Kidney Racket: किस्मत की धनी निकली पारुल, किडनी के सौदागरों ने तो कोई कसर न छोड़ी थी; सीरम क्रेटनिन भी हुआ कम

1 of 13 Kidney Racket - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स डॉक्टरों ने गैर कानूनी तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट तो किया ही सारे मानकों और चिकित्सा नैतिकता की भी हत्या कर दी। ट्रांसप्लांट के पहले डोनर और रोगी दोनों की इम्युनोलॉजिकल जांचें नहीं कराई गई। ट्रांसप्लांट के पहले सबसे जरूरी एचएलए एंटीजन की भी जांच नहीं हुई। अनधिकृत किडनी ट्रांसप्लांट की रोगी पारुल तोमर की प्रत्यारोपित किडनी इलाज के बाद अब धीरे-धीरे काम करने लगी है। पारुल किस्मत की धनी निकली क्योंकि ऑपरेशन के पहले और बाद में डॉक्टरों ने उसे मौत तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पारुल की जांच करते मैडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसी जांच से तय होता कि प्रत्यारोपित किडनी नए शरीर में कितना काम करेगी या शरीर उसे रिजेक्ट कर देगा। चार घंटे तक किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तुरंत सामान्य में डालने जैसा है। इससे जानलेवा संक्रमण का खतरा रहता है। 3 of 13 हैलट में किडनी डोनर आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. काला और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी तीमारदार को इलाज से संबंधित कोई पर्चा नहीं दिया गया। उसके बाद की जांचें भी नहीं कराई गई। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि किडनी, लिवर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के पहले एचएलए एंटीजन की जांच जरूरी होती है। इसी से मैचिंग की जाती है और रिजेक्शन का पता चलता है। 4 of 13 किडनी कांड के मरीज पारुल और आयुष चौधरी को देखते डॉक्टर - फोटो : amar ujala जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

कौन था एनकाउंटर में ढेर मोंटी?: चार हत्या, लूट और डकैती, वेस्ट यूपी के इस गैंग का था शार्प शूटर; आशू की कुंडली

1 of 16 UP Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। मोंटी पर अलग-अलग थानों में दर्ज 36 मुकदमे में से नौ मेरठ के हैं। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि उसने साल 2014 में सरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर में जिला पंचायत सदस्य मीतन के भाई चेतन की हत्या कर दी थी। मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के मालिक एवं निर्यातक अरशू ढल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान आशू उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। वह हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी था। उस पर 50 हजार का इनामी था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 आशू उर्फ मोंटी चड्ढा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च की रात 8:08 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। निर्यातक ने कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज किया और पांच करोड़ का इंतजाम करने को कहा। 3 of 16 मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशू के बारे में जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी अंतिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी एक्सपोर्टर का कहना है कि 14 मार्च की दोपहर 2:31 बजे आरोपी ने फिर से मैसेज किया और कहा कि तुम आशू उधम को नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: ट्रंप ने किया ईरानी सेना को नष्ट करने का दावा, तेहरान ने इस्राइल पर दागीं कई मिसाइलें

09:12 AM, 02-Apr-2026 डेमोक्रेटिक सांसदों की ट्रंप के भाषण पर दी तीखी प्रतिक्रिया अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप के भाषण को घृणित और भयावह करार देते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की ट्रंप की धमकी को नौ करोड़ लोगों वाले देश के बारे में बात करने का एक घृणित और भयावह तरीका बताया। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई। कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स ने कहा कि ट्रंप का भाषण समाप्त होने के एक घंटे के भीतर ही तेल की कीमतों में पांच डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई। वहीं, सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने ट्रंप के इस दावे को झूठ करार दिया कि उन्होंने दो सप्ताह से अधिक समय पहले हम जीत गए थे। उन्होंने कहा, “यह भ्रमित व्यक्ति हमारे देश और दुनिया के लिए खतरा है।” वैन होलेन ने ट्रंप के बयानों को खतरनाक बताते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन की कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों में डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप के भाषण को घृणित और भयावह करार देते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सदस्य यास्मीन अंसारी ने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की ट्रंप की धमकी को नौ करोड़ लोगों वाले देश के बारे में बात करने का एक घृणित और भयावह तरीका बताया। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई।कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स ने कहा कि ट्रंप का भाषण समाप्त होने के ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

कानपुर किडनी रैकेट: एनसीआर में पुलिस ने डाला डेरा, डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच

कानपुर किडनी कांड में मेरठ, नोएडा और दिल्ली के नर्सिंगहोम से जुड़े डॉ. अफजाल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ डॉ. अमित का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा में डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली एनसीआर की पुलिस के साथ ही जांच एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है। यह वीडियो/ हटाएं डॉक्टरों के विदेश भागने की आशंका है, जिस पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में रविवार देर रात मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बिहार के बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। ऑपरेशन के बाद पारुल को प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, फिर भी उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; बारिश-ओलावृष्टि और गर्मी-उमस से हाल बेहाल

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिससे देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय रहा, जो अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।राजस्थान के आसपास बना ऊपरी हवा का चक्रवात अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान की ओर खिसक गया है, जिससे क्षेत्र में मौसम और सक्रिय हो गया है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत के अन्य पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और तटीय कर्नाटक में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी गरज के साथ बौछारें देखी गईं।दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी और उमस से रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज की क्षमता का भी बड़ा संकट बनती जा रही है। एनवायर्नमेंटल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अत्यधिक तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: 54 साल बाद फिर चांद की ओर नासा की उड़ान; उत्तर भारत में मौसम अस्थिर; आर्मेनिया को पुतिन की चेतावनी

54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा। वहीं उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है, बारिश-ओलावृष्टि और उमस से आम लोग बेहाल हैं। रूस ने आर्मेनिया को चेतावनी दी है कि वह एक साथ EU और रूस-नेतृत्व वाले आर्थिक ब्लॉक में नहीं रह सकता। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद किए गए, e-KYC न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

54 साल बाद फिर चांद की उड़ान: नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च; 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे एस्ट्रोनॉट

करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। यह 10 दिन की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक ले जाएगी, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है। आर्टेमिस-II मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों में पूरा होगा और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे। Liftoff. The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon. Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc — NASA (@NASA) April 1, 2026 नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का न्योता दिया है। एजेंसी ने कहा कि यह मिशन इंसानों को चांद और आगे मंगल ग्रह तक बसाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।नासा का आर्टेमिस-II मिशन चांद की परिक्रमा से कहीं आगे की कहानी है। यह पहली बार डीप स्पेस में मानव शरीर की वास्तविक परीक्षा लेने जा रहा है। चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की सुरक्षा सीमा से बाहर जाकर कॉस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict LIVE: पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-अजरबैजान की अहम चर्चा, भारतीयों की निकासी पर जताया आभार

01:08 AM, 02-Apr-2026 भारत-अजरबैजान की अहम चर्चा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और अजरबैजान के बीच कूटनीतिक स्तर पर अहम बातचीत हुई है। अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बेरामोव ने भारत के राजदूत अभय कुमार से मुलाकात कर क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंता जताई। खासतौर पर ईरान में जारी हालात और उसके असर को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय पक्ष ने ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में अजरबैजान द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।पिछले कुछ हफ्तों में कई भारतीय नागरिक ईरान से निकलकर जमीनी रास्ते से अजरबैजान पहुंचे हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब क्षेत्र में संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। इस बैठक में भारत और अजरबैजान के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि विदेश मंत्रालयों के बीच नियमित संवाद से आपसी सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है।ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को भी अहम बताया गया। भारतीय कंपनी ONGC विदेश की अजरबैजान के तेल क्षेत्रों और पाइपलाइन प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी को द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

NASA Artemis-II: कुछ ही देर में लॉन्च होगा नासा का आर्टेमिस-II मिशन, 50 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर; जानिए

यह वीडियो/ हटाएं करीब 50 साल बाद एक बार फिर इंसान चांद की ओर बढ़ने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा बुधवार को अपने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मिशन को लॉन्च करने जा रही है, जिसे मानव अंतरिक्ष यात्रा के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। नासा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का न्योता दिया है। एजेंसी ने कहा कि यह मिशन इंसानों को चांद और आगे मंगल ग्रह तक बसाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने की CCS की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। यह इस मुद्दे पर दूसरी विशेष बैठक थी। पीएम मोदी ने बैठक में जरूरी चीजों की कीमतों को स्थिर रखने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और जमाखोरी तथा कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk