हवाई सफर करने वाले यात्रियों को झटका: एयरलाइन्स के विरोध के बाद पीछे हटी सरकार, 60% सीट फ्री नियम पर लगी रोक

केंद्र सरकार ने फ्लाइट यात्रियों को राहत देने के लिए गया फैसला फिलहाल टाल दिया है। सरकार ने हर उड़ान में कम से कम 60 फीसदी सीटें मुफ्त देने के आदेश को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया है। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रायल ने कहा है कि, यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाओं को जारी रखा जाएगा। इसमें सीट अलॉटमेंट में पारदर्शिता,एक ही पीएनआर पर यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था, संगीत वाद्ययंत्र, खेल सामान और पालतू जानवरों के परिवहन से जुड़े नियमों का पालन और सभी शुल्कों की स्पष्ट जानकारी देना शामिल है। दरअसल, पहले सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों से कहा था वे अपनी हर फ्लाइट में 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएं, ताकि यात्रियों को महंगी टिकटों से राहत मिल सके। हालांकि, इस फैसले का एयरलाइंस और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इससे उनकी लागत बढ़ेगी और किराया तय करने की व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है, इस नियम के प्रभाव का पूरी तरह आकलन होने तक इसे लागू नहीं किया जाएगा। यानी फिलहाल यात्रियों को सीट चुनने के लिए पहले की तरह ही अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एयरलाइन कम्पनियों ने जताई थी आपत्ति सरकार के इस फैसले के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) के माध्यम से 20 मार्च को नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई थी। कंपनियों का कहना है कि, बड़ी संख्या में सीटें मुफ्त करने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें टिकट के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। ये भी पढ़ें: Income Tax: करदाताओं को राहत, विभाग ने ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट; रघुवंशी की मेहनत पर फिरा पानी

11:12 PM, 02-Apr-2026 हैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। 11:04 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: नौवां विकेट गिरा कोलकाता को नौवां झटका कार्तिक त्यागी के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। कोलका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का लक्ष्य, क्लासेन का अर्धशतक; मुजरबानी को चार विकेट

09:21 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का लक्ष्य हैदराबाद ने कोलकाता को 227 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने ट्रेविस हेड की 46, अभिषेक शर्मा 48 और हेनरिक क्लासेन की 52 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। केकेआर के लिए मुजरबानी ने चार विकेट लिए जबकि वैभव ने दो विकेट झटके। वहीं, कार्तिक और अनुकूल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद ने कोलकाता को 227 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने ट्रेविस हेड की 46, अभिषेक शर्मा 48 और हेनरिक क्लासेन की 52 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। केकेआर के लिए मुजरबानी ने चार विकेट लिए जबकि वैभव ने दो विकेट झटके। वहीं, कार्तिक और अनुकूल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 09:10 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को छठा झटका हैदराबाद को छठा झटका वैभव ने दिया। उन्होंने सलिल को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्लासेन का साथ देने हर्ष दुबे आए हैं। हैदराबाद को छठा झटका वैभव ने दिया। उन्होंने सलिल को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्लासेन का साथ देने हर्ष दुबे आए हैं। 09:09 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका हैदराबाद को पांचवां झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं। हैदराबाद को पांचवां झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। अब क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Raghav Chadha: गाज गिरने के बाद राघव चड्ढा का रिएक्शन, पोस्ट किया बुरी नजर न लगने वाली इमोजी के साथ Video

पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी बाहर किया था सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में चड्ढा का रुख पार्टी लाइन से अलग नजर आ रहा था। उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर ‘पेड पैटरनिटी लीव’, एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की कीमतों, गिग वर्कर्स के अधिकार और बड़े शहरों में ट्रैफिक की समस्या जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, लेकिन पार्टी के मुख्य राजनीतिक मुद्दों पर अपेक्षाकृत चुप्पी साधे रखी। इसे लेकर पार्टी के भीतर असहजता बढ़ने की बात कही जा रही थी। इसके अलावा, हाल ही में उन्हें पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी बाहर कर दिया गया था, जिससे उनके हाशिये पर जाने के संकेत पहले ही मिल चुके थे। खासकर असम और अन्य राज्यों के चुनावी अभियानों में उनकी गैरमौजूदगी ने अटकलों को और हवा दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 1 min · National Desk

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका, अनिकेत वर्मा सिर्फ एक रन बनाकर आउट; केकेआर ने बनाया दबाव

08:21 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका हैदराबाद को तीसरा झटका भी मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने अनिकेत वर्मा आए हैं। हैदराबाद को तीसरा झटका भी मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को वरुण के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने अनिकेत वर्मा आए हैं। 08:15 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका हैदराबाद को दूसरा झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं। हैदराबाद को दूसरा झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं। 07:59 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया है। हेड विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन पचासा पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। हेड 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया है। हेड विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन पचासा पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। हेड 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। 07:45 PM, 02-Apr-2026 KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद की सधी शुरुआत ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे उंचे पुल को हवाई हमले में किया तबाह, तेहरान का करज से संपर्क टूटा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल के अलावा करज शहर के कई अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया है, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल है।जिस बी1 ब्रिज को इस हमले में निशाना बनाया गया है, वह ईरान के लिए सिर्फ एक रास्ता भर नहीं था। यह पश्चिमी एशिया के सबसे आधुनिक इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में से एक था, जिसे पूरी तरह से ईरानी तकनीक की मदद से तैयार किया गया था। इस पुल की खासियतें हैरान करने वाली थीं। यह पुल 1,050 मीटर लंबा था और आठ हिस्सों में बंटा था। इसका सबसे लंबा हिस्सा 176 मीटर का था। इसे थामने के लिए 136 मीटर ऊंचा एक विशाल खंभा बनाया गया था। इसे बनाने में करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम लागत आई थी।इसी साल की शुरुआत में पुल का उद्घाटन हुआ था। दावा किया गया था कि यह पुल न सिर्फ दो बड़े शहरों को जोड़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी नई रफ्तार देगा। लेकिन इस हमले ने ईरान के इस सपने को तगड़ी चोट पहुंचाई है।पुल के तबाह होने के साथ ही गुरुवार को ईरान के मशहूर ‘पाश्चर इंस्टीट्यूट’ पर हुए हमले ने भी पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि अमेरिकी-इस्राइली हमलावरों ने ईरान के पाश्चर इंस्टीट्यूट पर हमला किया है।आपको बता दें कि यह संस्थान ईरान ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम एशिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित सार्वजनिक स्वास्थ्य और अनुसंधान केंद्र है। इसकी स्थापना साल 1920 में पेरिस के पाश्चर इंस्टीट्यूट और तत्कालीन ईरानी सरकार के बीच एक खास समझौते के तहत की गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

Assam Congress Manifesto: राहुल गांधी ने असम के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

यह वीडियो/ हटाएं घोषणापत्र में 11 क्षेत्रों पर फोकस घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच गारंटी’ भी जारी की थीं- बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार रुपये तक का कर्ज। सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये की पेंशन। 25 लाख रुपये का कैशलेस इलाज। भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा। जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के अंदर दोषियों को सजा । राज्य में कब होगा मतदान? 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है- हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए- यही लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप नियंत्रित करते हैं। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं। वह कहते हैं- नरेंद्र मुझे सर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान का पलटवार: US की पाषण युग वाली धमकी पर कहा- 250 साल के इतिहास वाला देश 6000 साल पुरानी सभ्यता को धमका रहा

यह वीडियो/ हटाएं ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख हैं। एयरोस्पेस फोर्स को ‘सेपाह’ भी कहा जा जाता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘अपने सैनिकों को आप कब्र में भेज रहे हैं, ईरान नहीं। आप ईरान को पाषाण युग में ले जाने की बात कर रहे हैं। हॉलीवुड की कल्पनाओं ने आपके दिमाग को इतना प्रभावित किया है कि 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ आप 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।’ हेगसेथ और ट्रंप ने क्या कहा था? हेगसेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, पाषाण युग में वापसी। उनकी यह पोस्ट तब आई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी दी। ये भी पढ़ें: ट्रंप ने एक्स पर लिखा, ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार हैं, उन्होंने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। हम इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित होगा। तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे या जैसा कहा जाता है, उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से शुरू हुई जंग पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हवाई हमलों से शुरू हुआ था। जंग अब पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की संपत्तियों पर हमले किए। तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

इस बार जनगणना में क्या खास: आपसे कौन से सवाल पूछे जाएंगे, अगर जनगणना कर्मी घर नहीं आए तो क्या करना होगा?

इस बार जनगणना में क्या खास: आपसे कौन से सवाल पूछे जाएंगे, अगर जनगणना कर्मी घर नहीं आए तो क्या करना होगा? यह वीडियो/ हटाएं यह जनगणना 15 से भी ज्यादा वर्षों के बाद कराई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पहली बार इससे सीधी तरह से जुड़ेंगे। ऐसे में लोगों के मन में जनगणना को लेकर दर्जनों सवाल हैं। आइये सवाल-जवाब में जानते हैं कि इस बार जनगणना में क्या-क्या नया होने वाला है और इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए क्या-क्या जानना अहम है? दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना कार्यक्रम शुरू हो चुका है। भारत में करोड़ों लोग अगले कुछ महीनों में घर आए जनगणना कर्मियों को अपनी निजी जिंदगी से लेकर घर के हालात और सामाजिक ताने-बाने तक की जानकारी तक देंगे। हालांकि, यह पूरी जानकारी कानूनी रूप से गुप्त रखी जाएगी। इसी के साथ यह पहली बार होगा, जब भारत में जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों को खुद से अपनी जनगणना का डाटा मुहैया कराने की सुविधा भी दी गई है। सवाल 1: जनगणना की पूरी प्रक्रिया क्या होगी? जवाब: जनगणना मुख्य रूप से दो चरण में पूरी होगी… पहला चरण: मकानों की सूची बनाना और आवासीय जनगणना यह चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। यह सितंबर 2026 तक चलेगा। इस चरण में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प जनगणना कर्मी के डोर-टू-डोर सर्वे के लिए आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk

मालदा में बवाल पर BJP आक्रामक: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ममता सरकार को घेरा, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

इस घटना के बाद देश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। भाटिया ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में शायद ही कभी ऐसी स्थिति देखी गई हो, जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पश्चिम बंगाल में चल रही कानूनी प्रक्रिया को इस तरह से रोका गया हो। उन्होंने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि ममता बनर्जी की सरकार में कानून-व्यवस्था की हालत इतनी बिगड़ जाएगी।भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भ्रष्टाचार और टीएमसी, हिंसा और टीएमसी एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने यह संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार-मुक्त पश्चिम बंगाल बनाने के लिए, डर के माहौल को खत्म करने के लिए, महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने के लिए, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी हो गया है।वहीं, सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। पिछले दो चुनावों से, जब भी मैं प्रचार के लिए बाहर जाता था, तो मुझे वहां सुरक्षा नहीं दी जाती थी। यह एक गंभीर समस्या थी। भाजपा सदस्यों के साथ ऐसा होता रहा है। अब तक वहां सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। दीदी चुनाव हार रही हैं और भाजपा सरकार बना रही है।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की जांच और सुधार के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) प्रक्रिया चलाने का आदेश दिया था। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस काम की जिम्मेदारी न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई थी। 1 अप्रैल को मालदा जिले के कालियाचक-II ब्लॉक में ये अधिकारी अपना काम कर रहे थे।इसी दौरान दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच भीड़ ने दफ्तर को घेर लिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने अधिकारियों को बंध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 2, 2026 · 2 min · National Desk