Ghuskhor Pandat Row: फिल्म निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में वापस लिया फिल्म का टाइटल, फिलहाल नया नाम तय नहीं

मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब निर्माता नीरज पाडें ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना स्टेटमेंट दिया है। नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फिल्म का नया शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने ‘घुसखोर पंडित’ का शीर्षक और प्रचार सामग्री वापस ले ली है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीरज पांडे द्वारा ‘घुसखोर पंडित’ का शीर्षक वापस लेने संबंधी हलफनामे को रिकॉर्ड में लिया और फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। शीर्ष न्यायालय में अपना हलफनामा दाखिल करते हुए नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म किसी भी धर्म या समुदाय का अपमान नहीं करती या उन्हें निशाना नहीं बनाती है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि न तो मेरा और न ही मेरे प्रोडक्शन हाउस का भारत के किसी भी नागरिक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा था। फिल्म किसी भी माध्यम से किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक मान्यताओं का अपमान नहीं करती है।फिल्म का टीजर जारी होने के बाद ही इसके टाइटल को लेकर विवाद उठा था। प्रचार सामग्री को लेकर निर्माता ने हलफनामे में कहा कि जनता से प्राप्त चिंताओं पर विचार करने के बाद 6 फरवरी को ही फिल्म से संबंधित प्रचार सामग्री वापस ले ली गई थी।साथ ही कोर्ट को ये भी बताया कि विवादित शीर्षक का अब इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। तय किया जाने वाला कोई भी नया शीर्षक पहले वाले टाइटल की तरह या उससे मिलता-जुलता भी नहीं होगा।हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो एक आपराधिक जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किसी भी जाति, धर्म, समुदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

एआई के लिए क्या है PM मोदी का MANAV दृष्टिकोण?: नैतिकता से राष्ट्र की संप्रभुता पर जोर, भारत की भूमिका भी बताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए ‘M.A.N.A.V.’ विजन की बात करते हुए कहा कि एआई को नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि M का अर्थ है नैतिक और नीतिपरक प्रणालियां (Moral and Ethical Systems), A का मतलब जवाबदेह शासन (Accountable Governance), N का मतलब राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty), A का अर्थ सुलभ और समावेशी (Accessible and Inclusive), और V का अर्थ वैध और विश्वसनीय (Valid and Legitimate)। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि एआई का विकास मानवता के हित में होना चाहिए और इसे इस तरह विकसित किया जाए कि तकनीक का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, साथ ही पारदर्शिता, भरोसा और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो। एआई को वैश्विक स्तर पर साझा हित के रूप में विकसित करने का संकल्प लेना होगा पीएम मोदी ने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी। एआई के लिए हमारा मानदंड- सभी का कल्याण और खुशी उन्होंने एआई के लोकतंत्रीकरण पर जोर देते हुए कहा, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के लिए हमें इसे समावेशन और सशक्तिकरण का एक उपकरण बनना होगा। पीएम मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि एआई से तभी लाभ हो सकता है जब इसे साझा किया जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा- हम बना रहे भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई डेटा सेंटर

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप सिलिकॉन और सिस्टम से लेकर एआई-रेडी डेटा सेंटर, एप्लिकेशन और एआई एजेंट तक हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को तेजी से अपना रहा है। उन्होंने इसे एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा बताते हुए कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए भारत और दुनिया भर के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग जरूरी होगा। एआई डेटा सेंटर को लेकर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा ग्रुप भारत का पहला बड़े पैमाने पर एआई-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर विकसित कर रहा है, जिसे अगली पीढ़ी की एआई ट्रेनिंग और इंफरेंस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 100 मेगावाट क्षमता के निर्माण के लिए ओपनएआई के साथ साझेदारी की गई है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर एक गीगावाट तक विस्तार करने की योजना है। एआई का वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा उन्होंने कहा कि एआई का पब्लिक सर्विस डिलीवरी और वैश्विक एंटरप्राइज पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आईटी इंडस्ट्री के संदर्भ में उन्होंने इसे टेक सेक्टर के लिए सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि आईटी की असली ताकत हर एंटरप्राइज के बिजनेस, टेक्नोलॉजी लैंडस्केप और पूरे इकोसिस्टम की समझ में होती है, और एआई इस भूमिका को और मजबूत करेगा। एआई इंटेलिजेंस का इंफ्रास्ट्रक्चर है टाटा चेयरमैन ने एआई को एक बुनियादी तकनीक बताते हुए कहा कि यह सभी उद्योगों में काम करती है, डेटा से सीखती है और तेजी से स्केल हो सकती है। उनके मुताबिक एआई इंटेलिजेंस का इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसका प्रभाव उतना ही गहरा होगा जितना कभी स्टीम इंजन, बिजली और इंटरनेट का रहा है। एआ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit 2026: 'भारत सबसे तेजी से नई तकनीक अपनाता है', एआई सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री ने कहा भारत नई तकनीक बनाता है और साथ ही तेजी से नई तकनीक को अपनाता भी है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक पूल का केंद्र है। यह वैश्विक दक्षिण के लिए गर्व की बात है कि एआई सम्मेलन भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, एआई मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रहा है। इस बार सबसे बड़ा अंतर ये है कि इस बार गति अभूतपूर्व है और इसका स्तर भी बहुत विस्तृत है। पहले तकनीक का असर दशकों में जाकर दिखता है। आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन की यात्रा पहले के मुकाबले बहुत तेज है। प्रधानमंत्री ने एआई को जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा, ‘जिस तेजी से युवा वर्ग एआई को अपना रहा है, वह बेहद सराहनीय है। युवाओं में एआई सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह है। हमें अपना विजन बड़ा करने की जरूरत है और साथ ही ये एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मौजूदा पीढ़ी के साथ हमें इस बात की भी चिंता है कि एआई को किस रूप में हम आने वाली पीढ़ी को सौंपेंगे। असल सवाल ये नहीं है कि हम एआई से भविष्य में क्या कर सकते हैं बल्कि ये है कि हम वर्तमान में एआई से क्या करें? ऐसे सवाल मानवता के सामने पहले भी आए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण परमाणु ऊर्जा है। हमने इसकी तबाही को देखा और साथ ही इसके सकारात्मक योगदान को भी देखा।’ ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा, एआई में बदलाव की ताकत है, लेकिन अगर ये ताकत दिशाहीन रही तो यह तबाही भी ला सकती है। एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित बनाना, इसे संवेदनशील बनाना, ये इस वैश्विक एआई सम्मेलन का आधारभूत उद्देश्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई को लेकर यूपी सरकार सख्त, अब जारी किए ये आदेश; नाराज हैं मुख्यमंत्री योगी

इसलिए हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त, डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम दफ्तर से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया गया है।इसमें कहा गया है कि जिलास्तर पर जनसुनवाई व जनता दर्शन के प्रकरणों में गंभीरता से समुचित कार्रवाई न किए जाने से मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में कई प्रकरण इस तरह के प्राप्त होते हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर हो जाना चाहिए। इस प्रशासनिक लापरवाही से जनता को असुविधा होती है और सरकार की छवि धूमिल होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी 25800 के पार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148.92 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 83,883.17 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 50.55 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 25,869.90 अंक पर आ गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

Abhishek Sharma: ऐसा क्या हुआ कि रन नहीं बना पा रहे अभिषेक, किसी की नजर लगी या उम्मीदों का बोझ नहीं ढो पा रहे?

Abhishek Sharma: ऐसा क्या हुआ कि रन नहीं बना पा रहे अभिषेक, किसी की नजर लगी या उम्मीदों का बोझ नहीं ढो पा रहे? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में दुनिया के नंबर-एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश नजर आ रहा है। अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ असफल रहने के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह खाता नहीं खोल सके। 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अभिषेक तीन गेंदों में शून्य पर बोल्ड हो गए। यह इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा शून्य रहा। जो खिलाड़ी पिछले डेढ़ साल से विश्व क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जा रहा था, वही अब संघर्ष करता दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह केवल खराब फॉर्म है या उम्मीदों का दबाव या फिर उन्हें किसी की नजर लग गई है? कैसे हुए आउट? नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त की एक तेज स्लाइडर गेंद अभिषेक की स्टंप्स से जा टकराई। उन्होंने गेंद की लंबाई को गलत पढ़ा और आगे बढ़ने के बजाय बैकफुट पर चले गए। गेंद अंदर आई और सीधा स्टंप्स उखाड़ गई। आउट होने के बाद अभिषेक ने सिर पीछे झटकते हुए खुद से नाराजगी जाहिर की, जो उनके मानसिक दबाव की ओर इशारा करता है। क्या कहते हैं दिग्गज? सुनील गावस्कर का बयान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मैच के बाद कहा कि युवा बल्लेबाज पर उम्मीदों का बोझ साफ दिखाई दे रहा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स के अनुसार 2020 में वैश्विक एआई निवेश लगभग 58 बिलियन डॉलर था, जो 2024 के अंत तक बढ़कर 335 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गया। इसमें निजी इक्विटी, वेंचर कैपिटल, कॉरपोरेट आरएंडडी और सरकारी फंडिंग सभी शामिल हैं। विशेष रूप से 2023 और 2024 में जनरेटिव एआई के उभार के बाद निवेश की रफ्तार अचानक तेज हुई जब ओपनएआई, एन्थ्रॉपिक, गूगल डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में अरबों डॉलर झोंके गए। सीबी इनसाइट्स और पिचबुक के अनुसार, अकेले 2024 में ही जनरेटिव एआई स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर 70 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग मिली, जो 2020 की कुल एआई फंडिंग से भी ज्यादा थी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल वैश्विक एआई निवेश का लगभग 55% हिस्सा अमेरिका के खाते में गया। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और एनवीडिया जैसी कंपनियों की भारी आरएंडडी खर्च ने अमेरिका की बढ़त को और मजबूत किया। चीन करीब 20% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत निवेश के मामले में तीसरे सबसे तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में उभरा। यूएनसीटीएडी व पिचबुक के अनुसार 2020 से 2024 के बीच भारत में एआई निवेश 600% बढ़ा, हालांकि कुल राशि अभी अमेरिका और चीन से काफी कम है। ये भी पढ़ें: जेनरेटिव एआई बना निवेश का सबसे बड़ा ड्राइवर स्टैनफोर्ड एआई इंडेक्स 2025 के मुताबिक कुल नए निवेश का लगभग 40% हिस्सा जनरेटिव एआई से जुड़ी कंपनियों में गया। चैटबॉट, इमेज और वीडियो जनरेशन, हेल्थकेयर एआई और ऑटोमेशन टूल्स ने निवेशकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। माइक्रोसॉफ्ट का ओपनएआई में 13 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश और अमेजन-गूगल की क्लाउड आधारित एआई रणनीतियां इस ट्रेंड की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 2 min · National Desk

हिना खान से लेकर मुनव्वर फारूकी तक; रमजान शुरू होने पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद

भारत में आज 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिख गया है। कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। बता दें कि माह-ए-रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं। यह पाक महीना इबादत के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। माह-ए-रमजान की शुरुआत पर कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 19, 2026 · 1 min · National Desk