यूपी: प्रचंड सर्दी के बीच स्कूल खुलने को लेकर आया शासन का नया आदेश, आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण गलन का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज हवा के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: बेटे ने मां, भाई और बहन को मार डाला, फिर खुद पहुंचा थाने, बोला- परिवार खत्म कर दिया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपनी ही मां, भाई और बहन की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हत्यारोपी की पहचान यशवीर के रूप में हुई है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

US: हेलिकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और लंगड़ाते मादुरो.., वेनेजुएला के अपदस्थ नेता को पेशी के लिए अदालत में लाया गया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनज़ुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो सोमवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन पहुंचे, जहां उन्हें अमेरिका में पहली बार अदालत में पेश होना है। यह घटनाक्रम उनकी काराकास में नाटकीय गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुआ है। मादुरो (63 वर्षीय) को हेलिकॉप्टर से मैनहट्टन संघीय कोर्ट के पास हेलिपोर्ट लाया गया और वहां से उन्हें बख्तरबंद वाहन में स्थानांतरित किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Trump Tariffs: अमेरिकी सीनेटर का दावा- भारत ने रूस से तेल आयात घटाकर टैरिफ हटाने को कहा, जानिए पूरा मामला

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने टैरिफ प्रकरण पर भारत के बारे में बड़ा दावा किया है। ग्राहम के अनुसार, भारतीय राजदूत विनय कुमार क्वात्रा ने उन्हें कहा है कि भारत रूस के साथ तेल की खरीद घटा रहा है, इसलिए वे टैरिफ घटाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करें। अमेरिकी सांसद का दावा- भारतीय राजदूत ने ट्रंप से टैरिफ पर बात करने को कहा ग्राहम रविवार को एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे। ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन देशों पर 500% टैरिफ लगाने की बात कही, जो रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए यह जरूरी हो गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खरीदारों पर दबाव बनाया जाए। ट्रंप ने कहा कि रूस पर लगे प्रतिबंध उसे बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद ट्रंप ने भारत का जिक्र किया। इसके बाद ग्राहम ने कहा, “एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर पर था, मैं उनसे जानना चाहा था कि भारत रूस से तेल कैसे खरीद रहा है?” ग्राहम के अनुसार भारतीय राजदूत ने उन्हें कहा, “क्या आप राष्ट्रपति ट्रंप से टैरिफ पर ढील देने की बात करेंगे।” ग्राहम ने कहा कि ट्रंप की ओर से भारत पर की गई कार्रवाई ही वह मुख्य कारण है जिसके चलते भारत अब काफी कम मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने विनय क्वात्रा ने ग्राहम और अन्य अमेरिकी सीनेटरों की ‘इंडिया हाउस’ में मेजबानी की थी, जहां ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई थी। हालांकि, ग्राहम के इन दावों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। रूस से तेल खरीद क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं; हिरासत में संदिग्ध आरोपी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के सिनसिनाटी में उप राष्ट्रपति जेडी वांस के घर पर रात (स्थानीय समय) में हमला किया गया, जिसमें कई खिड़कियां टूट गईं। इस घटना के बाद सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Umar Khalid: जमानत नामंजूर किए जाने के बाद भी उमर खालिद ने क्यों जताई खुशी? अपनी दोस्त को बताई इसकी वजह

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश रचने के कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इन दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में अपील दायर करने वाले पांच अन्य आरोपियों- गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को कुछ नियम-शर्तों के साथ जमानत दे दी है। उमर खालिद और शरजील के मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया वह जमानत के लिए हर शख्स के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद उमर खालिद का पहला बयान सामने आया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

UP Police Recruitment: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर दी राहत; जानें पूरा अपडेट

युवाओं के हित में योगी आदित्यनाथ सरकार योगी सरकार का यह कदम साफ संदेश देता है कि प्रदेश की सरकार युवाओं की वास्तविक समस्याओं को समझती है और समाधान के लिए ठोस फैसले लेने से पीछे नहीं हटती। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देना, रोजगार के अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराना और प्रशासनिक निर्णयों में संवेदनशीलता बनाए रखना योगी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। पुलिस भर्ती में आयु सीमा शिथिलीकरण का यह निर्णय न केवल लाखों युवाओं की उम्मीदों को नया बल देगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में युवाओं का भविष्य नीति निर्धारण के केंद्र में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की...भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिलेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। वह उनके साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात भी है। राजनीतिक गलियारों से चर्चाएं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela: अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो के बेटे बोले- इतिहास बताएगा गद्दार कौन? US की कार्रवाई के बीच ऑडियो वायरल

वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। स्थानीय दैनिक एल-कोऑपरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? गुएरा का यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है। दरअसल अमेरिकी सैना ने उनके पिता और प्रथम महिला सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में, मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को बेनकाब करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भीतर एक आंतरिक साजिश की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी। उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया। ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए राजनीतिक और सैन्य समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन विभाजन या मनोबल में कमी की अनुमति नहीं देगा। यह भी पढ़ें- Greenland: अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड? जानें वेनेजुएला पर हमले के बाद क्यों सुर्खियों में छाया एल-कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ा, आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाई; I&B मंत्रालय ने की पुष्टि

IPL 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ा, आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाई; I&B मंत्रालय ने की पुष्टि विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होनी है। कहां से हुई विवाद की शुरुआत? भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। पूरे विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने से शुरू हुई। केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया। मुस्तफिजुर को लेने पर भारत में विरोध हो रहा था और कई राजनेताओं तथा कथावाचक ने इसे लेकर केकेआर के मालिका शाहरुख खान को घेरा था। मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद बांग्लादेश बौखला गया है। बांग्लादेश के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk