पश्चिम एशिया संकट: ट्रंप के बाद पीएम मोदी और मैक्रों ने फोन पर की बात, होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल किया जाना अनिवार्य है। दरअसल, यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा नियंत्रित करता है और यहां किसी भी तरह का अवरोध दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा कर सकता है।बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने केवल तात्कालिक संकट पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की स्थिरता पर भी विमर्श किया। पीएम मोदी के अनुसार, भारत और फ्रांस इस क्षेत्र और उसके बाहर शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे। राजनयिक गलियारों में इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत और फ्रांस दोनों ही रणनीतिक स्वायत्तता के पैरोकार रहे हैं।अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर करीब 40 मिनट तक लंबी चर्चा की। उन्होंने भारत के प्रति अपना विशेष लगाव जताते हुए आखिर में कहा, ‘हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’ इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर विचार साझा किए और संकेत दिए कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में कई बड़े और ऐतिहासिक समझौते हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस संवाद को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों देश अपने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

किस पार्टी में महिलाओं का कितना प्रतिनिधित्व: चुनाव लड़ने का प्रतिशत क्या, किस दल में इनकी कितनी हिस्सेदारी?

किस पार्टी में महिलाओं का कितना प्रतिनिधित्व: चुनाव लड़ने का प्रतिशत क्या, किस दल में इनकी कितनी हिस्सेदारी? यह वीडियो/ हटाएं इस बीच यह जानना अहम है कि जिस नारी शक्ति को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन में चर्चा चल रही है, उस नारी शक्ति को असल मायनों में किस पार्टी ने कितने जोर-शोर से मौका दिया है? अलग-अलग दलों की तरफ से अभी महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व सौंपा गया है? विपक्ष का इसमें क्या हाल है? आइये जानते हैं… भारत में महिला आरक्षण विधेयक इस वक्त चर्चा में है। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल) को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक, 2026 पेश कर दिया। इस पर दो दिन चर्चा होगी। साथ ही दो और विधेयकों को इसके साथ ही पटल पर रखा गया है। इसमें एक विधेयक महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा है, ताकि 2029 के चुनाव से पहले ही लोकसभा का संख्याबल 543 से बढ़ाकर 850 तक किया जा सके और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू कर उन्हें सदन में जगह दी जा सके। लोकसभा में होने वाली यह प्रक्रिया कुछ समय बाद ही राज्य की विधानसभाओं में भी दोहराई जाएगी, जिससे राज्यों में सीटों को बढ़ाया जा सकेगा। पहले जानें- लोकसभा में किस पार्टी की तरफ से महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व? वर्तमान 18वीं लोकसभा में कुल 543 सांसदों में से 75 महिला सांसद (लगभग 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

Lenskart Controversy: बिंदी-तिलक विवाद पर लेंसकार्ट के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- वायरल दस्तावेज पुराना है

इस विवाद की शुरुआत फिल्म निर्माता अशोक पंडित के एक पोस्ट से हुई थी। उन्होंने लेंसकार्ट के ‘स्टाइल गाइड’ का एक पन्ना साझा किया था। इसमें लिखा था कि कर्मचारी धार्मिक टीका, बिंदी या सिंदूर नहीं लगा सकते। वहीं, हिजाब और पगड़ी पहनने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी। अशोक पंडित ने इसे हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताते हुए लोगों से कंपनी के बायकॉट की अपील की थी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ तक करार दिया।अब इन आरोपों पर सफाई देते हुए पीयूष बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लिखा, वायरल हो रहा दस्तावेज पुराना है। यह कंपनी की वर्तमान एचआर पॉलिसी नहीं है। उन्होंने माना कि ट्रेनिंग के इस पुराने दस्तावेज में बिंदी और तिलक को लेकर गलत बातें लिखी थीं, जो कभी नहीं होनी चाहिए थीं। बंसल ने बताया कि कंपनी ने इस गलती को 17 फरवरी को ही सुधार लिया था, यानी विवाद शुरू होने से काफी पहले ही इसे हटा दिया गया था।पीयूष बंसल ने इस चूक की पूरी जिम्मेदारी खुद ली है। उन्होंने कहा, संस्थापक और सीईओ होने के नाते इस तरह की गलती की जिम्मेदारी मेरी है। मैंने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी किसी भी सामग्री की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने साफ किया कि लेंसकार्ट किसी भी तरह की धार्मिक अभिव्यक्ति पर रोक नहीं लगाता है। कर्मचारी गर्व के साथ बिंदी, तिलक या अपनी आस्था से जुड़ा कोई भी प्रतीक पहन सकते हैं। उन्होंने कहा, हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह चीज हमारे ट्रेनिंग कंटेंट में कैसे शामिल हो गई।बंसल ने आगे कहा कि लेंसकार्ट भारत में भारतीयों के लिए बनी कंपनी है। हमारे हजारों कर्मचारी अपनी संस्कृति और आस्था को गर्व के साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने उन लोगों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण बिल: PM ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव

संसद के विशेष सत्र में आज महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन अहम संशोधन विधेयक पेश किया गया। इन प्रस्तावों के तहत वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ संसद में सीटों की संख्या को भी बढाया जाना है। पीएम मोदी इस दौरान सदन में बोलते हुए सभी राज्यों को भरोसा दिलाया कि किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एक्टिविस्ट, संविधान के जानकारों से बात हुई। यहां बैठकर हमारे संविधान ने किसी को टुकड़ों में सोचने का अधिकार ही नहीं दिया। एक राष्ट्र के रूप में विचार करना हमारा दायित्व है। चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी, हम एक साथ सोच सकते हैं एक साथ निर्णय कर सकते हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए बवंडर खड़ा किया जा रहा है। मैं इस सदन से कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, छोटे राज्य हों या बड़े राज्य हों, परिसीमन प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी।पीएम मोदी ने सभी दलों को भरोसा देते हुए कहा, यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ, वह अनुपात उनके समय से चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा। अगर गारंटी कहिए तो मैं गारंटी देता हूं। वादा की बात करें तो वादा करता हूं। जब नीयत साफ है तो हमें शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रम में न रहें, हम उस अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। जी नहीं। यह उसका हक है। हमने कई दशकों से उसे रोका है। आज उसका प्रायश्चित कर के उस पाप से मुक्ति पाने का यह मौका है। पीएम मोदी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि मैं इतना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

संविधान संशोधन पर रार: 'कसकर जवाब देंगे', संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा?

देश की चुनावी और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलावों से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच बुधवार को संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुई। सत्र की शुरुआत में ही सरकार ने तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को सदन में पेश करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 को पेश करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव रखने के साथ ही संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। विपक्ष ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताई, जबकि सरकार का कहना है कि ये बदलाव देश की चुनावी व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं। लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। उन्होंने कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से तय होती है। मेघवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भी हवाला दिया और कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का समय अब आ गया है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हो चुका है और इसे 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के आधार पर लागू किया जाएगा। मेघवाल ने यह भी कहा कि इससे क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर

11:05 AM, 16-Apr-2026 भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है। 11:01 AM, 16-Apr-2026 परिसीमन बिल के विरोध में काली शर्ट पहनकर चुनाव प्रचार में उतरे उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर्ति के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन काले रंग की शर्ट पहनकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय इस बिल को लाकर सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रतिमा विवाद था बहाना, निशाने पर था ये, बाहरी शरारती लोगों ने की पत्थरबाजी; लखीमपुर बवाल में नया खुलासा

1 of 12 lakhimpur kheri violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स थाना मैलानी इलाके की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव में जिस जगह पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी, वह भूमि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1167 रकबा 0.061 हेक्टेयर खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने इस भूमि पर कब्जा करने के लिए वहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज में हुए बवाल में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। बवाल के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश सामने आ रही है। दरअसल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने और उसके टूटने के विवाद में हुए इतने बड़े उपद्रव के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश थी। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच मामले को राजनैतिक रंग देने की भी कोशिश की गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके बाद शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रतिमा को उसी स्थान पर लगाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विवाद बढ़ने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुछ बाहरी शरारती लोग पत्थरबाजी शुरू कर हंगामा करने लगे। 3 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते उपद्रवी उग्र होकर सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाकर जलाने के साथ ही लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों के प्रहार से तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे बांकेगंज में भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया। 4 of 12 मोतीपुर गांव का विवादित स्थल - फोटो : संवाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा बवाल में बड़ा खुलासा: 1823 KM दूर इन दो राज्यों से निकली चिंगारी, टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग

1 of 14 Noida Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स एसटीएफ को पता चला है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों के प्रदर्शन को उकसाने के लिए बनाए गए थे। जांच में यह बात सामने आई है कि तेलंगाना व कर्नाटक से कुछ लोगों की डिजिटल ट्रेल मिली है। यानी वहां से कई टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप पर दिशा-निर्देश दे रहे थे। नोएडा में हुए बवाल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नोएडा शहर में वेतन वृद्धि को जो आग भड़की उसकी चिंगारी तेलंगाना और कर्नाटक से व्हाट्सएप के जरिये आई थी। कई संगठन के लोग दूर के राज्यों में बैठकर कई व्हाट्सएप ग्रुप को हैंडल कर रहे थे। वहीं, एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो को खंगाल रही है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी उसके रडार पर हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 14 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इन ग्रुपों में नोएडा में काम करने वाले काफी संख्या में श्रमिकों को जोड़ा गया था। एसटीएफ की टीम तकनीकी पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान नोएडा में उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में हजारों वीडियो बनाए गए थे। सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 3 of 14 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी यूपी एसटीएफ ने इकट्ठा वीडियो को खंगालना शुरू कर दिया है। उन वीडियो की पड़ताल अच्छे से की जा रही है जिनमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं या पुलिस को टारगेट कर रहे हैं। इन वीडियो में कई ऐसे लोग भी शामिल थे जो फैक्टरियों या कंपनियों में काम नहीं करते थे। 4 of 14 सेक्टर 57 कंपनी के बाहर पड़े टूटे गमले और पुलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 23350 के पार पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 566.32 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ 78,677.56 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। बाजार में हरियाली का क्या कारण? सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 289.60 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 78,400.84 और निफ्टी 84.96 (0.35%) अंक मजबूत होकर 24,316.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक के उच्चतम स्तर 78,730.32 पर पहुंचा। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.45(0.60%) अंक उछलकर 24,375.75 के स्तर पर पहुंच और देखते-देखते 169.65 अंक चढ़कर 24,400.95 तक की छलांग लगाने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई और एलएंडटी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।बाजार में आई तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपये हो गया। वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने और अमेरिका तथा ईरान के बीच वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों के बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी- में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और विदेशी फंडों की वापसी से बाजार की धारणा को सकारात्मक बल मिला है। बाजार के प्रमुख सेक्टर्स में क्या चल रहा? बाजार की इस तेजी के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि कुछ पर दबाव बना रहा: टॉप गेनर्स: सेंसेक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ अग्निकांड: छह बच्चे अब भी लापता, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश; दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख

विकासनगर सेक्टर-12 रिंग सड़क किनारे बस्ती अवैध बस्ती में बुधवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे। 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। कुछ बच्चे भी लापता है। पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई। यह वीडियो/ हटाएं विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। रोज की तरह मंगलवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नूमा झोपड़ी में आग लग। आग देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसको बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं। शोर मचाते हुए लोग जान बचाकर भाग, मची भगदड़ बस्ती में लगी आग देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर भगदड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 16, 2026 · 2 min · National Desk