ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भी भेंट किया। तमिल की एक सबसे श्रद्धेय प्राचीन कृति हलचल PC: social media तिरुक्कुरल तमिल की एक सबसे श्रद्धेय प्राचीन कृति है। यह मानव नैतिकता और जीवन में बेहतरी का रास्ता दिखलाता है। संभवतः बाइबल, कुरान और गीता के बाद कुरल का सबसे अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 1730 में तिरुक्कुरल का लैटिन अनुवाद कोस्टांज़ो बेस्ची द्वारा किया गया जिससे यूरोपीय बुद्धिजीवियों को उल्लेखनीय रूप से तमिल साहित्य के सौंदर्य और समृद्धि को जानने में मदद मिली। तिरुवल्लुवर अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि और दार्शनिक थे। दक्षिण भारत में उन्हें वैसे माना जाता है जैसे उत्तर भारत में तुलसीदास या कबीर। उनके काल का अनुमान 200 ई.पू. और 30 ई.पू. के बीच लगाया गया है। उन्होंने ‘तिरुक्कुरल’ (Thirukkural) की रचना की थी, जिसे तमिल संस्कृति में बेहद पूजनीय माना जाता है। तिरुवल्लुवर का जन्म मायलापुर में हुआ था। तिरुवल्लुवर ने लोगों को बताया कि एक व्यक्ति गृहस्थ या गृहस्थस्वामी का जीवन जीने के साथ-साथ एक दिव्य जीवन या शुद्ध और पवित्र जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि शुद्ध और पवित्रता से परिपूर्ण दिव्य जीवन जीने के लिए परिवार को छो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईशान किशन का कमाल: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के टॉप-10 कप्तानों की सूची में बनाई जगह

ईशान किशन ने खिताबी सूखे को खत्म करते हुए 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की जीत में कप्तान ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 270 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 80 रन बनाए। दरअसल, ईस्ट जोन ने ईशान के दोहरे शतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए। जवाब में साउथ जोन की पहली पारी में 336 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को दूसरी पारी में 372 रन की बढ़त मिली। ईस्ट जोन ने फॉलोऑन न खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, पर बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनी। ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर लगातार अजेय बने हुए हैं। उनका यह अजेय क्रम अब 16 मैचों तक पहुंच गया है। इन 16 मुकाबलों में उनकी टीम ने आठ मैच जीते और आठ ड्रॉ रहे, जबकि एक भी हार नहीं मिली। कप्तान के तौर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में यह संयुक्त रूप से आठवां सबसे लंबा अजेय क्रम है। इस सूची में श्रीलंका के महिंदा हलंगोडा शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में टीम 1989 से 1993 के बीच लगातार 30 प्रथम श्रेणी मैचों में अजेय रही थी। ईशान के अजेय रहने का सिलसिला कब शुरू हुआ? अंडर-19 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान ईशान किशन को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी सौंपी गई थी। उस सीजन में उन्होंने टीम की छह मैचों में कप्तानी की थी। इसके बाद ईशान 2024-25 सीजन में फिर झारखंड के कप्तान बने और चार मैचों में टीम का नेतृत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी-आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रामजस कॉलेज में नोकझोंक

डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी-आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रामजस कॉलेज में नोकझोंक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। उम्मीदवार आज दोपहर 12 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते थे। वहीं इस दौरान नॉर्थ कैंपस में छात्रों की भारी भीड़ पहुंची है। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा से पहले कैंपस में उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने पैनल की औपचारिक घोषणा के बाद प्रचार अभियान शुरू कर देंगे। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी था। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा से पहले कैंपस में उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने पैनल की औपचारिक घोषणा के बाद प्रचार अभियान शुरू कर देंगे। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी था। रामजस कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोंकझोक इसी दौरान, रामजस कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक की घटना भी सामने आई। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने प्रमुख उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। एबीवीपी और आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए कंझावला क्षेत्र के यश डबास को अपना उम्मीद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

बसपा सुप्रीमो मायावती के समधी अशोक सिद्धार्थ ने खुद पर पार्टी पर कब्जा करने के आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर दिया। मायावती को लिखे भावुक पत्र में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त उनके विरोधियों ने यह साजिश रची है और एक दिन इसकी सच्चाई सामने आएगी। सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आकाश आनंद को कभी गुमराह नहीं किया। पिछले कई महीनों से उनसे मुलाकात तक नहीं हुई। उन्होंने मायावती से अपने संन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मायावती का आदेश उनके लिए रिश्ते-नातों और परिवार से भी ऊपर है। उन्होंने गौतम बुद्ध और कांशीराम की कसम खाकर कहा कि कभी पार्टी हित के खिलाफ काम नहीं किया। सिद्धार्थ ने कहा कि आकाश को जिम्मेदारी देना मायावती का निर्णय है। उनके राजनीतिक-सामाजिक जीवन से मिशन को नुकसान हो रहा है तो वह तत्काल संन्यास ले रहे हैं। मायावती के लिए जान देना भी उनके लिए गर्व की बात होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 1 min · National Desk

ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे; ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

03:15 AM, 11-Sep-2026 पुतिन भारत पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। #WATCH | Delhi: Russian President Vladimir Putin arrives in India ahead of BRICS Summit 2026. During his visit, he will also hold talks with PM Narendra Modi and have a series of bilateral meetings. pic.twitter.com/mvUstYruk8 — ANI (@ANI) September 10, 2026 रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। 02:50 AM, 11-Sep-2026 पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वाार्ता अहम रक्यों? भारत आ रहे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा और पीएम मोदी की वार्ता के नतीजे अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच, ब्रिक्स देशों में सहयोग पर असर डालेंगे। मोदी-शी व मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनिया की भी निगाहें हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से परेशान देश चीन-भारत के बीच का तनाव खत्म होते देखना चाहते हैं। भारत आ रहे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा और पीएम मोदी की वार्ता के नतीजे अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच, ब्रिक्स देशों में सहयोग पर असर डालेंगे। मोदी-शी व मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनिया की भी निगाहें हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से परेशान देश चीन-भारत के बीच का तनाव खत्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिये रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। मंटुरोव के बाद एक रूसी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रात करीब तीन बजे दिल्ली पहंचेंगे। पुतिन के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी भारत आने की योजना है। जिनपिंग 12 सितंबर की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। 12:18 AM, 11-Sep-2026 ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल अन्य देशों के मेहमान भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी देर रात भारत आएंगे। पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान राष्ट्रीय राजधानी आने के बाद दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में साल 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। कुछ देशों को मेहमान की तरह भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में बैठक में कुल 20 मेहमान देश शामिल होंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े नेताओं, पदाधिकारियों के बयान और सम्मेलन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है। विशेष आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, होटलों और निर्धारित समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां गणमान्य व्यक्तियों का दौरा हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में सतर्कता एवं मजबूत उपायों के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।विशेष पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि खुफिया जानकारी को संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।विदेशी मेहमानों के एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर उनके होटल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएग। भारत मंडपम और प्रमुख होटलों में एंट्री-एग्जिट की जांच, निगरानी, सर्विलांस और वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को भी तैयार रखा गया है। दिल्ली पुलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

हनुमान अंश: क्या दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कामयाबी से मेकर्स खुश हैं। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान किया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कैमियो कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। ‘हनुमान अंश’ की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया है कि उन्होंने आने वाले पार्ट्स में शामिल होने के लिए कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में नम्रता ने इस स्टार कपल के सीक्वल में कैमियो रोल करने की संभावना पर बात की। निर्माता ने कहा कि दूसरा पार्ट कैंची धाम के चैप्टर और उन भारतीय भक्तों की जिंदगी को दिखाएगा जिन पर नीम करोली बाबा का गहरा असर पड़ा था। इसके अलावा तीसरी फिल्म दुनिया भर की मशहूर हस्तियों पर बाबा के आध्यात्मिक प्रभाव को दिखाएगी।‘हनुमान अंश’ की कामयाबी के बीच नीम करोली बाबा के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कथित आध्यात्मिक जुड़ाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह कपल नीम करोली बाबा और उनकी शिक्षाओं से जुड़ा रहा है। खबरों में कैंची धाम में उनके जाने का जिक्र भी है। जब नम्रता से पूछा गया कि क्या यह कपल दूसरे पार्ट में नजर आ सकता है, तो उन्होंने बताया कि मेकर्स ने कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। अटकलों को मिली हवा नम्रता ने कहा, ‘मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और उन्हें पहले से ही इस फिल्म के बारे में जानकारी थी।’ हालांकि इस बयान से यह पक्का नहीं होता कि विराट या अनुष्का ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे, मगर इसने संभावित कैमियो को लेकर चल रही अटकलों को और हवा जरूर दे दी है। दूसरे और तीसरे पार्ट के कॉन्सेप्ट पर हो चुका काम ‘हनुमान अंश’ को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND W vs BAN W Highlights: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत, दीप्ति-शेफाली का दमदार प्रदर्शन

11:09 PM, 10-Sep-2026 IND W vs BAN W Live Score: भारत फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मैच अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दिलारा अख्तर ने 21, निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18, जुआरिया फेरदोस ने 14, फाहिमा खातून ने 14 और शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले। वहीं, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा।बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND W vs BAN W Live Score: भारत को लगा पहला झटका, मंधाना पवेलियन लौटीं; सुल्ताना को मिला विकेट

08:10 PM, 10-Sep-2026 IND W vs BAN W Live Score: भारत को पहला झटका भारत को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। मंधाना को सुल्ताना खातून ने अपना शिकार बनाया जो पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। भारत को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। मंधाना को सुल्ताना खातून ने अपना शिकार बनाया जो पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। 08:03 PM, 10-Sep-2026 IND W vs BAN W Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 07:38 PM, 10-Sep-2026 IND W vs BAN W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फरदोस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।दिलारा अख्तर, जुआरिया फरदोस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, सुल्ताना खातून, मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk