GT vs RCB Live Score: 100 से भी कम स्कोर पर आरसीबी ने छह विकेट गंवाए, क्रुणाल पांड्या सिर्फ चार रन बना पाए

08:29 PM, 30-Apr-2026 GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा छठा झटका आरसीबी को छठा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर का खेल भी पूरा हो चुका है और स्कोर छह विकेट पर 97 रन है। आरसीबी को छठा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर का खेल भी पूरा हो चुका है और स्कोर छह विकेट पर 97 रन है। 08:22 PM, 30-Apr-2026 GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पांचवां झटका 91 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राशिद खान ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 91 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राशिद खान ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 08:15 PM, 30-Apr-2026 GT vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका जेसन होल्डर ने आरसीबी को चौथा झटका दिया। उन्होंने बटलर के हाथों जितेश शर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं। जेसन होल्डर ने आरसीबी को चौथा झटका दिया। उन्होंने बटलर के हाथों जितेश शर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं। 08:13 PM, 30-Apr-2026 GT vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका आरसीबी को तीसरा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 19 रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने जितेश शर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk

All Exit Polls: बंगाल से केरल तक क्या कह रहे हैं चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल्स, एक क्लिक पर देखें सभी अनुमान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण पूरा होते ही कई सर्वे एजेंसियों की ओर से बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए अनुमान पेश किए गए हैं। हालांकि असल नतीजों का एलान 4 मई को होगा। अभी तक बंगाल के लिए आए अधिकतर पोल्स में राज्य में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। कई पोल्स के अनुमान में राज्य के अंदर भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं, असम को लेकर अभी तक आए सभी पोल में भाजपा राज्य में हैट्रिक लगा सकती है। केरल में कांग्रेस 10 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करती दिख रही है। हालांकि कुछ पोल में त्रिशंकु विधानसभा के भी अनुमान आए हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk

MP News: खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, पांच लोगों के शव निकाले, 15 की तलाश जारी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित क्रूज में 35 से अधिक लोग सवार थे। ये लोग क्रूज का लुत्फ ले रहे थे, तभी मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी से क्रूज का नियंत्रण बिगड़ गया और वो डूबने लगा। लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग डूबने लगे। जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरते हुए मदद मांग रहे थे। खबर मिलते ही मदद के लिए एक वोट भेजी गई। उसमें 15 लोगों को तुरंत बचा लिया गया। बचाव दल ने पांच शव बरामद कर लिए हैं, उनकी शिनाख्ति के प्रयास जारी हैं। वहीं 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएसपी बरगी जबलपुर अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk

मनमाने हवाई किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: सरकार से कहा- तीन बार समय दिया, फिर हलफनामा क्यों नहीं आया?

और पढ़ें जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ सुनवाई कर रही थी। पीठ ने केंद्र से कहा कि वह एक आवेदन के साथ हलफनामा दाखिल करे और बताए कि अब तक हलफनामा क्यों नहीं दिया गया और और समय क्यों मांगा जा रहा है। पिछले साल 17 नवंबर को कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से एक याचिका पर जवाब मांगा था। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन ने दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि एक मजबूत और स्वतंत्र नियामक संस्था बनाई जाए जो विमानन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। आज मामले की सुनवाई में क्या हुआ? गुरुवार की सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि केंद्र ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है। केंद्र के वकील ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने पूछा कि आखिर ऐसा क्या है जो आपको हलफनामा दाखिल करने से रोक रहा है? केंद्र के वकील ने कहा कि नियम बनाने पर विचार चल रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप हलफनामा दाखिल करें और सब कुछ रिकॉर्ड में रखें। तीन बार समय दिया जा चुका है, फिर भी हलफनामा क्यों नहीं आया? केंद्र ने तीन हफ्ते का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह मांग स्वीकार नहीं की और कहा कि हलफनामा अगले सप्ताह तक देना होगा। ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? ■ शीर्ष कोर्ट ने कहा कि आपका हलफनामा अगले शुक्रवार (8 मई) तक आ जाना चाहिए। ■ अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि 17 नवंबर को नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है। ■ आज भी केंद्र ने और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। ■ कोर्ट ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर उचित आवेदन औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk

निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी: ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!

मिसाइल के दो चरण इस मिसाइल में दो-स्टेज सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट मोटर का इस्तेमाल किया गया है। पहले चरण के खत्म होते ही वह अलग हो जाता है, जबकि दूसरा चरण मिसाइल को हाइपरसोनिक गति तक पहुंचाता है। इसके बाद मिसाइल बिना इंजन के ग्लाइड फेज में प्रवेश करती है और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले कई रणनीतिक मूवमेंट करती है। ग्लाइड और क्रूज मिसाइल के बीच का अंतर कामत ने हाइपरसोनिक ग्लाइड और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के बीच अंतर भी स्पष्ट किया। उनके मुताबिक, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन होता है, जो पूरी उड़ान के दौरान उसे शक्ति देता है। वहीं, हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल को शुरुआती गति देने के लिए बूस्टर का इस्तेमाल होता है, जिसके बाद यह बिना इंजन के ग्लाइड करती है। उन्होंने बताया कि ग्लाइड मिसाइल कार्यक्रम क्रूज मिसाइल की तुलना में अधिक आगे है और इसका पहला परीक्षण जल्द हो सकता है। सामान्य तौर पर हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक यानी करीब 6100 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरती हैं। हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलें एयर-ब्रीदिंग स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग करती हैं, जो सुपरसोनिक दहन के जरिए लंबे समय तक अत्यधिक गति बनाए रखने में सक्षम होता है। भारत कन्वेंशनल मिसाइल फोर्स की संरचना पर कर रहा काम उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत एक कन्वेंशनल मिसाइल फोर्स की संरचना पर काम कर रहा है, हालांकि इसका अंतिम ढांचा अभी तय नहीं हुआ है। उनके अनुसार, इस फोर्स में अलग-अलग रेंज और रणनीतिक जरूरतों के लिए विविध प्रकार की मिसाइलें शामिल होंगी। इसमें शॉर्ट रेंज, मीडियम रेंज और करीब 2000 किलोमीटर तक की रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी समावेश होग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: 'युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले गए'; लद्दाख पर बोले राहुल- लोकतांत्रिक अधिकार भी कुचले गए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जुड़े मसले पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी जमीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk

UP PGT City Slip: यूपी पीजीटी की सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी आपकी परीक्षा; जल्द आएगा एडमिट कार्ड

कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा? इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 624 प्रवक्ता (लेक्चरर) पदों को भरा जाना है, जो संख्या 02/2022 के तहत निकाले गए थे। इस परीक्षा में लगभग 4,64,605 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में करीब 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, बांदा और मिर्जापुर शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk

Op Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ की दो-टूक, ऑपरेशन सिंदूर भारत की मर्जी से रुका, PAK आतंकवाद का वैश्विक केंद्र

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी इच्छा और शर्तों पर रोकने का फैसला किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय देश लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार था और किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखता था। दिल्ली में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताया और कहा कि आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीति अब जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवादी हमलों पर केवल कूटनीतिक बयान देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया जहां से भारत पर हमले किए गए थे। हमने यह ऑपरेशन क्षमता की कमी के कारण नहीं रोका, बल्कि इसे अपनी शर्तों पर स्वेच्छा से रोका गया था।राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा भय बिन होय न प्रीति यानी बिना भय के प्रेम संभव नहीं है। यही प्रतिरोध का मूल सिद्धांत है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी यह बात लागू होती है कि मजबूत प्रतिरोध ही शांति और स्थिरता की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इस सिद्धांत का वास्तविक उदाहरण है, जिसने दुनिया को भारत की नई रणनीतिक क्षमता का संदेश दिया।राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूत हुई है और जरूरत पड़ने पर तेजी से बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार की परमाणु धमकी से प्रभावित नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने बताया कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर मात्र 72 घंटे में पूरा हुआ हो, लेकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk

Aakhri Sawal: सेंसर बोर्ड के पचड़े में फंसी 'आखिरी सवाल'! क्या पोस्टपोन हुआ फिल्म का ट्रेलर? जानें पूरा मामला

फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं। निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर इसे ‘निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स’ और ‘नीम ट्री एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसके सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। इसकी कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम बंगाल में बना इतिहास: TMC की दो पत्तियों के मुकाबले कमल कितना दमदार? 2021 में अनुमान के उलट आए थे नतीजे

असम 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता है। 2021 के सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स का एक औसत निकाला जाए तो सामने आता है कि टीएमसी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 143-155 सीटें, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 121-134 सीटें और संयुक्त मोर्चा (कांग्रेस-माकपा गठबंधन) को 12-17 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इनमें से तीन एग्जिट पोल्स में तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने तक की संभावना जताई थी।2021 के असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में मुख्य रूप से सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत के बीच मुकाबला दिखाया गया था, जिसमें ज्यादातर एजेंसियों ने एनडीए की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया था।126 विधानसभा सीटों वाले असम में जीत के लिए 64 सीटों की जरूरत थी। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स ने दोनों गठबंधनों के बीच बेहद कड़ी टक्कर और त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान जताया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk