दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?

दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा? भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण इस कारण तीनों मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल वरुण इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब चोटिल होने के कारण उनका एशियाड में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है। वरुण को इससे पहले जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी और वह हाल ही में इससे उबर कर वापसी करने में सफल हुए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वरुण ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था। सवालों के घेरे में सीओई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने बताया कि वरुण को ताजा चोट लगी है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों की लगातार चोट से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का चोट प्रबंधन सवालों के घेरे में है और वरुण अब नया उदाहरण बन गए हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से होना है और तब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

अंबानी का गणेश उत्सव: अलग लुक में दिखे सलमान; परिवार के साथ पहुंचीं बेबो, कैटरीना-विक्की समेत कई सेलेब्स शामिल

विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।एक्टर रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं, बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ नजर आए।सैफ अली खान, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी बच्चों तैमूर और जेह के साथ समारोह में पहुंचे। इस दौरान पूरा परिवार साथ नजर आया।वहीं, सलमान खान ने भी समारोह में शिरकत की। इस दौरान भाईजान का नया लुक नजर आया।एक्टर संजय दत्त भी अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे।सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।वहीं, सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए।बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कपल काफी सुंदर लग रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 1 min · National Desk

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: आरोपी बोला- मैं इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हूं, गलती हो गई; पिटाई के डर से भागा था

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आरोपी कल्याण बैंसला ने सामने आकर अपनी सफाई दी है। आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि यह केवल एक हादसा था और वह डर के कारण वहां से भागा था, जबकि पीड़िता सिया ने इसे जानबूझकर की गई हरकत बताया है। आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और जिम संचालक बताने वाले आरोपी कल्याण बैंसला ने अपना पक्ष रखते हुए निम्नलिखित दावे किए हैं। आरोपी ने माना कि कार उसी की गलती से टकराई थी। उसने बताया कि एक यू-टर्न के पास अचानक उसका कार से नियंत्रण खो गया था, जिससे टक्कर हुई। मॉब लिंचिंग के डर से भागा भागने का कारण बताते हुए उसने कहा कि वह अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ था। वहां 20-22 बाइकर्स का ग्रुप था, और उसे डर था कि रुकने पर उग्र बाइकर्स उनके साथ मारपीट कर सकते हैं। छेड़छाड़ से साफ इनकार कल्याण बैंसला ने महिला के साथ किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार या इशारे करने से इनकार किया और कहा कि उसने केवल उन्हें अपनी बाइक धीरे चलाने को कहा था। पीड़िता (सिया) के आरोप सिया का आरोप है कि कार सवार लगातार उनके ग्रुप का पीछा कर रहे थे, अभद्रता कर रहे थे और बाइक रोकने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नशे में लग रहे थे और ओवरटेक करते समय जानबूझकर उनकी स्पोर्ट्स बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। पुलिस का एक्शन और जांच वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर 56 थाने में भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

महिला एशिया कप: चरणी ने पूनम यादव का आठ साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? इस साल झटक चुकी हैं 39 टी20 विकेट

1 of 5 श्री चरणी - फोटो : IANS Link Copied महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने चार विकेट चटकाए। श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 2 of 5 श्री चरणी - फोटो : IANS इस साल फॉर्म में दिखीं श्री चरणी चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 3 of 5 श्री चरणी - फोटो : ICC/PTI पूरे टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पांच मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। दीप्ति ने महिला एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर कुल सात श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 4 of 5 भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women भारत ने आठवीं बार जीता खिताब खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

दुर्गापूजा से पहले बंगाल में खेला होबे?: टीएमसी के बागी सांसद का दावा- NCPI के 17 सांसद भाजपा में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में दुर्गापूजा से पहले एक और बड़े राजनीतिक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता और कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के 20 में से 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके मुताबिक यह बदलाव दुर्गापूजा से पहले या उसके बाद अक्तूबर में हो सकता है। बसुनिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 सांसदों ने एक साथ भाजपा में जाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के एक साथ दल बदलने की वजह से उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम 17 सांसद एक साथ भाजपा में जाने वाले हैं। 20 में से दो-तिहाई से ज्यादा सदस्य साथ जा रहे हैं, इसलिए दल-बदल कानून हम पर लागू नहीं होगा। 20 बागी सांसदों ने जून में किया था NCPI का विलय गौरतलब है कि 14 जून को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने कम चर्चित नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का एलान किया था। इन सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए को अपना समर्थन भी दिया था। दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए 20 में से कम से कम 14 सांसदों का साथ जाना जरूरी है। ऐसे में 17 सांसदों के भाजपा में जाने का दावा इसी दो-तिहाई प्रावधान से जुड़ा है। तीन सांसद BJP में नहीं होंगे शामिल हालांकि, बसुनिया ने कहा कि एनसीपीआई के 20 सांसदों में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सांसद औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं लेंगे। उन्होंने इसके पीछे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की राजनीतिक और प्रशासनिक परिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

कब जाएंगे नकवी: कितना बचा है एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का कार्यकाल, पाकिस्तान के बाद किसे मिलेगी कमान?

कब जाएंगे नकवी: कितना बचा है एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का कार्यकाल, पाकिस्तान के बाद किसे मिलेगी कमान? सिर्फ एशिया कप ही नहीं, नकवी से जुड़े ऐसे कई विवाद रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट को भी सवालों के घेरे में रखा है। ऐसे में फैंस तंग आकर सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं कि एसीसी की कुर्सी पर नकवी आखिर कब तक रहेंगे? नकवी के बाद एसीसी की कमान किसके हाथ में जाएगी? साथ ही नकवी के अब तक के कार्यकाल से जुड़े तमाम विवादों के बारे में भी जानेंगे… पिछले कुछ वर्षों में एक नाम जो एशियाई क्रिकेट में लगातार विवादों में रहा है, वह है- मोहसिन नकवी। महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले 2025 पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। कब खत्म होगा नकवी का कार्यकाल? मोहसिन नकवी ने तीन अप्रैल 2025 को एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर चुना गया था। यानी मौजूदा कार्यकाल अप्रैल 2027 में खत्म होगा। उनके कार्यकाल के साथ ही पाकिस्तान ने एसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। एसीसी अध्यक्ष पद रोटेशन के आधार पर सदस्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

खरी बात: अमेठी की हार के बाद स्मृति ईरानी बोलीं- पैतृक सीट छोड़ भाजपा के गढ़ से लड़कर दिखाएं; किसे दी चुनौती?

पार्टी ने जब भी जो भी करने को कहा मैंने किया। कोई मूर्ख ही होगा जो कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जाकर चुनाव लड़ने की सोचेगा, पार्टी ने मुझे वहां भेजा और मैंने चुनाव लड़ा। जहां तक टीवी पर लौटने की बात है तो मैंने करीब बीस साल टीवी का शिखर देखा, अपनी मेहनत से कमाने में कोई हर्ज नहीं है। यशवंत राव केलकर जी कहते थे कि सफलता के शिखर को छोड़कर राजनीति में आकर देश को कुछ देना चाहिए, मैंने उनके इस कथन को आत्मसात किया।पार्टी ने मुझे छोड़ा कहां था जो मेरी उम्मीद टूटती, मैं लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती रही। क्योंकि आप जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव में हरा देते हैं, तो आपको लेकर विश्लेषण और टीका-टिप्पणी बहुत होती है।आपको अपने आपको इतना सीरियसली नहीं लेना चाहिए। आप संगठन का हिस्सा कुछ योगदान देने के लिए बनते हो। आप जब संगठन को योगदान देने के लायक नहीं बचते तो संगठन पर बोझ बन जाते हो और मैं अपने संगठन पर कभी बोझ नहीं बनना चाहती।मेरी पार्टी शुरू से ही महिलाओं को प्रमुखता देती रही है। नरेंद्र मोदी ने 2014 की जीत के बाद सबसे पहले शौचालय बनाने को प्राथमिकता दी और 33 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए। चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाए गए, जिसमें घर का स्वामित्व महिला के नाम या संयुक्त रूप से दिया गया। मुद्रा लोन में 60 प्रतिशत महिलाएं आगे आईं और मोदी जी ने 33 फीसदी महिला आरक्षण संसद से पारित कराया।जिस अमेठी में आपने 2019 में राहुल गांधी को हराकर इतिहास बनाया वहां से 2024 में चुनाव कैसे हार गईं ?दरअसल गांधी परिवार तो अमेठी में चुनाव लड़ने आया ही नहीं, अगर भरोसा होता तो वायनाड की बजाय अमेठी से लड़ते। हार-जीत दोनों राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

हिंदी दिवस: मोबाइल स्क्रीन पर नई पहचान बना रही है राजभाषा, तकनीक के साथ बदला अंदाज; जानकारों ने कहा विस्तार

हिंदी दिवस पर भाषा के जानकारों का कहना है कि किसी भाषा की ताकत इस बात से तय होती है कि वह आम लोगों की जिंदगी में कितनी आसानी से इस्तेमाल हो रही है। तकनीक ने हिंदी के इस्तेमाल को आसान बनाया है। अब मोबाइल में हिंदी लिखने के लिए अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। बोलकर भी हिंदी में संदेश लिखा जा सकता है।दिल्ली के युवाओं की बातचीत में हिंदी के साथ अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल आम है। सोशल मीडिया पर ‘क्या कर रहे हो’ की जगह ‘kya kar rahe ho’ लिखना भी इसी बदलाव का हिस्सा है। हिंदी विशेषज्ञ राकेश उपाध्याय के अनुसार, भाषा का यह रूप युवाओं की जरूरत और उनकी बातचीत के तरीके से बन रहा है। इसे हिंदी के कमजोर होने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, तकनीक ने हिंदी लिखने की मुश्किल काफी कम कर दी है। मोबाइल में हिंदी का विकल्प होने के साथ आवाज से लिखने की सुविधा ने इसे और आसान बनाया है। इससे उन लोगों को भी फायदा हो रहा है, जो हिंदी टाइप नहीं कर पाते।इंटरनेट पर पढ़ाई से लेकर नौकरी, कारोबार और मनोरंजन तक हिंदी में सामग्री उपलब्ध है। यूट्यूब और दूसरे डिजिटल मंचों पर हिंदी में जानकारी देने वाले कई चैनल लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। इससे हिंदी बोलने और समझने वाले लोगों के लिए इंटरनेट की दुनिया पहले से ज्यादा आसान हुई है।दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिल चौहान कहते हैं कि हिंदी को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय तकनीक, शिक्षा और रोजगार से जोड़ना जरूरी है। नई पीढ़ी जिस माध्यम पर सबसे ज्यादा समय बिता रही है, हिंदी को भी उसी माध्यम पर मजबूत जगह बनानी होगी। हिंदी दिवस पर सबसे बड़ी चुनौती हिंदी को केवल एक दिन की भाषा बनाने से बचाना है। हिंदी जितनी मोबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

ड्रैगन के बदले सुर: पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात के बाद भरोसा बहाली की बात, सीमा से कारोबार तक क्या बदलेगा?

पेकिंग विश्वविद्यालय के दक्षिण एशिया अध्ययन केंद्र के कार्यकारी उपनिदेशक वांग श्यू के मुताबिक राजनीतिक भरोसा केवल शीर्ष नेताओं की मुलाकात से नहीं, बल्कि ठोस कदमों से बनता है। उन्होंने सीमा मुद्दे के प्रबंधन के लिए संस्थागत तंत्र मजबूत करने, लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने तथा व्यापार और निवेश को सुरक्षा के नजरिये से देखने से बचने की जरूरत बताई।भारत और चीन के बीच सबसे संवेदनशील मुद्दा सीमा विवाद है। 2024 में कजान और 2025 में तियानजिन के बाद नई दिल्ली में मोदी-जिनपिंग मुलाकात को चीन संबंधों में स्थिरता की अगली कड़ी के तौर पर देख रहा है। सीमा प्रबंधन में प्रगति, सीमा व्यापार और सीधी उड़ानों की बहाली को इसी प्रक्रिया के सकारात्मक संकेतों के रूप में पेश किया गया है।बीजिंग का जोर फिलहाल सीमा विवाद के तत्काल समाधान से ज्यादा उसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने पर दिखाई देता है, ताकि सीमा का तनाव व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क को प्रभावित न करे। चीनी विशेषज्ञों के अनुसार संस्थागत संवाद मजबूत होने से गलतफहमी और अप्रत्याशित तनाव का जोखिम कम किया जा सकता है। इससे दोनों देशों के लिए दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश बनेगी।आर्थिक रिश्तों को गति देना चीन के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र हो सकता है। ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में भारतीय थिंक टैंक ब्यूरो ऑफ रिसर्च ऑन इंडस्ट्री एंड इकोनॉमिक फंडामेंटल्स के सीईओ मोहम्मद साकिब ने कहा कि चीन भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में है और दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। उनके मुताबिक चीन की हार्डवेयर क्षमता और भारत की सॉफ्टवेयर ताकत तथा युवा प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं।सीधी उड़ानों की बहाली और चीनी कंप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने

भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ धीरज ने भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज के लिए 16 साल का इंतजार खत्म किया। जयंत तालुकदार अंतिम पुरुष रिकर्व तीरंदाज थे जिन्होंने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 1 min · National Desk