जनकपुरी हादसा: श्रद्धांजलि देने पहुंचे सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता हिरासत में, पुलिस पर तानाशाही के आरोप

दिल्ली के जनकपुरी में 25 वर्षीय कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आप नेताओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की, पोस्टर फाड़ने और शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम को जबरन रोकने के आरोप लगाए। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में विधायक जरनैल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता जनकपुरी के उसी गड्ढे के पास पहुंचे थे, जहां कमल ध्यानी की गिरकर मौत हुई थी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने मोमबत्ती तक जलाने नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जितनी तत्परता पुलिस ने नेताओं को रोकने में दिखाई, अगर उतनी ही युवक को बचाने में दिखाई होती तो आज कमल ध्यानी जिंदा होते। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हादसे की रात कमल ध्यानी का परिवार और दोस्त पूरी रात छह अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकते रहे, लेकिन किसी भी थाने ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले मोबाइल लोकेशन साझा की और फिर उसे डिलीट कर दिया। समय रहते कार्रवाई होती तो युवक की जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि सरकार कमल ध्यानी को न्याय दिलाए और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

राजधानी में बड़ी घटना: दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला; फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी

हालही में दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या हुई थी हालही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

क्यों चर्चा में पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस?: नहीं भरा ऑपरेशन सिंदूर का जख्म, नौ महीने बाद भी हैंगर क्षतिग्रस्त

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी ध्वस्त कर दिया गया था। दस महीने गुजर जाने के बाद भी पाकिस्तान इन एयरबेस की मरम्मत नहीं कर पाया है। एक एयरबेस की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पाकिस्तान अब क्षतिग्रस्त हुए भोलारी एयरबेस के विमान हैंगर की मरम्मत शुरू कर रहा है। यह हैंगर मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

संघ यात्रा के 100 साल: मोहन भागवत बोले- वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

उन्होंने कहा, मैं उस समिति का हिस्सा नहीं हूं जो इस पर फैसला करती है, लेकिन अगर किसी से मुलाकात होगी तो जरूर पूछूंगा कि इसमें देरी क्यों हो रही है। अगर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो यह पुरस्कार के लिए ही सम्मान होगा और उसकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। बिना किसी सम्मान के भी सावरकर जनता के दिलों पर राज करते हैं। वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय रही है। कई संगठन और नेता उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की मांग करते रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी इस मांग का विरोध करती रही है। कांग्रेस का आरोप है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार को भेजी गई दया याचिकाओं के कारण सावरकर ‘देशद्रोही’ थे।दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना लगातार सावरकर को भारत रत्न देने के पक्ष में खड़ी रही हैं। इन दलों का कहना है कि सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और समाज सुधारक थे और उनका योगदान देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने आरएसएस की कार्यशैली और विचारधारा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रचार या आक्रामक अभियान चलाना नहीं, बल्कि समाज में अच्छे संस्कारों का निर्माण करना है। अत्यधिक प्रचार से दिखावा बढ़ता है और इससे अहंकार पैदा हो सकता है। इससे बचना जरूरी है। प्रचार वर्षा की तरह होना चाहिए, समय पर और सीमित मात्रा में।उन्होंने यह भी बताया कि संघ हाल के वर्षों में समाज से जुड़ने के लिए अपने संपर्क और संवाद कार्यक्रमों का विस्तार कर रहा है। भाषा के मुद्दे पर बोलते हुए आरएसएस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि संगठन की कार्यप्रणाली में अंग्रेजी भाषा को माध्यम नहीं बनाया जाएगा, क्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

ENG vs NEP Highlights: विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड ने चार रन से जीता मैच

ENG vs NEP Highlights: विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड ने चार रन से जीता मैच और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सैम करन की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने नेपाल को चार रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। इस दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड की पारी जैकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपने टी20 विश्व कप डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल थे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 32 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभाला, जबकि नेपाली गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की। शेर मल्ला ने नेपाल को बड़ी सफलता दिलाई जब उन्होंने फिल सॉल्ट (1) को अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कैच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Trade Deal: 'यह व्यापार समझौता लेबर ऑफ लव है', पीयूष गोयल बोले- देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि के मामले में भारत के किसानों और उत्पादकों के हितों का 100% ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि भारत ने मांस, पोल्ट्री, जीएम फूड्स या उनके उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी है। इसके अलावा सोया मील, मक्का, चावल, गेहूं जैसे अनाज और ज्वार, बाजरा, रागी जैसी फसलों पर भी कोई छूट नहीं दी गई है।उन्होंने आगे कहा कि भारत में पैदा होने वाले फल जैसे केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग जैसी दालें, तिलहन, मूंगफली और शहद जैसे उत्पादों पर भी कोई समझौता नहीं किया गया है। ये सभी उत्पाद भारत के लिए संवेदनशील हैं और इनके मामले में कोई नरमी नहीं बरती गई है।अमेरिका से कच्चा तेल या एलएनजी खरीदने के सवाल पर गोयल ने कहा कि यह भारत के अपने रणनीतिक हितों में है। इससे हमें तेल के स्रोतों में विविधता लाने में मदद मिलती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कौन कहां से क्या खरीदेगा, यह फैसला कंपनियां खुद लेती हैं। व्यापार समझौते का काम व्यापार के रास्ते को आसान बनाना है।पीयूष गोयल ने बताया कि किसी भी देश के साथ व्यापार समझौते की बातचीत बहुत गहन और विस्तृत होती है। इसमें हर एक चीज पर बारीकी से बात की जाती है और भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत धैर्य का काम है और इसे कभी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं कि हमें गति रखनी चाहिए, जल्दबाजी नहीं।मंत्री ने बताया कि भारत को अपनी जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर सामान की जरूरत है। बोइंग को विमानों के लिए पहले ही 50 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया जा चुका है। इसके अलावा इंजन और स्पेयर पार्ट्स के ऑर्डर भी हैं। सिर्फ सिविल एविएशन से जुड़े उत्पादों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

RSS: 'बांग्लादेश में 1.25 करोड़ हिंदू, एकजुट हो जाएं तो...', पड़ोसी देश में हिंदुओं की स्थिति पर बोले भागवत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता को सभी वर्गों को साथ लेकर और आपसी सहमति से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यूसीसी के नाम पर समाज में किसी भी तरह का विभाजन नहीं होना चाहिए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान भागवत ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने से पहले करीब तीन लाख सुझाव लिए गए और सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही कानून बनाया गया। यही तरीका पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

गाजियाबाद ट्रिपल सिस्टर सुसाइड: पुलिस जांच में असल बात आई सामने, रिपोर्ट में आत्महत्या वाली रात की पूरी सच्चाई

1 of 8 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें अपने पिता द्वारा कोरियन संस्कृति के प्रति उनके जुनून को देखते हुए उनके मोबाइल फोन छीनने के बाद से अवसाद में थीं। इस वजह से लड़कियां ऑनलाइन गेम नहीं खेल पा रही थीं और अपने कोरियन दोस्तों से बात नहीं कर पा रही थीं। पुलिस ने बताया कि उनके पिता ने बाद में फोन बेच दिए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 Ghaziabad Triple suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स वारदात वाली रात बहनों ने लिया था मां का फोन घटना की रात का सच घटना की रात, बहनों ने अपनी मां का फोन लिया, लेकिन उस पर कोरियन ऐप का उपयोग नहीं कर सकीं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया, लेकिन कोरियन ऐप तक पहुंच का कोई सबूत नहीं मिला। उंगलियों के निशान, हस्तलिखित सुसाइड नोट और संदेशों को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। 3 of 8 फ्लैट में फैली तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मां नहीं पिता के नजदीक थी तीनों बहनें पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच के पहलू जांच में यह भी सामने आया है कि पिता चेतन कुमार की 2015 में एक लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे पुलिस ने आत्महत्या मानकर खारिज कर दिया था। मरने वाली बहनों, निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की अपने पिता से मांओं की तुलना में अधिक निकटता थी, जैसा कि उन्होंने सुसाइड नोट में पिता का उल्लेख करके दर्शाया। 4 of 8 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड मेला हादसा: डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज, पुलिस ने संचालक कंपनी के दो लोगों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। टीम वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उधर, शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। पुलिस विभाग को उन पर गर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की अनुकंपा नीति के तहत शहीद के परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी और योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पांच घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद और सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

U-19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की वतन वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं #WATCH | Maharashtra | ICC Under-19 Cricket World Cup champions, Team India, receive a grand welcome as they arrive in Mumbai. pic.twitter.com/rX8ICjHwks — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Maharashtra | ICC Under-19 Cricket World Cup champions, Team India, receive a grand welcome as they arrive in Mumbai. pic.twitter.com/oaGli87BKz — ANI (@ANI) February 8, 2026 अंडर-19 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम की रविवार को वतन वापसी हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भव्य स्वागत हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk