'लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी': मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

पीएम मोदी ने कहा कि जो गुंडे और सिंडिकेट पहले वामपंथी दल सीपीआईएम के लिए काम करते थे, वे अब टीएमसी का हिस्सा बन चुके हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ और कमीशनखोरी का जो खेल लेफ्ट ने शुरू किया था, टीएमसी ने उसे और खतरनाक बना दिया है। हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब बंगाल में घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा। हम पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे।पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने का वादा किया है। उन्होंने विशेष रूप से मतुआ और नामशूद्र समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी टीएमसी नेता की दया पर यहां नहीं हैं, आपको भारत का संविधान सुरक्षा देता है। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा सरकार बनते ही सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।मुर्शिदाबाद के प्रसिद्ध सिल्क उद्योग पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की अनदेखी के कारण यहां के किसानों का भविष्य बर्बाद हो गया है। टीएमसी बंगाल के मूल निवासियों को अल्पसंख्यक बनाने पर तुली है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया गया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र, पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ को खत्म करने का एक रोडमैप ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर कांग्रेस का सवाल, सरकार की कूटनीति पर उठाए निशान

पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीदों के बीच कांग्रेस ने भारत सरकार की कूटनीतिक विफलताओं पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कैसे पाकिस्तान, जिसे अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा अलग-थलग करने के प्रयास किए गए थे, अब अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति ‘स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी’ पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह समझा जाना चाहिए कि पाकिस्तान ने पहलगाम जैसे कायराना आतंकी हमले में अपनी भूमिका के बावजूद और भारत द्वारा उसे अलग-थलग करने के लिए की गई कूटनीतिक पहलों के बावजूद यह नई भूमिका कैसे हासिल कर ली। कांग्रेस ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार की सफलता का भी उल्लेख किया और इसे एक विशेष रूप से विनाशकारी विफलता बताया।कांग्रेस नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका-ईरान की बैठक आज इस्लामाबाद में शुरू हो रही है और पूरा विश्व, जिसमें भारत भी शामिल है, उम्मीद कर रहा है कि यह दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जो इस्राइल की अपने पड़ोस में निरंतर आक्रामकता से पटरी से न उतरे। उन्होंने आगे सवाल उठाया ‘लेकिन स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी के सार और शैली पर गंभीर सवाल उठते हैं- पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 के कायराना पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका और हमलों के बाद उसे अलग-थलग करने के लिए भारत द्वारा की गई कूटनीतिक संलग्नता के बावजूद अपने लिए एक नई भूमिका कैसे बन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Gas Booking: बुकिंग के बाद भी हो रही है दिक्कत? सरकार ने बताया अब कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर

बुक करने के कितने दिन बाद गैस सिलिंडर मिल जाएगा? - फोटो : Amar Ujala Gas Cylinder Booking Rules In India: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें। इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलिंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिल जाना चाहिए? चलिए जानते हैं इस पर सरकार ने क्या कहा… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal: 'सिंडिकेट राज खत्म होगा', पूर्व बर्धमान में PM बोले अवैध खनन और हिंसा पर करेंगे सख्त कार्रवाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व बर्धमान एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला और सत्ता में आने पर सिंडिकेट राज खत्म करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। महिलाओं के लिए बड़ा वादा प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्थित तरीके से लूट की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी व्हाइट पेपर लाएगी, जिसमें टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा होगा। हमारी सरकार हर ऐसे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी। महिला मतदाताओं को साधने के लिए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। केरल और बंगाल में जीत का दावा उन्होंने कहा, टीएमसी कह रही है कि बीजेपी आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी किसी योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाएगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केरल का भी जिक्र किया और दावा किया कि वहां एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही जीत का दावा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

कुछ तो होने वाला है: ईरान में शांतिवार्ता के बीच पश्चिम एशिया में US बढ़ा रहा ताकत, ट्रंप का क्या है प्लान?

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम शांति वार्ता से पहले वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। इस्लामाबाद में प्रस्तावित इन बातचीतों से पहले अमेरिका एक तरफ कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है, तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी भी तेजी से बढ़ा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ रहा अमेरिकी सैन्य जमावड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वे ईरान के साथ महत्वपूर्ण वार्ता में हिस्सा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और किसी भी छोटे घटनाक्रम से बड़ा संघर्ष भड़कने की आशंका बनी हुई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फाइटर जेट्स और अटैक एयरक्राफ्ट पहले ही क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 1,500 से 2,000 सैनिकों की तैनाती आने वाले दिनों में की जाएगी। अमेरिकी सैनिकों की संख्या कितनी बढ़ी? समुद्री मोर्चे पर भी बड़े स्तर पर हलचल देखी जा रही है। यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अटलांटिक महासागर पार कर रहा है, जबकि यूएसएस बॉक्सर एम्फीबियस ग्रुप और 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट प्रशांत क्षेत्र से खाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं। इन सभी के एक हफ्ते से अधिक समय में पहुंचने की संभावना है। इन तैनातियों के साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 50,000 के पार पहुंच गई है, जो सामान्यतः करीब 40,000 रहती है। इसके अलावा पहले से ही करीब 2,500 मरीन और 2,500 नौसैनिक क्षेत्र में मौजूद हैं। इन बलों का इस्तेमाल जमीनी अभियानों में भी किया जा सकता है, जिसमें ईरान के रणनीतिक ठिकानों जैसे उसके प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

चुनाव से पहले बंगाल में बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

ईडी की टीम कोलकाता में दो जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है। इनमें एक जगह पार्थ चटर्जी का घर है, जबकि दूसरी जगह प्रसन्ना कुमार रॉय का दफ्तर है, जो इस मामले में पहले से ही जेल में बंद हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले में पैसों के लेन-देन और उससे जुड़े सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।जांच एजेंसी ने बताया कि पार्थ चटर्जी को स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) भर्ती घोटाले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने एक बार भी हाजिर नहीं हुए। इसके बावजूद वे लगातार पूछताछ से बचते रहे।इससे पहले ईडी ने जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फरवरी-मार्च 2025 में सशर्त जमानत मिली थी। हालांकि, उनके खिलाफ अलग-अलग भर्ती मामलों, जैसे प्राथमिक शिक्षक, एसएससी असिस्टेंट टीचर और ग्रुप सी और डी स्टाफ की भर्ती, को लेकर ईडी के कई केस अभी भी चल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच का हिस्सा है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, विश्व नंबर-1 को चौंकाया; फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, विश्व नंबर-1 को चौंकाया; फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास यह वीडियो/ हटाएं भारत के 20 साल के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। पिछली हार का लिया बदला दोनों खिलाड़ी इससे पहले पिछले साल आर्कटिक ओपन में भिड़े थे, जहां वितिदसरन ने सीधे गेम में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आयुष ने शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। पहला गेम हारने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उसने उनकी मानसिक मजबूती को भी साबित किया। 59 साल बाद हुआ ऐसा आयुष शेट्टी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, पिछले 59 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। उनसे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2018 में एचएस प्रणय ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। आयुष ने अब कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उनकी नजर अब स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास बनाने पर होगी। आयुष बैडम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-ईरान शांति वार्ता: इस्लामाबाद में आज उच्च स्तरीय बैठक, 14 ईरानी नेताओं संग चार अमेरिकी दिग्गजों का मंथन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 11 अप्रैल 2026 को ईरान और अमेरिका के बीच एक बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्याप्त कड़वाहट को कम करना और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना है। वार्ता इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में सुबह लगभग 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस ‘हाई-प्रोफाइल’ वार्ता में दोनों देशों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। ईरान की ओर से 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सेंटकॉम कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।ईरान से पहुंचे 14 सदस्यीय दल में कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हैं। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सदस्य अली अकबर अहमदियन, केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती, डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर काज़िम ग़रीबाबादी और माजिद तख्त ए रवांची जैसे अधिकारी भी बातचीत का हिस्सा होंगे। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघदाम, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एस्माएल अहमदी मोघदाम, और संसद सदस्य अबोलफ़ज़ल अमोई व मोहम्मद नबावियन शामिल हैं।दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में चार प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण रहे ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

मथुरा नाव हादसा: 'चार बार कहा रुक जाओ, नहीं माना नाविक और..', कब-क्या हुआ; 10 श्रद्धालुओं की मौत की पूरी कहानी

1 of 20 Mathura Boat Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स घटना से लुधियाना निवासी तनिश बेहद व्यथित थे। उनकी आंखों के सामने ही पूरा हादसा हुआ था और उनकी भी जान जाते-जाते बची। अश्रुपूरित नेत्रों से उन्होंने पूरे हादसे के बारे में बताया। बोले….. ‘सभी नाव में सवार होकर चले थे। खुश थे और संकीर्तन कर रहे थे। हवा तेज चल रही थी तो जैसे उन्हें यह आभास हो गया कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नाव तेजी से पुल की तरफ चली तो उन्होंने नाविक को चेताया। ‘सब खुश थे। नाव में सभी कीर्तन कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक बोट पुल की तरफ बढ़ने लगी तो हमने कई बार नाविक से कहा कि रुक जाओ। चार बार कहा पर वह नहीं माना और पलक झपकते ही नाव जा टकराई। हाहाकार मच गया।’ यह कहते हुए तनिश फफक उठे। तनिश इसी नाव में सवार थे और उन्होंने इस घटना की पूरी कहानी बयां की। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 20 मथुरा में हादसे में बचे तनिश ने सुनाई आपबीती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बीच में एक बार नाव लहराई। इस पर नाव सवार श्रद्धालु बोले कि ज्यादा लोग हैं। कम कर लीजिए। इससे पहले भी चार लोगों को दूसरी नाव में शिफ्ट किया जा चुका था पर नाविक नहीं माना। बोला, कोई नई बात नहीं हैं। चलते हैं और नाव आगे बढ़ाता गया, जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा तो नाव के एंकर यानि लंगर में नाव टकराई और पलक झपकते ही क्रैश हो गई।’ 3 of 20 मथुरा में हादसे के बाद पांटुन पुल के पास तलाशी अभियान चलाते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बताते-बताते तनिश की आंखों से आंसू बह उठे। बोले, नाव के पलटते ही उसमें सवार लोग गिर गए। कुछ तब तक नाव में ही बचे थे जो चिल्लाए कि गोताखोर बुलाओ पर तत्काल कोई नहीं आया। नाविक न खुद कूदा और न ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

आखिर चाहते क्या हैं ट्रंप?: युद्ध विराम की आड़ में क्या अमेरिका कर रहा कोई खेल? भेज दिए हजारों सैनिक

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम शांति वार्ता से पहले वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। इस्लामाबाद में प्रस्तावित इन बातचीतों से पहले अमेरिका एक तरफ कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है, तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी भी तेजी से बढ़ा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ रहा अमेरिकी सैन्य जमावड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वे ईरान के साथ महत्वपूर्ण वार्ता में हिस्सा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और किसी भी छोटे घटनाक्रम से बड़ा संघर्ष भड़कने की आशंका बनी हुई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फाइटर जेट्स और अटैक एयरक्राफ्ट पहले ही क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 1,500 से 2,000 सैनिकों की तैनाती आने वाले दिनों में की जाएगी। अमेरिकी सैनिकों की संख्या कितनी बढ़ी? समुद्री मोर्चे पर भी बड़े स्तर पर हलचल देखी जा रही है। यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अटलांटिक महासागर पार कर रहा है, जबकि यूएसएस बॉक्सर एम्फीबियस ग्रुप और 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट प्रशांत क्षेत्र से खाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं। इन सभी के एक हफ्ते से अधिक समय में पहुंचने की संभावना है। इन तैनातियों के साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 50,000 के पार पहुंच गई है, जो सामान्यतः करीब 40,000 रहती है। इसके अलावा पहले से ही करीब 2,500 मरीन और 2,500 नौसैनिक क्षेत्र में मौजूद हैं। इन बलों का इस्तेमाल जमीनी अभियानों में भी किया जा सकता है, जिसमें ईरान के रणनीतिक ठिकानों जैसे उसके प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk