West Asia Crisis: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ फोन पर हुई बातचीत में शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही पीएम ने पश्चिम एशिया संकट को हल करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, जरूरी चीजों और ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत में क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा करते हुए बढ़ते तनाव और नागरिकों के नुकसान को लेकर चिंता जताई।प्रधानमंत्री ने इस संकट को खत्म करने के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर भी जोर दिया। इसके साथ ही शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। पिछले दस दिनों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से भी बातचीत की है। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल की ओर से किए गए संयुक्त हमले के बाद से पश्चिम एशिया में संकट गहरा रहे संकट के बीच ये बातचीत हुई है। गौरतलब है कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले करते हुए इस्राइल और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन हमलों का असर दुबई और दोहा जैसे वैश्विक व्यापार और विमानन केंद्रों के आसपास भी देखा गया है।प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, यूएई, जॉर्डन, इस्राइल और कतर के नेताओं से भी बात की थी। पीएम मोदी ने उनके देशों पर हुए हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कुछ देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संघर्ष से ट्रंप को कितना नुकसान?: US में 17% बढ़ी तेल की कीमतें, टैंकरों पर भी हमला; मची खलबली

पश्चिम एशिया संघर्ष से ट्रंप को कितना नुकसान?: US में 17% बढ़ी तेल की कीमतें, टैंकरों पर भी हमला; मची खलबली और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से दुनिया में तेल-गैस की कीमतें किस हद तक बढ़ गई हैं? कौन से देश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं? अमेरिका कैसे इस संघर्ष में जीत हासिल करने का सपना देखते-देखते नुकसान की स्थिति में आ रहा है? इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की क्या भूमिका है? आइये जानते हैं… अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का फिलहाल कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही पक्षों में कोई भी फिलहाल झुकने को तैयार नहीं है। जहां अमेरिका-इस्राइल ने इस युद्ध में ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने की बात कही है, वहीं ईरान ने भी अब होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर के ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। इसका असर सिर्फ पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं। पहले माना जा रहा था कि इस संघर्ष से अमेरिका को कोई खास नुकसान नहीं होगा। हालांकि, युद्ध के लंबा खिंचने के साथ अब अमेरिका के लिए भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलम यह है कि व्हाइट हाउस इस संघर्ष से बाहर निकलने के लिए अब मौका ढूंढ रहा है। कौन से देश इससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर भारत चिंतित, 28 जहाजों की सुरक्षा को लेकर ईरान से हुई बातचीत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच बातचीत हुई, जिसमें जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। जानकारी मिली है कि पिछले चार-पांच दिनों से ईरान ने किसी भी भारतीय झंडे वाले व्यावसायिक टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस समय भारतीय झंडे वाले 24 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में मौजूद हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक हैं। वहीं, चार जहाज, इस अहम समुद्री मार्ग के पूर्वी हिस्से में तैनात हैं, जिन पर 101 भारतीय नाविक हैं। विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हाल के दिनों में भारत के विदेश मंत्री और ईरान के विदेश मंत्री के बीच तीन बार बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। लेकिन इसके आगे कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा। ये भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य से होती है दुनिया के 20 फीसदी तेल की आवाजाही ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य आंशिक रूप से बंद होने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है। यह संकरा समुद्री मार्ग फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है और दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारतीय झंडे वाले दो जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है, तो जायसवाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कठिन दौर से गुजर रही दुनिया, लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े नेता और विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत धीरे-धीरे पूरे विश्व के लिए एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

Gas Booking : बिना गैस दिए ही डिलीवरी का आया मैसेज, वेंडर कैसे कर रहे हैं खेल; देखिये अमर उजाला की पड़ताल

पटना में घरेलू रसोई गैस की किल्लत से आम आदमी परेशान है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि सर्वर ख़राब है, इस वजह से ग्राहक ऑनलाइन नंबर नहीं लगा पा रहे हैं। लेकिन ‘अमर उजाला’ को आज एजेंसी के पास एक झोल नजर आया। पड़ताल की तो मामला खुल गया। यह मामला आपूर्ति की कमी से ज्यादा कुप्रबंधन और कालाबाजारी की ओर इशारा कर रही थी। इस संबंध में ग्राहक का कहना है कि मैंने ऑनलाइन बुकिंग किया। ओटीपी भी आया। लेकिन साथ ही एक मैसेज भी आया कि आपका गैस आपके घर तक पहुंच गया। अब आप फीडबैक भी दे दीजिए। ग्राहक ने ख़ुशी से अभिभूत होकर बिना देर किए फीडबैक भी दे दिया और फिर उस पल का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे, जिस पल में उनके घर गैस सिलिंडर आने वाला था। दो दिनों तक इंतजार किया, लेकिन वेंडर नहीं आया। इस बीच ग्राहक ने अपने वेंडर को एक दो नहीं बल्कि कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। तब इस बात को समझने के लिए ग्राहक गैस एजेंसी पहुँच गए।ग्राहक जब गैस एजेंसी पहुंचे तो उनको पता चला कि उन्हें गैस मिल चुका है। फिर ‘अमर उजाला’ ने इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। गैस एजेंसी से इस संबंध में पूछताछ की तो एजेंसी को लगा कि एजेंसी और वेंडर की कहानी अब मीडिया में आ जाएगी तो फिर बहुत बदनामी होगी। लिहाजा एजेंसी कर्मी ने शुक्रवार को ग्राहक को आने के लिए कहा और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि कल ट्रक आएगा तो आपको गैस मिल जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: वैश्विक तनाव के बीच चांदी की चमक बढ़ी, भाव 2.76 लाख रुपये प्रति किलो के पार; सोना सुस्त

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक रुझानों के बीच गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। बाजार विशेषज्ञ इस विपरीत चाल को डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं। चांदी और सोने के ताजा भाव क्या हैं? ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सफेद धातु (चांदी) की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत उछलकर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को चांदी 4,275 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये पर बंद हुई थी। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके साथ ही सोने की तीन दिवसीय रैली समाप्त हो गई। सोने और चांदी की कीमतों में उल्टी चाल का क्या कारण है? बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी मैक्रोइकोनॉमिक संकेतों का बारीकी से आकलन कर रहे हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, “मजबूत डॉलर और महंगाई की चिंताओं के कारण सोने में मामूली गिरावट आई है। दूसरी ओर, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रेडर्स को चांदी में खरीदारी के बेहतरीन अवसर दिख रहे हैं, जिससे इसमें मजबूती बनी हुई है।” अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो, हाजिर चांदी 1.25 डॉलर (1.47%) की शानदार बढ़त के साथ 86.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज में छूटे अमेरिका के पसीने: जंग के बीच अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने कहा- नहीं कर सकते तेल टैंकरों की निगरानी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी नौसेना अभी होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को निगरानी करने के लिए तैयार नहीं है। यह जानकारी अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने दी है। क्रिस राइट के अनुसार, सेना का तात्कालिक ध्यान ईरान की आक्रामक क्षमताओं के खिलाफ अभियानों पर केंद्रित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: वैश्विक तनाव के बीच चांदी की चमक बढ़ी, भाव 2.76 लाख रुपये प्रति किलो के पार; सोना नरम

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक रुझानों के बीच गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। बाजार विशेषज्ञ इस विपरीत चाल को डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से जोड़कर देख रहे हैं। चांदी और सोने के ताजा भाव क्या हैं? ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सफेद धातु (चांदी) की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत उछलकर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को चांदी 4,275 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये पर बंद हुई थी। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके साथ ही सोने की तीन दिवसीय रैली समाप्त हो गई। सोने और चांदी की कीमतों में उल्टी चाल का क्या कारण है? बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी मैक्रोइकोनॉमिक संकेतों का बारीकी से आकलन कर रहे हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, “मजबूत डॉलर और महंगाई की चिंताओं के कारण सोने में मामूली गिरावट आई है। दूसरी ओर, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रेडर्स को चांदी में खरीदारी के बेहतरीन अवसर दिख रहे हैं, जिससे इसमें मजबूती बनी हुई है।” अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो, हाजिर चांदी 1.25 डॉलर (1.47%) की शानदार बढ़त के साथ 86.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज में छूटे अमेरिका के पसीने: जंग के बीच अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने कहा- नहीं कर सकते टैंकरों की निगरानी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी नौसेना अभी होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों को निगरानी करने के लिए तैयार नहीं है। यह जानकारी अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने दी है। क्रिस राइट के अनुसार, सेना का तात्कालिक ध्यान ईरान की आक्रामक क्षमताओं के खिलाफ अभियानों पर केंद्रित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 12, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की बहादुरी को सलाम: भीषण आग के बीच शीशा तोड़ हटाई सीएनजी कार, 400 झुग्गियां खाक

पत्थर से शीशा तोड़ हटाई कार मानसरम पार्क क्षेत्र में बुधवार देर रात झुग्गी बस्ती में आग लगी थी। पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) पवन कुमार के अनुसार, रात 11:57 बजे बिंदापुर पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस और पीसीआर इकाइयां निवासियों को निकालने में सहायता के लिए मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान, हेड कांस्टेबल रामरतन सरन ने आग की लपटों के करीब एक बंद कार देखी। यह समझते हुए कि वाहन में सीएनजी किट लगी है और गर्मी से विस्फोट का खतरा है, उन्होंने पत्थर से कार का शीशा तोड़ा। सरन ने कार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आग वाहन के बहुत करीब पहुंच गई थी और यह एक नई सीएनजी कार थी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने कहा कि अधिकारी के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 12, 2026 · 1 min · National Desk