Census 2027: जनगणना 2027 का पहला चरण आज से, पहली बार डिजिटल होगी प्रक्रिया; जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

पहले चरण में भवन सूचीकरण और आवास जनगणना: यह चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह महीने की अवधि में संपन्न होगा। इसमें घरों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और घरेलू संपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। भवन सूचीकरण कार्य के 30 दिनों की अवधि से ठीक पहले 15 दिनों के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा।दूसरे चरण में जनसंख्या गणना: यह चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन क्षमता आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इस चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी, जैसा कि सीसीपीए द्वारा निर्णय लिया गया है। जनसंख्या गणना की सटीक तारीखें और इस चरण में शामिल किए जाने वाले प्रश्न जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।जनगणना 2027 के लिए केंद्र सरकार ने 11,718.24 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी है। इस बार जनगणना के लिए कागजी फॉर्मों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, गणनाकर्ता स्मार्ट फोन पर मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा एकत्र और जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में सेल्फ-एन्यूमरेशन के लिए एक ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप और स्व-गणना पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भवन सूचीकरण और आवास जनगणना की अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। उदाहरण के लिए, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में 16 अप्रैल से 15 मई तक भवन सूचीकरण और आवास जनगणना होगी, जिसमें एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि शामिल होगी। वहीं, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर

आज का शब्द: केलि और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- केलि, जिसका अर्थ है- खेल, क्रीड़ा, रति, स्त्रीप्रसंग, हँसी-ठट्ठा। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- खजुराहो के मन्दिर चंदेलों की कला-प्रेम की देन– देवताओं के मन्दिर बने हुए हैं अब भी अनिंद्य जो खड़े हुए हैं खजुराहो में, याद दिलाते हैं हम को उस गए समय की जब पुरुषों ने उमड़-उमड़ कर– रोमांचित होकर समुद्र-सा, कुच-कटाक्ष वैभव-विलास की कला-केलि की कामिनियों को बाहु-पाश में बांध लिया था, और भोग-सम्भोग-सुरा का सरस पान कर, देश-काल को, जरा-मरण को भुला दिया था । चले गए वे कामकण्ठ-आभरण पुरुष-जन; चली गईं वे रूप-दीप-दीपित-बालाएँ; लोप हुई वे मदन-महोत्सव की लीलाएँ; शेष नहीं रह गईं हृदय की वे स्वर-ध्वनियाँ ! किन्तु मूर्तियाँ पुरुष-जनों की और मूर्तियाँ कामिनियों की ज्यों की त्यों निस्पन्द खड़ी हैं उसी तरह से देव-मन्दिरों की दीवारों पर विलास के हाव-भाव से । काल नहीं कर सका उन्हें खण्डित कृपाण से किन्तु किसी दुर्धर मनुष्य ने गदा मार कर कहीं-कहीं पर तनिक-तनिक-सा तोड़ दिया है; और आज तक इसीलिए वे उसे कोसती हैं क्षण-प्रतिक्षण । नर हैं तो आजानु-बाहु उन्नत ललाट– रागानुराग-रंजित शरीर हैं, अधर-पान, कुच-ग्रहण, और आलिंगन में आसक्त लीन हैं। तिय हैं तो आकुलित केश-पट-नदी-वेश, कामातुर-मद विह्वल अधीर हैं, सदियों से पुरुषों की जांघों पर बैठी करती विहार हैं । इन्हें नहीं संकोच-शील है; यह मनोज के मन लोक के नर-नारी हैं, आदि काल से इसी मोद के अधिकारी हैं; चाहे हम-तुम कहें इन्हें, ये व्याभिचारी हैं ! हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 घंटे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया में जारी अस्थिर स्थिति और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना था। विदेश मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंजेल अच्छी बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। इसी कड़ी में विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 1 min · National Desk

क्या बड़ी तैयारी कर रहे नेतन्याहू?: ईरान के खिलाफ क्षेत्रीय देशों के साथ गठबंधन की योजना, समझिए कितनी असरदार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईरान से युद्ध में अब इस्राइल कौन सी नई योजना बना रहा है और यह कितना असरदार होगा? अपने संबोधन में इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल धीरे-धीरे नए क्षेत्रीय गठबंधनों का निर्माण कर रहा है, ताकि ईरान के खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और इसे उन्होंने ईरानी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी बताया। एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का यह कदम इस क्षेत्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संघर्ष के बीच व्यापक सहयोग की ओर इशारा करता है।हालांकि अपने बयान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक यह नहीं बताया कि ये कौन से देश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं इन महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में और जानकारी साझा कर सकूंगा। ऐसे समय में इस्राइली प्रधानमंत्री का यह बयान यह संकेत देता है कि इस्राइल और अरब देशों के कुछ हिस्सों के बीच सहयोग बढ़ रहा है।इस्राइली पीएम का कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ईरान की सैन्य और परमाणु योजनाओं के खिलाफ एकजुट होना है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इस्राइल ने हाल ही में बड़ी युद्धभूमि सफलता हासिल की है औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

क्या नई योजना बना रहा इस्राइल?: जारी ईरान युद्ध पर नेतन्याहू बोले- नए क्षेत्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईरान से युद्ध में अब इस्राइल कौन सी नई योजना बना रहा है और यह कितना असरदार होगा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में नेत्याहू ने कहा कि इस्राइल धीरे-धीरे नए क्षेत्रीय गठबंधनों का निर्माण कर रहा है, ताकि ईरान के खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और इसे उन्होंने ईरानी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी बताया। एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का यह कदम इस क्षेत्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संघर्ष के बीच व्यापक सहयोग की ओर इशारा करता है। कौन-कौन से देश इसमें शामिल होंगे? हालांकि अपने बयान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक यह नहीं बताया कि ये कौन से देश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैं इन महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में और जानकारी साझा कर सकूंगा। ऐसे समय में इस्राइली प्रधानमंत्री का यह बयान यह संकेत देता है कि इस्राइल और अरब देशों के कुछ हिस्सों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इस साझेदारी का उद्देश्य ईरान की सैन्य और परमाणु योजनाओं के खिलाफ एकजुट होना है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इस्राइल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 1, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: दुबई से काठमांडू जा रहा विमान इमरजेंसी में लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका लैंड

दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर सकी। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया, जहां यह शाम करीब 7 बजे उतरा। विमान में कुल 157 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान की खुली चेतावनी: कल से अमेरिकी कंपनियों पर करेंगे हमले; माइक्रोसॉफ्ट, एपल और टेस्ला समेत ये भी निशाने पर

माइक्रोसॉफ्ट गूगल एपल इंटेल आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) टेस्ला बोइंग डेल टेक्नोलॉजीज हेवलेट पैकार्ड (एचपी) सिस्को ओरेकल मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम) जेपी मॉर्गन चेस जनरल इलेक्ट्रिक हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज ईरान ने साफ कहा है कि 1 अप्रैल से तेहरान समय के अनुसार रात 8 बजे के बाद अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों पर हमले शुरू किए जा सकते हैं। भारत के समय के अनुसार यह रात 10:30 बजे होगा। ईरान ने कहा है कि हर हमले के बदले इन कंपनियों की यूनिट्स को तबाह किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को तुरंत अपने कार्यस्थलों से हटने की चेतावनी भी दी गई है।ईरान ने 15 बड़ी अमेरिकी कंपनियों की सूची जारी की है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा डेल, एचपी, सिस्को, ओरेकल और जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं। इससे साफ है कि ईरान अब सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहना चाहता। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियां आईआरजीसी के निशाने पर हैं।आईआरजीसी ने पहले भी ऐसी चेतावनियां दी हैं, लेकिन इस बार समय सीमा तय करने से खतरा ज्यादा गंभीर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह धमकी सच में लागू होती है, तो इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ सकती है। ईरान ने अपने बयान में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां युद्ध में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनका आरोप है कि ये कंपनियां अमेरिका को ऑपरेशन की योजना बनाने और हमले करने में मदद करती हैं। इसी वजह से इन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।ईरान ने कंपनियों के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: निर्वाचन आयोग के कार्यालय के सामने BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थित बूथ-स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच मतदाता सूची में कथित हेरफेरी को लेकर झड़प हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal: निर्वाचन आयोग के कार्यालय के सामने BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, वाहनों में की गई तोड़फोड़

#WATCH | Kolkata, West Bengal: A scuffle broke out between BJP workers & TMC workers outside the Election Commission Office in Kolkata. Police personnel are present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/YhahLcjknH — ANI (@ANI) March 31, 2026 पुलिस को स्थिति को काबू में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उन पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया। उनके जाने के थोड़ी देर बाद फॉर्म 6 के कथित दुरुपयोग को लेकर विरोध प्रदर्शन भड़क गया।फॉर्म 6 का इस्तेमाल कथित तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे एनडीए शासित राज्यों के मतदाताओं को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किया जा रहा था। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने दखल दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।इस बीच, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि फॉर्म 6 के जरिये बाहरी राज्यों के मतदाताओं को बड़े पैमाने पर बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है।सोमवार को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि भाजपा ने एक ही दिन में करीब 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए थे, जिससे अन्य राज्यों के निवासियों को पश्चिम बंगाल में मतदाता के रूप में दर्ज किया जा सके। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि विरोध के दौरान भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला किया।(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

किरेन रिजिजू का दावा: वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं राहुल गांधी, कई कांग्रेसी नेताओं का नक्सलियों से संबंध

देश में नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के वामपंथी उग्रवादियों और माओवादियों से संबंध रहे हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसे समूहों से संपर्क भी बनाए रखा था। उन्होंने यह भी कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ कांग्रेस सार्वजनिक रूप से उग्रवाद के खिलाफ बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके कुछ नेताओं पर ऐसे आरोप लग रहे हैं।रिजिजू ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के समय कुछ लोग वामपंथी उग्रवादी विचारधारा से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन लोगों को जानते हैं। हालांकि उन्होंने कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन उनके बयान ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने माओवादियों से मुलाकात भी की थी और उनसे संपर्क बनाए रखा था। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उनके अनुसार, यह स्थिति चिंताजनक है और इसकी जांच होनी चाहिए।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि देश नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जैसे इलाके, जो पहले नक्सलवाद के गढ़ माने जाते थे, अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य भी रखा है।रिजिजू ने कहा कि क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk