प्रदर्शन और पाकिस्तान कनेक्शन: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक हैंडल से लगातार उगला जा रहा था जहर, खुलासा

पाकिस्तान की ओर से ब्रिक्स सम्मलेन के समय से ही देश का माहौल खराब करने और भारत सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगला जा रहा है। अब तक पाकिस्तान की ओर से देश में दंगे भड़काने व माहौल खराब करने वाले 100 से ज्यादा फर्जी भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) की शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है। आईएफएसओ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए हैं। आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसएसओ की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान हैंडल अनुजश्री तिवारी इंडियन नाम के हैंडल से भारत में बहुत ही ज्यादा भड़काऊ फर्जी वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं। इस सोशल मीडिया हैंडल से ब्रिक्स के समय भी इस तरह की वीडियो वायरल किए थे।फिर जंतर-मंतर पर क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ काफी आपत्तिजनक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। वीडियो में फर्जी तरीके से यह फैलाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान काफी लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने आर्मी को जंतर-मंतर पर उतार दिया है।दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हैंडल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। दिल्ली पुलिस इसे टेक डाउन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को जांच में पता लगा कि पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों से भी फर्जी वीडियो पोस्ट की जा रही है।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस करीब ऐसे 6 से ज्यादा हैंडल का पता के लिए गूगल से पत्राचार कर रही है। पाकिस्तान से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत; नीला ड्रम केस में आज होगी सजा; ममता पर चाकू से हमले की कोशिश

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… आज बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये की मदद की घोषणा की। दिल्ली में सीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, नीला ड्रम केस में सौरभ की हत्या के आरोपियों पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज सजा सुनाई जाएगी, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई के बाद 11 घरवाले नॉमिनेट हुए, जबकि आईपीएल 2027 में युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की खबर ने खेल जगत में चर्चा बढ़ा दी है। 2 of 11 बिहार नाव हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: प्रवाल और धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें

आज का शब्द: प्रवाल और धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- प्रवाल, जिसका अर्थ है- मूँगा, वृक्ष के नए व कोमल पत्ते। प्रस्तुत है धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें ये अनजान नदी की नावें जादू के से पाल उड़ातीं आतीं मन्थर चाल । नीलम पर किरणों की साँझी एक न डोरी एक न माँझी, फिर भी लाद निरन्तर लातीं सेन्दूर और प्रवाल ! कुछ समीप की कुछ सुदूर की, कुछ चन्दन की कुछ कपूर की, कुछ में गेरू कुछ में रेशम कुछ में केवल जाल । ये अनजान नदी की नावें जादू के से पाल उड़ातीं आतीं मन्थर चाल । हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 1 min · National Desk

बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को छह लाख रुपये की मदद

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। 13 बच्चों के शव निकाले गए, सात को बचाया जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। हालांकि, नाव में सवार लोगों की सही संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है। PMO India (@PMOIndia) posts, “The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time. I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi” — Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026 #WATCH | Delhi | Boat capsized in the Raghopur Diara area | RJD leader and Raghopur MLA Tejashwi Yadav says, “Extremely tragic news has arrived from my constituency, Raghopur…The tragedy occurred at Rampur Shyamchand in the Raghopur Diara region. Some children had gone by boat to attend a feast; while they were returning, the boat capsized, resulting in the loss …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

बिहार में बड़ा हादसा: नाव डूबने से दस लोगों की मौत, 20 युवक और बच्चे थे सवार; भोज खाने जा रहे थे सभी

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दस लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

परीक्षा से ठीक पहले बनेगा प्रश्नपत्र: एआई और तकनीक से रुकेगा पेपर लीक? नीलेकणि ने सुझाया नया तरीका; जानिए

नीलेकणि ने कहा कि सवाल यह है कि हमें प्रश्नपत्र नाम की चीज की जरूरत ही क्यों है? क्योंकि जैसे ही प्रश्नपत्र तैयार होता है, उसे बेचने का आर्थिक प्रलोभन पैदा हो जाता है। इसका तरीका यह है कि सवालों का एक बहुत बड़ा भंडार बनाया जाए और परीक्षा वाले दिन आखिरी समय में प्रश्नपत्र तैयार किया जाए।”नीलेकणि से जब पूछा गया कि क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से परीक्षा वाले दिन प्रश्नपत्र तैयार किया जा सकता है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस व्यवस्था को कब और किस तरह लागू किया जाएगा। दूसरी ओर, सभी परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित बनाने का विकल्प भी कार्यबल के विचाराधीन है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क बढ़ाना होगा।इंफोसिस के सह-संस्थापक नीलेकणि ने बताया कि कार्यबल सभी परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित बनाने पर भी विचार कर रहा है। फिलहाल देश में करीब डेढ़ लाख स्थान ऐसे हैं, जहां छात्र कंप्यूटर के जरिये परीक्षा दे सकते हैं। अगर सभी परीक्षाओं को इस व्यवस्था में लाना है, तो इन केंद्रों का नेटवर्क बढ़ाना होगा। हालांकि, कार्यबल की ओर से इस बदलाव को लागू करने की कोई समयसीमा नहीं बताई गई।नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन जुलाई में किया गया था। इससे पहले मई में नीट-यूजी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी और दोबारा परीक्षा कराई गई थी। इस घटना के बाद देशभर में कई हफ्तों तक छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था।नीलेकणि ने कहा कि उनकी समिति इन व्यवस्थागत समस्याओं पर काम करेगी और प्रधानमंत्री उसके सुझावों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान में ट्रेन हादसा: रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, छह लोगों की मौत; 30 घायल

रेल हादसे में ट्रेन के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस और बचाव अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।हादसे के बाद एक यात्री ने ट्रेन के नौवें डिब्बे की मरम्मत को लेकर दावा किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री ने बताया कि हादसे से पहले रोहरी के पास इस डिब्बे के नट-बोल्ट की मरम्मत की गई थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित मरम्मत का ट्रेन के पटरी से उतरने से कोई संबंध था या नहीं।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों को बिना देरी के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चला है। पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारियों से बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ और जानकारी मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान की पुरानी रेल व्यवस्था में पहले भी बड़े हादसे हो चुके हैं। अगस्त 2023 में सिंध प्रांत के नवाबशाह के पास हजारा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। उस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे के बाद रेलवे की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

बदलाव: ईपीएफओ ने सितंबर 2026 का पीएफ जमा करने की समयसीमा बढ़ाई, जानें नियोक्ताओं को कैसे राहत

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर 2026 के वेतन महीने के लिए पीएफ अंशदान जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब नियोक्ता और संबंधित प्रतिष्ठान 31 अक्तूबर 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) दाखिल कर सकेंगे। यह फैसला कंपनियों को आ रही तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियों को देखते हुए लिया गया है। पहले यह समयसीमा 15 अक्तूबर 2026 निर्धारित थी। तारीख क्यों बढ़ाई गई? ईपीएफओ के अनुपालन प्रभाग ने 13 अक्तूबर 2026 को एक परिपत्र जारी कर यह जानकारी दी। संगठन ने सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत वेतन सीमा में संशोधन के बाद यह कदम उठाया है। यह संशोधन 17 सितंबर 2026 से लागू हुआ था। इस बदलाव के कारण कंपनियों को अपने पेरोल प्रणाली, वेतन विवरण और पीएफ सहित अन्य वैधानिक अंशदान की गणना में जरूरी बदलाव करने पड़ रहे थे। कई नियोक्ताओं ने ईसीआर तैयार करने और जमा करने में आ रही दिक्कतों की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि संशोधित वेतन सीमा के कारण उनके पेरोल और अनुपालन से जुड़े तंत्र में बदलाव करना पड़ रहा है। इससे सितंबर 2026 के वेतन महीने के लिए रिटर्न तैयार करने में विशेष परेशानी आ रही थी। ईपीएफओ ने इन समस्याओं पर विचार करने के बाद समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया। वेतन सीमा में संशोधन के बाद कंपनियों को अपने वेतन गणना प्रणाली को अपडेट करना पड़ा। उन्हें कर्मचारियों के वेतन और पीएफ अंशदान की सही गणना करने में दिक्कतें आ रही थीं। ईपीएफओ का उद्देश्य प्रतिष्ठानों को इन बदलावों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देना है। यह सुनिश्चित करना भी है कि नियोक्ता अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों का पालन कर सकें। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

युद्ध की आग में झुलसी खेती: 25.5 करोड़ लोगों के भोजन जितनी जमीन घटी; कितने लोगों की मंडराया खाद्य संकट?

नेचर फूड में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, 2000 से 2020 के बीच संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में 2.49 लाख वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि कम हुई। इस जमीन पर पैदा होने वाला भोजन 25.5 करोड़ लोगों की न्यूनतम सालाना खाद्य ऊर्जा जरूरतें पूरी कर सकता था। संघर्ष क्षेत्रों में 23.7% अधिक नुकसान का आकलन किया गया है। चीन के विज्ञान अकादमी के शोधकर्ताओं की अगुआई में हुए अध्ययन में 155 देशों में सशस्त्र संघर्ष की 4.6 लाख से अधिक घटनाओं और उपग्रह आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। फिज डॉट ओआरजी ने इस शोध की जानकारी प्रकाशित की है। अध्ययन के अनुसार, संघर्ष प्रभावित क्षेत्र दुनिया की कुल जमीन का करीब तीन प्रतिशत हैं, लेकिन वर्ष 2020 में दुनिया की छह प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि इन्हीं क्षेत्रों में थी। यहां खेती की जमीन औसतन तीन प्रतिशत घटी और शांतिपूर्ण क्षेत्रों की तुलना में नुकसान 23.7 प्रतिशत अधिक रहा। पश्चिमी और पूर्वी अफ्रीका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में असर विशेष रूप से देखा गया। यूक्रेन में खेती और निर्यात पर चोट अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के अनुसार, यूक्रेन का अनाज निर्यात 2025 में वर्ष 2020 की तुलना में करीब 35 प्रतिशत कम रहा। लगभग 10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर बारूदी सुरंगों का खतरा है, जबकि यूक्रेन के काखोवका जलाशय के नष्ट होने से करीब छह लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई प्रभावित हुई। इससे स्पष्ट है कि युद्ध का नुकसान केवल मौजूदा फसल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि खेती की बहाली भी मुश्किल हो जाती है। ये भी पढ़ें: भारत पर भी बढ़ सकता है दबाव पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत के उर्वरक उत्पादन और कृषि निर्यात पर प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: छह राज्यों में नए राज्यपाल; कर्नाटक में आरक्षण पर बड़ा फैसला; राहुल गांधी की याचिका में खामियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरलम, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण बढ़ाने वाले राज्य कानून के प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया है। उधर, दिल्ली में मंगलवार को भी कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 खामियां बताई हैं। जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और तेल टैंकर पर हमले का दावा किया है। वहीं, शिमला में भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कैदियों के खान-पान में सुधार के लिए 8.5 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री खरीदी जाएगी। भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल शामिल हो गया है। वहीं, नवरात्रि पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर माता की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं। उधर, डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को हराने से छह विकेट दूर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk