West Bengal Election: पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद, कहां सबसे तगड़ा मुकाबला?

West Bengal Election: पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद, कहां सबसे तगड़ा मुकाबला? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे हैं? बंगाल में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने के आसार हैं? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: जारी रहेगा द्रविड़ पार्टियों का संग्राम या एक अभिनेता को नेता चुनेगा तमिलनाडु? तय होगा आज ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की क्या संख्या है? इस बार राज्य में कौन से खास चेहरे उतरे हैं? बंगाल में इस बार कड़ी टक्कर किस-किस सीट पर होने के आसार हैं? राज्य में पिछले चुनाव के क्या नतीजे थे? पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में राज्य की 294 में से 152 सीटों पर वोटिंग हुई। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी सीधा मुकाबला सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने का अनुमान है। हालांकि, कभी बंगाल की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी मुकाबले में हैं। इन दलों ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ते हुए कई सीटों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

नहीं रहे शिव रतन अग्रवाल: बिकाजी फूड्स के संस्थापक का निधन, 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार, शिव रतन अग्रवाल पिछले कुछ समय से चेन्नई में थे। उनकी पत्नी का हाल ही में बायपास सर्जरी हुआ था और वह उनकी देखभाल के लिए वहां रुके हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें भी आराम करने की सलाह दी थी। गुरुवार को अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।शिव रतन अग्रवाल का जन्म उस प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार में हुआ था जिसने हल्दीराम की नींव रखी थी। वह गंगाबिशन हल्दीराम भुजियावाला के पोते थे। उनके भाइयों ने परिवार के पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाया, लेकिन शिव रतन ने अपनी एक अलग पहचान बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 1986 में उन्होंने शिवदीप प्रोडक्ट्स के साथ अपनी स्वतंत्र यात्रा शुरू की। इसके बाद वर्ष 1993 में उन्होंने बिकाजी ब्रांड लॉन्च किया। इसका नाम बीकानेर के संस्थापक राव बीका के नाम पर रखा गया था।उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर के पारंपरिक स्वाद, विशेषकर वहां की भुजिया को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना था। आज बिकाजी न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक जाना-माना नाम है। बिकाजी भुजिया, नमकीन, मिठाइयों और रेडी-टू-ईट उत्पादों के लिए मशहूर है।बिकाजी फूड्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शिव रतन अग्रवाल हमेशा से कंपनी के मार्गदर्शक रहे। उन्होंने पारंपरिक स्वाद को आधुनिक व्यावसायिक पद्धतियों के साथ जोड़कर बिकाजी की नींव रखी। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और चुनौतियों को हल करने की क्षमता ने कंपनी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘शिव रतन अग्रवाल जी ने बिकाजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election Live: दोपहर तीन बजे तक बंगाल में 78.77%; तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

03:53 PM, 23-Apr-2026 बहरामपुर में दिख रहा एसाईआर का असर- कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है। 03:36 PM, 23-Apr-2026 दोपहर 3 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

नहीं रहे शिव रतन अग्रवाल: बिकाजी फूड्स के संस्थापक का निधन, 75 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

भारतीय पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया है। बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक और विख्यात उद्यमी शिव रतन अग्रवाल का गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को चेन्नई में निधन हो गया। 75 वर्षीय अग्रवाल ने एक क्षेत्रीय नमकीन व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जो भूमिका निभाई, वह व्यापार जगत के लिए एक मिसाल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

प्रवेश वाही का मेयर बनना तय: पार्टी और सीएम दोनों की हैं पसंद, सरकार के साथ सहज भाव बनेगा काम की ताकत

क्लीन दिल्ली का लक्ष्य चुनौती दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हाल ही में एमसीडी की जिम्मेदारियों को लेकर साफ संदेश दिया है कि राजधानी को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने में निगम की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बजट की कमी नहीं होगी और जरूरत के मुताबिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन क्लीन दिल्ली का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना होगा। ऐसे में, अगर प्रवेश वाही मेयर बनते हैं तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली को साफ और व्यवस्थित बनाना होगी। साथ ही, सरकार और निगम के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगा। फिलहाल सियासी हालात पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही राजधानी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की बात को सरकार ने बताया गलत, कहा- बाजार में फैलाई जा रही अफवाह

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ समाचार रिपोर्टों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। सरकार के सामने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए फैलाई जा रही ऐसी खबरें- मंत्रालय दरअसल, कोटक संस्थागत इक्विटी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। देश में जारी राज्य चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार के अनुसार, ऐसी खबरें लोगों में डर और घबराहट फैलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जनता को रहात देने का प्रयास जारी- सरकार मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद आम जनता को राहत देने के लिए लगातार कदम उठाए हैं, ताकि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। किन कारणों से बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई अहम कारकों से तय होती हैं। इनमें सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों का होता है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल इसी से तैयार किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल महंगा होने पर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'लश्कर-जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान', पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों ने एकसुर में उठाई मांग

शर्मन ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे द रेजिस्टेंस फ्रंट का हाथ था, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है। खबरों के मुताबिक, इन समूहों को पाकिस्तान में पनाह मिलती है। डेमोक्रेट नेता शर्मन ने मांग की कि पाकिस्तानी सरकार को इन आतंकी गुटों पर नकेल कसने की मांग की। यह प्रदर्शनी ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तान खुद को शांतिदूत के रूप में पेश कर रहा है और अमेरिका-ईरान युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।इस डिजिटल प्रदर्शनी में 1993 के मुंबई बम धमाकों, 2008 के मुंबई हमलों और पहलगाम हमले की तस्वीरें दिखाई गईं। इसमें उन आतंकी संगठनों और लोगों की पहचान भी उजागर की गई जो पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चलाते हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि आतंकवाद मानवता को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को दोहराया जिसमें भारत आतंकवाद को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।प्रदर्शनी में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियों के कई बड़े सांसद शामिल हुए। इस दौरान सांसद लिसा मैक्लेन ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए खुफिया जानकारी साझा करना और मिलकर काम करना ही सही रास्ता है। वहीं, सांसद रो खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने 1990 के दशक में ही इस खतरे की चेतावनी दी थी, लेकिन तब कम ही लोगों ने इसे गंभीरता से लिया था।इस दौरान 7 मई 2025 को भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में लश्कर और जैश के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक सैन्य संघर्ष चला था, जो 10 मई की शाम को थमा। सांसद रिचर्ड मैककॉर्मिक ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

UP Board Result 2026: आज शाम चार बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 50 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें बढ़ीं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिन पहले 23 अप्रैल को घोषित करेगा। परिणाम बृहस्पतिवार शाम चार बजे निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किया जाएगा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 25,23,112 छात्राएं, 28,14,612 छात्र और 54 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पिछले वर्ष परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं।इस बार परीक्षाएं 15 दिन में संपन्न हुईं, जबकि वर्ष 2025 में यह अवधि 12 दिन थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 8033 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। विशेष रूप से जेलों में बंद 176 हाईस्कूल और 184 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद मुख्यालय से घोषित किया जाएगा और छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहीं, प्रदेश में कुल विद्यालयों में करीब 4512 एडेड, 2420 राजकीय और लगभग 22,300 वित्त विहीन स्कूल शामिल रहे।इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुई। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जो प्रदेश की शिक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे को नोटिस पर भड़की कांग्रेस: EC को बताया गृह मंत्रालय का संलग्न कार्यालय; कहा- यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के बजाय केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक संलग्न कार्यालय के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संविधान पर एक बड़ा प्रहार है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयराम रमेश ने लिखा, ‘यह काफी समय से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारों पर नाच रहा है। कई लाख मतों की चोरी को अंजाम देने के बाद, आज उसने गृह मंत्रालय के कार्यालय की तरह काम करने का नया सबूत पेश किया है।’ उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है, लेकिन इसका मौजूदा आचरण संविधान के साथ विश्वासघात है, जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त पर है।यह पूरा विवाद मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान से शुरू हुआ जो उन्होंने मंगलवार को चेन्नई में दिया था। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सरकारी तंत्र और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए विपक्षी दलों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। खरगे ने कहा था, ‘ये एआईएडीएमके के लोग अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं। वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी न्याय और समानता में यकीन नहीं रखती।‘हालांकि, इसके तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कहने का यह मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आतंकित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं। मैंने उन्हें शाब्दिक अर्थों में आतंकवादी नहीं कहा। वह विपक्ष को बदनाम करने और दबाने के लिए अपनी शक्ति और सरकारी त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

अगले 36 से 72 घंटों में शांति संभव?: ट्रंप ने वार्ता पर सुनाई खुशखबरी, कहा- जल्द शुरू होगी ईरान के साथ बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव और युद्ध के बीच दुनिया के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता को लेकर खुशखबरी साझा की है। ट्रंप के इस सकारात्मक रुख से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उम्मीद जगी है कि खाड़ी क्षेत्र में फैला बारूद का धुआं अब छंट सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर बहुत जल्द शुरू हो सकता है। ट्रंप ने इसे अच्छी खबर बताते हुए कहा कि यह बातचीत शुक्रवार तक संभव है। पाकिस्तान के सूत्रों ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मध्यस्थता के प्रयास काफी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जब ट्रंप से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक संदेश के जरिए जवाब दिया कि यह बिल्कुल मुमकिन है। पाकिस्तान इस वार्ता में एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसकी कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं।पाकिस्तानी सूत्रों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया है कि अगले 36 से 72 घंटों के भीतर बातचीत का एक नया और ताजा दौर शुरू हो सकता है। यह समय सीमा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के दिनों में होर्मुज और अन्य क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियां बढ़ी थीं। मध्यस्थता करने वाली टीमें ईरान के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि दोनों देशों को एक ही मेज पर लाया जा सके। पाकिस्तान का मानना है कि यदि अगले दो से तीन दिनों में बातचीत शुरू होती है, तो यह मौजूदा संघर्ष को रोकने की दिशा में सबसे बड़ी सफलता होगी। ट्रंप ने भी इन कोशिशों पर अपनी मुहर लगाकर शांति की संभावनाओं को प्रबल कर दिया है।अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk