किशोर के गले के आर-पार हुआ सरिया: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ हादसा, आरी से काटकर गांववालों ने पहुंचाया अस्पताल

हालत देख डॉक्टर भी हैरान किशोर की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सरिया निकालने का प्रयास किया। प्रयास सफल न होने पर उन्होंने हाथ की आरी से सरिया को काटा और तत्काल कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत देखकर स्टाफ भी दंग रह गया। प्राथमिक उपचार और ड्रिप लगाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि चोट बेहद गहरी है, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर भेजा गया है। चाचा ने बताया कि ऋषभ के सरिया घुसने के बाद खून कम निकला, जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

वैष्णो देवी यात्रा बंद: नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़, लोगों को होटल में रहने को कहा; जानें कब होगी बहाल

ताकि कोई हादसा न हो यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति पैदा न हो। श्राइन बोर्ड के अनुसार शुरुआती तीसरे नवरात्र में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है। इन दिनों हर ओर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। प्रत्येक चौक-चौराहे, स्बाजारों और यात्रा मार्ग पर देशभर से आए श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु उत्साह के साथ प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर निरंतर प्रस्थान कर रहे हैं। भक्ति के साथ मौसम भी मेहरबान बना है। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण सुहावना हो गया है। हालांकि हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

BJD Suspends MLAs: पूर्व सीएम पटनायक ने छह विधायकों को निलंबित किया; राज्यसभा चुनावों में हुई थी क्रॉस-वोटिंग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बीजू जनता दल (बीजेडी) ने हालिया राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: 19वें सत्र की शुरुआत से पहले ही झटके पर झटके, किस टीम का कौन सा खिलाड़ी चोटिल? यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम और हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप के कारण कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं या शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

कौन है जेसिका फोस्टर?: 10 लाख+ फॉलोअर्स, तस्वीरों में ट्रंप-पुतिन के साथ आईं नजर; खुलासा हुआ तो सब हुए हैरान

The most popular MAGA influencer you’ve never heard of is an AI foot fetish model An AI-created soldier “Jessica Foster” duped a million patriots for OnlyFans cashhttps://t.co/LpndczaNdJ pic.twitter.com/PdtqCpSiig — GuruLeaks (@Guruleaks1) March 15, 2026 Thousands have swooned over this MAGA dream girl. She’s made with AI. The beautiful Army blonde Jessica Foster has posed with an F-22 Raptor fighter jet, donned camouflage in the desert and walked a tarmac with President Donald Trump on the first day of the strikes on Iran. pic.twitter.com/rrCj0RdTMV — Justice in 2026 (@JusticeIn2025) March 21, 2026 जेसिका फोस्टर नाम का यह सोशल मीडिया किरदार लगभग पूरी तरह से ऐसी तस्वीरों से बनाया गया था, जिन्हें पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया था। इस काल्पनिक किरदार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखाया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी पोज देते हुए दिखाया गया। इसके अलावा, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ तस्वीरों में दिखाया गया और एक तस्वीर में वह वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े हुए नजर आई।अन्य तस्वीरों में जेसिका फोस्टर होर्मुज जलडमरूमध्य में एक युद्धपोत में हील्स पहनकर खड़ी स्थिति में भाषण देती और महिला सैनिकों के साथ खेलती व विभिन्न सैन्य गतिविधियां करती दिखाई गई। वॉशिंगटन पोस्ट ने इस खाते की जांच की और पुष्टि की कि अमेरिकी सेना के दस्तावेजों में इस तरह के नाम का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है।खाता हटाए जाने से पहले इसके दस लाख से अधिक फोलोअर्स थे। हर पोस्ट पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में एक और पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रात में दौड़ा-दौड़ाकर मारा, कब्रिस्तान में मिली राजपाल की लाश

जान बचाने के लिए भागा था राजपाल सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 17 मार्च की रात को घर में ही राजपाल के मुंह पर डंडे से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात के दौरान राजपाल अपनी जान बचाने के लिए घर से भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे। भागते-भागते वह कब्रिस्तान के पास कंटीले तारों में उलझ गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और सामान्य व्यवहार करने लगे, ताकि किसी को शक न हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से बात की; नतांज संयंत्र पर हमले से भड़का रूस

08:24 PM, 21-Mar-2026 डॉ जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से की बातचीत भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत की है। एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने लिखा- आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात हुई। मैंने उन्हें नवरोज और ईद की बधाई दी। हमारी बातचीत संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों और क्षेत्र पर इसके प्रभावों पर केंद्रित थी। Spoke this evening to FM @araghchi of Iran. Conveyed greetings for Navroz and Eid. Our conversation was on the latest developments regarding the conflict. And its implications for the larger region. — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 21, 2026 भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बातचीत की है। एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने लिखा- आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात हुई। मैंने उन्हें नवरोज और ईद की बधाई दी। हमारी बातचीत संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों और क्षेत्र पर इसके प्रभावों पर केंद्रित थी। 08:12 PM, 21-Mar-2026 ईरान पड़ोसियों से संघर्ष नहीं चाहता- पेजेशकियन राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान पड़ोसी खाड़ी देशों और अन्य मुस्लिम देशों से संघर्ष नहीं चाहता और उन्हें भाई कहता है। पेजेशकियन ने एक्स पर एक संदेश में कहा, ‘इस्लामी देशों और हमारे प्यारे पड़ोसियों: आप हमारे भाई हैं और हम आपसे किसी भी तरह के संघर्ष में शामिल नहीं हैं। हमारे मतभेदों से केवल जायोनी सत्ता को ही लाभ हो रहा है।’ उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि ईद-उल-फितर पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने के माध्यम से शक्ति और एकता लाए और ईरान के नए साल का स्वागत किया। पेजेशकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट के बीच एकजुट हुए 22 देश: ईरान को लिखा पत्र, होर्मुज खोलने और जहाजों पर हमले न करने की अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया के 22 देशों ने मिलकर ईरान से अपील की है कि वह अपने हमले तुरंत बंद करे और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे। इन देशों में यूएई, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देश शामिल हैं। इन सभी ने एक संयुक्त बयान जारी करके ईरान की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। इन देशों का कहना है कि ईरान ने हाल ही में बिना हथियार वाले व्यापारिक जहाजों पर हमले किए, तेल और गैस से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया और होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग बंद कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 1 min · National Desk

Diego Garcia: क्या है हिंद महासागर में वह सैन्य ठिकाना, जिस पर ईरान का हमला; अमेरिका से UK तक क्यों चिंता?

Diego Garcia: क्या है हिंद महासागर में वह सैन्य ठिकाना, जिस पर ईरान का हमला; अमेरिका से UK तक क्यों चिंता? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर यह डिएगो गार्सिया क्या है, कहां है और इसका इतिहास क्या है? यह अमेरिका के हितों के लिए कितना अहम है? इसे लेकर हालिया समय में क्या विवाद रहा था? अब ईरान ने इस सैन्य ठिकाने को निशना क्यों बनाया है? आइये जानते हैं… पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा मोड़ तब आया, जब ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद 4000 किलोमीटर दूर एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाते हुए दो बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। यूं तो दोनों ही मिसाइलें निशाने पर नहीं पहुंचीं, लेकिन ईरान की मिसाइल क्षमताओं को लेकर पश्चिमी देशों की तरफ से अब तक जो अनुमान लगाए गए थे, वह सब धरे के धरे रह गए। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि ईरान के हमलों को रोकने के लिए भले ही अमेरिका के पास जरूरी हथियार हैं, लेकिन उसके क्षेत्र में मौजूद सभी एयरबेस ईरान की जद में हैं। यहां तक कि डिएगो गार्सिया एयरबेस भी, जिसे लेकर हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के बीच तनाव हुआ। क्या है डिएगो गार्सिया, यह कहां स्थित? डिएगो गार्सिया हिंद महासागर के मध्य में स्थित चागोस द्वीपसमूह का सबसे बड़ा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा: वेयरहाउस DM ने सुसाइड से पहले लिया था नाम, जांच शुरू; देखें वीडियो

विपक्ष हमलावर कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। खैरा ने कहा कि भुल्लर पर पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते रंधावा ने आत्महत्या कर ली। एक्स पर उन्होंने लिखा किपहले मंत्री और उनके आदमियों ने रंधावा के साथ मारपीट की, और बाद में आत्महत्या करने से पहले रंधावा ने मंत्री का नाम लिया। मैं सरकार और पुलिस से आग्रह करता हूं कि इस मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता, तो यह माना जाएगा कि पुलिस का इस्तेमाल केवल विपक्ष के साथ निजी हिसाब-किताब चुकाने के लिए किया जा रहा है।मामले में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा।वहीं भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि पहले लोग फिरौती न मिलने की वजह से अपनी जान गंवा रहे थे, लेकिन अब सरकारी मंत्रियों की रिश्वत की मांग पूरी न कर पाने की वजह से अधिकारियों को अपनी जान देनी पड़ रही है। पंजाब एक क्रूर ईमानदार सरकार के राज में अपने सबसे मुश्किल समय से गुज़र रहा है। क्या मुख्यमंत्री अब भी अपनी सरकार को क्रूर ईमानदार लोगों की सरकार कह रहे हैं?वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या बहुत दर्दनाक है और सत्ता में बैठे लोगों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाती है।उन्हें इस ईमानदारी की सजा टॉर्चर के रूप में दी गई। उन्हें मंत्री के घर बुलाया गया, पीटा गया और जबरदस्ती 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात कबूल करवाने की कोशिश की गई। ये हालात दिखाते हैं कि लालजीत सिंह भुल्लर जैसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 21, 2026 · 2 min · National Desk