एक्सप्लेनर: क्या है 'हनुमान अंश' वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत और क्यों इतने प्रसिद्ध?
जन्मस्थली के पैतृक मकान को लेकर क्या विवाद है? बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली अकबरपुर में स्थित पैतृक मकान को लेकर अब परिवार और ट्रस्ट के बीच विवाद सामने आया है। यह विवाद बाबा के छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों की शिकायत के बाद सामने आया। परिवार की ओर से प्रशासन को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत नगला के निजी मकान संख्या 154-वी में बाबा का ध्यान कक्ष, भोजनालय, अतिथि कक्ष और शयन कक्ष था। परिवार का दावा है कि इस पैतृक मकान पर श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट का कब्जा है। धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियां बीते 14 अगस्त को अपनी मां की पुण्यतिथि मनाने अकबरपुर आई थीं। इसी दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। यह पत्र 21 अगस्त को विधिवत दर्ज कराया गया। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट में संजय गुप्ता ट्रस्टी थे और वे धर्म नारायण शर्मा की सेवा करते थे। परिवार का कहना है कि धर्म नारायण शर्मा के निधन के बाद संजय गुप्ता ने ट्रस्ट पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया और बाबा के पैतृक मकान पर भी कब्जा कर लिया। परिवार ने रखा प्रशासनिक ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव परिवार की ओर से इस विवाद के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। उनका कहना है कि बाबा की जन्मस्थली से जुड़ी संपत्ति और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत होनी चाहिए। प्रस्ताव के मुताबिक, जिलाधिकारी को इस ट्रस्ट का पदेन अध्यक्ष बनाया जाए। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पदेन सदस्य बनाया जाए। परिवार का तर्क है कि इससे जन्मस्थली का प्रबंधन पारदर्शी तरीके से हो सकेगा और किसी निजी व्यक्ति के एकाधिकार की स्थिति न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...