Trump on India: 'वेनेजुएला का तेल खरीदेगा भारत', डोनाल्ड ट्रंप का बयान; बोले-समझौते की रूपरेखा तैयार

#WATCH | US President Donald J Trump says, “China is welcome to come in and make a great deal on oil… We’ve already made a deal. India is coming in, and they’re going to be buying Venezuelan oil as opposed to buying it from Iran. So, we’ve already made the concept of the… pic.twitter.com/278HCUHg5V — ANI (@ANI) February 1, 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (01 फरवरी) को कहा कि भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल आयात करेगा। फ्लोरिडा जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इसलिए हमने समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली है।‘उन्होंने आगे कहा, ‘हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वे आ रहे हैं, हमने पहले ही उस समझौते पर सहमति बना ली है, समझौते की अवधारणा तैयार कर ली है।’ फिलहाल भारत की ओर से अभी ट्रंप की टिप्पकी पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए चीन से भी तेल खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन का स्वागत है, वे आएं और तेल पर एक शानदार डील करें। हमने पहले ही एक डील (भारत से) कर ली है। बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने बताया था कि वेनेजुएला ने वॉशिंगटन को 52 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है, और उन्होंने उस सौदे पर सहमति जताई है।इधर, ट्रंप के भारत के वेनेजुएला से तेल खरीदने के बयान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Ncr Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, यलो अलर्ट के बीच जानें कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में सर्द हवाएं चलेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 1 min · National Desk

Mumbai: जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को सील कर शुरू की जांच

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बरसे बदरा: मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, सक्रिय होंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ; बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बरसात हुई है। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी था। बारिश के बाद अब एनसीार में ठिठुरन बढ़ रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 1 min · National Desk

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: पुलिस ने सख्त की सुरक्षा; फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची; जांच शुरू

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 1 min · National Desk

भारतीय अर्थव्यवस्था के शिल्पकार: 1947 से 2025 तक, कब-किसने संभाली वित्त मंत्रालय की कमान? जानिए सबकुछ

भारतीय अर्थव्यवस्था की 75 वर्षों से अधिक की यात्रा में केंद्रीय बजट केवल आमदनी और खर्चे का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज रहा है। जैसा कि देश वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक प्रगति का आकलन कर रहा है, यह समझना भी जरूरी है कि 1947 से लेकर 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कैसे तैयार हुई? किन-किन दिग्गजों ने भारत के वित्त मंत्री की भूमिका निभाई और अर्थव्यवस्था को मौजूदा स्तर तक पहुंचाने में अपना क्या योगदान दिया। देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया आजादी के ठीक बाद भारत के सामने पहाड़ जैसी आर्थिक चुनौतियां थीं। देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया था। यह वह ऐतिहासिक क्षण था जिसने स्वतंत्र भारत की वित्तीय नीतियों की आधारशिला रखी। तब से लेकर 2026 तक की इस लंबी यात्रा में कई वित्त मंत्रियों ने अपनी नीतियों से भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम योगदान दिया है। आइए एक-एक करके उनके बारे में जानते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 1 min · National Desk

बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस, वैश्विक चुनौतियों के बीच नई संभावनाओं का संकेत

रोजगार, विनिर्माण और एमएसएमई पर फोकस बजट में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है। इसमें विनिर्माण, कौशल विकास और अपरेंटिस कार्यक्रमों से जुड़े प्रोत्साहन शामिल हो सकते हैं। उच्च इनपुट लागत से लाभ में कमी का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने वाली योजनाओं के लिए आवंटन में वृद्धि या ऋण गारंटी सहायता दी जा सकती है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षमता, निर्यात और रोजगार पर उत्पादन-प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं में भी सुधार संभव है। इसके अलावा हरित उर्जा के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, बैटरी भंडारण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए समर्थन बढ़ सकता है। स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उपाय भी हो सकते हैं। ये भी पढ़ें:- Budget 2026: एक कड़ाही हलवा और लगभग 100 अधिकारियों की ‘नजरबंदी’, जानिए नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट की इनसाइड स्टोरी रिकॉर्ड दर्ज करेंगी सीतारमण इन सभी चिजों के बीच सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौ बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार और पी चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया, लेकिन दोनों नेताओं ने ही अलग-अलग कार्यकालों में ऐसा किया है। इसलिए भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई वित्त मंत्री लगातार नौ बार बजट पेश करेगा। चुनावी राज्यों पर नजर खर्च में कटौती की आशंका के बावजूद वित्त मंत्री से खर्च कम करने की उम्मीद नहीं है। चुनाव वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के लिए नए उपाय शामिल हो सकते हैं। कुछ योजनाओं को नए रूप में पेश किया जा सकता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu Kashmir Weather: चिल्ले खुर्द शुरू, सर्दी से मिली कुछ राहत; पश्चिमी विक्षोभ से आज बारिश-बर्फबारी के आसार

कश्मीर घाटी में 20 दिन का चिल्ले खुर्द शुरू होने के साथ कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1-2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: कलुषित और भगवतीचरण वर्मा की कविता- जा रही चली भैंसागाड़ी !

आज का शब्द: कलुषित और भगवतीचरण वर्मा की कविता- जा रही चली भैंसागाड़ी ! ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- कलुषित, जिसका अर्थ है- मलीनता, पाप, क्रोध, कोई बुरी बात या दूषित भाव। प्रस्तुत है भगवतीचरण वर्मा की कविता- जा रही चली भैंसागाड़ी ! चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी ! गति के पागलपन से प्रेरित चलती रहती संसृति महान, सागर पर चलते हैं जहाज़ , अम्बर पर चलते वायुयान . भूतल के कोने-कोने में रेलों-ट्रामों का जाल बिछा , हैं दौड़ रही मोटर-बसें लेकर मानव का वृहत ज्ञान ! पर इस प्रदेश में जहाँ नहीं उच्छ्वास, भावनाएँ चाहें , वे भूखे अधखाए किसान, भर रहे जहाँ सूनी आहें . नंगे बच्चे, चिथड़े पहने, माताएँ जर्जर डोल रहीं , है जहाँ विवशता नृत्य कर रही, धूल उड़ाती हैं राहें ! बीते युग की परछाईं-सी, बीते युग का इतिहास लिए, ‘कल’ के उन तन्द्रिल सपनों में ‘अब’ का निर्दय उपहास लिए, गति में किन सदियों की जड़ता, मन में किस स्थिरता की ममता अपनी जर्जर सी छाती में, अपना जर्जर विश्वास लिए ! भर-भरकर फिर मिटने का स्वर, कँप-कँप उठते जिसके स्तर-स्तर हिलती-डुलती, हँफती-कँपती, कुछ रुक-रुककर, कुछ सिहर-सिहर, चरमर- चरमर- चूँ- चरर- मरर जा रही चली भैंसागाड़ी ! उस ओर क्षितिज के कुछ आगे, कुल पाँच कोस की दूरी पर, भू की छाती पर फोड़ों-से हैं, उठे हुए कुछ कच्चे घर ! मैं कहता हूँ खण्डहर उसको, पर वे कहते हैं उसे ग्राम , पशु बनकर नर पिस रहे जहाँ, नारियाँ जन रहीं हैं ग़ुलाम, पैदा होना फिर मर जाना, बस, यह लोगों का एक काम ! था वहीं कटा दो दिन पहले गेंहूँ का छोटा एक खेत ! तुम सुख-सुषमा के लाल, तुम्हारा है विशाल वैभव-विवेक, तुमने देखी है मान-भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk

Jaipur Explosion: जयपुर की फैक्टरी में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कैसे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार शाम करीब 7:45 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडरों की फिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की टिनशेड की छत हवा में उड़ गई और एक दीवार पूरी तरह ढह गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मैनेजर विनोद गुप्ता और कर्मचारी शिबू को तुरंत एंबुलेंस से SMS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। आसपास के घरों की दीवारों में आई दरारें विस्फोट का असर आसपास के इलाके तक देखने को मिला। फैक्ट्री का मलबा करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। पास की दुकानों के शटर टूट गए और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद, विश्वकर्मा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों, तकनीकी खामियों और लापरवाही के एंगल से जांच शुरू कर दी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान जोरदार विस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk