TOP News: आज से रेल सफर महंगा; सर्दी-कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी

संक्षेप: आज से रेल किराया बढ़ा है। उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल विशेष राहत नहीं दिख रही। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें जारी हैं। मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Ukraine Peace Plan: 'कुछ दस्तावेज पूरी तरह तैयार हैं..', अमेरिकी दूतों से बातचीत के बाद बोले जेलेंस्की

विज्ञापन विज्ञापन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, यह अहम है कि अगर हम आज राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप के दूतों के साथ जो चर्चा कर रहे हैं, उसे सफलतापूर्वक आयोजित कर पाएं। जैसा कि मैं देख रहा हूं, कुछ दस्तावेज लगभग तैयार हैं और कुछ दस्तावेज पूरी तरह तैयार हैं। बेशक, संवेदनशील मुद्दों पर अभी भी काम बाकी है। लेकिन हम समझते हैं कि अमेरिकी टीम के साथ मिलकर इसे कैसे व्यवस्थित किया जाए। आने वाले हफ्ते भी काफी व्यस्त हो सकते हैं। धन्यवाद, अमेरिका।पहले गुरुवार को जेलेंस्की ने यूक्रेनी दूतों के साथ मिलकर अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुश्नर के साथ चर्चा की और कहा कि स्थायी शांति के लिए ‘अच्छे विचार’ हैं।अमेरिकी दूतों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, आज हमारी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुश्नर के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैं उनके रचनात्मक दृष्टिकोण, कड़ी मेहनत, और यूक्रेनी लोगों को दी गई शुभकामनाओं और क्रिसमस की बधाई के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। हम वास्तव में 24x7 काम कर रहे हैं ताकि इस क्रूर रूसी युद्ध के अंत को करीब लाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी दस्तावेज और कदम वास्तविक, प्रभावी और भरोसेमंद हों।उन्होंने आगे कहा, हमने जारी काम के कुछ अहम विवरणों पर चर्चा की। अच्छे विचार हैं जो साझा परिणाम और स्थायी शांति की ओर काम कर सकते हैं। वास्तविक सुरक्षा, वास्तविक पुनर्प्राप्ति और वास्तविक शांति वही कदम हैं जिनकी हम सभी यूक्रेन, अमेरिका, यूरोप और हर उस साझेदार को आवश्यकता है, जो हमारी मदद करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज की बातचीत और जो विचार उन्होंने साथ में साझा किए, वे काम आएंगे या मददगार साबित होंगे। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Bangladesh: पूर्व राजनयिक रिवा गांगुली दास बोलीं- रहमान की ढाका वापसी राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त रिवा गांगुली दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के ढाका लौटने का समय राजनीतिक रूप से बहुत अहम है, क्योंकि विभिन्न विचारधाराओं के कारण देश बंट रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Kailash Kher: ग्वालियर में कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े; बंद करना पड़ा इवेंट

विज्ञापन विज्ञापन जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर ग्वालियर के मेला मैदान में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। शो के दौरान अचानक दर्शकों की भीड़ बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी।भीड़ के स्टेज तक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए कैलाश खेर ने गाना रोक दिया और स्टेज से कहा, “आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए।” इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को पीछे हटाया।कैलाश खेर के लाइव शो देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। अपने सूफी और इंडियन फोल्क गानों के लिए मशहूर कैलाश खेर के ‘तेरी दीवानी’, ‘सइयां’ और ‘बम लहरी’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उनके लाइव शोज में भारी भीड़ उमड़ती है। ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

ट्रेन का सफर आज से होगा महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Bengal: 'भारत लाई जाएं नेताजी की अस्थियां..', सुभाष चंद्र बोस से परपोते ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को भारत वापस लाया जाए। पत्र में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके भाई शरत चंद्र बोस की स्मृति को संजोने के लिए नई पहल करने का प्रस्ताव रखा। ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Bangladesh: सुवेंदु ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए दीपू के पिता से की बात, आर्थिक मदद देने का किया था एलान

विज्ञापन विज्ञापन पीड़ित के पिता राबिलाल चंद्र दास ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली। बाद में रिश्तेदारों से पता चला कि दीपु को पेड़ से बांधकर पीटा गया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। हत्या के बाद उसका शव ढाका-मयमनसिंह हाईवे के किनारे छोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर यातायात भी ठप हो गया। परिवार का कहना है कि अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।सुवेंदु ने 23 तारीख को आर्थिक मदद का एलान किया था। उन्होंने इसे मानवता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत कर मासिक आर्थिक सहायता की व्यवस्था करेंगे। सुवेंदु ने स्पष्ट किया कि यह सहायता पूरी तरह मानवीय आधार पर होगी, ताकि परिवार को जीवनयापन में तत्काल सहारा मिल सके।घटना के बाद बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। अंतरिम सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी हिंसा का नए बांग्लादेश में कोई स्थान नहीं है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।प्रसिद्ध लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन ने इस घटना को झूठे आरोपों का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि दीपु एक गरीब मजदूर था और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उनके अनुसार, मामूली विवाद को धार्मिक रंग देकर भीड़ को उकसाया गया और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Putin on Pakistan: दो दशक बाद सामने आई पुतिन-बुश की गुप्त बातचीत, PAK के परमाणु हथियारों को लेकर दी थी चेतावनी

दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच हुई बातचीत के पुराने दस्तावेज जब सार्वजनिक होते हैं, तो कई छिपी सच्चाइयां सामने आती हैं। ऐसा ही एक खुलासा अब सामने आया है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। यह बातचीत अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बुश के साथ हुई थी, जिसके ट्रांसक्रिप्ट अब सार्वजनिक किए गए हैं। विज्ञापन विज्ञापन ये दस्तावेज ‘नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव’ के जरिए सामने आए हैं, जिनमें 2001 से 2008 के बीच पुतिन और बुश के बीच बैठकों और फोन कॉल्स का ब्योरा है। बातचीत में पुतिन ने साफ कहा था कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र नहीं है और सत्ता सेना के हाथ में है, लेकिन इसके बावजूद उसके पास परमाणु हथियार हैं। उन्होंने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया।16 जून 2001 को स्लोवेनिया में पुतिन और बुश की पहली आमने-सामने मुलाकात हुई थी। इसी दौरान पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान केवल एक सैन्य शासन है, जिसे परमाणु हथियार मिल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जबकि उसे लोकतांत्रिक मानकों पर परखना चाहिए।पुतिन की यह टिप्पणी भारत के उस रुख से मेल खाती है, जो वह दशकों से पाकिस्तान को लेकर रखता आया है। भारत लगातार पाकिस्तान के परमाणु प्रसार रिकॉर्ड और आतंकी संगठनों से उसके रिश्तों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जताता रहा है। पुतिन की बातों ने इन आशंकाओं को वैश्विक स्तर पर और मजबूती दी।इन वार्ताओं में बुश ने रूस को पश्चिमी दुनिया का हिस्सा बताया था और कहा था कि रूस कोई दुश्मन नहीं है। बाद में बुश का यह बयान भी काफी चर्चित हुआ था कि उन्होंने पुतिन की आंखों में झांककर उनकी आत्मा को समझा और उन्हें भरोसेमंद पाया। इसस ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk