Delhi NCR Weather: दो पश्चिमी विक्षोभ देंगे दस्तक, सर्द हवाओं का बढ़ेगा सितम; राजधानी में कल से कोहरे की आशंका

दिल्ली में शनिवार देर रात बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली सामान्य से अधिक गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। उसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर का मौसम भी इन पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। इससे दिल्ली के लोगों को गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक वेधशाला में बारिश ट्रेस हुई। साथ ही, लोधी रोड में 0.2, रिज में 0.6, मयूर विहार में 0.5 और पालम में बारिश दर्ज की गई।रविवार की सुबह कोहरा व धुंध देखने को मिला। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी।मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.1, आया नगर में 11.6, लोधी रोड में 11.8 और पालम में 10.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 3 से लेकर 7 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: विवर्ण और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'सौन्दर्य कला'

आज का शब्द: विवर्ण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘सौन्दर्य कला’ हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - विवर्ण जिसका अर्थ है - रंगहीन; कांतिहीन। कवि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। नव वसंत की रूप राशि का ऋतु उत्सव यह उपवन, सोच रहा हूँ, जन जग से क्या सचमुच लगता शोभन! या यह केवल प्रतिक्रिया, जो वर्गों के संस्कृत जन मन में जागृत करते, कुसुमित अंग, कंटकावृत मन! रंग रंग के खिले फ़्लॉक्स, वरवीना, छपे डियांथस, नत दृग ऐटिह्रिनम, तितली सी पेंज़ी, पॉपी सालस; हँसमुख कैंडीटफ्ट, रेशमी चटकीले नैशटरशम, खिली स्वीट पी,- - एवंडंस, फ़िल वास्केट औ’ ब्लू बैंटम। दुहरे कार्नेशंस, स्वीट सुलतान सहज रोमांचित, ऊँचे हाली हॉक, लार्कस्पर पुष्प स्तंभ से शोभित। फूले बहु मख़मली, रेशमी, मृदुल गुलाबों के दल, धवल मिसेज एंड्रू कार्नेगी, ब्रिटिश क्वीन हिम उज्वल। जोसेफ़ हिल, सनबर्स्ट पीत, स्वर्णिम लेडी हेलिंडन, ग्रेंड मुगल, रिचमंड, विकच ब्लैक प्रिंस नील लोहित तन। फ़ेअरी क्वीन, मार्गेरेट मृदु वीलियम शीन चिर पाटल, बटन रोज़ बहु लाल, ताम्र, माखनी रंग के कोमल। विविध आयताकार, वर्ग षट्कोण क्यारियाँ सुषमित, वर्तुल, अंडाकृति, नव रुचि से कटी छँटी, दूर्वावृत। चित्रित-से उपवन में शत रंगो में आतप-छाया, सुरभि श्वसित मारुत, पुलकित कुसुमों की कंपित काया। नव वसंत की श्री शोभा का दर्पण सा यह उपवन, सोच रहा हूँ, क्या विवर्ण जन जग से लगता शोभन! इस मटमैली पृथ्वी ने सतरंगी रवि किरणों से खींच लिए किस माया बल से सब रँग आभरणों से। युग युग से किन सूक्ष्म बीज कोषों से विकसित होकर राशि राशि ये रूप रंग भू पर हो रहे निछावर! जीवन ये भर सके नहीं मृन्मय तन में धरती के, सुंदरत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

दो मिनट में पूरा बजट 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा आयकर कानून, आपकी कमाई व बचत पर क्या होगा असर दो मिनट में समझिए?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत करने का रोडमैप साझा किया है। ‘युवा शक्ति’ और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित इस बजट का कुल आकार लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार ने विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और मैन्युफैक्चरिंग पर सरकारी खजाना खोल दिया है, वहीं राजकोषीय अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है, जो चालू वित्त वर्ष के 4.4 प्रतिशत के संशोधित अनुमान से कम है। आम करदाताओं और मध्यम वर्ग को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने विदेश यात्रा और शिक्षा को किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज की बिक्री पर टीसीएस की दर को 5 से 20 प्रतिशत के स्लैब से घटाकर सीधे 2 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। यही राहत लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत शिक्षा और चिकित्सा के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर भी दी गई है, जहाँ अब टीसीएस की दर 2 प्रतिशत होगी। इसके अलावा, टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को लचीला बनाते हुए ‘रिवाइज्ड रिटर्न’ दाखिल करने की समयसीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि व्यापक समीक्षा के बाद तैयार किया गया ‘आयकर अधिनियम 2025’ आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रभाव में आएगा।शेयर बाजार के निवेशकों और विशेषकर ट्रेडर्स के लिए बजट के प्रावधान थोड़े सख्त रहे हैं। सरकार ने डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा की है। फ्यूचर्स पर एसटीटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, ड्रोन अटैक में कम से कम 12 की मौत; पुतिन की दबाव बनाने की रणनीति

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेनी शहर निप्रो में खदान कर्मियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद आग भी लग गई थी, जिसे बाद में काबू कर लिया गया। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने रविवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब रूस और यूक्रेन बुधवार और गुरुवार को संघर्ष विराम पर अगले राउंड की बातचीत करेंगे। रूस के इस हमले को यूक्रेन पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

US: अमेरिका के जॉर्जिया में होटल के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी की मौत अन्य घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के उपनगर अटलांटा में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह गोलीबारी तब हुई जब दो अधिकारियों को अटलांटा से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्टोन माउंटेन के पास एक होटल के पते पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट मिलने पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी वहां पहुंचे, तो उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जिसने बंदूक निकालकर दोनों अधिकारियों पर गोली चला दी। अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे संदिग्ध घायल हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

SIR: एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर जताई कड़ी नाराजगी सुप्रीम कोर्ट पहले से ही एसआईआर मुद्दे पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को रोकने का आग्रह किया था और इसे मनमाना और गलत प्रक्रिया करार दिया। चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि मौजूदा रूप में एसआईआर जारी रहने से बड़े पैमाने पर लोगों के वोट देने का अधिकार छिन सकता है और लोकतंत्र की नींव पर चोट लग सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 3 जनवरी को लिखे एक पत्र में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक कमियों से भरी एक बिना योजना वाली, अधूरी तैयारी वाली प्रक्रिया संचालित करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। सोमवार को शाम 4 बजे उनका मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस मुलाकात में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चर्चा करेंगी। ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। सोमवार को संसद भवन में पार्टी के सांसदों से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एसआईआर का सहारा इसलिए ले रही है क्योंकि उसे कुछ महीनों में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Ind Vs Pak: 'बांग्लादेशी खिलाड़ी पर हंगामा, पाकिस्तान के साथ क्यों खेलना?' विश्वकप विवाद पर बोले इमरान मसूद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने कहा, भारत को उनके खिलाफ खेलने पर विचार ही क्यों करना चाहिए? बीसीसीआई को इस पर सोचना चाहिए और देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को लिया था, तब इतना हंगामा हुआ था, तो फिर पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? हमें नहीं खेलना चाहिए। हमने यह बात पहले दिन से कही है। उनके साथ हमारा कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए। हमें शुरुआत से ही मना कर देना चाहिए था और पहले ही साफ कर देना चाहिए था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

Union Budget 2026: 'देश की आर्थिक ताकत को समझें', चीन का जिक्र कर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना

#WATCH | Delhi: At the Youth Dialogue on Budget 2026, Finance Minister Nirmala Sitharaman says, “…Elon Musk takes the IMF data to say “wow, is this true”. I don’t remember if he exactly said ‘wow’… China contributes 26% of growth in global GDP. India contributes 17%.… pic.twitter.com/qY53GvKeHC — ANI (@ANI) February 1, 2026 महिलाओं का कार्यबल में आना देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। काम करना या न करना हर महिला का व्यक्तिगत फैसला है। जो महिलाएं काम करना चाहती हैं, उनके लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है। सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि सुरक्षित और सहयोगी कार्यस्थल उपलब्ध हो। श्रम कानून महिलाओं के अनुकूल होने चाहिए। नियोक्ताओं की सोच और कार्यस्थल का व्यवहार सहयोगी होना चाहिए। कार्यस्थल पर आपसी संबंध और वातावरण सकारात्मक होना जरूरी है। मातृत्व अवकाश को कुछ हफ्तों से बढ़ाकर छह महीने किया गया है। मातृत्व अवकाश बढ़ाने का फैसला कामकाजी महिलाओं को सहूलियत देने के लिए लिया गया। वहीं, विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बजट को केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रावधानों के आधार पर परखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर विपक्ष हर बजट की आलोचना एक तय रुख के साथ करता है, जबकि जरूरी है कि यह देखा जाए कि योजनाओं से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को कितना लाभ मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि बजट की पारदर्शिता पहले से ज्यादा है और बिना पूरी जानकारी के उसे खारिज करना उचित नहीं है।वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि बजट की योजनाएं उनके जीवन से जुड़े मुद्दों को कितना संबोधित करती हैं। टैक्स नीति में सरकार की निरंतरता भी अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Ukraine War: रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन में 15 की मौत; जेलेंस्की बोले- त्रिपक्षीय बैठक के लिए तय हुई तारीख

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेनी शहर निप्रो में खदान कर्मियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद आग भी लग गई थी, जिसे बाद में काबू कर लिया गया। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने रविवार को यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

बजट 2026: यूपी के 45 शहरों के विकास का खुलेगा रास्ता, 900 करोड़ मिलेगा, छोटे शहरों को मिलेंगी शहरी सुविधाएं

केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों से उत्तर प्रदेश के छोटे और मझोले शहरों के विकास को नई गति मिलने जा रही है। बजट में टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लिए आवंटन में 5,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। इसके तहत यूपी के करीब 45 शहरों के विकास का रास्ता खुलेगा और राज्य को लगभग 900 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इस बढ़ोतरी से स्पष्ट है कि सरकार का फोकस अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उभरते शहरी क्षेत्रों को भी समान रूप से मजबूत किया जाएगा। नगर विकास विभाग के अनुसार, यह राशि पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से खर्च की जाएगी।इस फंड से टियर-2 और टियर-3 शहरों में सड़क और ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी सुधार, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, शहरी सेवाओं के विस्तार और उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े रोजगार अवसर बढ़ाने पर काम किया जाएगा।उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां टियर-2 श्रेणी के 15 और टियर-3 श्रेणी के 30 से अधिक शहर हैं। टियर-2 शहरों की आबादी पांच लाख से अधिक जबकि टियर-3 शहरों की आबादी एक से तीन लाख के बीच है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन शहरों के सशक्त होने से महानगरों की ओर पलायन घटेगा और संतुलित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी मददगार साबित होगा।विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई शहरों में काम हो चुका है, लेकिन अब भी छोटे शहरों में नागरिक सुविधाओं को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। यह बजट उसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk