भारत-कनाडा व्यापार वार्ता: पांचवें दौर की बातचीत कल से शुरू, 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य

पांच दिन तक चलने वाली यह वार्ता 9 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। इससे पहले वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में समाप्त हुआ था। अब दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रहे हैं।व्यापार वार्ता को उस समय और गति मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर के आसपास कनाडा जाने की संभावना है। इसी दौरान दोनों देश अंतिम व्यापार समझौते को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के अंत में 300 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली आने वाले हैं।मार्च में नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने सीईपीए वार्ता को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। दोनों देशों ने ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई थी।दोनों नेताओं ने कहा था कि व्यापक व्यापार ढांचा भारत और कनाडा के बीच साझेदारी के लिए लंबे समय तक टिकाऊ आर्थिक आधार तैयार कर सकता है। इससे 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर (करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।2024-25 में भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.66 अरब डॉलर रहा। इस दौरान कनाडा को भारत का निर्यात 4.22 अरब डॉलर रहा।भारत से कनाडा को निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में दवा उत्पाद, मशीनरी के पुर्जे और यांत्रिक उपकरण, लौह और इस्पात से बनी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक रसायन, आभूषण, रत्न और कीमती पत्थर, कपड़े और वस्त्र, समुद्री खाद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

ईरानी कप: शेष भारत बना विजेता, पहली पारी में बढ़त के बावजूद हारा जम्मू-कश्मीर; मुकेश और आकाश का दमदार प्रदर्शन

ईरानी कप: शेष भारत बना विजेता, पहली पारी में बढ़त के बावजूद हारा जम्मू-कश्मीर; मुकेश और आकाश का दमदार प्रदर्शन मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी की दम पर शेष भारत ने रविवार को चौथे और आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीत लिया। जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही जम्मू-कश्मीर की टीम को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी। पहली पारी में 41 रन की बढ़त लेने वाली जम्मू कश्मीर की टीम मुकेश और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में महज 111 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में लड़खड़ा गई जम्मू-कश्मीर की पारी सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (32) और कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को जम्मू कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश दीप ने इकबाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया। डोगरा के खिलाफ मुकेश की गेंद हल्की-सी बाहर निकली और उनके डिफेंस को भेदते हुए मिडिल स्टंप उखाड़ गई। लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था। खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेज दिया। इसके ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' दो ही दिन में 100 करोड़ पार, 'द वन' वीकएंड पर भी सुस्त, नई रिलीज फिल्मों का कैसा हाल?

1 of 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला Link Copied इस शुक्रवार को तीन नई फिल्में रिलीज हो गई हैं। अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’, कॉमेडी फिल्म ‘डिगर’ और वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’। इन फिल्मों के अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। जानें कैसा रहा बीते दिन फिल्मों का कारोबार? 2 of 7 फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ - फोटो : सोशल मीडिया ‘प्रेम कीटाणु’ की सुस्त शुरुआत अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ भी शुक्रवार को रिलीज हुई। लेकिन इसे दर्शकों से ‘दृश्यम 3’ जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है। फिल्म ने पहले दिन महज 60 लाख की कमाई की थी। वहीं कल शनिवार को इसने 60 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ दो दिनों में फिल्म ने 1.15 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है। 3 of 7 डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब ‘डिगर’ की भी हल्की शुरुआत ‘दृश्यम 3’, ‘प्रेम कीटाणु’ के साथ हॉलीवुड की ब्लैक कॉमेडी फिल्म भी 2 अक्तूबर को भारत में रिलीज हुई। हालांकि, इसकी शुरुआत भी काफी सुस्त दिखी। फिल्म ने पहले दिन महज 78 लाख तो वहीं कल शनिवार को दूसरे दिन 52 लाख की कमाई की। इसके साथ इसने दो दिनों में 1.10 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है। 4 of 7 ‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords आखिरी सांसें गिन रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए अब करीब एक महीना हो गया है और समय के साथ इसकी कमाई भी अब लाखों में आ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज: आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा?

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों की अंधाधुंध धरपकड़ की शिकायतें लगातार फोन पर मिल रही हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। पहले सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं और जिनके खिलाफ एफआईआर है, सिर्फ उन्हें पकड़ा जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मीनार गिरने से मस्जिद का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे जल्द से जल्द दोबारा बना दिया जाए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।आरिफ मसूद ने मुस्लिम समाज और नेताओं से भी संयम की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरा मुस्लिम समाज के युवकों से कहना है कि यह समय संयम बरतने का है। एक-दूसरे पर आरोप न लगाएं, न लड़ें। कमेटियां भी आरोप-प्रत्यारोप बंद करें।’ उन्होंने कहा कि उज्जैन एक अच्छा शहर है, जहां गंगा-जमुनी तहजीब के साथ हर त्योहार मनाया जाता है। ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हों या कोई और, सबको बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे शहर का माहौल खराब न हो। शहर काजी के घर पर पथराव को गलत बताते हुए आरिफ मसूद ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि काजी साहब उन लोगों को माफ कर दें और वे लोग भी काजी साहब से माफी मांग लें। मिसकम्युनिकेशन के कारण हालात बने। काजी साहब अपनी बात लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए।’ उन्होंने यह भी कहा कि पहले हमें तय करना होगा कि हमें सियासत करनी है या मजहब की हिफाजत की बात करनी है।ये भी पढ़ें-अंत में आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘इतना बड़ा मामला है और हम अपने उलेमा पर ही उंगली उठाने लगे? खासतौर पर उज्जैन के मुसलमानों को धन्यवाद कि गांधीवादी तरीके से रास्ता निकला।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच: केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश, 20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश कुमार केरलम के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। ली सी बीन केरलम स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के उन्नयन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि उनके सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम भी आया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 1 min · National Desk

2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?: शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने 11 मार्च 2021 की बांगुर तंत्रिका विज्ञान संस्थान की जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक की। इसके कुछ घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने इस रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया।उत्तर कोलकाता की बेलीघाटा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने रिपोर्ट की प्रामाणिकता को चुनौती दी। वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।पत्रकार से नेता बने कुणाल घोष ने सीधे तौर पर कहा कि रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। ऐसे में रिपोर्ट की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।कुणाल घोष ने यह भी कहा कि जब किसी बुजुर्ग व्यक्ति को चोट लगती है, तो इलाज का तरीका डॉक्टर तय करते हैं। उन्होंने कहा, चोट लगी टांग पर पट्टी बांधनी है या फ्रैक्चर के मामले की तरह प्लास्टर करना है, यह संबंधित डॉक्टर तय करते हैं।घोष ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर ममता बनर्जी को व्यक्तिगत रूप से बदनाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी राजनीतिक रूप से ममता बनर्जी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं।जहां कुणाल घोष ने ममता बनर्जी का बचाव किया, वहीं तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी पर तंज कसा। ऋतब्रत बनर्जी पश्चिम बंगाल की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी में ‘बागी लेकिन बहुमत’ वाले गुट के नेता हैं।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को आम लोगों को गुमराह करने की उनकी क्षमता के लिए अब विशेष पुरस्कार दिया जाना चाहिए। ऋतब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध: राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा

नई दिल्ली ने यह कदम पाकिस्तान की ओर से भारतीय राजनयिक प्रभारी को तलब किए जाने के कुछ घंटे बाद उठाया। पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से दो नागरिकों की कथित’हत्या’ के विरोध में तलब किया था। यह घटना दोनों देशों की सीमा पर पंजाब क्षेत्र में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के तरन तारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मार दी थी। पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग के राजनयिक प्रभारी को तलब किया गया। भारत ने पाकिस्तान की ओर से सीमा पार अवैध घुसपैठ को लगातार मदद देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने दो अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई एक घटना को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद और एक खास मकसद से लगाए गए आरोप बताया। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष को पूरी जानकारी दी गई। उसे बताया गया कि तीन लोग भारतीय सीमा में घुस आए थे। सीमा सुरक्षा बल ने उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद वे सीमा पर लगी बाड़ की ओर बढ़ते रहे। मंत्रालय ने कहा कि इन लोगों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल को कार्रवाई करनी पड़ी। इसकी वजह यह थी कि वे तत्काल सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान से काम कर रहे हथियारबंद नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों की बार-बार सीमा पार आवाजाही का स्पष्ट पैटर्न दिखाती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल

तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल फुल हैं, सड़कें जाम और पार्किंग में जगह नहीं है। एडवांस बुकिंग के बावजूद पर्यटक समय पर होटल नहीं पहुंच सके। पर्यटकों के सैलाब से पहाड़ों का दम बेशक फूल रहा है, लेकिन स्थानीय कारोबारियों का व्यवसाय चमक गया है। होटल, होम स्टे, रेस्तरां और टैक्सी कारोबार को भी रफ्तार मिली। हिमाचल के शिमला, मनाली, कसौली-चायल, धर्मशाला-मैक्लोडगंज और डलहौजी में होटलों की ऑक्यूपेंसी 90 से 100 फीसदी तक पहुंच गई। शिमला में दो दिन में 36 हजार वाहन पहुंचे। शनिवार को होटल ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही। शहर में दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात के भारी दबाव के कारण पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई सैलानी घंटों जाम में फंसे रहे और समय पर होटलों तक नहीं पहुंच पाए। कसौली और चायल में होटलों की एडवांस बुकिंग 100 फीसदी तक रही।देश विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रसिद्ध केंद्र बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में शनिवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर के मुख्य द्वार से हाईवे के दोनों ओर हजारों भक्तों की भीड़ से मंदिर प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। शाम तक 35,000 लोग दर्शन कर चुके थे।कुल्लू जिले में दो दिन में एक लाख से अधिक सैलानी पहुंचे और 11 हजार से ज्यादा टूरिस्ट वाहनों की एंट्री दर्ज की गई। होटल और होम स्टे की ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई। मनाली, कसोल और तीर्थन से लेकर रोहतांग और जलोड़ी दर्रा तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही। मनाली में दो अक्तूबर को ग्रीन टैक्स बैरियर पर करीब 3,300 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी

प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ने पितृ विसर्जन के दिन दिए गए अवकाश को सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में रखने की मांग की है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय विद्यालयों के लिए जारी छुट्टियों के कैलेंडर में पितृ विसर्जन पर शिक्षक और शिक्षिकाओं दोनों को अवकाश दिया गया है, लेकिन इसे सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। शिक्षक संगठनों ने इसको लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब विद्यालयों में इस दिन सभी शिक्षकों को अवकाश दिया जाता है तो इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने में क्या अड़चन है? परिषदीय विद्यालयों के कैलेंडर में शिक्षिकाओं के लिए हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी, हलषष्ठी, जीउतिया व्रत और अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर भी अवकाश का प्रावधान है। वहीं पितृ विसर्जन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं दोनों को छुट्टी मिलती है। ऐसे में इसे सामान्य अवकाश और सार्वजनिक अवकाश की अलग-अलग श्रेणियों में रखने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनती है। शिक्षक संगठनों ने मांग की 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन का सार्वजनिक अवकाश सभी शिक्षकों के लिए घोषित किया जाए। ताकि इसे लेकर कोई भ्रम की स्थिति न रहे। शिक्षक संगठनों ने इसको लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब विद्यालयों में इस दिन सभी शिक्षकों को अवकाश दिया जाता है तो इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने में क्या अड़चन है? परिषदीय विद्यालयों के कैलेंडर में शिक्षिकाओं के लिए हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी, हलषष्ठी, जीउतिया व्रत और अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर भी अवकाश का प्रावधान है।वहीं पितृ विसर्जन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं दोनों को छुट्टी मिलती है। ऐसे में इसे सामान्य अवकाश और सार्वजनिक अवकाश की अलग-अलग श्रेणियों में रखने से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

'गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी': प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा?

प्रकाश राज ने पश्चिम बंगाल से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र किया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मतदाता सूची से हटाए गए लोगों ने नाम वापस जोड़ने के लिए 38 लाख अपील की हैं। ये अपीलें ट्रिब्यूनल के सामने लंबित हैं। इन्हें तय करने में 10 से 12 साल लग सकते हैं। प्रकाश राज ने सवाल किया कि इतनी बड़ी संख्या में लोग क्या 10 से 12 साल तक इंतजार करेंगे? उन्होंने पत्रकारों से कहा, कर्नाटक, आंध्र और पूरे भारत में गणेश विसर्जन खत्म हो गया है। अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी है। प्रकाश राज ने कहा कि एसआईआर शुरू होने के समय इसे मतदाता सूची की सफाई की प्रक्रिया बताया गया था। लेकिन अब उनके अनुसार यह नाम जोड़ने की प्रक्रिया नहीं रह गई है। यह नाम हटाने की प्रक्रिया बन गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ आंकड़ों का नाम नहीं है। चुनाव इस देश के उन नागरिकों से जुड़े हैं, जो जिंदा हैं। प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने 10 दिन तक अलग-अलग जिलों का दौरा किया। उन्होंने वहां लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि उनके नाम मतदाता सूची से ‘हटा दिए गए’। इसकी वजह यह थी कि जब बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ उनके घर पहुंचे, तब वे घर पर नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि काम के लिए दूसरी जगह गए दिहाड़ी मजदूरों के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ करते हैं। क्या उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के बारे में लोगों को पहले से बताया था? प्रकाश राज ने कहा, हमारी मांग है कि एसआईआर को रोका जाए और इसे पूरी तरह खत्म किया जाए। प्रकाश राज की टिप्पणी पर भाजपा ने क्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk