LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब; अलर्ट पर भारतीय सेना

राजोरी के डोरिमल-गंभीर मुगला स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार शाम को को पाकिस्तान सेना की ओर से एक ही दिन में तीन बार अकारण गोलीबारी किए जाने की सूचना है। यह घटना डोरिमल-गंभीर मुगला में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में सामने आई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

बदलने वाला है मौसम: दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

रविवार सुबह से पहले न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: ईरान डील से पहले इस्राइल के बेरूत हमले पर भड़के ट्रंप, कहा- शांति समझौते को नहीं पहुंचना चाहिए नुकसान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेरूत में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह हमला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को और बढ़ाने से बचने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस्राइल को अपनी सुरक्षा और खतरों से बचाव का अधिकार है, लेकिन जिस हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई, वह बेहद छोटा और महत्वहीन था। उन्होंने कहा कि उस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, न कोई घायल हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में यह घटना क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण शांति प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करनी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

TMC Crisis: तृणमूल सांसदों ने दिल्ली में ओम बिरला को सौंपी अर्जी, अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

#WATCH | Delhi: TMC MPs Kirti Azad and Sagarika Ghose arrive at the residence of Lok Sabha Speaker Om Birla. When asked if they have an appointment, Kirti Azad says, “If Sir gives us the time, we will go. Otherwise, we will leave after receiving.” pic.twitter.com/x9AETJFaGI— ANI (@ANI) June 14, 2026 #WATCH | TMC MP Kirti Azad says, “It is very clear. Supreme Court constitutional bench has said, it has been mentioned in Article 4 of 10th Schedule, that there cannot be a split. What happened in Maharashtra is wrong. So, we have came here an application over the same. We have… https://t.co/RBzCgRv98D pic.twitter.com/NFfpnHtYL7 — ANI (@ANI) June 14, 2026 #WATCH | TMC MP Kirti Azad says, “We have given an application to the (Lok Sabha) Speaker. We had alerady sent it to him through mail beforehand. We had gone to him to give him the hard copy. He wasn’t there, so we got the receiving by his office. The separate group being formed… https://t.co/RBzCgRv98D pic.twitter.com/6zXFqxcahA — ANI (@ANI) June 14, 2026 #WATCH | TMC MP Sagarika Ghose says, “We have given a letter (to Lok Sabha Speaker) that TMC is a indivisible party. You cannot form a separate group within the Lok Sabha. This is against the Constitutution…We have given the letter that those who want to break the TMC and want… https://t.co/RBzCgRv98D pic.twitter.com/ijUyPZINKH — ANI (@ANI) June 14, 2026 #WATCH | Delhi: On TMC party crisis, TMC RS MP Sagarika Ghose says, “… It is shameful …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Tensions: ईरान की जब्त 25 अरब डॉलर की संपत्तियां जारी करेगा अमेरिका? जानें कब हो सकता है अंतिम समझौता

ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक ड्राफ्ट समझौता तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंध, परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक राहत जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इस ड्राफ्ट पर सहमति बनने के बाद 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते पर बातचीत की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर दानराशि गबन मामला: ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी भी शक के घेरे में, पूछताछ कर सकती है एसआईटी

राम मंदिर दान राशि गबन प्रकरण की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके दायरे के विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामले में केवल कर्मचारियों या बाहरी लोगों की भूमिका ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ प्रभावशाली पदाधिकारियों और ट्रस्टियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। बताया जा रहा है कि जिन पांच संदिग्धों के नाम अब तक सामने आए हैं, उनमें से कुछ का संबंध ट्रस्ट के प्रभावशाली लोगों से होने की बात भी सामने आ रही है। इसी वजह से गठित एसआईटी केवल धन के लेन-देन और तकनीकी पहलुओं की ही जांच नहीं करेगी, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि किसी स्तर पर संरक्षण, लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई।प्रारंभिक स्तर पर मामले की पड़ताल ट्रस्ट की ओर से आंतरिक रूप से कराई जा रही थी, लेकिन प्रकरण की गंभीरता और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए शासन स्तर पर स्वतंत्र जांच की आवश्यकता महसूस की गई। इसके बाद तीन वरिष्ठ अधिकारियों वाली एसआईटी का गठन किया गया, जिसे सात दिन में प्रारंभिक और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देने का दायित्व सौंपा गया है।सूत्रों के मुताबिक एसआईटी यह भी जांच करेगी कि दान राशि के कथित गबन की प्रक्रिया कितने समय से चल रही थी, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी और क्या किसी जिम्मेदार पदाधिकारी की जानकारी या लापरवाही के कारण यह संभव हो पाया। यदि जांच में किसी ट्रस्टी या पदाधिकारी की संलिप्तता अथवा गंभीर प्रशासनिक चूक के प्रमाण मिलते हैं, तो उनके अधिकार सीमित किए जाने या अन्य कार्रवाई की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी और भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।सूत्रों का दावा है कि मामले के उजाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi France LIVE: फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा- हमारे रिश्ते साझा सोच से प्रेरित

04:30 PM, 14-Jun-2026 ‘भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है’ ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। #WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Several VCs (Venture Capitalists) and Industry leaders are a part of this event today. I would like to appreciate young innovators who have come here from India. Instead of walking the old… pic.twitter.com/8qt36vfhzD — ANI (@ANI) June 14, 2026 ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। 04:22 PM, 14-Jun-2026 भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है- पीएम मोदी ‘भारत इनोवेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

TMC में घमासान: काकोली गुट का दावा- सांसदों की संख्या 22 पहुंची, बोलीं- कल स्पीकर से करेंगे अलग गुट की मांग

नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, हमारी संख्या अब 22 हो गई है। स्पीकर ने हमें समय दिया है। सोमवार को हम उनसे मिलकर अलग संसदीय गुट के तौर पर मान्यता की मांग करेंगे। हालांकि उन्होंने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उनके औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर असहमति रखने वाले कई सांसद उनके संपर्क में हैं।बागी गुट के सूत्रों के अनुसार, सांसदों की प्रस्तावित बैठक, जो पहले कोलकाता में होनी थी, अब दिल्ली में आयोजित की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।शुक्रवार को 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज सामने आया था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष से काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में अलग संसदीय गुट को मान्यता देने की मांग की गई थी। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वालों में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मन बसुनिया, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपदा सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीकुर रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय समेत अन्य सांसद शामिल बताए गए हैं।दस्तावेज पर रचना बनर्जी और सयानी घोष के अलग-अलग हस्ताक्षर भी मौजूद थे। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष के सचिवालय की ओर से प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz: ईरान-अमेरिका समझौते का ड्राफ्ट तैयार, तेल प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम पर सहमति के संकेत

इस प्रस्तावित समझौते के तहत सबसे बड़ा कदम यह है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल देगा। बदले में अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। यह प्रक्रिया समझौता साइन होते ही शुरू हो जाएगी और 30 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी। यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इसका खुलना अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़ी राहत हो सकती है। (ये खबर अपडेट की जा रही है) इस प्रस्तावित समझौते के तहत सबसे बड़ा कदम यह है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल देगा। बदले में अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। यह प्रक्रिया समझौता साइन होते ही शुरू हो जाएगी और 30 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी। यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इसका खुलना अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़ी राहत हो सकती है।(ये खबर अपडेट की जा रही है) ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक ड्राफ्ट समझौता तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंध, परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक राहत जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इस ड्राफ्ट पर सहमति बनने के बाद 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते पर बातचीत की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: अमेरिका-ईरान जंग में अब तक कितने भारतीयों की गई जान, कहां-कब-किसके हमले का शिकार बने देश के लोग?

अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय किसी हमले या उसकी वजह से जनित किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। अब तक कम से कम ऐसी करीब नौ घटनाओं में 13 भारतवासियों की जान जा चुकी है। इन नौ में से सात घटनाएं ईरान के हमले से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी रहीं, जबकि एक घटना अमेरिका से जुड़ी रही। वहीं एक घटना को लेकर दोनों ही देशों की संदिग्ध भूमिका की जांच जारी है। आइये जानते हैं कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज से लेकर खाड़ी के देशों में कितने भारतीय युद्ध के सीधे असर की वजह से जान गंवा चुके हैं… अमेरिका की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य में चार दिन के अंदर तीन बड़े जहाजों (तेल टैंकरों) को निशाना बनाया गया। जिन टैंकरों पर अमेरिका ने हमला किया है, उनमें से सभी में भारतीय नाविक क्रू के तौर पर मौजूद थे। 10 जून को एमटी सेट्टेबेलो पर हुए एक हमले में तो तीन भारतीयों की मौत हो गई। भारत के विदेश मंत्रालय ने इन तीन में से दो हमलों (10 जून और 11 जून के हमले) को लेकर अमेरिका के राजनयिक स्तर के शीर्ष अधिकारी को तलब भी किया और इन घटनाओं पर कड़ा विरोध भी दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे को राजदूत सर्जियो गोर के भारत लौटने के बाद एक बार फिर उठाया जा सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk