लोकसभा में क्यों टला पीएम मोदी का संबोधन?: ट्रेजरी बेंच के पास बैनर लेकर पहुंचीं महिला सांसद, भाजपा का दावा

संबोधन टालने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यह विरोध पहले से तय योजना के तहत किया गया था। उनका दावा है कि महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट के आसपास घेराव जैसी स्थिति बना रही थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति डराने वाली थी और संसदीय कार्य मंत्री कंवल जीत सिंह ढिल्लों की तत्परता से हालात काबू में आए। वहीं, विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक विरोध बताया। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा अब अगली बैठक में जारी रहने की संभावना है।मनोज तिवारी ने आगे बताया कि शाम करीब पांच बजे जब सदन फिर से शुरू हुआ और प्रधानमंत्री के जवाब की उम्मीद थी, तभी विपक्ष की कुछ महिला सांसद ट्रेजरी बेंच की सीटों के पास पहुंच गईं। इनमें वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि शामिल थीं। उन्होंने ‘डू व्हॉट इज राइट’ लिखा बड़ा बैनर पकड़ रखा था। यह विरोध एक दिन पहले निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसदों के समर्थन में बताया गया। महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट के आसपास खड़े होकर विरोध जताया।प्रधानसंत्री के संबोधन न होने पर भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, पीएम सदन में नहीं आएंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। वीडियो में राहुल गांधी दोपहर के समय यह कहते दिखे कि यदि प्रधानमंत्री आते तो वे उन्हें एक किताब देते और उस पर चर्चा की मांग करते।सदन में विवाद की शुरुआत उस मुद्दे से हुई जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का हवाला देने से रोका गया। इसी मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे थे। कार्यवाही के दौरान कई बार स्थगन हुआ। दोपहर से ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Manipur New CM: युमनाम खेमचंद सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्यपाल अजय भल्ला ने दिलाई शपथ

हिंसाग्रस्त मणिपुर को लंबे राष्ट्रपति शासन के बाद अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। मार्शल आर्ट के धुरंधर मैतेई समुदाय के युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ली। इससे पहले आज उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में खेमचंद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की डेढ़ घंटे चली बैठक में खेमचंद के नाम पर सहमति बनी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, पर्यवेक्षक तरुण चुघ की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में विस्तार से हुई विधायक दल की बैठक में कई नामों पर विचार हुआ था।चर्चा है कि कुकी बनाम मैतेई समुदाय के बीच संतुलन साधने के लिए नई सरकार में कुकी समुदाय को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिलेगी। हालांकि मुख्यमंत्री मामले में लिए गए निर्णय से साफ है कि पूर्व सीएम बीरेन की पसंद को तवज्जो नहीं मिली। बीरेन सात बार के विधायक मैतेई समुदाय के ही गोविंद दास को सीएम बनाना चाहते थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुकी बनाम मैतेई में खूनी संघर्ष के बीच बीरेन ने कई बार केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना की। हालांकि बीरेन को राज्यसभा भेजने का आश्वासन दिया गया है।मणिपुर में अगले साल मार्च में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नए सीएम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मैतेई बनाम कुकी संघर्ष के बीच ऐसा संतुलन साधना है, जिससे विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान न हो। पार्टी चाहती है कि आगामी चुनाव से पहले मणिपुर में जमीनी स्तर पर शांति बहाली हो।उल्लेखनीय है कि मणिपुर में फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था। मई 2023 मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Vs Cong: 'PM मोदी डरे हुए हैं, इसीलिए संसद नहीं आए'; लोकसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन टलने पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, पीएम मोदी लोकसभा नहीं आएंगे। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी दोपहर के समय कहते दिख रहे हैं कि उन्हें लगता है कि पीएम सदन में नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पीएम आते तो वह उन्हें एक किताब सौंपते और उस पर चर्चा की मांग करते।लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा चल रही थी, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था। लेकिन सदन में लगातार हंगामा जारी रहा। पीठासीन सभापति संध्या राय ने शाम पांच बजे कार्यवाही शुरू करते समय सांसदों से सदन चलने देने की अपील की, फिर भी विरोध जारी रहा। शोर-शराबे के बीच प्रधानमंत्री अपना वक्तव्य पेश नहीं कर सके और संबोधन टल गया।राहुल गांधी ने एक और एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में आते तो वह उन्हें पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की एक किताब भेंट करते। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह किसी विपक्षी नेता या विदेशी लेखक की नहीं, बल्कि देश के पूर्व सेना प्रमुख की किताब है। हालांकि, पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कहा था कि ये किताब अभी छपी नहीं है।राहुल गांधी के अनुसार किताब में लिखा है कि जब चीनी सेना सीमा में घुसी थी, तब सेना प्रमुख को इंतजार कराया गया और निर्णय की घड़ी में प्रधानमंत्री ने जिम्मेदारी सेना पर छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे पर राजनीतिक नेतृत्व पीछे हट गया। राहुल गांधी ने कहा कि यही बातें वह संसद में उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

ICC T20 Rankings:  ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग, यह पाकिस्तानी बना नंबर-एक ऑलराउंडर

ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग, यह पाकिस्तानी बना नंबर-एक ऑलराउंडर विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में 32 स्थानों की छलांग लगाकर 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ईशान की कमबैक सीरीज थी और उसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पाकिस्तान के सैम अयूब टी20 के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। कमबैक सीरीज में ईशान की तूफानी बल्लेबाजी ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। वह चार मैचों में खेले और 8, 76, 28 और 103 रन की पारियां खेलीं। शीर्ष क्रम में उनके तूफानी फॉर्म की वजह से भारत ने टी20 विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। टी20 के शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हल्का फेरबदल हुआ है। अभिषेक शर्मा शीर्ष पर कायम हैं। उनके 917 रेटिंग अंक हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (834) से काफी ज्यादा हैं। बटलर-निसांका को भी हुआ रैंकिंग में फायदा वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर ने एक स्थान की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

SC में बोलीं ममता: 'व्हाट्सएप आयोग जैसा है चुनाव आयोग, सिर्फ नाम काटने के लिए हो रहा SIR, निशाने पर बंगाल'

सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वकीलों के बीच मौजूद थी। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल के अपने दो साथी न्यायाधीशों से जानकारी मिली, जिन्होंने पास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया समझाई और इसी समझ के आधार पर इस मुद्दे को शामिल किया गया। मामले में सीएम ममता बनर्जी का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने बताया कि न्यायालय ने पहले तार्किक विसंगतियों की सूची प्रदर्शित करने का निर्देश दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि न्यायालय को सूचित किया गया था कि सूची संचार का एकमात्र माध्यम नहीं है और संबंधित व्यक्तियों को व्यक्तिगत नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 'रात 2 बजे थे, उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और..'; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड के चश्मदीद की जुबानी

1 of 12 ghaziabad suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स अरुण कुमार ने बताया कि “मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा था। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई। मैंने जो देखा, उसके मुताबिक, उनमें से एक ने कूदने की योजना बनाई हुई थी। बाकी दो उसे बचाने के प्रयास में गिर गए। चश्मदीद अरुण पेशे से कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि मैंने जो कुछ भी देखा, वही पुलिस को भी बताया है। #WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: एक चश्मदीद, अरुण कुमार ने बताया, “मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा… यह घटना रात करीब 2 बजे हुई… मैंने जो देखा, उसके मुताबिक उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फोन किया…” https://t.co/y5zrW2J8XO pic.twitter.com/WMmRjF1Mhu — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026 अरुण कुमार ने बताया कि “मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा था। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई। मैंने जो देखा, उसके मुताबिक, उनमें से एक ने कूदने की योजना बनाई हुई थी। बाकी दो उसे बचाने के प्रयास में गिर गए। चश्मदीद अरुण पेशे से कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि मैंने जो कुछ भी देखा, वही पुलिस को भी बताया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। इस मामले का एक चश्मदीद सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर सामने आए चश्मदीद अरुण ने पूरी घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद ने बताया कि रात के ठीक दो बज रहे थे। सामने वाले फ्लैट की बालकनी में लाइट जल रही थी। जब मेरी नजर वहां गई तो उस वक्त कोई रेलिंग पर बैठा था। मैंने जो देखा, उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

MS Dhoni: कमेंट्री में क्यों नहीं हाथ आजमाते धोनी? किया मजेदार खुलासा; रोहित-कोहली को खेल जारी रखने की दी सलाह

1 of 13 धोनी का बयान - फोटो : ANI Link Copied टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब बस तीन दिन रह गए हैं। भारतीय टीम आगामी विश्व कप में खिताब का बचाव करने उतरेगी। रोहित शर्मा की अगुआई और विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2024 में दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था। हालांकि, अब ये दोनों सितारे इस विश्व कप में नहीं दिखेंगे। रोहित और कोहली, दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। अब ये दोनों सिर्फ वनडे में दिखते हैं। हालांकि, दोनों ने वनडे में भविष्य में क्रिकेट जारी रखने को लेकर कोई कमिटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि रोहित और कोहली खेलना जारी रखें। साथ ही धोनी ने यह भी बताया कि क्यों वह कमेंट्री में हाथ नहीं आजमाते। इसके लेकर उन्होंने मजेदार कारण बताया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 धोनी और विजेता टीम इंडिया - फोटो : PTI/ICC इंटरव्यू में धोनी ने रखे अपने विचार धोनी ने कोहली और रोहित का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें कोई यह न बताए कि वे खेलना जारी रख सकते हैं या नहीं। धोनी ने टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट पर अपने विचार व्यक्त किए। लगभग आधे घंटे की बातचीत के दौरान जब रोहित (38 वर्ष) और कोहली (37 वर्ष) के 2027 वनडे विश्व कप खेलने की संभावना को लेकर बात हुई तो धोनी ने पहले चुटकी लेते हुए कहा, ‘माफ कीजिए, सवाल क्या है।’ 3 of 13 टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ कोहली और रोहित - फोटो : ANI ‘किसी को उम्र के बारे में बताने की जरूरत नहीं’ इसके बाद धोनी ने तुरंत ही गंभीर लहजा अपनाते हुए पूछा, ‘क्यों नहीं। किसी को विश् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Kharge In Rajya Sabha: BJP पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- इनके लिए महिलाएं केवल वोट बैंक, देश की हालत बिगाड़ी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर क्या बोले खरगे? खरगे ने कहा, आपको यह बताना चाहता हूं कि इस सत्ता ने कितना समय देश की भलाई के लिए दिया है। कितना समय इन्होंने देश के बाहर बिताया। यह आप सबको मालूम है। सबसे पहले मैं सामाजिक न्याय पर बात रखूंगा। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय के ताने-बाने को कमजोर किया है। उनके सांविधानिक हक-हकूकों पर चोट पहुंचाई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में महिला सशक्तिकरण पर बात हुई, लेकिन सच यह है कि महिलाएं भाजपा के लिए केवल वोट बैंक बनकर रह गई हैं। अगर मोदी वाकई महिलाओं का नेतृत्व आगे लाना चाहते हैं, तो सबसे महिला आरक्षण विधेयक पारित करते, इस पर शर्तें नहीं रखते। अगर आपको उन्हें शक्ति देनी है, तो आप ये विधेयक पास कर सकते हैं। उसको लागू कर सकते हैं। आप कहते हैं कुछ, करते हैं कुछ। ‘भाजपा-आरएसएस ने किसी महिला को नहीं सौंपा नेतृत्व’ आप इस पर शर्तें लागू नहीं करते, जैसे आपने जनगणना के नाम पर किया। आपसे सौ साल पहले जब महिलाओं को वोट का अधिकार भी नहीं था। तब कांग्रेस ने अपनी पार्टी की नेता सरोजनी नायडू को अध्यक्ष चुना। है आपके पास कोई उदाहरण? इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के भी साठ साल पूरे हो गए। भाजपा ने किसी महिला को अब तक अध्यक्ष नहीं बनाया है। आरएसएस ने सौ साल में किसी महिला को अपना नेतृत्व नहीं सौंपा है। उन्होंने आगे कहा, कमजोर तबकों, खासकर आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) समुदाय के आर्थिक विकास के लिए कई कदम उठाए गए। (खबर अपडेट की जा रही है…) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान ढहा पुश्ता, मची चीख पुकार, यह कमी बनी दुर्घटना की वजह

1 of 5 विकासनगर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई। व्यापार और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला 72 किलोमीटर लंबा अंतरराज्यीय मोटर मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पूरा मोटर मार्ग 30 किलोमीटर तक डेढ़ लेन है और उसके बाद सिंगल लेन मार्ग है। मार्ग पर लगे पुश्ते और रिटेनिंग वाॅल्स भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील समूचे मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर की भी कमी है। इनके न होने के चलते भी प्रत्येक वर्ष इस मोटर मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाएं होती हैं व लोग असमय काल के ग्रास बनते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 विकासनगर बस हादसा: अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जौनसार बावर क्षेत्र के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी से देश की प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं छिबरौ, कोटी, इच्छाड़ी को होकर जाने वाले इस मार्ग से दिन-रात निजी तथा यात्री वाहन गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के त्यूणी बाबर व हिमाचल प्रदेश के शिमला रोहड़ू आदि प्रमुख सेब व अन्य फल उत्पादक क्षेत्रों से काश्तकार तथा बागवान अपनी नकदी फसलें लेकर रातों-रात सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा दिल्ली की मंडियों में जाते हैं। 3 of 5 विकासनगर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अफसोसजनक स्थिति यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है वह गेम, जिसकी लत में तीन बहनों ने दी जान?: 9वीं मंजिल से कूदीं, जानें क्यों लिखा- कोरिया हमारी जिंदगी

क्या है वह गेम, जिसकी लत में तीन बहनों ने दी जान?: 9वीं मंजिल से कूदीं, जानें क्यों लिखा- कोरिया हमारी जिंदगी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि गाजियाबाद में तीन लड़कियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अभी कहां तक पहुंची है और इसके पीछे क्या वजह सामने आई है? उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग लड़कियों ने एक अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआत में लोगों को यह आत्महत्या का एक सामान्य मामला लगा, लेकिन जब पुलिस ने इस जांच की तो सामने आया कि यह आत्महत्या किसी अवसाद या परेशानी के चलते नहीं, बल्कि एक लत की वजह से थी, जिसे छोड़ने के बजाय लड़कियों ने मौत को गले लगाना सही समझा। गाजियाबाद का यह केस है क्या, बच्चियों की कब-कैसे हुई मौत? मामला गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके का है। यहां 3 फरवरी (मंगलवार) देर रात करीब दो बजे तीन नाबालिग लड़कियां अचानक एक अपार्टमेंट के नौंवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की खिड़की से कूद गईं। जब यह घटना हुई, तब लड़कियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। लड़कियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो यह साफ नहीं हुआ कि बच्चियों के आत्महत्या की क्या वजह है। इसके बाद उनके परिजनों से पूछताछ शुरू की गई। परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk