Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के एक-एक सीन से लेकर इसके डायलॉग तक काफी मशहूर हुए थे। देखते-देखते सीरीज के प्रमुख किरदार कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) घर-घर में काफी मशहूर हो गए।सीरीज की लोकप्रियता को भुनाते हुए मेकर्स साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन लेकर आए। इस सीजन को भी पसंद किया गया और कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए। इसके लगभग चार साल बाद साल 2024 में मेकर्स ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन लेकर आए। हालांकि, इस बार कहानी दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई और सीरीज कोई खास चर्चा नहीं बटोर सकी। लेकिन अब मेकर्स मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह इसे देखने के लिए चरम पर है।गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। इनमें कलीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) शामिल हैं। साथ ही दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया की बहुप्रतीक्षित वापसी भी हुई है, जिन्हें इस श्रृंखला के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: 'किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित', कांग्रेस के दावों पर कृषि मंत्री शिवराज का बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक्स पोस्ट पर कहा कि, ‘हमारे मंत्री पीयूष गोयल ने भी संसद में सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं फिर दोहराता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।‘वहीं भारत के कृषि क्षेत्र, खासकर किसानों पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के असर के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘यह व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक नया उदाहरण है। हम विवाद नहीं, संतुलित संवाद में विश्वास करते हैं। किसानों के हितों की पूरी तरह से संरक्षित किया गया है। किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं।उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे मुख्य अनाज, फल, प्रमुख फसलें और बाजरा सब सुरक्षित हैं। डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर गलत सूचना फैलाने और “अंध विरोध” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता और अव्यवस्था का माहौल बनाने के लिए अफवाहें फैलाई गईं। कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और विपक्ष निराश हैं। मानसिक रूप से परेशान हैं। वे मैदान मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए अंधाधुंध विरोध कर रहे हैं। वे अफवाहें फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जब कपड़ा निर्यात बढ़ेगा, तो कपास किसानों को फायदा होगा।‘वहीं संसद के मकर द्वार पर एक दिन पहले यानी बुधवार (04 फरवरी) को हुई राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई नोकझोंक पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज मेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पिता पर दो करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज; गाजियाबद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा

1 of 16 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं, वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। चेतन कुमार को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से तीन बहनों की खुदकुशी के मामले ने जांचकर्ताओं को उलझन में डाल दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में तीनों लड़कियों के पिता ने बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें कुछ काम करने होते थे, और आखिरी काम आत्महत्या करना था। उधर, पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं। पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी चेतन ने मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया माहभर की मेहनत के बाद वह मात्र इस रकम का ब्याज ही दे पा रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी के चलते चेतन ने घर में रखा एक मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया है। 3 of 16 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला आर्थिक तंगी से जूझ रहा था चेतन कोरोना काल में शेयर बाजार में आई उथल-पुथल के बीच चेतन को दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार के आर्थिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

CG में 'लाल आतंक' पर प्रहार: पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण एनकाउंटर, बीजापुर में नक्सली ढेर; ऑपरेशन जारी

एक अधिकारी के अनुसार फायरिंग का सिलसिला अभी भी जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी ढेर किए गए थे। बस्तर क्षेत्र में सात जिले आते हैं, जिनमें बीजापुर भी शामिल है।पिछले साल, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र ने इस साल 31 मार्च तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को समाप्त करने की समयसीमा निर्धारित की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में मंदी, चांदी की दरों में ₹25000 की कमी, सोना करीब ₹1800 सस्ता हुआ

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार (05 फरवरी) को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। 4 फरवरी को क्या थे भाव? आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया। स्पॉट गोल्ड 2.8% की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9% की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594. …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ के आगे कमजोर पड़ी ‘मर्दानी 3’, ‘मयसभा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल; जानें कितनी रही कमाई?

बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ के आगे कमजोर पड़ी ‘मर्दानी 3’, ‘मयसभा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल; जानें कितनी रही कमाई? Mardaani 3 VS Border 2 Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी दो बड़ी फिल्में लगी हैं। जानिए, बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा? साथ ही बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? विस्तार Follow Us सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बरकरार है। फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को भी थिएटर में 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दो फिल्मों के अलावा जावेद जाफरी की फिल्म ‘मयसभा’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की कोशिश कर रही है। जानिए, बुधवार को इन फिल्माें का कलेक्शन कितना रहा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने पांचवें दिन 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 24.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। ‘बॉर्डर 2’ ने तेरहवें दिन किया कितना कलेक्शन? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: घर में खेलेंगे, पर कहलाएंगे मेहमान! टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी; छह जिनपर रहेंगी नजरें

T20 WC: घर में खेलेंगे, पर कहलाएंगे मेहमान! टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी; छह जिनपर रहेंगी नजरें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक दिलचस्प और भावनात्मक पहलू यह होगा कि 20 टीमों में 40 भारतीय मूल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी भारत के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें दूसरे देशों का प्रतिनिधित्व करना पड़ा। अब वही खिलाड़ी विश्व कप जैसे मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, बस जर्सी अलग है। कनाडा और अमेरिका सबसे आगे इस सूची में कनाडा सबसे ऊपर है, जहां 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद अमेरिका (9), जबकि ओमान और यूएई में सात-सात खिलाड़ी हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इटली और नीदरलैंड्स की टीमों में भी भारतीय जड़ें रखने वाले खिलाड़ी नजर आएंगे। इस सूची में कनाडा सबसे ऊपर है, जहां 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद अमेरिका (9), जबकि ओमान और यूएई में सात-सात खिलाड़ी हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इटली और नीदरलैंड्स की टीमों में भी भारतीय जड़ें रखने वाले खिलाड़ी नजर आएंगे। शौकिया क्रिकेट से विश्व मंच तक अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल, जो गुजरात अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं, इस बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पहाड़ों पर हिमपात और बारिश, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी; दिल्ली-एनसीआर में सर्द-गर्म

देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तेज ठंडी हवाएं लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊंचाई पर चक्रवाती प्रसार के रूप में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में एक ट्रफ भी बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी पंजाब और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण दर्ज किया गया है। इन सभी प्रणालियों का संयुक्त असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम को लगातार अस्थिर बनाए हुए है। ऊपरी वायुमंडल में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी असाधारण रूप से मजबूत बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी गति करीब 130 नॉट्स मापी गई है। यही तेज जेट स्ट्रीम पश्चिमी विक्षोभों को और ऊर्जा दे रही है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और हिमपात की गतिविधियां तेज हो रही हैं।मौसम विभाग ने बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की आशंका जताई है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि पांच फरवर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: उन्नाव में भीषण हादसा, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को ट्रक ने कुचला; चारों की मौत

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इसलिए बच गई। अजगैन कोतवाली व कस्बा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र गुरुचरण परिवार के साथ बुधवार को लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद रात में बाइक पर पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9), और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बड़ी बेटी नैनसी (15) साथ आ रहे वीरेंद्र के साढू रंजीत की बाइक में बैठी थी। वीरेंद्र बाइक से आगे चल रहे थे।भल्ला फार्म तिराहे के पास पीछे आ रहे साढ़ू रंजीत को न देख बाइक रोक दी और उसका इंतजार करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे कंटेनर हाईवे पर पलट गया। भागने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।हादसे में दंपती और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। बड़ी बेटी साढ़ू रंजीत के साथ थी इसलिए वह बच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और आनन फानन शवों को किनारे कराया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक कब्जे में लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: विहंगम और हरिवंशराय बच्चन की कविता- तारक दल छिपता जाता है

आज का शब्द: विहंगम और हरिवंशराय बच्चन की कविता- तारक दल छिपता जाता है ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- विहंगम, जिसका अर्थ है- पक्षी, चिड़िया, आकाश में विचरण करने वाला, उड़ने वाला। प्रस्तुत है हरिवंशराय बच्चन की कविता- तारक दल छिपता जाता है तारक दल छिपता जाता है। कलियाँ खिलती, फूल बिखरते, मिल सुख-दुख के आँसू झरते, जीवन और मरण दोनों का राग विहंगम-दल गाता है। तारक दल छिपता जाता है। इसे कहूँ मैं हास पवन का, या समझूँ उच्छ्वास पवन का? अवनि और अंबर दोनों से प्रात समीरण का नाता है। तारक दल छिपता जाता है। रवि ने अपना हाथ बढ़ाकर नभ दीपों का लिया तेज हर, जग में उजियाला होता है, स्वप्न-लोक में तम छाता है। तारक दल छिपता जाता है। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk