मेटाडाटा के साथ छेड़छाड़ पर रोक: यूजर्स को उन लेबल या स्थायी मेटाडाटा (provenance markers) को हटाने, दबाने या उनके साथ छेड़छाड़ करने से स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया गया है, जो प्लेटफॉर्म की तरफ से एआई की पहचान के लिए लगाए जाते हैं। कानूनी कार्रवाई को लेकर जागरूकता: प्लेटफॉर्म्स को अब हर तीन महीने में कम से कम एक बार यूजर्स को यह चेतावनी देनी होगी कि नियमों का उल्लंघन करने या एआई का गलत इस्तेमाल करने पर उन्हें सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसमें अकाउंट का निलंबन, सामग्री को हटाया जाना और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बाल संरक्षण (पॉक्सो) और चुनाव कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई हो सकती है। पहचान का खुलासा: अगर एआई के जरिए कोई अवैध कार्य या अपराध किया जाता है, तो नियमों के तहत प्लेटफॉर्म पीड़ितों या कानून प्रवर्तन एजेंसियों को यूजर की पहचान बताने के लिए बाध्य हो सकते हैं। स्पष्ट लेबलिंग: सिंथेटिक सामग्री बनाने या प्रसारित करने वाले प्लेटफॉर्म्स के लिए अब इसे प्रमुखता से लेबल करना जरूरी है। वीडियो में स्क्रीन पर स्पष्ट लेबल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NAM Live Score: भारत को चौथा झटका, सूर्यकुमार के बाद तिलक भी आउट हुए; इरेसमस को दूसरी सफलता मिली

07:58 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार के बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। सूर्यकुमार के बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। 07:52 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। अब तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। अब तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 07:39 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: भारत को दूसरा झटका भारत को दूसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को शिकोंगो के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। भारत को दूसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को शिकोंगो के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। 07:32 PM, 12-Feb-2026 IND vs NAM Live Score: 20 गेंदों में ईशान का तूफानी पचासा ईशान किशन ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: तस्लीमा नसरीन बोलीं- जमात-ए-इस्लामी लोकतंत्र के लिए खतरा, सत्ता में आए तो देश बन जाएगा अफगानिस्तान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं लेखिका नसरीन ने दी चेतावनी तस्लीमा ने जमात-ए-इस्लामी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आई, तो बांग्लादेश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और कट्टरपंथ हावी हो जाएगा। इससे अल्पसंख्यकों पर जुल्म बढ़ेगा और उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा। महिलाओं को बुर्के और नकाब के अंधेरे में धकेल दिया जाएगा। उन्होंने डर जताया कि देश दूसरा अफगानिस्तान बन सकता है। तस्लीमा ने याद दिलाया कि जमात ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना का साथ दिया था। ये ताकतें भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि जमात इस बार भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। ये भी पढ़ें: क्या उत्तर कोरिया में बदलेगी सत्ता: किम जोंग की बेटी होंगी नई तानाशाह? पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी का खुलासा बीएनपी पर क्या बोलीं नसरीन? बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बारे में बात करते हुए तस्लीमा ने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आती है, तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां होंगी। सरकार को हर हाल में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और बोलने की आजादी की रक्षा करनी होगी। महिलाओं की बराबरी, मानवाधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को अमीरी-गरीबी के बीच की खाई कम करनी चाहिए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पक्की करनी चाहिए। अगर बीएनपी इन पर सही से काम करती है, तो उसे जनता का भरोसा मिलेगा। अन्य वीडियो- तस्लीमा ने जमात-ए-इस्लामी को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यह पार्टी सत्ता में आई, तो बांग्लादेश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और कट्टरपंथ हावी हो जाएगा। इससे अल्पसंख्यकों पर जुल्म बढ़ेगा और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश में 299 सीटों पर मतदान खत्म, मतगणना जारी; कई जगहों पर हिंसा

06:39 PM, 12-Feb-2026 Bangladesh Election Results 2026: चुनाव को खारिज करने लिए नागरिकों का धन्यवाद- अवामी लीग बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जन नेता शेख हसीना की ओर से सभी नागरिकों को धन्यवाद, जिन्होंने हत्यारे-फासीवादी यूनुस के हास्यास्पद चुनाव को खारिज कर दिया। अवैध और असंवैधानिक रूप से सत्ता हथियाने वाले यूनुस द्वारा आज कराया गया तथाकथित चुनाव असल में एक सुनियोजित नाटक था। अवामी लीग की भागीदारी के बिना कराए गए इस धोखेपूर्ण, मतदाता-विहीन चुनाव में जनता के मतदान अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना की पूरी तरह से अवहेलना की गई।’ Gratitude from the People’s Leader Sheikh Hasina to All Citizens, Including Mothers, Sisters, and Minority Communities, for Rejecting the Farcical Election of the Murderous-Fascist Yunus — Today’s so-called election by Yunus, who seized power illegally and unconstitutionally,… pic.twitter.com/bPmR2z5Fc1 — Bangladesh Awami League (@albd1971) February 12, 2026 बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जन नेता शेख हसीना की ओर से सभी नागरिकों को धन्यवाद, जिन्होंने हत्यारे-फासीवादी यूनुस के हास्यास्पद चुनाव को खारिज कर दिया। अवैध और असंवैधानिक रूप से सत्ता हथियाने वाले यूनुस द्वारा आज कराया गया तथाकथित चुनाव असल में एक सुनियोजित नाटक था। अवामी लीग की भागीदारी के बिना कराए गए इस धोखेपूर्ण, मतदाता-विहीन चुनाव में जनता के मतदान अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना की पूरी तरह से अवहेलना की गई।’ 06:17 PM, 12-Feb-2026 Bangladesh Election Results 2026: अगर चुनाव स्वतंत्र और नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: ट्रंप की PM मोदी पर टिप्पणी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे समेत इन मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने दिए अपडेट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दिल्ली में आयोजित एआई समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति मैक्रों का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा, विशेषकर रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने में मदद करेगा। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के कथित वीडियो ‘मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’ को नहीं देखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा कोई वीडियो मौजूद है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।साथ ही, उन्होंने हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भी कहा कि इस मामले में लिखित और मौखिक दोनों तरह के स्पष्टीकरण पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं।भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों पर बात करते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा भारत और रूस के बीच व्यापार, लोगों के बीच संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, रक्षा सहयोग और अन्य क्षेत्रों में लगातार सहयोग और बातचीत चल रही है। ये सभी पहलू हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बना रहे हैं।अमेरिका के बॉर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) में भारत को शामिल करने के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से यह प्रस्ताव मिला है और इसे फिलहाल भारत द्वारा गंभीरता से देखा जा रहा है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, भारत ने हमेशा पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election 2026 Voting LIVE: बांग्लादेश में 299 सीटों पर मतदान खत्म, मतगणना जारी; कई जगहों पर हिंसा

05:06 PM, 12-Feb-2026 बांग्लादेश में 299 सीटों पर मतदान खत्म, मतगणना जारी बांग्लादेश में 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के बाद ढाका में मतगणना जारी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक करीब 48 फीसदी मतदान हुआ। VIDEO | Bangladesh elections 2026: Vote counting underway in Dhaka after polling ends across 299 constituencies. pic.twitter.com/CVILNCCnpd — Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026 04:38 PM, 12-Feb-2026 बांंग्लादेश में चुनाव का आधिकारिक समय समाप्त, कुछ जगहों पर मतदान जारी बांंग्लादेश में चुनाव का आधिकारिक समय समाप्त हो गया है। कुछ जगहों पर मतदान जारी होने की खबरें हैं। मुंशीगंज पोलिंग सेंटर पर कच्चे बम धमाके की खबर के बाद वोटिंग में थोड़ी देर रुकावट भी आई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि धमाका एक हाई स्कूल में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव में तैनात अधिकारी मसुदुर रहमान ने इसे मामूली घटना बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को तुरंत अलर्ट किया गया, जिसके बाद मतदान कराए गए। बांंग्लादेश में चुनाव का आधिकारिक समय समाप्त हो गया है। कुछ जगहों पर मतदान जारी होने की खबरें हैं। मुंशीगंज पोलिंग सेंटर पर कच्चे बम धमाके की खबर के बाद वोटिंग में थोड़ी देर रुकावट भी आई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि धमाका एक हाई स्कूल में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव में तैनात अधिकारी मसुदुर रहमान ने इसे मामूली घटना बताया। उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election 2026 Voting LIVE: 33% से अधिक मतदान, कई जगहों पर धमाके-हिंसा की खबरें; जीत-हार के दावे भी

03:02 PM, 12-Feb-2026 यूरोपीय संघ ने चुनाव की तारीफ की ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। ईयू चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख इवार्स इजैब्स ने बांग्लादेश के चुनाव को लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव “सक्रिय, भरोसेमंद और विश्वसनीय” होने की उम्मीद है। 394 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं, जो 2024 की तुलना में दोगुना है। प्रारंभिक रिपोर्ट 14 फरवरी को जारी की जाएगी। 03:00 PM, 12-Feb-2026 तारीक रहमान का वादा- भ्रष्टाचार खत्म करेंगे इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और बीएनपी नेता तारीक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी जीतने पर देश में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उनका वादा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर बांग्लादेश को नई, साफ राजनीति की राह पर लाया जाएगा। 01:09 PM, 12-Feb-2026 दोपहर तक 32.88% मतदान, किसी भी केंद्र पर मतदान नहीं रुका बांग्लादेश में जारी आम चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दी। उन्होंने राजधानी ढाका स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय में मीडिया को बताया कि दोपहर तक देशभर के 32,789 मतदान केंद्रों से यह आंकड़ा मिला है, जो कुल केंद्रों का लगभग 77 प्रतिशत है। देशभर में कुल 42,651 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 12, 2026 · 2 min · National Desk