आरसीबी ने फिर जीता IPL का खिताब, स्टेडियम में झूमे मृणाल-वरुण और पूजा; ऋषभ शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

रॉयल चैलेंजर्स ने जीती ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी की खेली और टीम को 5 विकेट से मैच जीता दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 1, 2026 · 1 min · National Desk

महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

Prices of 19 kg commercial cylinders have been increased by Rs 42 in Delhi, bringing the price to Rs 3113.50, and by Rs 53.50 in Kolkata, bringing the price to Rs 3255.50. Prices of 5 kg FTL (Free Trade LPG) cylinders have been increased by Rs 11, and will cost Rs 821.50… pic.twitter.com/ZctIUOsvue …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 1, 2026 · 1 min · National Desk

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर मां को नहीं यकीन, बोली- बिना लाश देखे न मानूंगी; छीन लिया जीने का सहारा

1 of 5 हत्यारोपी असद, मृत सूर्या और विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied उन लोगों ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया…न अपना मकान न रोजगार बेटे को भी इन लोगों ने छीन लिया, अब कैसे जिऊंगी। जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसा किया है उनके साथ भी ऐसा हो। यह बातें सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने रविवार की सुबह बेटे को याद करते हुए कहीं। वहीं जब पुलिस ने परिवार को मुख्यारोपी असद को मुठभेड़ में ढेर करने की बात बताई तब उन्हें शायद कुछ संतुष्टि हुई। हालांकि परिवार ने कहा इस बात पर वह तब तक यकीन नहीं करेंगे जब तक उन्हें असद का शव नहीं दिखाया जाता। पुलिस अधिकारी और मौके पर पहुंचे राजनेताओं के समझाने पर परिजनों को यकीन हुआ। 2 of 5 खोड़ा स्थित नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या का शव घर पहुंचने के बाद देखतीं उनकी मां सरोज ठाकुर। ‘मेरे जीने का सहारा छीन लिया’ आंख से बहते आंसू और सामने बेटे की तस्वीर को देखती हुई नजरें। यह गमगीन करने वाला दृश्य सूर्या के घर का था। जो बेटा कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर निकला वह कभी वापस नहीं लौटेगा यह उस मां ने कभी सोचा भी नहीं होगा। उस मां की आंखों को आज भी बेटे की मुस्कुराहट देखने और कानों को उसकी आवाज सुनने का इंतजार है। रविवार की सुबह सूर्या की गली में लोगों का एकत्र होना शुरू हो गया। पत्रकारों से हुई बातचीत में सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने कहा कि एनकाउंटर की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव

जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है। यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक जून से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूपीआई का परिचालन करने वाली सरकारी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है।टैक्सपेयर्स के लिए 15 जून अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है। जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, अन्यथा ब्याज देना पड़ सकता है।एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है। बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है।1 जून 2026 से सोलर पैनल लगाने के नियम सख्त हो जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि सरकारी योजनाओं, सब्सिडी वाले सोलर प्रोजेक्ट्स और नेट-मीटरिंग से जुड़े सिस्टम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Case: भावुक हुए त्विषा के पिता, कहा- यह लड़ाई सिर्फ मेरी बेटी के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ भी

निवासी बोले न्याय में देरी निवासियों ने कहा कि मामले को किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि समय पर और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। कई लोगों ने यह भी कहा कि परिवारों को बेटियों की शिकायतों और चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए तथा विवाह से पहले संबंधित पक्ष के बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। मार्च के दौरान लोगों ने “त्विषा को न्याय दो” और “न्याय में देरी, न्याय से इंकार के बराबर है।” जैसे संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां लेकर न्याय की मांग की। निवासियों ने बताया कि त्विषा शर्मा केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरी सोसायटी की प्रिय सदस्य थीं। उनकी असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि मामले में हाल के दिनों में कुछ प्रगति अवश्य हुई है, लेकिन अभी भी निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाना बाकी है। इसी उद्देश्य से शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से एकजुटता दिखाई गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। मार्च के अंत में सभी लोगों ने मौन रखकर त्विषा शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का संकल्प दोहराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Special Train: रेलवे ने चलाईं 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-हावड़ा-पटना-दरभंगा रूट पर अतिरिक्त सेवाएं

गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 80 से अधिक रिजर्व ट्रेन ऑन डिमांड समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें जुलाई 2026 तक विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के अनुसार गर्मी के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या और फ्रीक्वेंसी जरूरत के अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 1 min · National Desk

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा: अब्बू के कहने पर असद ने की हत्या, बेटे से बोला था- आज इसकी कहानी खत्म कर दे

1 of 5 सूर्य चौहान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सूर्या हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई को बाइक चलाने की बात पर असद और सूर्या का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 2 of 5 सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला ‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे’ असद ने यह बात अपने पिता और उसे बताई थी। इसके बाद सभी ने योजना बनाकर उसे बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए असद को चाकू दिया था। वहीं नबाव ने अपने बेटे असद को यह कहते हुए हत्या करने को उकसाया कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। 3 of 5 सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला तीन लोगों को भेजा गया जेल इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। 4 of 5 गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला रविवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया असद सूर्या चौहान का हत्यारोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Cabinet Expansion in Bengal: बंगाल में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार, सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा और 35 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे नबन्ना (राज्य सचिवालय) में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।अब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ भाजपा सरकार प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम को और मजबूत करने जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए मंत्रियों को शामिल कर सरकार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेगी। नबन्ना में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, उत्तर बंगाल के माथाभांगा से विधायक निशीथ प्रमाणिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने और कूचबिहार-दक्षिण के विधायक रथींद्र बोस को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद इस क्षेत्र के दो अन्य विधायकों दीपक बर्मन और शंकर घोष को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में दो या उससे अधिक महिला चेहरों को भी जगह मिल सकती है। इसके अलावा एक महिला अभिनेत्री को भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

कल का मौसम: बारिश के साथ होगी जून की शुरुआत, दो दिन बरसेंगे दिल्ली-NCR में बदरा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

1 of 5 दिल्ली में कल बारिश होने का अनुमान - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 1 से 4 जून तक मौसम बदला रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। 2 of 5 मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला दो दिन बारिश का अलर्ट बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर या शाम के समय हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने 1 और 2 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 1 जून से 6 जून तक अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 3 of 5 दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला दो दिन छाए रहेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 जून को बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल बने रहेंगे। हवा की दिशा ज्यादातर दक्षिण-पूर्व से पश्चिम की तरफ रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 4 of 5 बारिश में नहाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला रविवार को भी बारिश का अलर्ट रविवार को सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय जरूर धूप निकली, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: सीबीएसई के ऑनमार्क पोर्टल में मिली सुरक्षा खामियां, साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सुधार कार्य

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आई सुरक्षा खामियों को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा है कि पोर्टल में सार्वजनिक रूप से उजागर हुई कमजोरियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए सरकार के विभिन्न विभागों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम को तैनात किया गया है, जो सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है। We have been closely monitoring the vulnerabilities in the OnMark portal of our service provider that are being flagged in the public domain. An expert team of cybersecurity professionals has been deployed over the last few days from across various arms of the government as well… May 31, 2026 पहचानी गई खामियों को किया गया ठीक CBSE के अनुसार, ऑनमार्क पोर्टल में जिन सुरक्षा खामियों की पहचान हुई थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। बोर्ड ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने इन प्रणालियों को अधिक सुरक्षित ढांचे में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते ठीक करने का काम जारी है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एथिकल हैकर्स और जागरूक नागरिकों का जताया आभार बोर्ड ने उन जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का धन्यवाद किया है, जिन्होंने सुरक्षा खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। CBSE ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों से सीधे संपर्क भी किया गया है। साथ ही बोर्ड ने अपील की है कि यदि किसी को सुरक्षा संबंधी कोई जानकारी मिलती है, तो वह सीधे उसकी सुरक्षा टीम से secy-cbse@nic …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk