Padma Awards LIVE: पद्म पुरस्कार समारोह शुरू, सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन? सूची में 66 विभूतियों के नाम

1 ए ई मुथुनायगम विज्ञान और अभियांत्रिकी केरल 2 अनिल कुमार रस्तोगी कला उत्तर प्रदेश 3 अंके गौड़ा एम समाज सेवा कर्नाटक 4 आर्मिडा फर्नांडिस चिकित्सा महाराष्ट्र 5 अरविंद वैद्य कला गुजरात 6 अशोक खाड़े व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र 7 अशोक कुमार सिंह विज्ञान और अभियांत्रिकी उत्तर प्रदेश 8 अशोक कुमार हल्दार साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल 9 बलदेव सिंह खेल पंजाब 10 भगवानदास रैकवार खेल मध्य प्रदेश 11 भारत सिंह भारती कला बिहार 12 भिकल्या लडक्या धिंडा कला महाराष्ट्र 13 बिश्व बंधु (मरणोपरांत) कला बिहार 14 बृज लाल भट समाज सेवा जम्मू और कश्मीर 15 बुद्ध रश्मि मणि अन्य - पुरातत्व उत्तर प्रदेश 16 डॉ. बुधरी ताती समाज सेवा छत्तीसगढ़ 17 चंद्रमौली गड्डामनुगु विज्ञान और अभियांत्रिकी तेलंगाना 18 चरण हेम्ब्रम साहित्य और शिक्षा ओडिशा 19 चिरंजी लाल यादव कला उत्तर प्रदेश 20 दीपिका रेड्डी कला तेलंगाना 21 धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या कला गुजरात 22 गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद कला आंध्र प्रदेश 23 गफरुद्दीन मेवाती जोगी कला राजस्थान 24 गंभीर सिंह योनजोन साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल 25 गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) कला आंध्र प्रदेश 26 गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (युगल) कला तमिलनाडु 27 गोपाल जी त्रिवेदी विज्ञान और अभियांत्रिकी बिहार 28 गुडुरु वेंकट राव चिकित्सा तेलंगाना 29 एच वी हांडे चिकित्सा तमिलनाडु 30 हैली वार समाज सेवा मेघालय 31 हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) कला पश्चिम बंगाल 32 हरिचरण सैकिया कला असम 33 हरमनप्रीत कौर भुल्लर खेल पंजाब 34 इंदरजीत सिंह सिद्धू समाज सेवा चंडीगढ़ 35 जनार्दन बापुराव बोथे समाज सेवा महाराष्ट्र 36 जोगेश देउरी अन्य - कृषि असम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: एयरपोर्ट पर विमान के इंजन ने काम करना बंद किया, निकलने लगा धुआं; अंदर बैठे थे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर था तभी अचानक उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे। और पढ़ें घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 1 min · National Desk

Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा की मौत को अप्राकृतिक मृत्यु माना है। सीजेआई सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में दो या तीन पहलू थे। पहला दूसरे पोस्टमार्टम से जुड़ा है, जो पूरा हो चुका है। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि कुछ कार्रवाइयों से हमें पीड़ा हुई है। हम अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दें।सीजेआई ने कहा कि सास पूर्व जिला न्यायाधीश हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कहा जा रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पीड़ित और आरोपी जांच में सहयोग करेंगे। हमें अपनी सरकारी एजेंसियों और सीबीआई पर भी पूरा भरोसा है। जो भी जांच करेगा, वह निश्चित रूप से जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएगा और सच्चाई का पता लगाएगा।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह एक चैनल से दूसरे चैनल पर जाकर त्विषा को बदनाम कर रही हैं। इससे जांच में बाधा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए संभावित गवाहों और आरोपियों के मीडिया को बयान देने पर रोक लगा दी है।सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के इस आश्वासन पर ध्यान दिया है कि सीबीआई जांच के संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सामना करने से बेहतर है कि बेटी का तलाक हो जाए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना की निष्पक्ष जांच हो। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया से अनुरोध किया है कि वह पीड़िता के परिवार के बयान रिकॉर्ड न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

शांति समझौता या सिर्फ दिखावा: कहां-कहां फंसा है पेच? पांच वजहें जिससे फिर भड़क सकता है ईरान-अमेरिका तनाव

जब दोनों देशों के बड़े अधिकारियों से बात की गई, तो उनकी बातों में जमीन-आसमान का अंतर मिला। अमेरिका कुछ और कहानी बता रहा है, तो ईरान कुछ और। आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि वो पांच बड़े मुद्दे कौन से हैं, जिनकी वजह से बात बनते-बनते अटक रही है।सबसे बड़ा झगड़ा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साफ कहना है कि ईरान को अपना अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (हाइली एनरिच्ड यूरेनियम) का पूरा भंडार नष्ट करना होगा। अमेरिका और इस्राइल को डर है कि ईरान इससे परमाणु बम बना सकता है। ईरान इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। अब जरा आंकड़ों का खेल समझिए। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के मुताबिक, ईरान के पास इस समय 60% तक संवर्धित लगभग 970 पाउंड यूरेनियम है। इसके अलावा, अलग-अलग लेवल का लगभग 11 टन और यूरेनियम भी उसके पास जमा है।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को कहा कि ईरान इस यूरेनियम को नष्ट करने के लिए सैद्धांतिक रूप से मान गया है। हालांकि, इसे कैसे नष्ट किया जाएगा, इस पर अभी बात चल रही है। भविष्य में ईरान यूरेनियम संवर्धन करेगा या नहीं, इस पर बाद में बात होगी। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत यात्रा के दौरान कहा, ‘आप 72 घंटे में परमाणु समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका एक छोटे और अस्थाई समझौते के लिए तैयार है, लेकिन अगर दो महीने में बात नहीं बनी, तो ईरान पर हमले की धमकी दोबारा दी जा सकती है।ईरान के तीन बड़े अधिकारियों ने शनिवार को साफ कह दिया कि परमाणु स्टॉक को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। वे शुरू में इस मुद्दे पर बात ही नहीं करना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कहां-कितनी कीमतें

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। #WATCH | Delhi: Fuel prices increase in Delhi; petrol being sold at Rs 102.12 per litre and diesel at Rs 95.20 per litre. Visuals from a fuel pump in the state. pic.twitter.com/De5fiyAKLt — ANI (@ANI) May 25, 2026 विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।नई दरों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यहां 2.61 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जहां 2.87 रुपये की बढ़ोतरी हुई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 107.77 रुपये प्रति लीटर पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

नौतपा आज से शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं; UP में लू और आंधी की दोहरी मार

और पढ़ें आसमान से बरस रही आग देश के बड़े हिस्से को लगातार झुलसा रही है। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य की गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ने पहले से ही अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tensions: 'अगर मैं डील करूंगा, तो वह बेहतरीन होगी', ईरान के साथ समझौते पर बोले ट्रंप; ओबामा पर कसा तंज

ट्रंप ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने ईरान के साथ जो समझौता किया था, वह अमेरिका के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। उनके मुताबिक उस डील से ईरान को आर्थिक फायदा मिला और उसने अपनी परमाणु गतिविधियों को आगे बढ़ाने का मौका हासिल किया। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी कोई गलती नहीं दोहराएगी। उन्होंने साफ कहा कि वह “खराब समझौते” नहीं करते और उनकी प्राथमिकता अमेरिका की सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता होगी। ट्रंप ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग इस संभावित समझौते की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें अभी इसकी पूरी जानकारी ही नहीं है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि ईरान के साथ संभावित समझौता अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, अभी तक किसी ने इस डील को देखा नहीं है और न ही इसके सभी बिंदु तय हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी और हर कदम सोच-समझकर उठाया जाएगा।ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से वैश्विक राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों को आशंका रही है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है, जबकि ईरान हमेशा अपने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बताता रहा है। ऐसे में ट्रंप के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच नई डील होती है तो उसका असर पश्चिम एशिया की राजनीति, वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि दुनिया की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

Marco Rubio India Visit: भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोले US के विदेश मंत्री? जयशंकर की तारीफ में पढ़े कसीदे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारियों में से एक बताया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रुबियो ने कहा कि बदलती दुनिया में भारत और अमेरिका मिलकर बड़े वैश्विक मुद्दों का समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें बेहद बुद्धिमान और शानदार नेता बताया। रुबियो ने कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी शुरुआती बैठकों में से एक बैठक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई थी, जहां पहली बार उनकी मुलाकात जयशंकर से हुई थी। तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ा सकते हैं। व्यापार और निवेश को मजबूत कर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा सकते हैं। सुरक्षा और रक्षा साझेदारी के जरिए वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला कर सकते हैं। वैश्विक स्थिरता और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की क्षमता रखते हैं। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्य और समान हित हैं, जो आने वाले समय में दोनों देशों को और करीब लाएंगे। रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया जिन चुनौतियों और अवसरों का सामना कर रही है, उनमें भारत और अमेरिका मिलकर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका भारत दौरा सिर्फ औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश है।मार्को रुबियो ने अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की विशेष रूप से सरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान जंग कब थमेगी?: रिपोर्ट में दावा- समझौते पर फिलहाल हस्ताक्षर नहीं, यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत जारी

और पढ़ें अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दोनों देशों के बीच किसी औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि कई अहम मुद्दों पर बातचीत अभी भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे कि रविवार तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट डील के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर अब भी सहमति बननी बाकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान: ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद

और पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 25, 2026 · 1 min · National Desk