BCB: खिलाड़ियों की मांग के आगे झुका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, नजमुल इस्लाम को पद से हटाया; जानें पूरा मामला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपने खिलाड़ियों की मांग के आगे झुक गया और उसने नजमुल इस्लाम को बोर्ड के वित्तीय समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। नजमुल को लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों में काफी रोष था और क्रिकेट वेलफेयर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने नजमुल के इस्तीफे तक देश में क्रिकेट का बहिष्कार करने की मांग कर दी थी। विवाद बढ़ता देख बीसीबी ने नजमुल को हटा दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

क्या हुआ हवा में?: सिंगापुर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की अचनाक वापसी, उड़ान के एक घंटे बाद दिल्ली लौटा विमान

एयर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार तड़के तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में करीब 190 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में एपीयू यानी ऑक्जिलरी पावर यूनिट से जुड़ी आग की चेतावनी मिली। यह चेतावनी मिलने के बाद पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया। बता दें कि इस विमान में लगभग 190 यात्री सवार थे। मामले में एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को पूरी मदद दी।एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI 2380 ने 14 जनवरी को दिल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद रात करीब एक बजे दिल्ली में वापस उतरा। ये भी पढ़ें:- Politics On Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर डीएमके का हमला, विजय को ठहराया मौतों का जिम्मेदार एयरलाइन ने जताया खेद एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की पूरी मदद की। यात्रियों को किसी तरह की ज्यादा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, टैरिफ के बावजूद सरकार ने दिए बड़ी डील के संकेत

दुनिया में जारी व्यापारिक तनाव के बीच भारत और अमेरिका एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा हे कि दोनों देश सक्रिय रूप से व्यापार वार्ता कर रहे हैं और एक सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। सरकार की ओर से यह एलान ऐसे समय पर किया गया है जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। टैरिफ के निर्यात पर असर के बारे में क्या बोले वाणिज्य सचिव? वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को साफ किया कि अमेरिका की ओर से लगाए गए ऊंचे टैरिफ के बावजूद, अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह इजाफा भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी बाजार में उनकी बढ़ती मांग के बारे में बताता है। वाणिज्य सचिव ने कहा, “दोनों पक्ष (व्यापार वार्ता में) लगे हुए हैं… और दोनों पक्षों को लगता है कि एक व्यापार समझौता संभव है”। कितना जरूरी है भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता? इस व्यापारिक सौदे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने ही इस दिशा में उच्च स्तरीय संवाद हुआ है। दिसंबर में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर के बीच एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक बाधाओं को दूर करना और द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रोडमैप तैयार करना था। यह वार्ता केवल टैरिफ कटौती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बाजार पहुंच, सेवाओं का व्यापार और निवेश नियमों के सरलीकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand News: कथित मारपीट मामले की जांच में ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, राजनीतिक आरोपों के बीच बढ़ी हलचल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की।सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी: सिंगापुर जा रही थी फ्लाइट, उड़ान के एक घंटे में वापस लौटना पड़ा दिल्ली

एयर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार तड़के तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में करीब 190 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में एपीयू यानी ऑक्जिलरी पावर यूनिट से जुड़ी आग की चेतावनी मिली। यह चेतावनी मिलने के बाद पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया। बता दें कि इस विमान में लगभग 190 यात्री सवार थे। मामले में एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को पूरी मदद दी।एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI 2380 ने 14 जनवरी को दिल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद रात करीब एक बजे दिल्ली में वापस उतरा। एयरलाइन ने जताया खेद एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की पूरी मदद की। यात्रियों को किसी तरह की ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें एक दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, यह फ्लाइट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs USA U19 Live Score: 27 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर 75/6, नीतीश-अदित क्रीज पर, हेनिल को तीन सफलता

02:57 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका को छठा झटका अमेरिका को 25वें ओवर में 69 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आरएस अम्ब्रिश ने अदनित झाम्ब को विकेटकीपर कुंडू के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल नीतीश सुदिनी और अदित कप्पा क्रीज पर हैं। 28 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 78 रन है। अमेरिका को 25वें ओवर में 69 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आरएस अम्ब्रिश ने अदनित झाम्ब को विकेटकीपर कुंडू के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल नीतीश सुदिनी और अदित कप्पा क्रीज पर हैं। 28 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 78 रन है। 02:22 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौटी अमेरिका को 16वें ओवर में 39 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। खिलन पटेल ने अमोघ अरापेल्ली को विहान के हाथों कैच कराया। अमोघ तीन रन बना सके। फिलहाल नीतीश और अदनित क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर पांच विकेट पर 45 रन है। हेनिल पटेल ने तीन विकेट झटके हैं। दीपेश को एक विकेट मिला है। अमेरिका को 16वें ओवर में 39 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। खिलन पटेल ने अमोघ अरापेल्ली को विहान के हाथों कैच कराया। अमोघ तीन रन बना सके। फिलहाल नीतीश और अदनित क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर पांच विकेट पर 45 रन है। हेनिल पटेल ने तीन विकेट झटके हैं। दीपेश को एक विकेट मिला है। 01:54 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका को एक ओवर में दो झटके 12वें ओवर में 34 के स्कोर पर अमेरिका को दो और झटके लगे। हेनिल पटेल ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर अर्जुन महेश को अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला 8वां ज्योतिष महाकुंभ: ग्राफिक एरा के सहयोग से देहरादून में 24-25 जनवरी को आयोजन, जान सकेंगे भविष्य

8वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ग्रहों की गति, अंकों, कुंडली, जन्मतिथि, हस्तरेखा, हस्ताक्षर से भविष्य का पूर्वानुमान जान सकते हैं। यहां आने वाले 100 से अधिक ज्योतिष विद्वानों से निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ग्राफिक एरा विवि परिसर में 24 और 25 जनवरी को होने वाले 8वें ज्योतिष महाकुंभ के पंजीकरण चल रहे हैं। अगर आप भी देश के नामी-गिरानी ज्योतिषियों से परामर्श चाहते हैं तो खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। महाकुंभ में दोनों दिन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श का मौका मिलेगा। मा.सि.रि.8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर पंतीकरण के लिए स्कैन करें। क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: SIR शुरू होगा तो ही दूसरे राज्यों के मतदाताओं की होगी बीएलओ मैपिंग, अगले माह संभावित यह हैं सहयोगी ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी कमल ज्वैलर्स व कॉसवेदा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में फंसे 2000 कश्मीरी छात्र, परिवार चिंतित, JKSA ने पीएम से उनकी वापसी के लिए लगाई गुहार

एसोसिएशन ने कहा कि अस्थिर और अशांत वातावरण में छात्रों से स्वयं निकासी की व्यवस्था करने की उम्मीद करना न तो सुरक्षित है और न ही व्यावहारिक। संगठित निकासी तंत्र की अनुपस्थिति ने छात्रों और उनके परिवारों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। जेकेएसए ने विदेश मंत्रालय की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भारत सरकार के विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के निरंतर प्रयासों की सराहना की। हालांकि, वर्तमान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित, सक्रिय और समन्वित राजनयिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि छात्र खुद संकट का सामना न करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs USA U19 Live Score: 34 पर अमेरिका को तीसरा झटका, गिल-साहिल के बाद उत्कर्ष आउट; हेनिल को दूसरी सफलता

01:54 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका को तीसरा झटका 12वें ओवर में 34 के स्कोर पर अमेरिका को तीसरा झटका लगा। हेनिल पटेल ने कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल अर्जुन महेश और अदनित झाम्ब क्रीज पर हैं। हेनिल ने इससे पहले अमरिंदर गिल को भी आउट किया था। वहीं साहिल गर्ग को दीपेश ने पवेलियन भेजा था। 12वें ओवर में 34 के स्कोर पर अमेरिका को तीसरा झटका लगा। हेनिल पटेल ने कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल अर्जुन महेश और अदनित झाम्ब क्रीज पर हैं। हेनिल ने इससे पहले अमरिंदर गिल को भी आउट किया था। वहीं साहिल गर्ग को दीपेश ने पवेलियन भेजा था। 01:51 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका को दूसरा झटका अमेरिका को नौवें ओवर में 29 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग को हेनिल के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। इससे पहले हेनिल ने अमरिंदर गिल (1) को आउट किया था। फिलहाल महेश और कप्तान उत्कर्ष क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर दो विकेट पर 34 रन है। अमेरिका को नौवें ओवर में 29 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग को हेनिल के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। इससे पहले हेनिल ने अमरिंदर गिल (1) को आउट किया था। फिलहाल महेश और कप्तान उत्कर्ष क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर दो विकेट पर 34 रन है। 01:20 PM, 15-Jan-2026 IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका को पहला झटका अमेरिका को दूसरे ही ओवर में झटका लगा। हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल को विहान के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद में एक रन बना सके। फिलहाल साहिल गर्ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Prayagraj Magh Mela 2026 Live: त्रिवेणी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 54 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

01:05 PM, 15-Jan-2026 दोपहर 12 बजे तक 54 लाख लोगों ने लगाई डुबकी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज दोपहर 12 बजे तक संगम तट पर 54 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह अनुमान है कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त दिन भर चलने के कारण शाम तक यह संख्या दो करोड़ को पार कर सकती है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज दोपहर 12 बजे तक संगम तट पर 54 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह अनुमान है कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त दिन भर चलने के कारण शाम तक यह संख्या दो करोड़ को पार कर सकती है। 12:50 PM, 15-Jan-2026 प्रयागराज में जाम के लिए आठ स्थान चिह्नित संवदेनशील चौराहों के बीच जाम लगने वाले आठ स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्हें क्लियर रखने के लिए क्यूआरटी बनाई गई है जो टीसीआर की सूचना पर तत्काल जाम स्थल पर पहुंच सकते हैं। हर क्यूआरटी में छह-छह सिपाही और एक क्यूआरटी व्हीकल है। सीओ स्तर के अधिकारी द्वारा टीसीआर का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में जाम लगने पर एसीपी, एसएचओ और एसआई जवाबदेह होंगे। संवदेनशील चौराहों के बीच जाम लगने वाले आठ स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्हें क्लियर रखने के लिए क्यूआरटी बनाई गई है जो टीसीआर की सूचना पर तत्काल जाम स्थल पर पहुंच सकते हैं। हर क्यूआरटी में छह-छह सिपाही और एक क्यूआरटी व्हीकल है। सीओ स्तर के अधिकारी द्वारा टीसीआर का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में जाम लगने पर एसीपी, एसएचओ और एसआई जवाबदेह होंगे। 12:11 PM, 15-Jan-2026 वायरल होने की चाह वाले आस्था के मेले में गुम चाय वाली दीदी, दातून वाले भैया और गोल्डन ब्वाय वायरल होने के तमाम ऐसे नुस्खे लेकर आस्था के मेले में पहुंचे तमाम यूट्यूबर श्रद्धा के मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk