HP Board CLass 12th Topper List: साइंस में साइला कश्यप ने किया टॉप, पूरे प्रदेशभर में अंशित कुमार बने टॉपर

साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा हैं जिनके स्कूल का नाम आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी है। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। नितिन कुमार भी तीसरे स्थान पर हैं। जिन्होंने 98.4% अंक हासिल किए हैं। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ जिला ऊना की छात्रा वैशाली ठाकुर भी तीसरे स्थान पर हैं।पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

HP Board 12th Result Out Live: छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा, 99% लाकर किया स्टेट टॉप, यहां देखें रिजल्ट

11:46 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result Out 2026: यहां एक नजर में देखें टॉपर्स के नाम 11:45 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result Out 2026: अनुपस्थित व असफल विद्यार्थियों की संख्या? इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है। इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है। 11:34 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result Out 2026: छात्राओं का रहा दबदबा इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। 11:28 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result Out 2026: अधिकारिक वेबसाइट डाउन, यहां देखें रिजल्ट रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें… 11:26 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result Out 2026: साइला कश्यप में प्राप्त किया पहला स्थान इस वर्ष 2026 में 12वीं बोर्ड में साइला कश्यप ने साइंस स्ट्रीम में 99% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस वर्ष 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

HP Board CLass 12th Topper List: साइंस स्ट्रीम में साइला ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर ये दो लड़कियां रहीं टॉपर

साइंस स्टीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की रहने वाली छात्रा हैं जिनका नाम आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी की छात्रा हैं। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk

HPBOSE 12th Result 2026: अमर उजाला पर बस एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट, रोल नंबर डालते ही खुल जाएगी मार्कशीट

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज कक्षा 12वीं (प्लस टू) का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज सुबह बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में की गई, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की गई। अब छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर रोल नंबर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk

HPBOSE 12th Result 2026 Live: आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले आसान तरीके से यहां देखें नतीजे

08:16 AM, 04-May-2026 HPBOSE 12th Result: पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। 07:58 AM, 04-May-2026 HP Board 12th Result 2026: री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा अगर कोई भी छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता। 07:42 AM, 04-May-2026 HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया। विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत

अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जिनमें लालचंद्र पुत्र फेंकू निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई थी। पिता मायाराम का हादसे के बाद से बुरा हाल है। वहीं अभी दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।हादसे में कटका के सेमरा निवासी उत्तम, सम्मनपुर के जैना निवासी आदित्य (25), इसी गांव के छोटू उर्फ दिव्यांश (14), सम्मनपुर के सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (32), जलालपुर के पट्टी मोईन निवासी लालचंद (24), सैदापुर निवासी कैफे (32) आठ लोगों की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद

और पढ़ें पिछली सदी में लोग नाव-जहाज के सहारे गंगा पार कर भागलपुर जाते थे। राबड़ी देवी सरकार ने विक्रमशिला सेतु बनाया तो यह संकट खत्म हुआ। अब विक्रमशिला सेतु बीच से ही टूटकर गंगा में समा गया है। इसके साथ ही भागलपुर, बांका या इस होकर झारखंड जाना संभव नहीं है। मतलब, नवगछिया की तरफ से भागलपुर का रास्ता बंद। ऐसे में रास्ते क्या हैं, यह समझें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये देश पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “ईरान, पश्चिम एशिया और अमेरिका के हित में, हमने इन देशों को सूचित किया है कि हम उनके जहाजों को इन प्रतिबंधित जलमार्गों से सुरक्षित रूप से बाहर निकालेंगे, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय कर सकें।“ट्रंप ने इस पहल को एक मानवीय प्रयास बताया, जिसका उद्देश्य चालक दल और वाणिज्यिक शिपिंग की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा, “यह अमेरिका, पश्चिम एशियाई देशों और विशेष रूप से ईरान की ओर से एक मानवीय इशारा है।” उन्होंने यह भी बताया कि कई जहाजों में भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री की कमी हो रही है, जो बड़े चालक दल के सदस्यों के लिए स्वस्थ और स्वच्छ तरीके से वहां रहने के लिए जरूरी है।‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत जहाजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया सोमवार सुबह (पश्चिम एशियाई समय) से शुरू होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कदम उन लोगों, कंपनियों और देशों को मुक्त करने के लिए है जिन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग परिस्थितियों के शिकार हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मानवीय प्रक्रिया में किसी भी तरह की दखलंदाजी के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा, “अगर किसी भी तरह से इस मानवीय प्रक्रिया में बाधा डाली जाती है, तो दुर्भाग्य से उस हस्तक्षेप से बलपूर्वक निपटन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

HPBOSE 12th Result 2026: आज हजारों विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, शिक्षा बोर्ड घोषित करेगा परीक्षा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड चार मई को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे। और पढ़ें जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर में स्थापित 41 केंद्रों पर किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। चार मई को इसे सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा और बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश, यलो अलर्ट जारी; अगले दो दिन गिरेंगी राहत की बौछारें

दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हुई बारिश-बूंदाबांदी ने शाम की गर्म हवाओं की तासीर बदल दी है। रात 12 बजे के आसपास हुई बारिश ने एक बार फिर गर्मी पर विराम लगाने का काम किया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान जताया भी था। आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी है। #WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital. Visuals from Mandi House. pic.twitter.com/icUO16BBMa— ANI (@ANI) May 3, 2026 #WATCH | Delhi witnesses a sudden change in weather as strong winds sweep through parts of the National Capital. Visuals from Kartavya Path. Moderate (wind speed 50-60 kmph gusting to 70 kmph) to Severe Thunderstorm (wind speed 60-70 kmph gusting to 80 kmph) with… pic.twitter.com/zOSdvB3oNk — ANI (@ANI) May 3, 2026 दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देर रात अचानक बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। एनसीआर में बारिश भी हुई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) से लेकर गंभीर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा, 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जो बढ़कर किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गईं।दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk