TMC Protests: बंगाल में ED की कार्रवाई का दिल्ली तक विरोध, टीएमसी सांसद सड़कों पर; भाजपा ने ममता को घेरा

12:55 PM, 09-Jan-2026 ममता बनर्जी पर भाजपा के गंभीर आरोप ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जांच एजेंसियों के काम में दखल दे रही हैं और मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं। Press conference by Senior BJP leader Shri @rsprasad at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/NFx8S55FxO — BJP LIVE (@BJPLive) January 9, 2026 ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जांच एजेंसियों के काम में दखल दे रही हैं और मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं। 12:51 PM, 09-Jan-2026 कानून सबसे ऊपर- टीएमसी के विरोध पर सीवी आनंद बोस की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कानून सबसे ऊपर है और उसे हर हाल में लागू किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि यह मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत के निर्णय के बाद ही वह अपनी राय देंगे। #WATCH | Kolkata: On Mamata Banerjee filing an FIR against the ED, West Bengal Governor CV Ananda Bose says, “…. The law is always above you. You will see that the law is enforced in any manner that is required. Now that it is before the High Court, let us wait for the… pic.twitter.com/OeHdONTpad — ANI (@ANI) January 9, 2026 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा ईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर पश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Land for Job Scam Case: कोर्ट से लालू यादव के परिवार को बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोप तय

41 लोगों के खिलाफ आरोप तय, 52 हुए बरी विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। यादव परिवार ने रेल अधिकारियों और अपने करीबी सहयोगियों की मिलीभगत से जमीनें हासिल की। अदालत ने इस मामले में 41 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए और 52 लोगों को बरी कर दिया, जिनमें रेल अधिकारी भी शामिल थे। सीबीआई की चार्जशीट में नामित 103 आरोपियों में से पांच की मृत्यु हो चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा-लोगों की जिंदगी की तबाह; लगाए सिलसिलेवार आरोप

देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 9, 2026 कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ा है और ‘विकास’ के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण भाजपा के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?‘उन्होंने यूपी और इंदौर का मुद्दा उठाते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक ‘काले पानी’ और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ बीमारियों का डर है।‘हालिया अरावली पर्वत माला को लेकर उपजे विवाद पर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

TMC Protests: बंगाल में ED की कार्रवाई का दिल्ली तक विरोध, महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद सड़कों पर; सरकार को घेरा

11:23 AM, 09-Jan-2026 कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आई-पैक पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। टीएमसी की याचिका में कहा गया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थी, जिसके चलते ईडी ने पार्टी के राजनीतिक रणनीति कार्यालय और इसके सह-संस्थापक के निवास पर छापेमारी की। याचिका में यह भी कहा गया है कि गोपनीय डेटा और दस्तावेजों को अवैध रूप से जब्त किया गया, जो कानून के खिलाफ है। टीएमसी ने अदालत से ईडी की कार्रवाई को रोकने और अवैध दस्तावेज जब्ती को रद्द करने की मांग की है। West Bengal | TMC petition in Calcutta High Court states that the petitioner, TMC, has been standing up and protesting against SIR in Bengal, hence ED is searching and seizing TMC’s political strategy office (IPAC)and the residence of the co-founder. The TMC petition also states… — ANI (@ANI) January 9, 2026 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आई-पैक पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। टीएमसी की याचिका में कहा गया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थी, जिसके चलते ईडी ने पार्टी के राजनीतिक रणनीति कार्यालय और इसके सह-संस्थापक के निवास पर छापेमारी की। याचिका में यह भी कहा गया है कि गोपनीय डेटा और दस्तावेजों को अवैध रूप से जब्त किया गया, जो कानून के खिलाफ है। टीएमसी ने अदालत से ईडी की कार्रवाई को रोकने और अवैध दस्तावेज जब्ती को रद्द करने की मांग की है। 10:57 AM, 09-Jan-2026 टीएमसी का विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा, कल क्या-क्या हुआ? जानिए पश्चिम बंगाल की राजधानी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

MP News: इंदौर के रालामंडल में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत

इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। साथ ही कार सवार दो अन्य युवाओं ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। अनुष्का नामक युवती इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

TMC Protests: बंगाल में ईडी की कार्रवाई का विरोध, गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन; तृणमूल के दो सांसद हिरासत में

10:38 AM, 09-Jan-2026 टीएमसी सांसदों के विरोध पर भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य का कटाक्ष दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर टीएमसी सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा ‘टीएमसी नेता पश्चिम बंगाल के लोगों के सामने विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते। जनता ने टीएमसी को समझ लिया है। अगर टीएमसी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी तो जनता हंसेगी। एक मुख्यमंत्री फाइलें छीन रहा है और ED जांच कर रही है, जबकि राजनीतिक कार्यालय पर छापेमारी नहीं हुई। टीएमसी नेता कोयला घोटाले में शामिल हैं। टीएमसी और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं।’ दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर टीएमसी सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा ‘टीएमसी नेता पश्चिम बंगाल के लोगों के सामने विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते। जनता ने टीएमसी को समझ लिया है। अगर टीएमसी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी तो जनता हंसेगी। एक मुख्यमंत्री फाइलें छीन रहा है और ED जांच कर रही है, जबकि राजनीतिक कार्यालय पर छापेमारी नहीं हुई। टीएमसी नेता कोयला घोटाले में शामिल हैं। टीएमसी और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं।’ 10:26 AM, 09-Jan-2026 विरोध प्रदर्शन के बाद टीएमसी सांसदों को संसद स्ट्रीट थाने ले जाया गया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद टीएमसी सांसदों को संसद स्ट्रीट पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लेकर थाने में रखा और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय के बाहर हुए विरोध के तुरंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protests LIVE Updates: ईरान में बढ़ रहा असंतोष, खामेनेई शासन के खिलाफ प्रदर्शन, इंटरनेट-फोन सेवा निलंबित

09:15 AM, 09-Jan-2026 डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी, एयरस्पेस बंद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (8 जनवरी) को धमकी दी कि अगर ईरानी अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो वाशिंगटन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और चेतावनी दी कि उन्हें “बहुत कठोर दंड” दिया जाएगा। इधर खामेनेई शासन ने एयरस्पेस बंद कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (8 जनवरी) को धमकी दी कि अगर ईरानी अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो वाशिंगटन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और चेतावनी दी कि उन्हें “बहुत कठोर दंड” दिया जाएगा। इधर खामेनेई शासन ने एयरस्पेस बंद कर दिया है। 09:13 AM, 09-Jan-2026 हिंसक प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई बीते दो हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों में देर रात से अचानक तेजी देखने को मिली है। प्रदर्शनों के दौरान रेजा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हैं। अब तक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 45 लोगों की मौत हुई है जबकि 2200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। बीते दो हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों में देर रात से अचानक तेजी देखने को मिली है। प्रदर्शनों के दौरान रेजा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हैं। अब तक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 45 लोगों की मौत हुई है जबकि 2200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Turkman Gate Violence: व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

1 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा - फोटो : एएनआई एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने अमन समिति के सदस्यों, समुदाय के वरिष्ठों और धार्मिक नेताओं से संपर्क कर स्पष्ट किया कि मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं धर्मगुरुओं से बातचीत कर आशंकाएं दूर कीं। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई मौलवियों के साथ बैठक की थी… एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निधिन वल्सन ने अभियान से कुछ दिन पहले 120 से अधिक मौलवियों के साथ बैठक की थी और साफ तौर पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

मां के सामने बेटे की बेरहमी से हत्या: 35 मिनट तक तड़पता रहा बेटा...बदमाश करते रहे मनमानी, दशहत में जमी रही मां

1 जनवरी को खुलासा हुआ था कि 12 सितंबर 2025 को बहालगढ़ में मिला अधजला शव बागपत उत्तर प्रदेश के गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद का था। मुठभेड़ के बाद हत्या का एक आरोपी समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था तो उसके भाई साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन आस मोहम्मद के राठधना निवासी सौतेले ससुर राजेश ने सचिवालय पहुंचकर जहर पी लिया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। वीरवार को पुलिस ने समीर और राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने वाली आस मोहम्मद की पत्नी शबाना और उसकी सास हलीमा को भी पुलिस पकड़ चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला, गलन वाली ठंड के बीच हुई बूंदाबांदी, जानें आज कितना एक्यूआई

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी एकबार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी थी। वहीं, शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम और भी ठंडा हो गया। इस बारिश ने लोगों को सर्दी का अहसास और भी गहरा कर दिया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। शाम और रात के समय हल्की धुंध छा सकती है।आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।बारिश के इस दौर का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव दिल्ली के वायु प्रदूषण में कमी के रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk