TOP News: इस्राइली हमले में ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौत; देशभर में फिर आंधी-बारिश के आसार

देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने भी खेल बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, इस्राइल के हालिया हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। असम में भी राजनीतिक तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी में अपमान और अकेलेपन के चलते इस्तीफे का एलान किया, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, होर्मुज प्रायद्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ किया कि बमबारी रोकने के बाद ही मदद की जाएगी, जिससे मध्य-पूर्व की जटिल परिस्थितियों पर वैश्विक निगाहें टिक गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, छह लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में फिर बारिश-आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

मौसम में इस व्यापक बदलाव के पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का चक्रवाती प्रसार है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर क्षेत्र से उत्पन्न होकर उत्तर भारत तक पहुंचने वाली प्रणाली है, जो बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है। इस समय यह प्रणाली पंजाब के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है, जिससे बादलों का निर्माण और वर्षा गतिविधियां तेज हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और अधिक उथल-पुथल होने की संभावना है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादा प्रभावित रहने के आसार हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम अस्थिर बना हुआ है। झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है, जहां हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने के आसार है।पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज होने का अनुमान है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-Israel: इस्राइल के हमले में कमांडर सुलेमानी और अली लारीजानी की हुई मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है, खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई थी। लारीजानी पूर्व में संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नीति सलाहकार भी रह चुके थे। परमाणु वार्ता में भी उनकी भूमिका रही थी।जनरल सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारीजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: 'बमबारी रुकी तो ही करेंगे मदद', होर्मुज पर ट्रंप की नाराजगी के बाद बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

रक्षा परिषद की बैठक में इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस इस संघर्ष का हिस्सा नहीं है और इसलिए वर्तमान हालात में जलडमरूमध्य को खोलने या सुरक्षित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी और संघर्ष का तीव्र चरण समाप्त हो जाएगा, तब फ्रांस अन्य देशों के साथ मिलकर जहाजों को सुरक्षा देने में भूमिका निभा सकता है।इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस तरह के किसी भी मिशन के लिए ईरान के साथ तनाव कम करने और बातचीत की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यह ईरान में चल रहे सैन्य अभियानों और बमबारी से पूरी तरह अलग होना चाहिए।दुनिया में करीब 20 प्रतिशत समुद्री तेल की आपूर्ति करने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते प्रभावित है। पिछले सप्ताह मैक्रों ने संकेत दिया था कि फ्रांस और उसके सहयोगी इस जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक रक्षात्मक मिशन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब हालात में सुधार होगा।इमैनुएल मैक्रों के बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन ईरान के मुद्दे पर बड़ी गलती कर रहा है और अमेरिका को किसी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अधिकांश सहयोगियों ने जहाजों की सुरक्षा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश सहयोगियों के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की व्यवहारिक योजना पर काम कर रहा है, लेकिन उन्होंने नाटो मिशन से इनकार कर दिया। जर्मनी के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि यह युद्ध नाटो का विषय नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Hardoi: देर रात पीएनजी लाइन में धमाका और लीकेज से मची अफरा-तफरी, स्थिति नियंत्रण में, पड़ताल जारी

बावन मार्ग पर मंगलवार देर रात एचपीसीएल की अंडरग्राउंड पाइपलाइन से धमाके के साथ पीएनजी गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पानी के फव्वारे की तरह गैस का गुबार उठते देख इलाकाई लोगों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। #WATCH | Hardoi, Uttar Pradesh | District Magistrate Anunay Jha says, “At 9:20 PM, we received information that there was a gas leak in the HPCL gas pipeline, which had been officially commissioned today from Savayajpur towards Sandila. Fire tenders, police, and administration… https://t.co/vMFlFTX5cU pic.twitter.com/PKpbYoVGyf — ANI (@ANI) March 17, 2026 इसके कुछ देर बाद ही दमकल की दो बड़ी गाड़ियां और एचपीसीएल की टीम के साथ जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी एके मीणा भी मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव की वजह से इलाके की बिजली काटकर दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया।एचपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सवायजपुर से बावन और हरदोई होते हुए बम्हनाखेड़ा मुख्य यूनिट तक गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसी लाइन की टेस्टिंग के लिए दोपहर तीन बजे पीएनजी गैस की सप्लाई चालू की गई। शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन रात 9:30 के आसपास बावन-हरदोई मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक के चैंबर से धमाके के साथ गैस का रिसाव हो गया।अधिकारियों का कहना है कि गैस 35 बार के प्रेशर से छोड़ी गई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल पेट्रोल पंप के दोनों ओर के दूसरे चैंबरों की सप्लाई बंद करा दी गई है। वहीं, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका। लीकेज की जांच एचपीसीए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Israel Iran War: 'अभी और सरप्राइज बाकी', लारीजानी और बासिज कमांडर सुलेमानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह हमने अली लारिजानी और गुलामरेजा सुलेमानी को खत्म कर दिया। उन्होंने लारीजानी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का बॉस बताया। उन्होंने बासिज कमांडर सुलेमानी को गुंडों का सहायक बताया, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे।इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के अंदर गहराई तक हवाई हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वहां की सत्ता को कमजोर करना और आंतरिक बदलाव के हालात बनाना है। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर दोनों ही ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने में शामिल रहे हैं।नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है। इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारिजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया।वहीं, इस्राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला की ओर से बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले की तैयारी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते उसकी वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर है। यह घटनाक्रम उस संघर्ष के बीच हुआ है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हमले में मौत के बाद हुई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल के साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरान ने की बासिज कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि, इस्राइल का दावा- अली लारीजानी को भी मार गिराया

दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।हालांकि ईरान ने अली लारीजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इसे खारिज किया है। लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है, खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई थी। लारीजानी पूर्व में संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नीति सलाहकार भी रह चुके थे। परमाणु वार्ता में भी उनकी भूमिका रही थी।जनरल सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारीजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- नाटो की मदद की जरूरत नहीं, अमेरिका अकेला ही काफी

#WATCH | US-Israel vs Iran war, US President Donald Trump says, “We have had great support from the Middle-East. Qatar has been great. UAE has been absolutely great. Saudi Arabia has been terrific. Bahrain has been very good. The Middle Eastern countries have been very strong in… pic.twitter.com/AlwOYIDmxA — ANI (@ANI) March 17, 2026 ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि नाटो के कई सहयोगी देशों ने अमेरिका को साफ बता दिया है कि वे ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं है। उनके अनुसार नाटो लंबे समय से एकतरफा व्यवस्था बन गया है, जिसमें अमेरिका दूसरे देशों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वही देश अमेरिका का साथ नहीं देते।ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका हर साल अरबों डॉलर खर्च कर नाटो देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद जब अमेरिका को जरूरत होती है तो वही देश पीछे हट जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पहले से ही लगता था कि नाटो एक वन-वे स्ट्रीट की तरह है। यानी अमेरिका अपने सहयोगियों की रक्षा करता है, लेकिन बदले में उसे वही समर्थन नहीं मिलता।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को लगभग खत्म कर दिया गया है। ट्रंप के अनुसार ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रडार सिस्टम को भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता अब सक्रिय नहीं हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर बनी सहमति

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नहयान से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की एक बार फिर निंदा की। इन हमलों में आम लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk